Connect with us

ख़बर छत्तीसगढ़

एक हैं ‘चाउर वाले बाबा’

Published

on

मरहम लगा सको तो किसी गरीब के जख़्मों पर लगा देना,

हकीम बहुत हैं बाज़ार में अमीरों के इलाज के ख़ातिर

शायद यही वो सोच है,जिसने कवर्धा के डॉक्टर रमन सिंह को पहले डॉक्टरी पेशे और फिर राजनीति में ला दिया। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने आमजन की तकलीफ को करीब से देखा । डॉ रमन सिंह ने महसूस किया, कि  समाज सही मायने में तभी सेहतमंद होगा,जब सिस्टम गुरबत में जी रहे लोगों के दर्द को समझेगा।बदलाव के इसी संकल्प के साथ डॉ रमन सिंह ने 1983-84 में कवर्धा नगरपालिका के शीतला वार्ड से पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की।1990 में पहली बार कवर्धा सीट  से विधायक चुने गए ।  वर्तमान में सीएम रमन सिंह राजनांदगांव सीट से विधायक हैं ।

Image result for raman singh WITH ATAL BIHARI

अटलजी ने  प्रतिभा को पहचाना 

1999 में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को हराकर लोकसभा पहुंचे। डॉ रमन सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बतौर केंद्रीय राज्यमंत्री उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया।

Advertisement

Chhattisgarh chief minister Raman Singh waves to supporters after BJP’s win in the Assembly elections in Raipur on Sunday. Photo: PTI

पार्टी की हर कसौटी पर खरे उतरे 

29 जनवरी 2002 को डॉ रमन सिंह को पार्टी आलाकमान ने प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाकर वापस प्रदेश की राजनीति में भेजा। 2003 में हुए विधानसभा चु्नावों में भाजपा को मिले जनादेश के बाद 7 दिसंबर को पहली बार डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

 

Image result for RAMAN SINGH INTERACT WITH PEOPLE

गरीब की दुआओं ने बनाया ‘चाउर वाले बाबा ‘

प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी संभालते ही उनके मन में सबसे पहले ख्याल आया उस गरीब का जो भूखे पेट सोने को मजबूर है। डॉ रमन सिंह का मन विचलित हुआ, ये सोचकर कि छत्तीसगढ़ में न जाने कितने लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में अपना सबकुछ गवां बैठते हैं। लेकिन कहते हैं न , कि संकल्प दृढ़ हो, और इरादे नेक हों, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री खाद्यान सुरक्षा योजना में लगभग मुफ्त के भाव राशन गरीबों को उपलब्ध है। भूख से तृप्त दुआओं का असर ये है कि डॉ रमन सिंह अब ‘चाउर वाले बाबा’कहे जाते हैं। वहीं बीमारी में भी अब इलाज की फिक्र नहीं, राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में 50 हजार तक इलाज मुफ्त है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत के बाद तो अब 5 लाख तक का इलाज संभव है ।

Advertisement

Image result for RAMAN SINGH INTERACT WITH PEOPLE

इंसान जिसे दिल जीतना आता है 

सौम्य व्यक्तित्व,निश्छल मुस्कुराहट और विरोधियों को भी साथ लेकर चलने की खासियत डॉ रमन सिंह को दूसरे नेताओं से अलग खड़ा करती है । आज वो भाजपा शासित राज्यों में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में वो चौथी बार सरकार बनाने के लिए चुनावी रण में हैं । इस बार भी ‘चाउर वाले बाबा’ राज्य में कमल खिलाकर करिश्मा कर पाएंगे,इसका जवाब तो जनता जनार्दन के दिल में है, और दिल की धड़कनों को एक डॉक्टर से बेहतर कौन समझ सकता है ।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर छत्तीसगढ़

Raipur: छत्तीसगढ़ SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 12 जुलाई को, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

Published

on

CGPSC SI exam 2026, Chhattisgarh SI recruitment, Platoon Commander exam, CG Police recruitment, CGPSC admit card, Chhattisgarh police exam date, Subedar exam 2026, CGPSC news, Raipur news, khabritaau.com

Raipur:छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य के 33 जिलों से कुल 1 लाख 37 हजार 323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण के बाद 63 हजार 342 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।

33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

प्रारंभिक परीक्षा के लिए राज्य के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव और कोरबा समेत अन्य जिले शामिल हैं।

परीक्षा से 15 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

CGPSC के मुताबिक परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को अलग से SMS या डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सरकार देगी 5-5 लाख की सहायता

Published

on

Durg gas cylinder blast, Kumhari blast news, Chhattisgarh accident news, Vishnu Deo Sai, Shyam Bihari Jaiswal, Durg Khapri incident, gas blast Chhattisgarh, Raipur news, CG breaking news, khabritaau.com

Durg: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र स्थित खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में होमदास वैष्णव (40), लक्ष्मी वैष्णव (18), चांदनी वैष्णव (17) और 2 साल की मासूम गोपिका वैष्णव की मौके पर ही जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और गजेंद्र यादव तत्काल घटनास्थल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने मौके का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से चर्चा कर पूरी घटना की जानकारी ली।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को 9-9 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। घटनास्थल पर कई जनप्रतिनिधि समेत जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Raipur: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ के पदनाम बदले, ‘नर्सिंग सिस्टर’ अब कहलाएंगी ‘सीनियर नर्सिंग ऑफिसर’

Published

on

Chhattisgarh nursing officer, Nursing Sister new name, Staff Nurse renamed, Shyam Bihari Jaiswal, Nurses Day 2026, Raipur Ambedkar Hospital, Chhattisgarh health news, Nursing Officer CG, Vishnu Deo Sai, khabritaau.com

Raipur: अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के पदनाम में बड़ा बदलाव किया है।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की कि अब “नर्सिंग सिस्टर” को “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” और “स्टाफ नर्स” को “नर्सिंग ऑफिसर” कहा जाएगा।

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में हुई घोषणा

यह घोषणा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग छात्र-छात्राएं और अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

‘नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़’

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं और मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ दिन-रात समर्पण और सेवा भाव से मरीजों की सेवा करता है। कोविड काल में नर्सों की भूमिका को याद करते हुए मंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सिंग स्टाफ ने अद्भुत सेवा भावना दिखाई थी।

Advertisement

‘नर्स का दर्जा मां के समान’

मंत्री जायसवाल ने कहा कि चिकित्सा सेवा में नर्स मां के समान होती है, क्योंकि वे मरीजों की देखभाल परिवार की तरह करती हैं। उन्होंने नर्सिंग पेशे को मानवीय संवेदनाओं और सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री साय का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और लंबे समय से लंबित व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है।

नर्सिंग अधिकारियों का किया सम्मान

Advertisement

कार्यक्रम में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर डॉ. रीना राजपूत, नीलिमा शर्मा, रंजना सिंह ठाकुर, सुमन देवांगन, कोमेश्वरी नवरंगे, प्रगति सतपुते, शीतल सोनी और नमिता डेनियल सहित कई नर्सिंग अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: सीएम साय ने हटकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Published

on

Vishnu Deo Sai, Hatkeshwar Mahadev Temple, Raipur news, Mahadev Ghat Raipur, Somnath Swabhiman Parv, Chhattisgarh CM, Vishnu Deo Sai puja, Raipur Mahadev temple, Chhattisgarh politics, khabritaau.com

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट के हटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट स्थित मंदिर परिसर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे बने IFS अधिकारी, रायगढ़ के अजय गुप्ता ने हासिल की 91वीं रैंक

Published

on

Ajay Gupta IFS, Chhattisgarh IFS success story, Raigarh news, tendu patta collector son, Vishnu Deo Sai, NIT Raipur student, IFS rank 91, Chhattisgarh education news, forest service success, habritaau.com

Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी से निकले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार से आने वाले अजय ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए देशभर में 91वीं रैंक हासिल की। अब वही जंगल, जहां कभी उनका परिवार तेंदूपत्ता और महुआ बीनकर जीवन चलाता था, उनकी जिम्मेदारी बनने जा रहा है।

जंगलों से निकलकर IFS तक का सफर

अजय गुप्ता का बचपन जंगलों और खेती-किसानी के बीच बीता। छुट्टियों में वे अपने माता-पिता के साथ तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण में मदद करते थे। आर्थिक अभावों के बावजूद उन्होंने 10वीं में 92.66% और 12वीं में 91.40% अंक हासिल किए। इसके बाद उन्हें एनआईटी (National Institute of Technology) रायपुर में प्रवेश मिला। एनआईटी  में पढ़ाई के दौरान उन्हें लगातार तीन साल तक छात्रवृत्ति भी मिली।

‘गांव से बाहर निकलने के बाद बदला नजरिया’

अजय कहते हैं कि शुरुआत में उनके सपने सीमित थे, लेकिन एनआईटी में प्रवेश के बाद सोच बदल गई। उन्होंने कहा,
“पहले लगता था कि हमारी दुनिया गांव तक ही सीमित है, लेकिन कॉलेज पहुंचने के बाद लगा कि मैं भी कुछ बड़ा कर सकता हूं।” अजय का कहना है कि जंगल उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है और यही जुड़ाव उन्हें वन सेवा तक लेकर आया।

Advertisement

सरकारी योजनाओं से मिली मदद

अजय की सफलता में राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं की बड़ी भूमिका रही। उन्हें लघु वनोपज संघ छात्रवृत्ति और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे पढ़ाई और तैयारी जारी रखने में मदद मिली।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अजय गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों के अटूट विश्वास की जीत है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह गर्व की बात है कि जंगलों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहित करने वाला युवा आज उन्हीं वनों के संरक्षण की जिम्मेदारी संभालेगा।”

वन मंत्री बोले- हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा

Advertisement

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने भी अजय को फोन कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अजय की उपलब्धि वनांचल के हजारों परिवारों के सपनों का प्रतीक है। अजय गुप्ता आज उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending