Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Cabinet: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ₹26,800 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, छात्रवृत्ति 10 हजार प्रतिमाह

Published

on

मध्यप्रदेश कैबिनेट, मोहन यादव, छात्रवृत्ति वृद्धि, विकास योजना, सिंचाई परियोजना, आंगनवाड़ी विद्युतीकरण, मेडिकल कॉलेज विस्तार, MP cabinet news

Bhopal: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए 26 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वाकांक्षी योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन फैसलों को प्रदेश के बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से प्रदेश में विकास को नई रफ्तार मिलेगी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अंतर कम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना के क्षेत्र में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

सड़क और अधोसंरचना पर सबसे बड़ा निवेश

कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग के तहत अगले पांच वर्षों (2026-2031) के लिए 26,311 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण, सरकारी भवनों की मरम्मत, कार्यालयों की स्थापना और भू-अर्जन जैसे कार्य किए जाएंगे। इसमें 6,180 करोड़ रुपये प्रशासनिक भवनों और कार्यालयों के लिए, 6,925 करोड़ रुपये केंद्रीय सड़क अधोसंरचना योजनाओं के लिए, 6,500 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण मुआवजा, 5,000 करोड़ रुपये जिला और मुख्य मार्गों के नवीनीकरण के लिए मंजूर हुए हैं। इससे प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

छात्रों के लिए बड़ा तोहफा

सामाजिक न्याय के तहत कैबिनेट ने पिछड़ा वर्ग छात्रगृह योजना-2005 में संशोधन करते हुए छात्रवृत्ति राशि को 1,550 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। अब हर साल 100 नए विद्यार्थियों (50 स्नातक और 50 स्नातकोत्तर) को इसका लाभ मिलेगा। पहले से लाभ ले रहे छात्रों को भी कोर्स पूरा होने तक सहायता जारी रहेगी।

Advertisement

सिंचाई से किसानों को राहत

शाजापुर जिले की लखुंदर उच्च दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 155 करोड़ 82 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस परियोजना से शाजापुर और उज्जैन के 24 गांवों के लगभग 9,200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी।

आंगनवाड़ियों में पहुंचेगी बिजली

महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत 38,901 आंगनवाड़ी भवनों में बिजली सुविधा के लिए 80 करोड़ 41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा और स्मार्ट टी.वी., पंखे, लाइट जैसी सुविधाओं के जरिए शैक्षणिक गतिविधियां बेहतर होंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

Advertisement

प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी बड़े फैसले लिए गए। भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में पीजी सीट वृद्धि के लिए 79.16 करोड़ रुपये, रीवा के श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल विस्तार के लिए 174.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

ख़बर मध्यप्रदेश

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: पैक्स और सहकारी बैंक चुनाव एक साल टले, 9 बैंकों को मिलेगी 225 करोड़ की अतिरिक्त पूंजी

Published

on

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: पैक्स चुनाव टले, 9 बैंकों को 325 करोड़

भोपाल: मध्य प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में नौ जिला सहकारी बैंकों को कुल 325 करोड़ रुपए की अंश पूंजी देने, वर्ष 2027 को युवा वर्ष घोषित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण सहित कई अहम फैसले लिए गए।

कैबिनेट बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने अगले दो साल की कार्ययोजना तैयार करने के लिए दिसंबर में अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों के चिंतन कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।

पैक्स और जिला सहकारी बैंक चुनाव एक साल के लिए टले

कैबिनेट ने प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और जिला सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक, नई पैक्स समितियों का गठन और परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है।दरअसल, पैक्स समितियों के प्रतिनिधि ही जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में मतदाता होते हैं। इसलिए पहले पैक्स समितियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद जिला सहकारी बैंकों के चुनाव होंगे।

9 जिला सहकारी बैंकों को मिलेगी 325 करोड़ की अंश पूंजी

Advertisement

सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए नौ जिला सहकारी बैंकों को सरकारी अंश पूंजी देने का फैसला किया गया है।

रीवा, सतना, दतिया, शिवपुरी और जबलपुर: पांच बैंकों को 25-25 करोड़ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। कुल 125 करोड़ रुपए।

रायसेन, मुरैना, सागर और सीधी: चार नए जिला सहकारी बैंकों को 50-50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। कुल 200 करोड़ रुपए।

इस तरह नौ जिला सहकारी बैंकों को कुल 325 करोड़ रुपए की अंश पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी।

2 दिसंबर को अफसरों का नीति चिंतन, 21-22 दिसंबर को मंत्रियों-विधायकों का शिविर

Advertisement

सरकार अपने तीन साल के कामकाज की समीक्षा करेगी। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अगले दो साल की रणनीति तैयार की जाएगी।

2 दिसंबर: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों का नीति चिंतन होगा। इसमें आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे।

21 और 22 दिसंबर: मंत्रियों और विधायकों का चिंतन शिविर होगा। इसमें आगामी दो साल की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसमें अनुपूरक बजट और कई शासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे।

खनिज से सालाना 30 हजार करोड़ रुपए राजस्व का लक्ष्य

Advertisement

प्रदेश में खनिज रॉयल्टी से वर्तमान में 12,170 करोड़ रुपए की आमदनी होती है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 हजार करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर खनिज निगम लिमिटेड के माध्यम से नया सर्वे कराया जाएगा। पुराने आंकड़ों का भी विश्लेषण किया जाएगा। नई खदानों के विकास पर हर साल 70 से 80 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

46,500 घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 193 करोड़ मंजूर

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सुविधा से वंचित 1,834 मजरों-टोलों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 193 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी रहेगी।

योजना के तहत 20 से अधिक घरों वाली बस्तियों को विद्युतीकृत किया जाएगा। वहीं, 20 से कम घरों वाली छोटी बस्तियों और मोहल्लों में बिजली पहुंचाने की व्यवस्था राज्य सरकार अपने खर्च पर करेगी।

Advertisement

एकात्म धाम परियोजना जारी रहेगी, तीन जगह बनेंगे ट्राइबल कैफे

ओंकारेश्वर में 2,424 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही एकात्म धाम परियोजना को जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इसके मुख्य कार्य को आगामी सिंहस्थ से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

इसके अलावा मांडू, कान्हा-किसली और पेंच में ट्राइबल कैफे स्थापित किए जाएंगे। यहां विदेशी पर्यटकों को जनजातीय खान-पान और संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। जनजातीय उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए भी आवेदन किए गए हैं।

2027 युवा वर्ष, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी। इसके तहत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया गया है। वहीं, भोपाल के नाथू बरखेड़ा में करीब 1,000 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पहले चरण का शुभारंभ भी हो चुका है।

Advertisement

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में 25 उद्योगपतियों को जमीन

जुलाई में ग्वालियर में शुरू हुए टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में नवंबर तक 25 उद्योगपतियों को जमीन आवंटित की गई है। यहां निवेश के लिए 40 नए आवेदन भी मिले हैं। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश में अब तक 26 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां होने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

HPV वैक्सीनेशन में 100% लक्ष्य हासिल

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए गए HPV वैक्सीनेशन अभियान में मध्य प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है।

गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना जारी रहेगी

Advertisement

देसी नस्ल की गायों के पालन को प्रोत्साहित करने वाली गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना जारी रखने का फैसला किया गया है। योजना के तहत प्रतिदिन छह लीटर से अधिक दूध देने वाली देसी गायों के पशुपालकों को ग्राम और ब्लॉक स्तर पर एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: 70 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और 10 साल के बेटे की मौत

Published

on

छतरपुर के हतना गांव में खेत की जुताई के दौरान कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और बेटे की मौत

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में किसान और उसके 10 साल के बेटे की मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के समय किसान का 10 साल का बेटा भी ट्रैक्टर पर सवार था। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हतना की है।

हादसे के दौरान किसान की 12 साल की बेटी राशि खेत में मौजूद थी। उसने अपनी आंखों के सामने पिता और छोटे भाई को ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरते देखा। वह चीखते हुए अपने चाचा को बुलाने पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

70 फीट गहरा था कुआं, 20 फीट तक भरा था पानी

खेत में बने कुएं की गहराई करीब 70 फीट बताई गई है। हादसे के समय उसमें लगभग 20 फीट पानी भरा हुआ था। ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया। मोटर पंप की मदद से कुएं का पानी बाहर निकाला गया। रात करीब 7:10 बजे दो लोग शव निकालने के लिए कुएं में उतरे। रेस्क्यू के दौरान ट्रैक्टर को भी बाहर निकाल लिया गया।

धनतेरस पर ही खरीदा था ट्रैक्टर

Advertisement

परिवार के लिए यह हादसा दोहरी त्रासदी बन गया। संतोष यादव ने धनतेरस के दिन ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। उसी ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय यह हादसा हो गया।

दो बहनों के बीच इकलौता भाई था दुर्गेश

संतोष का बेटा दुर्गेश कक्षा तीसरी में पढ़ता था। वह अपनी दो बड़ी बहनों आयुषी (14) और राशि (12) के बीच इकलौता भाई था। पिता और बेटे की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

उज्जैन में रेलवे का बुलडोजर एक्शन: माधव नगर स्टेशन के पास मस्जिद, मजार और शाही मकबरा हटाया; 15 हजार वर्गफीट जमीन खाली

Published

on

उज्जैन के माधव नगर रेलवे स्टेशन के पास सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत रेलवे की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में रेलवे ने शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। माधव नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 के पास रेलवे की जमीन पर बने मस्जिद कलंदरी, मजार, शाही मकबरे और अन्य निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई 11 बजे तक चली। इसके लिए 6 जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं।

रेलवे के मुताबिक, करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन पर अतिक्रमण था। इसे खाली कराने के बाद यहां सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग और वेटिंग एरिया विकसित किया जाएगा।

6 जेसीबी से हटाए गए निर्माण, भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर 100 से अधिक RPF जवानों के साथ GRP और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम पवन बारिया और सीएसपी दीपिका शिंदे ने कार्रवाई की निगरानी की। सुबह से शुरू हुआ अभियान करीब छह घंटे तक चला।

हाईकोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद कार्रवाई

Advertisement

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, संबंधित जमीन रेलवे की है। इस पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। हाईकोर्ट से स्टे खारिज होने और रेलवे के पक्ष में फैसला आने के बाद निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जमीन खाली होने से स्टेशन परिसर के विस्तार और सिंहस्थ की तैयारियों में मदद मिलेगी।

वक्फ कमेटी ने जताया विरोध, कोर्ट जाने की चेतावनी

दूसरी ओर, कार्रवाई को लेकर वक्फ कमेटी ने आपत्ति जताई है। कमेटी के अध्यक्ष काजी मौलाना आरिफ नदवी ने आरोप लगाया कि मस्जिद कलंदरी, शाही मकबरा और मजारों को गलत तरीके से हटाया गया है। कमेटी का दावा है कि जमीन से संबंधित मामला भोपाल वक्फ ट्रिब्यूनल में लंबित है। उसने कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।

सिंहस्थ में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ महापर्व आयोजित होना है। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ने की संभावना है। रेलवे की योजना है कि खाली कराई गई 15 हजार वर्गफीट जमीन पर होल्डिंग और वेटिंग एरिया बनाया जाए। इससे स्टेशन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने और प्लेटफॉर्म पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MPPSC Exam Calendar 2027: आयोग ने जारी किया 25 परीक्षाओं का कैलेंडर, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी को प्रस्तावित

Published

on

MPPSC परीक्षा कैलेंडर 2027 में 25 प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तारीखें जारी।

इंदौर: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2027 का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने सहित कुल 25 प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं जनवरी से अक्टूबर 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साल में दो बार राज्य सेवा परीक्षा कराने के फैसले के बाद जारी इस कैलेंडर को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे अभ्यर्थियों को एक ही साल में परीक्षा में शामिल होने के दो अवसर मिल सकेंगे।

24 जनवरी को राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा

आयोग के प्रस्तावित कैलेंडर के अनुसार, राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। इसके बाद राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 14 फरवरी और राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 7 मार्च को प्रस्तावित है।

18 अप्रैल को पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी तथा उप संचालक एवं सहायक संचालक (तकनीकी) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

इसके बाद राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (विशेष) 2 मई को प्रस्तावित है।

मई में होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 10 से 15 मई 2027 तक आयोजित करने का प्रस्ताव है। वहीं, सहायक कुलसचिव परीक्षा 30 मई को होगी। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा की संभावित तारीखें घोषित होने से अभ्यर्थियों को तैयारी की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

जून से अगस्त तक इन परीक्षाओं का कार्यक्रम

आयोग के कैलेंडर में जून से अगस्त तक विभिन्न विभागों के पदों के लिए परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

Advertisement
  • 27 जून: आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी।
  • 4 जुलाई: सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल।
  • 25 जुलाई: सहायक प्रबंधक।
  • 1 अगस्त: खनिज निरीक्षक और खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
  • 9 से 14 अगस्त: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (विशेष)।

आयोग के अनुसार, ये तारीखें प्रस्तावित हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित अंतिम कार्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया और अन्य निर्देशों के लिए MPPSC की आधिकारिक सूचनाएं देखते रहना चाहिए।

परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें

परीक्षाप्रस्तावित तारीख
राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक24 जनवरी 2027
राज्य अभियांत्रिकी सेवा14 फरवरी 2027
राज्य पात्रता परीक्षा (SET)7 मार्च 2027
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, ADPO और तकनीकी पद18 अप्रैल 2027
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा25 अप्रैल 2027
राज्य सेवा प्रारंभिक (विशेष)2 मई 2027
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा10–15 मई 2027
सहायक कुलसचिव30 मई 2027
आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी27 जून 2027
सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल4 जुलाई 2027
सहायक प्रबंधक25 जुलाई 2027
खनिज निरीक्षक और खाद्य सुरक्षा अधिकारी1 अगस्त 2027
राज्य सेवा मुख्य (विशेष)9–14 अगस्त 2027

नोट: ये प्रस्तावित तारीखें हैं। अंतिम परीक्षा कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक अधिसूचना से ही मान्य होगा।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

Kuno National Park: कूनो में मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या 62 हुई

Published

on

कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG 3 और उसके चार नवजात शावक।

श्योपुर: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी आई है। बोत्सवाना से भारत लाई गई मादा चीता KOMG 3 ने शुक्रवार, 20 नवंबर को चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि मादा चीता ने खुले जंगल में प्राकृतिक परिस्थितियों में शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें 43 चीते भारत में जन्मे हैं।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए परियोजना से जुड़े अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

ढाई साल की KOMG 3 पहली बोत्सवाना मूल की मां बनी

KOMG 3 करीब ढाई साल की मादा चीता है, जिसे फरवरी 2026 में बोत्सवाना से भारत लाया गया था। भारत आने के बाद इसे अनुकूलन प्रक्रिया से गुजारा गया और चार महीने से अधिक समय तक खुले जंगल में रहने के बाद इसने शावकों को जन्म दिया।

खास बात यह है कि KOMG 3 भारत में शावकों को जन्म देने वाली बोत्सवाना मूल की पहली मादा चीता बन गई है। चारों शावक स्वस्थ बताए गए हैं।

Advertisement

प्रोजेक्ट चीता के तहत जंगल में दूसरा सफल जन्म

साल 2022 में शुरू हुए प्रोजेक्ट चीता के बाद खुले जंगल में दर्ज यह दूसरी सफल बर्थ है। इससे पहले 11 अप्रैल 2026 को भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने कूनो में चार शावकों को जन्म दिया था।

खुले जंगल में प्रजनन को चीता पुनर्स्थापन अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है, क्योंकि इससे चीतों के प्राकृतिक वातावरण में रहने और प्रजनन करने की क्षमता का पता चलता है।

2022 में नामीबिया से आए थे पहले 8 चीते

भारत में चीतों को फिर से बसाने के लिए 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रोजेक्ट चीता शुरू किया गया था। इस दौरान नामीबिया से आठ चीते लाकर कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए थे।

Advertisement

इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए। वहीं फरवरी 2026 में बोत्सवाना से नौ चीते लाए गए।

अब भारत में चीतों की आबादी 62 तक पहुंच गई है। इनमें 43 भारत में जन्मे हैं। नए शावकों के जन्म से देश में चीतों की अगली पीढ़ी विकसित करने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

CM मोहन यादव ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कूनो में चार शावकों के जन्म पर खुशी जताई है। उन्होंने इस उपलब्धि को मध्यप्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय बताया और वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों तथा वनकर्मियों को बधाई दी।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोण्डागांव के धनोरा में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए
ख़बर छत्तीसगढ़7 hours ago

CM विष्णुदेव साय ने धनोरा को दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 56 गांवों को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की मुलाकात, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन और भारत-नेपाल सहयोग
ख़बर देश9 hours ago

भारत-नेपाल के रिश्तों को नई मजबूती: PM मोदी ने 15 हजार करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: पैक्स चुनाव टले, 9 बैंकों को 325 करोड़
ख़बर मध्यप्रदेश10 hours ago

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: पैक्स और सहकारी बैंक चुनाव एक साल टले, 9 बैंकों को मिलेगी 225 करोड़ की अतिरिक्त पूंजी

छतरपुर के हतना गांव में खेत की जुताई के दौरान कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और बेटे की मौत
ख़बर मध्यप्रदेश1 day ago

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: 70 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और 10 साल के बेटे की मौत

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
ख़बर उत्तरप्रदेश1 day ago

अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए 28 नवंबर से चलेगी सीधी ट्रेन, 604 किमी का सफर 19 घंटे में होगा पूरा

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending