Connect with us

ख़बर देश

Modi 3.0: नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री, 30 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 36 राज्यमंत्री ने ली शपथ

Published

on

Modi 3.0: Narendra Modi became Prime Minister for the third time, 30 cabinet, 5 ministers of state (independent charge), 36 ministers of state took oath

PM Modi Oath: राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद चुनकर पहुंचे मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। उनके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने शपथ ली। आज प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये विदेशी मेहमान

राष्ट्रपति भवन में हुए नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान और चीन को छोड़कर पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं को आमंत्रित किया गया था। इसमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड का नाम शामिल है। सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद अफीफ भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

इन खास और आम लोगों की भी रही उपस्थिति

राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म और उद्योग जगह की कई हस्तियां भी पहुंची। इसमें फिल्म जगत से रजनीकांत, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अनुपम खेर, रवीना टंडन, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हुए। वहीं रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटों अनंत और आकाश के अलावा दामाद आनंद पीरामल के साथ उपस्थित रहे। अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

Advertisement

देखें मोदी मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

मंत्रीप्रतिनिधित्वलोकसभा सीट/ राज्यसभा
1.नरेंद्र मोदी(प्रधानमंत्री)यूपीवाराणसी
2.राजनाथ सिंहयूपीलखनऊ
3.अमित शाहगुजरातगांधीनगर
4.नितिन गडकरीमहाराष्ट्रनागपुर
5.जेपी नड्डाराज्यसभा सांसद
6.शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशविदिशा
7.निर्मला सीतारमणराज्यसभा सांसद
8.एस जयशंकरराज्यसभा सांसद
9.मनोहर लाल खट्टरहरियाणाकरनाल
10.एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकमांड्या
.11पीयूष गोयलमहाराष्ट्रमुंबई उत्तर
12.धर्मेंद्र प्रधानओडिशासंबलपुर
13.जीतनराम मांझीबिहारगया
14.राजीव रंजन (ललन सिंह)बिहारमुंगेर
15.सर्बानंद सोनोवालअसमडिब्रूगढ़
16.वीरेंद्र खटीकमध्य प्रदेशटीकमगढ़
17.राममोहन नायडूआंध्रप्रदेशश्रीकाकुलम
18.प्रहलाद जोशीकर्नाटकधारवाड़
19.जुएल उरांवओडिशासुंदरगढ़
20.गिरिराज सिंहबिहारबेगूसराय
21.अश्विनी वैष्णवराज्यसभा सांसद
22.ज्योतिरादित्य सिंधियाएमपीगुना
23.भूपेंद्र यादव राजस्थानअलवर
24.गजेंद्र सिंह शेखावतराजस्थानजोधपुर
25.अन्नपूर्णा देवी यादवझारखंडकोडरमा
26.किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेशअरुणाचल पश्चिम
27.हरदीप सिंह पुरीराज्यसभा सांसद
28.मनसुख मांडवियागुजरातपोरबंदर
29.जी किशन रेड्डीतेलंगानासिकंदराबाद
30.चिराग पासवानबिहारहाजीपुर
31.सीआर पाटिलगुजरातनवसारी
32.राव इंद्रजीत सिंह हरियाणागुड़गांव
33.डॉ जितेंद्र सिंहजम्मूउधमपुर
34.अर्जुन राम मेघवालराजस्थानबीकानेर
35.प्रतापराव जाधवमहाराष्ट्रबुलढाणा
36.जयंत चौधरी राज्यसभा सांसद
37.जितिन प्रसादयूपीपीलीभीत
38.श्रीपद नाईकगोवानॉर्थ गोवा
39.पंकज चौधरीयूपीमहाराजगंज
40.कृष्णपाल गुर्जरहरियाणाफरीदाबाद
41.रामदास अठावलेराज्यसभा सांसद
42.रामनाथ ठाकुरराज्यसभा सांसद
43.नित्यानंदरायबिहारउजियारपुर
44.अनुप्रिया पटेलयूपीमिर्जापुर
45.वी सोमन्नाकर्नाटकतुमकुर
46.पी चंद्रशेखर पेम्मासानीआंध्र प्रदेशगुंटूर
47.एसपी सिंह बघेलयूपीआगरा
48.शोभा करंदलाजेकर्नाटकबेंगलुरु उत्तर
49.कीर्तिवर्धन सिंहयूपीगोंडा
50.बीएल वर्माराज्यसभा सांसद
51.शांतनु ठाकुरपश्चिम बंगालबनगांव
52.सुरेश गोपीकेरलत्रिशूर
53.एल मुरुगनतमिलनाडुनिल्गीरिस
54.अजय टम्टाउत्तराखंडअल्मोड़ा
55.बंडी संजय कुमारतेलंगानाकरीमनगर
56.कमलेश पासवानयूपीबांसगांव
57.भागीरथ चौधरीराजस्थानअजमेर
58.सतीश चंद्र दुबेराज्यसभा सांसद
59.संजय सेठझारखंडरांची
60.रवनीत सिंह बिट्टूपंजाबलुधियाना सीट से हार के बावजूद मंत्री बनाए गए
61.दुर्गादास उइकेएमपीबैतूल
62.रक्षा खडसेमहाराष्ट्ररावेर
63.सुकांता मजूमदारपश्चिम बंगालबालुरघाट
64.सावित्री ठाकुरएमपीधार
65.तोखन साहूछत्तीसगढ़बिलासपुर
66.डॉक्टर राजभूषण चौधरीबिहारमुजफ्फरपुर
67.भूपति राजू श्रीनिवास वर्माआंध्र प्रदेशनरसापुरम
68.हर्ष मल्होत्रादिल्लीईस्ट दिल्ली
69.निमुबेन बंभानियागुजरातभावनगर
70.मुरलीधर मोहोलमहाराष्ट्रपुणे
71.जॉर्ज कूरियनकेरलचुनाव लड़े बिना मंत्री बनाए गए
72.पवित्र मार्गरेटाराज्यसभा सांसद

ये भी पढ़ें:

https://khabritaau.com/modi-3-0-cabinet-bilaspur-mp-tokhan-sahu-gets-place-in-modi-cabinet-takes-oath-as-minister-of-state/

ख़बर देश

India Oil Reserve: भारत के पास 60 दिन का तेल स्टॉक, पेट्रोलियम मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं, PM की अपील का गलत मतलब न निकालें

Published

on

हरदीप सिंह पुरी, तेल संकट, भारत तेल स्टॉक, LPG स्टॉक, LNG स्टॉक, पेट्रोल डीजल संकट, नरेंद्र मोदी, ऊर्जा संकट, होर्मुज स्ट्रेट, कच्चा तेल कीमत, LPG उत्पादन, India Oil Reserve

India Oil Reserve: देश में ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि फिलहाल ईंधन सप्लाई को लेकर कोई खतरा नहीं है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 60 दिन की LNG और 45 दिन की LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

दिल्ली में आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट में पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील को लेकर बेवजह अफरा-तफरी मचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम की बातों का मनगढ़ंत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

PM मोदी ने लगातार 2 दिन की थी अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दो दिन लोगों से पेट्रोल-डीजल और अन्य संसाधनों का सीमित उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जहां संभव हो, लोग मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही अनावश्यक विदेशी यात्राओं से भी बचें।

तेल कंपनियों को रोज 1000 करोड़ का नुकसान

Advertisement

हरदीप पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन सरकार ने इसका बोझ सीधे आम जनता पर नहीं आने दिया। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

पुरी ने कहा कि यदि यही स्थिति जारी रही तो कुल घाटा 1.98 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 64-65 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।

होर्मुज स्ट्रेट संकट से बढ़ी चिंता

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि दुनिया की लगभग 20% ऊर्जा सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजरती है। भारत के कच्चे तेल आयात का 85% हिस्सा भी इसी रूट से आता था। इसके अलावा घरेलू LPG जरूरत का लगभग 60% हिस्सा भी इसी रास्ते से आता था। उन्होंने कहा कि संकट बढ़ने के बाद सरकार ने वैकल्पिक इंतजाम किए और घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर फोकस किया।

LPG उत्पादन में बड़ा इजाफा

Advertisement

पुरी ने बताया कि संकट से पहले देश में रोजाना 35-36 हजार मीट्रिक टन LPG का उत्पादन होता था। अब इसे बढ़ाकर 54 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन कर दिया गया है। उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे घरेलू गैस सप्लाई को स्थिर बनाए रखने में मदद मिली है।

Continue Reading

ख़बर देश

Monsoon 2026: देश में मानसून 25-27 मई के बीच केरल पहुंचने के आसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Published

on

Monsoon 2026, early monsoon India, Kerala monsoon update, IMD weather alert, heatwave Rajasthan, UP rain alert, Bihar weather, Odisha rain warning, India weather news, khabritaau.com

Monsoon 2026: देश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार यह 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंच सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, मानसून को मिल रही रफ्तार

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक मौसम प्रणाली सक्रिय हुई है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसी सिस्टम की वजह से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Advertisement

हिमाचल में तूफान से नुकसान

Himachal Pradesh के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

राजस्थान और MP में हीटवेव जारी

एक तरफ कई राज्यों में बारिश हो रही है, वहीं पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर जारी है। सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। मध्यप्रदेश के रतलाम में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Advertisement

केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असल, मेघालय और मणिपुर में भी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में 6 दिन तक बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर ओडिशा में भी दिखाई देगा। राज्य के कई हिस्सों में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना है। 20 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन का मौसम अपडेट

13 मई

Advertisement
  • पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक
  • हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व ओलावृष्टि
  • पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं की संभावना
  • मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का अलर्ट

14 मई

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी
Continue Reading

ख़बर देश

NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA का बड़ा फैसला, NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच

Published

on

NEET 2026 cancelled, NTA NEET exam cancelled, NEET paper leak, CBI investigation NEET, Rajasthan NEET leak, NEET UG 2026 latest news, NTA update, SOG Rajasthan, medical entrance exam news, khabritaau.com

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

CBI करेगी पूरे मामले की जांच

भारत सरकार ने NEET पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। NTA ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और निष्कर्षों के आधार पर यह तय किया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना संभव नहीं था। एजेंसी जांच में CBI को सभी रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।

8 मई से चल रही थी जांच

NTA के मुताबिक, 8 मई 2026 को ही मामले से जुड़ी जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई थी। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर 3 मई को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया। एजेंसी का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

Advertisement

राजस्थान से सामने आया था पेपर लीक का मामला

पेपर लीक की आशंका सबसे पहले राजस्थान से सामने आई थी। जांच में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ ‘गेस पेपर’ मिला, जिसके सवाल असली परीक्षा से मैच कर रहे थे। 10 मई को राजस्थान SOG ने देहरादून, सीकर और झुंझुनूं में कार्रवाई करते हुए 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इनमें एक कोचिंग संस्थान से जुड़े करियर काउंसलर का नाम भी शामिल है।

720 में से 600 नंबर के सवाल मैच होने का दावा

जांच एजेंसियों के मुताबिक, परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर में छात्रों तक ऐसे सवाल पहुंच गए थे, जो असली पेपर से मेल खा रहे थे। बताया जा रहा है कि केरल के एक मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे छात्र ने 1 मई को यह गेस पेपर अपने दोस्त को भेजा था। बाद में यह पेपर कई छात्रों तक पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि 720 में से करीब 600 नंबर के सवाल असली पेपर से कॉमन पाए गए।

छात्रों में बढ़ी चिंता

Advertisement

परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर NTA द्वारा घोषित की जाने वाली नई परीक्षा तारीखों पर टिकी है।

Continue Reading

ख़बर देश

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने फिर की अपील, ‘पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोने और खाने के तेल की खरीद टालें’

Published

on

Narendra Modi appeal, fuel saving India, gold import India, cooking oil consumption, PM Modi Vadodara speech, public transport India, foreign exchange savings, Modi latest speech, India economy news, khabritaau.com

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने और मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि जहां संभव हो वहां पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें।

‘कोरोना की तरह इस संकट से भी देश निकलेगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना महामारी का सामना किया था, उसी तरह मौजूदा चुनौती से भी भारत बाहर निकल जाएगा। उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी भारत पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। मोदी ने कहा कि हर प्रवासी भारतीय कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लेकर आए।

सोने की खरीद टालने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “जब तक हालात सामान्य न हों, सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है।”

Advertisement

खाने के तेल की खपत कम करने की सलाह

मोदी ने खाद्य तेल के आयात पर बढ़ते खर्च को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी और लोगों की सेहत को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि लोग तेल की खपत नियंत्रित करें, तो इससे देश और परिवार दोनों को लाभ मिलेगा।

आत्मनिर्भरता और बचत पर जोर

प्रधानमंत्री का फोकस ईंधन बचत, आयात कम करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर रहा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Tamil Nadu: अभिनेता से नेता बने विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 59 साल बाद गैर-द्रविड़ दल की सरकार

Published

on

Vijay Tamil Nadu CM, TVK government, Tamil Nadu new chief minister, Vijay oath ceremony, Rahul Gandhi Tamil Nadu, TVK ministers, Tamil Nadu politics, Vijay party TVK, non Dravidian CM Tamil Nadu, khabritaau.com

Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका

शपथ लेते समय विजय निर्धारित शपथ-पत्र से हटकर कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक रूप से लिखा गया है। यह पल समारोह का सबसे चर्चित क्षण बन गया।

विजय के साथ 9 मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी विधायक को जगह नहीं दी गई है।

Advertisement

121 विधायकों के समर्थन से बनी सरकार

शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के कुल 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 121 विधायकों का आंकड़ा पहुंच गया, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी।

59 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री

तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस नेता एम भक्तवत्सलम राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। विजय की ताजपोशी को तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending