ख़बर यूपी / बिहार
Mahakumbh 2025: गृहमंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, सीएम योगी और साधु-संत भी रहे साथ

Mahakumbh 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव के अलावा कई साधु संतों ने भी आस्था की डुबकी लगाई। शाह करीब 5 घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे। शाह के साथ उनके बेटे जय शाह भी परिवार के साथ हैं।
गृहमंत्री शाह का विमान आज सुबह साढ़े 11 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। मुख्यमंत्री योगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। शाह एयरपोर्ट से बीएसएफ हेलिकॉप्टर से दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे। फिर कार से अरैल घाट पहुंचे। यहां से स्टीमर से वीआईपी घाट पहुंचे। शाह ने पक्षियों को दाना भी खिलाया।
शाह से पहले महाकुंभ में अब तक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आने वाले दिनों में प्रयागराज कुंभ पहुंचेंगे। महाकुंभ में अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: यूपी कांग्रेस कार्यालय में मारपीट, आराधना मिश्रा-इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान जूते-चप्पल चले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और जूते-चप्पल चलने की बात सामने आई। करीब 30 मिनट तक कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। हंगामे के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई।
अजय राय बोले- मुझे गाली दी गई
मामला बढ़ने पर सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद मौके पर पहुंचे। प्रमोद तिवारी ने अजय राय के सामने हाथ जोड़कर उन्हें मनाने की कोशिश की। इस दौरान अजय राय ने कहा कि उन्हें गाली दी गई है। इमरान मसूद ने भी उनसे बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अजय राय की राहुल गांधी से फोन पर बात हुई। इसके बाद वह धरने से उठकर वहां से चले गए।
ममता चौधरी से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेत्री ममता चौधरी और अजय राय के बीच पहले से तनातनी थी। आरोप है कि अजय राय के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी ने उनसे वहां से चले जाने को कहा। इसके जवाब में अजय राय ने भी नाराजगी जताई। इसी दौरान उनके एक समर्थक के जूता निकालने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हुए इस घटनाक्रम से पार्टी कार्यालय में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: योगी की अखिलेश को चुनौती- अयोध्या से चुनाव लड़ो, मैं भी लड़ूंगा; बोले- आमने-सामने हो जाए मुकाबला

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। शनिवार को बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र स्थित कालूबनकट में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा, “अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है।” योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले उनसे क्या लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है।
अयोध्या के विकास पर भी बोले योगी
मुख्यमंत्री ने अयोध्या के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए कहा कि वह बार-बार अयोध्या जाते हैं। अयोध्या उनके लिए पावन धाम है और वहां विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मां विंध्यवासिनी धाम में हो रहे विकास कार्यों का विरोध करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन का विरोध कर रहे हैं। योगी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पहले जय श्रीराम के उद्घोष पर रोक लगाई थी, वे आज अयोध्या के विकास पर सवाल उठा रहे हैं।
803 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 803 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ख़बर बिहार
बिहार में अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल बैठक, डायल-112 और साइबर क्राइम पर फोकस

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना स्थित अपने आवास पर कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिलाओं के खिलाफ हाल की घटनाओं, गंभीर आपराधिक मामलों और अपराध नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पुलिस कार्रवाई का फीडबैक लिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने और कानून-व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिलावार और थानावार अपराधियों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। आदतन अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरत के अनुसार अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस की कार्रवाई का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।
डायल-112 का रिस्पॉन्स टाइम घटाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में औसत रिस्पॉन्स टाइम करीब 11 मिनट या उससे कम बताया गया। मुख्यमंत्री ने इसमें और सुधार करने को कहा, ताकि जरूरत के समय लोगों को पुलिस सहायता जल्दी मिल सके।
सोशल मीडिया पर संवेदनशील मामलों में दो घंटे में प्रतिक्रिया
संवेदनशील घटनाओं से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। इसके तहत जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को ऐसे मामलों में दो घंटे के भीतर आवश्यक प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
दंगा निरोधी दस्ते और महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर ध्यान
बैठक में जिला दंगा निरोधी दस्तों के पुनर्गठन और विशेष कार्य बल को आधुनिक बनाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और अश्लील गानों पर भी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं को कदाचार मुक्त कराने और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही अश्लील और द्विअर्थी गानों के उन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए, जिनसे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने और कार्रवाई में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP Cabinet: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। इनमें नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने का प्रस्ताव प्रमुख है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। । अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
इसके अलावा अग्निवीरों को राज्य के कुछ विभागों में 20% आरक्षण देने, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने और 18 शहरों में 1,725 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाने जैसे फैसले भी लिए गए।
जेवर एयरपोर्ट पर 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च
जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को किया था। इस परियोजना के पहले चरण पर करीब 11,200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता का लक्ष्य रखा गया है।
योगी बोले- प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश का रिश्ता गहरा
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश का रिश्ता आत्मीय है और समय के साथ मजबूत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि, केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को गति मिली है।
अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, जेल और वन विभाग में 20% आरक्षण
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि, अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20% आरक्षण देने का फैसला किया गया है। उन्हें उम्र सीमा में तीन साल की छूट भी मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित और शारीरिक परीक्षा के बिना सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
दिवाली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर
योगी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस पर सरकार करीब 2,142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि, पहला मुफ्त सिलेंडर अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 के बीच दिया जाएगा। इससे योजना के पात्र लाभार्थियों को त्योहारों के दौरान राहत मिलेगी।
18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें
राज्य सरकार 18 शहरों में कुल 1,725 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी। इनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी और नोएडा शामिल हैं। बसों का संचालन निजी ऑपरेटर करेंगे, जबकि किराया सरकार तय करेगी। सरकार का उद्देश्य शहरी परिवहन को बेहतर बनाना और इलेक्ट्रिक बसों के जरिए प्रदूषण कम करने में मदद करना है।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP IPS Transfer: UP में 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बड़े फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। 11 जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव हुआ है। इनमें बस्ती, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, हापुड़, बागपत, जालौन और आजमगढ़ शामिल हैं।
रवीना त्यागी को बाराबंकी की कमान
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP रहीं रवीना त्यागी को बाराबंकी का SP बनाया गया है। वहीं बाराबंकी के SP अर्पित विजयवर्गीय को DCP लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
जौनपुर में यशवीर सिंह, बस्ती में ओमवीर सिंह
बस्ती के SP यशवीर सिंह को जौनपुर का नया SP बनाया गया है। जौनपुर के SP कुंवर अनुपम सिंह को SP PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। बलिया के SP ओमवीर सिंह को बस्ती का SP बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के SP ईराज राजा को बलिया की कमान दी गई है।
गाजीपुर और जालौन के भी कप्तान बदले
जालौन के SP विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का SP बनाया गया है। उनकी जगह मथुरा से सुरेश चंद्र रावत को जालौन का SP बनाया गया है। मऊ में PAC प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को SP बनाया गया है। वहीं मऊ के SP कमलेश बहादुर को SP लोक शिकायत लखनऊ भेजा गया है।
मुजफ्फरनगर और बागपत में भी बदलाव
बागपत के SP सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का SSP बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार को 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। DGP के स्टाफ ऑफिसर पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का SP बनाया गया है।
हापुड़ और आजमगढ़ में भी नई तैनाती
आजमगढ़ के SP सिटी मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का SP बनाया गया है। हापुड़ के SP कुंवर ज्ञानंजय सिंह को DCP प्रयागराज भेजा गया है। बरेली के SP सिटी मानुष पारीक को आजमगढ़ SP सिटी बनाया गया है, जबकि आजमगढ़ ग्रामीण के SP चिराग जैन को SP सिटी बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।
ADG स्तर पर भी फेरबदल
तबादलों में वरिष्ठ स्तर पर भी बदलाव हुआ है। ए. सतीश गणेश से ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वह ADG ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी भी रहेगी।
प्रमुख तबादले एक नजर में
- यशवीर सिंह – SP जौनपुर
- रवीना त्यागी – SP बाराबंकी
- ओमवीर सिंह – SP बस्ती
- ईराज राजा – SP बलिया
- सर्वेश कुमार मिश्रा – SP मऊ
- विनय कुमार सिंह – SP गाजीपुर
- सूरज कुमार राय – SSP मुजफ्फरनगर
- पूर्णेन्दु सिंह – SP बागपत
- मधुवन कुमार सिंह – SP हापुड़
- सुरेश चंद्र रावत – SP जालौन
- मानुष पारीक – SP सिटी आजमगढ़
ख़बर छत्तीसगढ़10 hours agoछत्तीसगढ़ कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदला
ख़बर उत्तरप्रदेश9 hours agoUP News: यूपी कांग्रेस कार्यालय में मारपीट, आराधना मिश्रा-इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान जूते-चप्पल चले
ख़बर दुनिया9 hours agoनेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही: 35 घर और 6 पुल बहे, 10 लोग लापता; हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान






















