Connect with us

खेल खिलाड़ी

ICC Ranking: वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बने शुभमन गिल, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज अव्वल

Published

on

ICC Ranking: Shubman Gill becomes number one batsman in ODI, Mohammad Siraj tops in bowling

ICC Ranking: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए 830 अंकों के साथ नंबर वन की पोजिशन हासिल की है। आईसीसी ने बुधवार को ताजा वनडे रैकिंग जारी की है। बाबर आजम 824 अंकों के साथ दूसरे, क्विंटन डी कॉक 771 अंकों के साथ तीसरे, 770 अंकों के साथ विराट कोहली चौथे और 743 अंकों के साथ डेविड वॉर्नर पांचवें स्थान पर जगह बनाने में सफल हुए हैं।

आईसीसी की गेंदबाजी की रैकिंग में 709 अंकों के साथ मोहम्मद सिराज टॉप पर हैं। वहीं टॉप-5 में कुलदीप यादव 661 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। टॉप-10 गेंदबाजों की बात करें, तो उसमें आठवें स्थान पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी 10वें स्थान पर हैं। वहीं टॉप-20  में रविंद्र जडेजा 19वें स्थान पर हैं।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup 2026 Final: भारत ने तीसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, संजू सैमसन बने हीरो

Published

on

T20 World Cup 2026 Final, India T20 World Cup win,India vs New Zealand Final,Sanju Samson 89 runs

T20 World Cup 2026 Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी बन गया है। खास बात यह रही कि पहली बार किसी मेजबान देश ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर

फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने 3 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ढेर

256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से टिम साइफर्ट ने 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने फाइनल में 96 रन की बड़ी जीत दर्ज की, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी हार भी मानी जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप फाइनल में, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा; फिन एलन का सबसे तेज शतक

Published

on

New Zealand T20 Final, Finn Allen 100 off 33 Balls, Fastest Century T20 World Cup, NZ vs SA Semi Final, Tim Seifert Fifty, Eden Gardens Match News

Kolkata: न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में कीवी टीम ने South Africa को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला गया, जहां कप्तान Mitchell Santner ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे Finn Allen, जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोक दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन ने Chris Gayle का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में 47 गेंदों पर शतक जमाया था।

साइफर्ट की तीसरी फिफ्टी, ओपनिंग में शतकीय साझेदारी

ओपनर Tim Seifert ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी फिफ्टी लगाई। उन्होंने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। एलन और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर मैच एकतरफा कर दिया। इस साझेदारी को Kagiso Rabada ने 10वें ओवर में तोड़ा।

भारत से संभावित मुकाबला?

Advertisement

न्यूजीलैंड इससे पहले 2021 में भी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा था। कीवी टीम भारत को दो आईसीसी फाइनल में हरा चुकी है- 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2000 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी)। अब फाइनल में उसका सामना भारत से होगा या नहीं, यह दूसरे सेमीफाइनल के नतीजे पर निर्भर करेगा। कीवी टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी और आक्रामक रणनीति ने उसे खिताब के बेहद करीब पहुंचा दिया है। फाइनल में टीम का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

IND Vs WI T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ंत

Published

on

India vs West Indies, T20 World Cup, Sanju Samson 97, IND vs ENG Semifinal

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराते हुए नॉकआउट में एंट्री की। अब भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के Wankhede Stadium में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। जीत के हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाकर मैच खत्म किया।

कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन की पारी खेली, जबकि जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय गेंदबाजी में Jasprit Bumrah ने 2 विकेट लेकर अहम झटके दिए, लेकिन आखिरी पांच ओवर में कैरेबियाई टीम ने तेजी दिखाते हुए 70 रन जोड़ दिए और स्कोर 195 तक पहुंचा दिया। शाई होप और रोस्टन चेज ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े, वहीं रोवमन पॉवेल और होल्डर ने 35 गेंदों में नाबाद 76 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत फिनिश दिया।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर रनरेट बनाए रखा, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav 18 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बीच संजू सैमसन एक छोर संभाले रहे। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ 35 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिर किया।

इसके बाद सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ 42 रन, Hardik Pandya के साथ 38 रन और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। जीत का चौका सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर लगाया। उनकी 97 रन की नाबाद पारी ने भारत को दबाव से निकालकर सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।

इस जीत के साथ भारत सुपर-8 चरण में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा है। अब निगाहें मुंबई में होने वाले बड़े मुकाबले पर हैं, जहां इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया खिताबी मुकाबले की दहलीज पार करने उतरेगी।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup: भारत की सुपर-8 में पहली जीत, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच

Published

on

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। पंड्या की फिफ्टी और अर्शदीप के 3 विकेट से शानदार जीत।

T20 World Cup: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप tILAK के सुपर-8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान Sikandar Raza ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ सुपर-8 ग्रुप-1 से South Africa national cricket team सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी, तिलक का अहम योगदान

भारत की ओर से Abhishek Sharma ने 55 रन बनाए, जबकि Hardik Pandya ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। Tilak Varma ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।

धीमी रही जिम्बाब्वे की शुरुआत 

257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही। हालांकि ओपनर Brian Bennett ने एक छोर संभाले रखा और 97 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Advertisement

अर्शदीप की घातक गेंदबाजी

भारत की ओर से Arshdeep Singh ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा Varun Chakravarthy, Axar Patel और Shivam Dube को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

Sanju Samson, अभिषेक शर्मा, Ishan Kishan (विकेटकीपर), Suryakumar Yadav (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जशप्रीत बुमराह

Advertisement

जिम्बाब्वे

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Shikhar Dhawan Marriage: शिखर धवन ने आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की शादी, जनवरी में हुई थी सगाई

Published

on

Shikhar Dhawan Marriage, Sophie Shine Wedding

Shikhar Dhawan Marriage: पूर्व भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ शादी कर ली है। इस खास मौके की झलक स्पिनर Yuzvendra Chahal ने सोशल मीडिया पर साझा की। चहल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ‘मौजा ही मौजा’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिनमें शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।

जनवरी में हुई थी सगाई

40 वर्षीय पूर्व भारतीय ओपनर ने 12 जनवरी को सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वे मुस्कान से लेकर सपनों तक सब कुछ साझा कर रहे हैं और जीवनभर एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं। दोनों ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। आईपीएल के दौरान भी सोफी को स्टैंड्स में धवन और उनकी टीम को सपोर्ट करते देखा गया था।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब उनकी मुलाकात धवन से हुई, उस समय वे यूएई में कार्यरत थीं। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) रह चुकी हैं।वर्तमान में वे धवन की स्पोर्ट्स कंपनी ‘दा वन स्पोर्ट्स’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और कैसलरॉय कॉलेज से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। सोफी धवन के सोशल मीडिया वीडियो में भी कई बार नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

तलाक के बाद मुश्किल दौर

धवन का निजी जीवन पिछले कुछ वर्षों में चर्चा में रहा। 2023 में उनका अपनी पहली पत्नी Aesha Mukerji से तलाक हो गया था। दोनों ने 2011 में शादी की थी और उनका एक बेटा जोरावर है। तलाक के बाद धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे लंबे समय से अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं। दिल्ली की अदालत ने फैसले में कहा था कि धवन को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, हालांकि उन्हें स्थायी कस्टडी नहीं दी गई थी। अब नए जीवन की शुरुआत के साथ धवन के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending