Connect with us

Film Studio

Asrani Death: दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का निधन, परिवार ने गुपचुप तरीके से पूरी की अंतिम इच्छा

Published

on

Asrani Death: Veteran actor and comedian Govardhan Asrani passes away, family secretly fulfills last wish

Asrani Death: वेटरन एक्टर और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का सोमवार 20 अक्टूबर की शाम को मुंबई के एक निजी अस्पताल में  निधन हो गया। 84 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर को 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लंग्स में पानी भरने से असरानी की हालत बिगड़ती चली गई और उनकी मौत हो गई। असरानी का अंतिम संस्कार उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक बेहद की करीबी लोगों की मौजूदगी में 20 अक्टूबर की शाम सांताक्रूज श्मशान घाट में किया गया।  ये एक शांत समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग मौजूद थे।

परिवार ने पूरी की अंतिम इच्छा

दिग्गज एक्टर असरानी के परिवार के अनुसार, उन्होंने हमेशा चाहा कि उनकी अंतिम विदाई सादगी और शांति से हो। उसमें किसी भी तरह की भीड़भाड़ और मीडिया का मेला न हो। इसी वजह से असरानी का अंतिम संस्कार बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में हुआ। अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी होने के बाद ही उनके निधन की खबर सार्वजनिक की गई। असरानी की अंतिम इच्छा के मुताबिक ही उनकी परिवार ने ऐसा किया।

शोले में जेलर के किरदार में मिली पहचान

दिवंगत एक्टर गोवर्धन असरानी ने अपने एक्टिंग करियर में करीब 350 फिल्मों में काम किया। इनमें शोले, अभिमान, चुपके-चुपके, छोटी सी बात, भूल भुलैया शामिल हैं। लेकिन फिल्म शोले में असरानी के जेलर के किरदार का बोला गया डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ काफी हिट रहा और इससे उन्हें एक अलग पहचान मिली। वे जब भी किसी पब्लिक इवेंट या कार्यक्रम में शामिल होते थे, उनके फैन्स बार इसी डायलॉग को बोलने की मांग करते थे।

Advertisement

Film Studio

Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा

Published

on

Aamir Khan Wedding, Aamir Khan Gauri Spratt, Aamir Khan Third Marriage, Bollywood News, Aamir Khan Marriage Date, Gauri Spratt News, Bollywood Wedding, Aamir Khan Girlfriend, Entertainment News, Celebrity Wedding

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब आमिर ने खुद पुष्टि की है कि वे 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में किया खुलासा

आमिर खान ने वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और गौरी का रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक शादी उनकी प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है। आमिर ने कहा कि गौरी के साथ उन्हें एक बेहद शांत, मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता महसूस होता है। यही वजह है कि उन्होंने शादी का निर्णय लिया है।

घर पर होगा निजी समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन बेहद निजी और पारिवारिक रखा जाएगा। यह समारोह आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

आमिर की होगी तीसरी शादी

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। दोनों रिश्तों के खत्म होने के बाद भी आमिर अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। आमिर और गौरी स्प्रैट पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और सार्वजनिक मंचों पर भी साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रहे हैं।

Continue Reading

Film Studio

Dhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 मार्च को पांच भाषाओं में होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Published

on

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Bollywood News, Movie Trailer, Sanjay Dutt, Arjun Rampal, R Madhavan, Upcoming Movies

Dhurandhar 2 trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर सुबह 11:01 बजे जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और बड़े स्टारकास्ट की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और एआर माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आदित्य धर ने किया निर्देशन

फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा ज्योति देशपांडे और लोकेश घर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म को Jio Studios ने प्रेजेंट किया है, जबकि इसे बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है।

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में दमदार एक्शन, शानदार सिनेमैटोग्राफी और बड़े स्टारकास्ट की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Advertisement
Continue Reading

Film Studio

Dhurandhar: धुरंधर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 59 दिन तक BookMyShow पर ट्रेंड; 1300 करोड़ कमाई, सीक्वल 19 मार्च को

Published

on

Dhurandhar sets new record, trending on BookMyShow for 59 days; grosses ₹1300 crore, sequel due March 19

Dhurandhar: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को थिएटर में रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। यह शानदार कमाई जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ की वजह से मुमकिन हुई, जिससे धुरंधर हर हफ्ते इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन फिल्म बनी रही। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर ट्रेंड कर रही है। असल में यह अब प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबे समय तक ट्रेंड करने वाली इंडियन फिल्म है।

धुरंधर ने BookMyShow पर ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा

Sacnilk के मुताबिक, फरवरी के बीच तक ‘धुरंधर’ बुकमायशो पर 59 दिनों तक ट्रेंड कर रही थी, जिसने 2025 की शुरुआत में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के 58 दिनों के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को पार कर लिया। दोनों फिल्में काफी हद तक वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर थीं और दूसरे और तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिससे टॉप भारतीय फिल्मों की तुलना में थिएटर में ज्यादा समय तक टिकीं। ‘स्त्री 2’ वर्ड ऑफ माउथ से चलने वाली एक और ब्लॉकबस्टर है, जो 57 दिनों के साथ तीसरे स्थान पर है।

BookMyShow पर दूसरी ट्रेंडिंग फिल्में

बुकमायशो के मुताबिक, ज्यादातर फिल्मों की टिकट बिक्री का आधा हिस्सा प्लेटफॉर्म पर होता है। प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबे समय तक ट्रेंड करने वाली टॉप दस फिल्मों की लिस्ट में हाल की बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर और मलयालम की हिट फिल्में भी शामिल हैं।

Advertisement

धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर मचाएगी धूम

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। साथ ही इसमें अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी हैं। फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की है, जिसमें भारत में रिकॉर्ड 800 से ज्यादा करोड़ शामिल हैं, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। इसका सीक्वल, जिसका नाम धुरंधर: द रिवेंज है। वो 19 मार्च को रिलीज होने वाला है, जो पार्ट 1 के मुश्किल से तीन महीने बाद आ रही है। सीक्वल में मुख्य कलाकार अपने रोल फिर से करेंगे।

Continue Reading

Film Studio

Mardaani 3: YRF पर फेक पब्लिसिटी का आरोप, 800 लड़कियों के लापता होने की खबरें ‘पैसे देकर फैलाने’ का दावा, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

Published

on

Mardaani 3: YRF accused of fake publicity, claims of 'paying money to spread' news of 800 girls missing, find out what Delhi Police said?

Delhi: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 को लेकर इन दिनों विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म पर आरोप है कि इसके प्रमोशन के लिए दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरों को गलत तरीके से सनसनीखेज बनाकर फैलाया गया। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली से करीब 800 लोग लापता हुए हैं, जिनमें लगभग 300 लड़कियां शामिल हैं। इसी दौरान मर्दानी 3 का ट्रेलर और प्रमोशनल कैंपेन सामने आया, जिसमें लड़कियों के अपहरण और रेस्क्यू का कॉन्सेप्ट दिखाया गया। इसके बाद दोनों के बीच कनेक्शन जोड़कर आरोप लगाए जाने लगे।

दावे किए गए कि फिल्म के मेकर्स ने कुछ एजेंसियों को पैसे देकर लापता लड़कियों से जुड़ी खबरें फैलवाईं, जिसे अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी उठाया और इससे डर का माहौल बना। आरोपों के मुताबिक, इसी माहौल के बीच फिल्म को रिलीज किया गया। इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सफाई दी है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि लड़कियों के लापता होने को लेकर फैलाया गया हंगामा पैसे के बदले किए गए प्रचार का नतीजा है।

दिल्ली पुलिस ने लिखा,

“कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा डर पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिए बढ़ाया गया। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं, इन आरोपों पर यशराज फिल्म्स की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि यशराज फिल्म्स पिछले 50 वर्षों से नैतिकता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है।

Advertisement

स्पोक्सपर्सन ने कहा,

“सोशल मीडिया पर मर्दानी 3 के प्रमोशन को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोपों का हम खंडन करते हैं। किसी भी संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाने का सवाल ही नहीं उठता। हमें पूरी उम्मीद है कि संबंधित संस्थाएं समय आने पर सभी तथ्यों और सच्चाई को सामने लाएंगी।”

Continue Reading

Film Studio

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट, बोले- ‘अब कुछ नया म्यूज़िक करना चाहता हूं’

Published

on

Arijit Singh Retirement: Arijit Singh retired from playback singing, saying- ‘Now I want to do some new music’

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के किसी भी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी।

इंस्टाग्राम पोस्ट में अरिजीत सिंह ने लिखा, “हैलो, हैप्पी न्यू ईयर आप सभी को। सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। यह एक बेहद खूबसूरत जर्नी रही।”

म्यूजिक बनाते रहेंगे अरिजीत

हालांकि अरिजीत सिंह ने यह भी साफ किया कि वह म्यूजिक से दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं करूंगा। मेरे कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें मैं पूरा करूंगा, इसलिए इस साल आप मेरे कुछ नए गाने जरूर सुनेंगे।”

क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि कई वजहें हैं। अरिजीत के मुताबिक, “मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। स्टेज पर एक ही गानों को अलग-अलग तरीके से परफॉर्म करता रहता हूं, लेकिन अब मुझे कुछ नया चाहिए। मुझे जिंदा महसूस करने के लिए अलग तरह का म्यूजिक करना है।” उन्होंने आगे कहा कि वह इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर वापस लौटना चाहते हैं और उसी में गहराई से काम करेंगे।

अरिजीत सिंह का करियर

अरिजीत सिंह ने साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में फिल्म मर्डर 2 के गाने “फिर मोहब्बत” से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। “तुम ही हो”, “केसरिया”, “बिन्ते दिल” जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने करोड़ों दिल जीते।
अरिजीत सिंह को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं और 2025 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Monsoon 2026, Monsoon Update, Rainfall Deficit India, Weather News, IMD Forecast, Monsoon Delay, Heatwave India, Gujarat Rainfall, Maharashtra Weather, Monsoon in Chhattisgarh
ख़बर देश3 hours ago

Monsoon 2026: 11 दिन से थमा मानसून, 19 राज्यों तक पहुंचने के बाद तेलंगाना में अटका, 7 राज्यों में बारिश की भारी कमी

Vishnu Deo Sai, CM House Meeting Raipur, Chhattisgarh UCC, UCC Chhattisgarh, BJP Government 12 Years, Chhattisgarh Politics, Cabinet Expansion News, Raipur News, CM Sai Statement, Chhattisgarh Latest News
ख़बर छत्तीसगढ़4 hours ago

CM Vishnu Deo Sai: देर रात बैठक पर बोले- इमरजेंसी मीटिंग नहीं थी, UCC लागू होगा लेकिन अभी नहीं

Ram Mandir Donation Case, Yogi Adityanath, Ayodhya News, Ram Mandir SIT Investigation, Champat Rai, Ram Janmabhoomi Trust, UP Politics, Donation Controversy, Ayodhya Ram Mandir, Uttar Pradesh News
ख़बर उत्तरप्रदेश5 hours ago

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले योगी- 15 दिन इंतजार करिए, दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं, SIT दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

US Iran Deal, Donald Trump, Masoud Pezeshkian, Hormuz Strait, Iran News, America Iran Agreement, Middle East Peace Deal, Emmanuel Macron, Netanyahu, World News
ख़बर दुनिया21 hours ago

US Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौता लागू, ट्रम्प ने वर्साय पैलेस में किए हस्ताक्षर, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर सहमति

Rajya Sabha Election 2026, NDA, INDIA Block, Parimal Nathwani, Jharkhand Rajya Sabha Election, Cross Voting, Baidyanath Ram, ZPM Mizoram, Parliament News, Political News
ख़बर देश23 hours ago

Rajya Sabha Election 2026: NDA को 19, INDIA ब्लॉक को 6 सीटें, झारखंड में क्रॉस वोटिंग से बदला खेल

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending