Connect with us

खेल खिलाड़ी

Shubman Gill: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए शुभमन गिल, जनवरी माह के लिए मिला खिताब

Published

on

ICC Player of the Month for January

Shubman Gill: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल को उनके शानदार फॉर्म की बदौलत जनवरी महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। शुभमन के अलावा भारत के ही मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के विकेटकीपर डेवोन कॉन्वे प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए दावेदार थे। लेकिन शुभमन गिल ने दोनों को पीछे छोड़ते हुए प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब पर कब्जा जमाया है।

शुभमन के लिए लकी साबित हुआ साल 2023

  • श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन का शानदार रहा प्रदर्शन। उन्होंने पहले वनडे में 70, दूसरे में 21 और तीसरे वनडे में 116 रन की पारियां खेली थीं।
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन की विस्फोटक पारियों ने उन्हें हीरो बना दिया। पहले वनडे में उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में नाबाद 40 रन और तीसरे वनडे में 112 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
  • शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 360 रन बनाए और तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की।
  • शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 13 टेस्ट, 21 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में शुभमन गिल ने 736 रन, वनडे में 1254 और टी20 में 202 रन बनाए हैं। वह इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: भारत ने एक दिन में जीते 8 गोल्ड, बॉक्सिंग में रचा इतिहास

Published

on

Commonwealth Games 2026, India 8 Gold, Boxing Record, Priti Pawar, Jasmin Lamboria, Sakshi Chaudhary, Priya Ghanghas, Arundhati Chaudhary, Sachin Siwach, Ankush Panghal, Soman Rana, Gulveer Singh, India Medal Tally, Sports News Hindi

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 8 गोल्ड मेडल जीत लिए। इनमें 7 स्वर्ण पदक बॉक्सिंग और एक पैरा एथलेटिक्स से आया। इसके साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार एक ही संस्करण में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड बना दिया।

महिला बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली भरी।

हालांकि बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल को फाइनल में हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

सोमन राणा का गोल्ड, गुलवीर ने बनाया इतिहास

पैरा एथलेटिक्स की F-57 शॉटपुट स्पर्धा में सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में 5000 और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

Advertisement

ट्रिपल जंप में भी दो पदक

भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पदकों की संख्या में और इजाफा किया।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: जैस्मिन लांबोरिया, प्रीति पवार और सोमन राणा ने जीता गोल्ड, भारत के 30 मेडल

Published

on

Commonwealth Games 2026, India Medal Tally, Jasmin Lamboria, Preeti Pawar, Soman Rana, Jadumani Singh, Boxing Gold, Para Shot Put F57, Praveen Chithravel, Selva Prabhu, India Boxing, Commonwealth Games India, Medal Tally, Sports News Hindi

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को भारत ने तीन और गोल्ड मेडल अपने नाम किए। बॉक्सिंग में जैस्मिन लांबोरिया और प्रीति पवार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पैरा शॉटपुट की F-57 कैटेगरी में सोमन राणा ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड हासिल किया। इसके साथ ही भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 8 और कुल पदकों की संख्या 30 हो गई है। इस प्रदर्शन के दम पर भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

बॉक्सिंग के पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग में भारत के जादुमणि सिंह को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जाई डिकसन ने हराया।

जैस्मिन और प्रीति ने बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड

महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जैस्मिन लांबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को शिकस्त देकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

सोमन राणा का सीजन बेस्ट, शुभम को सिल्वर

Advertisement

पैरा शॉटपुट की F-57 कैटेगरी में सोमन राणा ने 13.40 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर गोल्ड अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत के शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। F-57 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं, जबकि उनके ऊपरी शरीर की ताकत सामान्य रहती है।

ट्रिपल जंप में भी दो पदक

पुरुष ट्रिपल जंप में भारत ने दो और पदक जीते। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर हासिल किया, जबकि सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस स्पर्धा का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर के जंप के साथ अपने नाम किया।

आज 7 भारतीय मुक्केबाज खेलेंगे गोल्ड मुकाबले

भारत के सात और मुक्केबाज शनिवार रात गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले खेलेंगे। इनमें साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) शामिल हैं।

Advertisement

प्रीति और जैस्मिन का शानदार रिकॉर्ड

हरियाणा की प्रीति पवार 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने 2022 एशियन चैंपियनशिप और 2023 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज, जबकि 2026 एशियन चैंपियनशिप और 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था।

वहीं जैस्मिन लांबोरिया मौजूदा समय में 57 किलोग्राम वर्ग की दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर हैं। वह 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए खेल चुकी हैं और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में भी उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

ICC Rankings: वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, पहली बार टॉप-50 में पहुंचे; शुभमन गिल बने ODI के नंबर-1 बल्लेबाज

Published

on

ICC Rankings, Vaibhav Suryavanshi, Shubman Gill, Ishan Kishan, Jasprit Bumrah, ICC T20 Rankings, ODI Rankings, Cricket News, Team India

ICC Rankings: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की सूची में 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। 536 रेटिंग अंक के साथ वह पहली बार दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में 151 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए।

शुभमन गिल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज

वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। टॉप-4 बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल हैं। विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं।

ईशान किशन टी-20 में नंबर-1 पर कायम

टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन 910 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 में 29 रन बना ने के कारण उनके 6 रेटिंग अंक कम हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखी है। ईशान इससे पहले 916 रेटिंग अंक तक पहुंचे थे, जो विराट कोहली (909) और सूर्यकुमार यादव (912) के करियर के सर्वश्रेष्ठ टी-20 रेटिंग अंकों से भी अधिक है।

Advertisement

बुमराह टेस्ट में नंबर-1, वरुण टी-20 गेंदबाजों के टॉप-10 में

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान पहले, अबरार अहमद दूसरे और आदिल राशिद तीसरे स्थान पर हैं। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती टॉप-10 में जगह बनाने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर

Published

on

ज्ञानेश्वरी यादव, Commonwealth Games 2026, Weightlifting, Silver Medal, Chhattisgarh, Rajnandgaon, स्नैच रिकॉर्ड, ग्लासगो, भारत, Sports News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवां और वेटलिफ्टिंग में चौथा पदक दिलाया।

स्नैच में बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड

23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी ने 88 किलोग्राम स्नैच उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 103, 107 और अंतिम प्रयास में 111 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस स्पर्धा का गोल्ड नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने 206 किलोग्राम (93+113) वजन उठाकर जीता। उन्होंने नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी बनाया।

ज्ञानेश्वरी बोलीं- पहला कॉमनवेल्थ, पहला पदक

सिल्वर मेडल जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी ने कहा कि यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था। उनका लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना था, जिसे उन्होंने हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता बेहद कड़ी थी और सभी खिलाड़ी मजबूत थीं, इसलिए स्वर्ण पदक नहीं मिल सका, लेकिन रजत पदक जीतकर वह बेहद खुश हैं।

Advertisement

PM मोदी और CM साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञानेश्वरी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है और उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजनांदगांव की बेटी ने विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में सेवा दे रहीं ज्ञानेश्वरी का समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

23 जुलाई से 2 अगस्त तक चल रहे हैं गेम्स

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक हो रहा है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: 16 साल बाद फिर विश्व विजेता बना स्पेन, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फेरन टोरेस ने किया निर्णायक गोल

Published

on

स्पेन, अर्जेंटीना, फीफा वर्ल्ड कप 2026, Spain vs Argentina, फेरन टोरेस, लियोनेल मेसी, लामिन यमाल, एमिलियानो मार्टिनेज, फुटबॉल, Sports News

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच का एकमात्र गोल फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में किया। स्पेन ने इससे पहले वर्ष 2010 में पहली बार विश्व कप जीता था। तब उसने फाइनल में नीदरलैंड को हराया था।

105 मिनट तक मार्टिनेज ने बचाई अर्जेंटीना

फाइनल में अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पेन ने पूरे मुकाबले में लगातार हमले किए, लेकिन मार्टिनेज ने एक के बाद एक बेहतरीन बचाव कर टीम को मैच में बनाए रखा। हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम में निको विलियम्स के हेडर से मिली गेंद को फेरन टोरेस ने गोल में बदल दिया और स्पेन को बढ़त दिला दी। यही गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ।

मेरिनो से चूका आसान मौका

103वें मिनट में स्पेन के मिकेल मेरिनो के पास लगभग खाली गोल में गेंद डालने का मौका था, लेकिन उनका हेडर बाहर चला गया। इसके तीन मिनट बाद निको विलियम्स ने फिर शानदार मूव बनाया और फेरन टोरेस ने गोल कर इतिहास रच दिया।

Advertisement

मेसी पर भारी पड़े यमाल

फाइनल को दो पीढ़ियों की टक्कर माना जा रहा था। एक ओर अनुभवी लियोनेल मेसी थे, जबकि दूसरी ओर युवा स्टार लामिन यमाल। स्पेन के मिडफील्ड और डिफेंस ने मेसी को पूरे मैच में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। वहीं यमाल लगातार अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव बनाते रहे।

एम्बाप्पे बने गोल्डन बूट विजेता

फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट जीता। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

ड्रॉ से शुरुआत, ट्रॉफी पर खत्म हुआ सफर

Advertisement

स्पेन ने विश्व कप अभियान की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ ड्रॉ से की थी। इसके बाद टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब, उरुग्वे, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और फ्रांस जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई और आखिरकार ट्रॉफी भी जीत ली।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर द मूवी, Mirzapur The Movie, Mirzapur Movie Trailer, Mirzapur Trailer, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना त्रिपाठी, Mirzapur Movie Release Date, Mirzapur 2026, Gurmeet Singh, Puneet Krishna, Farhan Akhtar, Ritesh Sidhwani, Bollywood News
Film Studio2 hours ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज, कालीन भैया का फिर दिखा भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

भोपाल विदिशा फोरलेन, Bhopal Vidisha Four Lane, भोपाल विदिशा रोड, MP Cabinet, मध्य प्रदेश कैबिनेट, मोहन यादव, भोपाल कानपुर हाईस्पीड कॉरिडोर, सांची रोड, विदिशा रोड, 1757 करोड़ परियोजना, भोपाल बायपास, SISF, रानी दुर्गावती वीरता पुरस्कार, MP News, Madhya Pradesh News
ख़बर मध्यप्रदेश4 hours ago

MP Cabinet: भोपाल-विदिशा रोड होगा फोरलेन, 1,757.55 करोड़ रुपए की परियोजना को कैबिनेट मंजूरी; 3 बायपास भी बनेंगे

छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित, विजय शर्मा, Naxal Rehabilitation Chhattisgarh, Chhattisgarh Naxal News, शहीद स्मारक, 109 शहीद स्मारक, नक्सल पीड़ित परिवार, पुनर्वास योजना, नक्सल पुनर्वास, शहीद परिवार, QR Code Memorial, Bastar News, Chhattisgarh News, नक्सल प्रभावित गांव, पुनर्वासित युवा
ख़बर छत्तीसगढ़4 hours ago

Chhattisgarh: नक्सल प्रभावितों के लंबित मामलों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 109 शहीद स्मारक बनेंगे, QR कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

पॉलीमर नोट, प्लास्टिक नोट, 10 रुपए का पॉलीमर नोट, 20 रुपए का पॉलीमर नोट, Polymer Currency India, Polymer Bank Notes, RBI Polymer Notes, 10 Rupees Polymer Note, 20 Rupees Polymer Note, निर्मला सीतारमण, RBI, भारतीय करेंसी, नए नोट, बैंक नोट, नकली नोट
अर्थ जगत5 hours ago

Polymer Currency India: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट आएंगे, सरकार ने 100-100 करोड़ नोटों के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश बारिश, भोपाल बारिश, MP Weather, Rajasthan Rain, राजस्थान बारिश, UP Flood, उत्तर प्रदेश बाढ़, गंगा यमुना बाढ़, उत्तराखंड बारिश, हिमाचल बारिश, छत्तीसगढ़ बारिश, Bhopal Rain, Heavy Rain Alert, IMD Weather, Monsoon 2026
ख़बर देश7 hours ago

Weather Alert: MP समेत 6 राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात, भोपाल में 7 इंच से ज्यादा पानी; UP में 40 गांव बाढ़ की चपेट में

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending