Connect with us

खेल खिलाड़ी

IND vs AUS Test: अहमदाबाद टेस्ट में शुभमन गिल ने लगाया शतक, विराट का भी बोला बल्ला

Published

on

IND vs AUS Test: Shubman Gill scored a century in Ahmedabad Test, Virat scored a half century

Ahmedabad Test 3rd Day: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने शुभमन गिल के शानदार शतक और विराट कोहली के अर्ध शतक की बदौलत तीन विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 42 और कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विराट 59 और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। फिलहाल भारत पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में 191 रन पीछे है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। गिल ने 235 गेंदों पर 128 रनों की बेहतरीन पारी में 12 चौके और 1 छक्का लगाया। वे ऑफ स्पिनर नॉथन लियोन का शिकार बने। शुभमन गिल का ये शतक उनके टेस्ट करियर का दूसरा और देश की धरती पर पहला शतक है।

https://twitter.com/BCCI/status/1634519523088023553?s=20

विराट कोहली का चला बल्ला

अहमदाबाद टेस्ट में गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने एक छोर संभाला और सधे हुए शॉट्स खेले। आज का खेल खत्म होने तक वे 59 रन बनाकर रविंद्र जडेजा के साथ क्रीज पर थे। विराट के लिए आज की हाफ सेंचुरी इसलिए अहम है, क्योंकि उनके बल्ले से 14 महीने और 15 पारियों के बाद ये अर्धशतक निकला है। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 जनवरी 2022 को फिफ्टी लगाई थी।

चौथे टेस्ट में अब तक का हाल

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें ओपनर उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 180 रनों का योगदान दिया। जबकि ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने 114 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। भारत के लिए रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट, अक्षर पटेल और रवीन्द्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: 16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फेरन टोरेस ने किया निर्णायक गोल

Published

on

स्पेन, अर्जेंटीना, फीफा वर्ल्ड कप 2026, Spain vs Argentina, फेरन टोरेस, लियोनेल मेसी, लामिन यमाल, एमिलियानो मार्टिनेज, फुटबॉल, Sports News

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच का एकमात्र गोल फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में किया। स्पेन ने इससे पहले वर्ष 2010 में पहली बार विश्व कप जीता था। तब उसने फाइनल में नीदरलैंड को हराया था।

105 मिनट तक मार्टिनेज ने बचाई अर्जेंटीना

फाइनल में अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पेन ने पूरे मुकाबले में लगातार हमले किए, लेकिन मार्टिनेज ने एक के बाद एक बेहतरीन बचाव कर टीम को मैच में बनाए रखा। हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम में निको विलियम्स के हेडर से मिली गेंद को फेरन टोरेस ने गोल में बदल दिया और स्पेन को बढ़त दिला दी। यही गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ।

मेरिनो से चूका आसान मौका

103वें मिनट में स्पेन के मिकेल मेरिनो के पास लगभग खाली गोल में गेंद डालने का मौका था, लेकिन उनका हेडर बाहर चला गया। इसके तीन मिनट बाद निको विलियम्स ने फिर शानदार मूव बनाया और फेरन टोरेस ने गोल कर इतिहास रच दिया।

Advertisement

मेसी पर भारी पड़े यमाल

फाइनल को दो पीढ़ियों की टक्कर माना जा रहा था। एक ओर अनुभवी लियोनेल मेसी थे, जबकि दूसरी ओर युवा स्टार लामिन यमाल। स्पेन के मिडफील्ड और डिफेंस ने मेसी को पूरे मैच में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। वहीं यमाल लगातार अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव बनाते रहे।

एम्बाप्पे बने गोल्डन बूट विजेता

फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट जीता। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

ड्रॉ से शुरुआत, ट्रॉफी पर खत्म हुआ सफर

Advertisement

स्पेन ने विश्व कप अभियान की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ ड्रॉ से की थी। इसके बाद टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब, उरुग्वे, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और फ्रांस जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई और आखिरकार ट्रॉफी भी जीत ली।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: आज तय होगा फुटबॉल का नया बादशाह, वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने

Published

on

FIFA World Cup 2026, स्पेन बनाम अर्जेंटीना, Lionel Messi, Lamine Yamal, FIFA Final, World Cup Final, फुटबॉल, अर्जेंटीना, स्पेन, Sports News

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार देर रात स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें विश्व कप में करीब 60 साल बाद आमने-सामने होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। वहीं स्पेन की नजर 2010 के बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर होगी।

मेसी बनाम यमाल पर रहेगी नजर

फाइनल की सबसे बड़ी चर्चा लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की टक्कर को लेकर है। करीब 19 साल पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट में युवा मेसी ने तीन महीने के यमाल को गोद में उठाया था। आज वही यमाल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने बचपन के उस आइकन के खिलाफ विश्व कप फाइनल खेलेंगे।

गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी आगे

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल और 4 असिस्ट कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। दूसरी ओर स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल 5 गोल के साथ टीम के सबसे सफल स्कोरर हैं, जबकि 19 वर्षीय लामिन यमाल अपने शानदार ड्रिब्लिंग प्रदर्शन से पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे हैं।

Advertisement

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। स्पेन और अर्जेंटीना ने 6-6 मैच जीते, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। विश्व कप में दोनों की अब तक सिर्फ एक भिड़ंत हुई थी, जिसमें 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था।

लगातार सात जीत के साथ फाइनल में अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ने इस विश्व कप में लगातार 7 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं। वहीं स्पेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2010 के बाद पहली बार फाइनल का टिकट हासिल किया है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: मेसी का जादू, अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया, आखिरी 7 मिनट में पलटा मैच

Published

on

अर्जेंटीना, इंग्लैंड, लियोनेल मेसी, FIFA World Cup 2026, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, एंजो फर्नांडेज, लॉटारो मार्टिनेज, एंथनी गॉर्डन, स्पेन, वर्ल्ड कप फाइनल, फुटबॉल न्यूज, Sports News

FIFA World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। 85 मिनट तक 0-1 से पिछड़ रही अर्जेंटीना ने मैच के अंतिम सात मिनट में दो गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब 19 जुलाई को खिताबी मुकाबले में उसका सामना स्पेन से होगा।

मैच में इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी और जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा था। लेकिन कप्तान लियोनेल मेसी ने निर्णायक समय पर अपनी टीम की वापसी कराई। पहले उनके पास पर एंजो फर्नांडेज ने 86वें मिनट में शानदार लंबी दूरी का गोल कर स्कोर 1-1 किया। इसके बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से विजयी गोल दाग दिया।

यह अर्जेंटीना का सातवां वर्ल्ड कप फाइनल होगा। टीम इससे पहले 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में फाइनल खेल चुकी है। अर्जेंटीना ने 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप जीता था। अब उसके पास लगातार दूसरी बार और कुल चौथा विश्व कप खिताब जीतने का मौका है।

पहले हाफ में गोल नहीं, टकराव ज्यादा

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। तीसरे मिनट में इलियट एंडरसन पर हुए टैकल के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। रेफरी इस्माइल एलफाथ को बीच-बचाव करना पड़ा।

Advertisement

पहले हाफ में कई फाउल हुए और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को येलो कार्ड भी मिले। इंग्लैंड के लिए 33वें मिनट में जॉन स्टोन्स का हेडर गोल में नहीं जा सका, जबकि अर्जेंटीना की ओर से एंजो फर्नांडेज का लंबी दूरी का प्रयास भी लक्ष्य से चूक गया। हाफ टाइम के बाद भी खिलाड़ी रेफरी से बहस करते नजर आए।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने बनाई बढ़त

ब्रेक के बाद अर्जेंटीना ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन पहला गोल इंग्लैंड ने किया। 55वें मिनट में हैरी केन की शुरुआत वाले मूव पर मॉर्गन रोजर्स ने शानदार क्रॉस दिया, जिसे एंथनी गॉर्डन ने गोल में बदलकर इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई।

मेसी की कप्तानी में शानदार वापसी

गोल खाने के बाद अर्जेंटीना ने लगातार दबाव बनाया। 86वें मिनट में लियोनेल मेसी ने शॉर्ट कॉर्नर पर एंजो फर्नांडेज को पास दिया। फर्नांडेज ने करीब 25 गज की दूरी से शानदार शॉट लगाकर स्कोर बराबर कर दिया।

Advertisement

इसके बाद इंजरी टाइम में मेसी ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उनके सटीक क्रॉस पर लॉटारो मार्टिनेज ने शानदार हेडर लगाकर गेंद नेट में पहुंचाई और अर्जेंटीना को 2-1 की यादगार जीत दिला दी।

अब फुटबॉल जगत की नजरें 19 जुलाई को होने वाले फाइनल पर होंगी, जहां डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा स्पेन विश्व खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup: 16 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा स्पेन, फ्रांस को 2-0 से हराया, ओयारजाबाल और पोरो ने दागे गोल

Published

on

स्पेन, फ्रांस, FIFA World Cup 2026, स्पेन बनाम फ्रांस, मिकेल ओयारजाबाल, पेड्रो पोरो, किलियन एम्बाप्पे, लामिन यमाल, फुटबॉल वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, स्पेन फाइनल, Sports News

FIFA World Cup: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में जगह बना ली। स्पेन की ओर से मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने गोल किए। इसके साथ ही टीम 2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी। वहीं, फ्रांस का लगातार तीसरी बार फाइनल खेलने का सपना टूट गया।

मैच के 22वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी मिली। फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने ने बॉक्स के अंदर लामिन यमाल को फाउल किया, जिसके बाद रेफरी ने पेनल्टी का फैसला दिया। मिकेल ओयारजाबाल ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के दाएं कोने में भेज दिया। यह टूर्नामेंट में उनका पांचवां गोल रहा और स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में फ्रांस ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन 58वें मिनट में दानी ओल्मो के शानदार पास पर पेड्रो पोरो ने गोल दागकर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद स्पेन ने गेंद पर शानदार नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस को कोई बड़ा मौका नहीं दिया।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले किलियन एम्बाप्पे इस मुकाबले में स्पेन की अनुशासित डिफेंस के सामने प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्हें कई बार ऑफसाइड पकड़ा गया और दूसरे हाफ में येलो कार्ड भी मिला। फ्रांस 2018 और 2022 के बाद लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने से चूक गया।

अब स्पेन की नजर अपने दूसरे वर्ल्ड कप खिताब पर होगी। टीम ने इससे पहले 2010 में नीदरलैंड को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। फाइनल में उसका सामना इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

India Women vs England: लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली पहली टीम बनी भारत, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर महिला टेस्ट जीता

Published

on

भारत महिला क्रिकेट, लॉर्ड्स टेस्ट, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, क्रांति गौड़, इंग्लैंड महिला टीम, महिला टेस्ट क्रिकेट, Lord's Test, India Women vs England, Sports News

Womens Cricket: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट मैच में 270 रन से हराकर लॉर्ड्स के 142 साल के इतिहास में खेला गया पहला महिला टेस्ट अपने नाम कर लिया। यह भारत की महिला टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई और भारत को 115 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 341/7 पर पारी घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रन पर ऑलआउट हो गई।

यस्तिका और क्रांति ने रचा इतिहास

विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने शानदार 113 रन बनाकर लॉर्ड्स में महिला टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। वहीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मंधाना का शानदार प्रदर्शन

Advertisement

उपकप्तान स्मृति मंधाना ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 83 और दूसरी पारी में 70 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहली पारी में अर्धशतक लगाकर टीम की मजबूत शुरुआत में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड की धरती पर अजेय भारत

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें 3 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत को आज तक इंग्लैंड की धरती पर महिला टेस्ट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

राम मंदिर, अयोध्या, सुप्रीम कोर्ट, SIT, CJI सूर्यकांत, चढ़ावा चोरी, राम जन्मभूमि ट्रस्ट, चंपत राय, अनिल मिश्रा, India News
ख़बर उत्तरप्रदेश13 minutes ago

राम मंदिर चढ़ावा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT बनाने के दिए निर्देश, CJI बोले- जांच निष्पक्ष हो, राजनीति से दूर रखें

ईरान, अमेरिका, खार्ग आइलैंड, Donald Trump, इस्माइल बघाई, फारस की खाड़ी, मध्य पूर्व, Iran US Conflict, Hormuz, World News
ख़बर दुनिया53 minutes ago

Iran US Conflict: ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, ‘खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की तो सैनिक जिंदा नहीं लौटेंगे’

अनुराग धनखड़, त्रिपुरा DGP, IPS अधिकारी, अगरतला, बागपत, पुलिस मुख्यालय, Tripura DGP, Anurag Dhankar, India News, Breaking News
ख़बर देश1 hour ago

Tripura DGP: त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ मृत मिले, शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका

स्पेन, अर्जेंटीना, फीफा वर्ल्ड कप 2026, Spain vs Argentina, फेरन टोरेस, लियोनेल मेसी, लामिन यमाल, एमिलियानो मार्टिनेज, फुटबॉल, Sports News
खेल खिलाड़ी10 hours ago

FIFA World Cup 2026: 16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फेरन टोरेस ने किया निर्णायक गोल

राम-नामी, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 72nd National Film Awards, विष्णुदेव साय, भरतबाला गणपति, रामनामी समाज, छत्तीसगढ़ संस्कृति, Documentary, CG News
ख़बर छत्तीसगढ़11 hours ago

Chhattisgarh: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री बनी, CM साय बोले- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending