ख़बर छत्तीसगढ़
CG News: स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना में फ्री में कराई जाएगी मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी, 25 सितंबर से होगी शुरुआत

CG News(Raipur): मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल टेस्ट (NEET) और प्री इंजीनियरिंग (IIT, JEE Main/Advance) की कोचिंग दी जाएगी। कोंचिग के लिए संस्थान का चयन प्रक्रियाधीन है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार 25 सितंबर 2023 से इस योजना का शुभारंभ राज्य के 146 विकासखंड मुख्यालयों में बीआरसीसी केन्द्र या इसके नजदीक हायर सेकेण्डरी में ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त 4 शहरी स्त्रोत केन्द्रों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व कोरबा में (सीआरसी) संचालित किए जाना है। कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम से चयनित संस्था द्वारा प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की थी, कि दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग हेतु देश की ख्याति प्राप्त संस्थाओं द्वारा सभी विकासखंड मुख्यालयों में ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को कोचिंग के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि, चूंकि ख्याति प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान का चयन अभी नहीं हो पाया है इसलिए भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान और गणित विषय के शासकीय संस्थाओं से ऑफ लाइन माध्यम से प्रारंभ करने की कार्यवाही की जाए। इस संबंध में कोचिंग के लिए उपयुक्त भवन या कक्ष का चयन किया जाए। प्रत्येक कक्ष में 100 प्रशिक्षणार्थियों में 50 मेडिकल और 50 इंजीनियरिंग का चयन किया जाए।
प्रशिक्षणार्थियों का न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 10 वीं में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी को संबंधित विकासखण्ड, शहर के शासकीय विद्यालय में कक्षा 12 वीं का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए। विकासखण्ड मुख्यालय की शालाओं में कक्षा 12 वीं में जीवविज्ञान तथा गणित संकाय अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर कक्षा 10 वीं की प्राप्त अंको की मेरिट केे आधार पर चयनित किया जाएगा। कोचिंग प्रतिदिन अपरान्ह 4.30 बजे से 6.30 बजे तक संचालित होगी। विषयवार प्रशिक्षण रोस्टर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार किया जाएगा।
प्रत्येक कोचिंग केन्द्र में भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान और गणित विषय के लिए नोडल शिक्षक चिन्हित किया जाएगा और एक मुख्य नोडल अधिकारी भी होगा, जो प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता स्तर का होगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा केन्द्र वार नोडल अधिकारी का चयन कर आदेश जारी किया जाएगा। इन चयनित नोडल अधिकारियों को मानदेय का प्रावधान रहेगा। इसका भुगतान छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा किया जाएगा।
कोचिंग संस्थान तथा विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा मानक मूल्यांकन पत्र विकसित किया जाएगा। कक्षा अध्यापन का प्रसारण राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के एडूसेट से किया जाना है। प्रसारण ई-विद्या चैनल के माध्यम से चैनल क्रमांक 72 पर ऑन एयर किया जाएगा तथा ऑनलाइन प्लेटफार्म गूगलमीट के माध्यम से 150 केन्द्रों में बैठे विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर पाएंगे।
ख़बर छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा को 295 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: CM साय ने 341 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Janjgir Champa News: मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले को 295 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
इनमें 70.10 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 159 कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय अधोसंरचना और ग्रामीण विकास से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होगा।
जिले के लिए ऐतिहासिक दिन: मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और बटन दबाकर पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। करीब 295 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों का जीवन अधिक सुगम बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कई विभागों की परियोजनाएं शामिल
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित 159 कार्यों में जल संसाधन, वन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सीजीएमएससी, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।
वहीं 182 कार्यों के भूमिपूजन में जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण परियोजनाएं नहीं होते, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसी सोच के साथ जनकल्याण तथा अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े तथा छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
ख़बर छत्तीसगढ़
Jashpur Rail Project: इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को केंद्र की मंजूरी

Jashpur: जिले के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित रेल संपर्क का सपना अब साकार होने की दिशा में बढ़ गया है। केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इसके साथ ही जशपुर को पहली बार राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है।
करीब 291.881 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से शुरू होकर जशपुर जिले के पत्थलगांव होते हुए झारखंड के लोहरदगा तक पहुंचेगी। परियोजना के लागू होने से जशपुर के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जशपुर और पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। लंबे समय से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्र को इससे नई पहचान मिलेगी।
वनांचल क्षेत्र जुड़ेगा विकास की मुख्यधारा से
जशपुर जिला अब तक रेल संपर्क से वंचित रहा है। परिवहन के लिए लोगों को मुख्य रूप से सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता था। नई रेल लाइन बनने से यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी। इसका लाभ विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को सीधे तौर पर मिलेगा।
किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
रेल संपर्क स्थापित होने के बाद जशपुर के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। जैविक खेती, सुगंधित धान, मक्का, दलहन, सब्जियां और बागवानी उत्पादों के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र के किसानों को बेहतर बाजार और बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी। परिवहन लागत कम होने से स्थानीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी मजबूत होगी।
पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपातों, घने जंगलों और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध जशपुर में रेल संपर्क से पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, परिवहन, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और सेवा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी सुलभ
नई रेल लाइन से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी। वहीं गंभीर मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों तक जल्दी पहुंचाया जा सकेगा। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में भी सुधार होगा।
रोजगार और निवेश की बढ़ेंगी संभावनाएं
परियोजना के निर्माण और संचालन के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण औद्योगिक और व्यावसायिक निवेश भी बढ़ेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल, सड़क, ऊर्जा और अन्य आधारभूत अधोसंरचना परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है।
उन्होंने कहा धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में जशपुर और आसपास के क्षेत्रों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने की क्षमता रखती है।
ख़बर छत्तीसगढ़
Raipur: छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, 1 जुलाई से सत्र शुरू होने की खबर फर्जी, शिक्षा विभाग ने किया स्पष्ट

Raipur: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक खबरों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने कहा है कि राज्य की सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून 2026 से ही शुरू होगा। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 12 जून 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के सभी विद्यालयों का नियमित संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून (मंगलवार) से प्रारंभ किया जाएगा।
1 जुलाई से स्कूल खुलने की खबर को बताया फर्जी
विभाग के संज्ञान में आया था कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह सूचना प्रसारित की जा रही है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 जुलाई 2026 से होगी। इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए विभाग ने कहा कि ऐसी जानकारी पूरी तरह असत्य, भ्रामक और फर्जी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय संचालन की अधिकृत तिथि 16 जून 2026 ही है और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। विभाग ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट और भ्रामक जानकारियों से बचें तथा किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें। अधिकारियों के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रदेशभर के स्कूल 16 जून से नियमित रूप से संचालित होंगे।
ख़बर छत्तीसगढ़
India U19 Women Cricket Team: छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान, CM साय ने किया सम्मानित

Mahak Narwase: छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से शुक्रवार को महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने महक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महक नरवासे की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या राजनांदगांव जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।
‘खूब खेलो, आगे बढ़ो और नई ऊंचाइयों को छुओ’
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि महक आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने महक को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “खूब खेलो, आगे बढ़ो और नई ऊंचाइयों को छुओ। आपकी सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगी।”
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान के रूप में चयन प्रदेश में विकसित हो रहे खेल माहौल और खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों का उत्कृष्ट उदाहरण है। महक नरवासे ने इस सम्मान और शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महक के पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव, कोच मनोज तिवारी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ख़बर छत्तीसगढ़
Keshkal Ghat Bypass: केशकाल घाट फोरलेन बायपास को मिली रफ्तार, 308 करोड़ की परियोजना के लिए कार्यादेश जारी

Keshkal Ghat Bypass: बस्तर की लाइफलाइन माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास परियोजना को गति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने 308 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस बायपास के निर्माण के लिए चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया है।
यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री Arun Sao के निर्देशों के बाद की गई है। उन्होंने हाल ही में बस्तर प्रवास के दौरान परियोजना स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
5 जून को किया था मौके का निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 जून को विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ केशकाल बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।
निरीक्षण के बाद विभाग ने आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी करते हुए 11 जून को निर्माण एजेंसी को औपचारिक कार्यादेश जारी कर दिया।
समय-सीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परियोजना में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री और कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने पर भी जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि केशकाल घाट बायपास केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण से रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा और यात्रा का समय भी कम होगा।
11.38 किमी लंबा होगा बायपास
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, केशकाल घाट फोरलेन बायपास की कुल लंबाई 11.38 किलोमीटर होगी। परियोजना के तहत दो वृहद (बड़े) और दो मध्यम पुलों का भी निर्माण किया जाएगा।
बायपास बनने के बाद केशकाल घाट के घुमावदार और चुनौतीपूर्ण मार्ग से वाहनों की निर्भरता कम होगी, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार होने के साथ-साथ माल और यात्री परिवहन भी अधिक सुगम होगा।
सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से बस्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को भी नई गति मिलेगी।
खेल खिलाड़ी12 hours agoWomen T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, स्मृति मंधाना की फिफ्टी; दीप्ति शर्मा ने झटके 5 विकेट
ख़बर देश24 hours agoWeather Update: देशभर में प्री-मानसून का असर, 9 राज्यों में बारिश, यूपी में आंधी-बारिश से 5 मौतें; मानसून छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा
ख़बर उत्तरप्रदेश23 hours agoAyodhya: मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच के लिए SIT बनाई, कर्मचारी के घर से 10 लाख रुपए मिले
ख़बर मध्यप्रदेश12 hours agoMorena Train Accident: मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे समेत 4 की मौत
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours agoजांजगीर-चांपा को 295 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: CM साय ने 341 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन


















