Connect with us

खेल खिलाड़ी

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर 9वीं बार जीता खिताब, टीम इंडिया ने पाक मंत्री से नहीं ली ट्रॉफी

Published

on

Asia Cup 2025: India defeated Pakistan by five wickets to win the title for the ninth time; Team India did not accept the trophy from the Pakistani minister

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन और गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत की राह आसान कर दी। हालांकि, मैच के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से यह कहते हुए ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, कि वे ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जो ‘हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले देश का प्रतिनिधित्व करता है।’ बीसीसीआई ने पाक मंत्री पर मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले जाने का आरोप भी लगाया। इस घटना के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया।

भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दी। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। हालांकि भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसके तीन बल्लेबाज-अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ 20 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।

तिलक और सैमसन ने पारी को संभाला

टीम इंडिया को लगे शुरुआती झटकों के बाद तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारत की पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने टिककर खेलना शुरू किया और चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक का साथ देने शिवम दुबे उतरे। दुबे 22 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। भारत को आखिरी छह गेंदों पर 10 रन चाहिए थे और क्रीज पर तिलक के साथ रिंकू सिंह थे। तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर दो रन लिया, जबकि दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। तीसरी गेंद पर तिलक ने एक रन लेकर स्कोर बराबर कर दिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने चौका लगाया और टीम को जीत दिलाई।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

Treesa-Gayatri: त्रिसा-गायत्री को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल

Published

on

Treesa Jolly, Gayatri Gopichand, BWF World Championships, Badminton World Championship, Indian Badminton, Women's Doubles, Pullela Gopichand, Badminton News, India Bronze Medal

Treesa-Gayatri: भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए विमेंस डबल्स सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को वर्ल्ड नंबर-1 और डिफेंडिंग चैंपियन चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग से 21-18, 13-21, 8-21 से हार मिली।

मैच 1 घंटे 11 मिनट चला। त्रिसा-गायत्री ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद चीनी जोड़ी ने वापसी करते हुए लगातार दो गेम जीत लिए।

सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारतीय जोड़ी ने पहले ही ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया था। यह उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला मेडल है।

भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल

त्रिसा-गायत्री की इस उपलब्धि के साथ भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप की विमेंस डबल्स कैटेगरी में 15 साल बाद मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने लंदन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। त्रिसा-गायत्री अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय विमेंस डबल्स जोड़ी बन गई हैं।

Advertisement

पहले गेम में शानदार वापसी की

पहले गेम में भारतीय जोड़ी एक समय 16-18 से पीछे थी। इसके बाद त्रिसा और गायत्री ने लगातार 5 अंक जीतकर 21-18 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में मुकाबला 12-12 तक बराबरी का रहा, लेकिन इसके बाद चीन की जोड़ी ने लगातार अंक बटोरे और 21-13 से गेम जीत लिया। तीसरे गेम में चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और 21-8 से गेम जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

त्रिसा बोलीं- आज हमारा दिन नहीं था

सेमीफाइनल के बाद त्रिसा जॉली ने कहा कि पहले गेम के बाद भी भारतीय जोड़ी के पास मैच पर नियंत्रण था, लेकिन चीनी खिलाड़ियों ने अपनी रिदम हासिल कर ली। उन्होंने माना कि प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने रैलियों के दौरान धैर्य के साथ खेला और भारतीय जोड़ी उस दबाव का जवाब नहीं दे सकी।

गायत्री- हम अभी लंबा सफर तय करना चाहते हैं

Advertisement

गायत्री गोपीचंद ने ब्रॉन्ज मेडल को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल विजेताओं के क्लब में शामिल होकर उन्हें खुशी है। उन्होंने इसे सिर्फ शुरुआत बताया और आगे इस सफलता को आत्मविश्वास में बदलने की बात कही।

कोच और पिता पुलेला गोपीचंद बोले- दोनों ने गर्व महसूस कराया

चीफ नेशनल कोच और गायत्री के पिता पुलेला गोपीचंद ने कहा कि उन्हें कोच और पिता, दोनों के तौर पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह दोनों को फाइनल में देखना चाहते थे, लेकिन मेडल जीतना भी शानदार उपलब्धि है। त्रिसा और गायत्री ने पूरे टूर्नामेंट में टॉप खिलाड़ियों को हराकर खुद को साबित किया है। त्रिसा अप्रैल में टखने की चोट से जूझी थीं, जिसके कारण दोनों का टूर्नामेंट शेड्यूल भी सीमित रहा था। इसके बावजूद उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार वापसी की।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Hockey World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टीम वर्ल्ड कप के टॉप-8 में पहुंची

Published

on

India vs Pakistan Hockey, Hockey World Cup, Indian Hockey Team, Harmanpreet Singh, Abhishek Hockey, Hardik Singh, Pakistan Hockey Team, FIH Hockey World Cup, Sports News

India vs Pakistan: भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट के टॉप-8 में पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया। नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने 2 गोल किए, जबकि सुफियान खान ने एक गोल किया।

भारत ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ग्रुप-D में दूसरे नंबर पर रही। भारत ने 3 मैचों में 6 अंक हासिल किए और पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने अगले दौर में जगह बना ली। वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

हरमनप्रीत और अभिषेक ने किए 2-2 गोल

भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक की अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों ने 2-2 गोल कर पाकिस्तान की चुनौती को कमजोर किया। हार्दिक सिंह ने भी एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने 2 गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने बढ़त कायम रखी।

Advertisement

भारत का स्क्वॉड

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह और शिलानंद लाकड़ा।

पाकिस्तान का स्क्वॉड

महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने मैच में लिए 10 विकेट

Published

on

India vs Sri Lanka Test, भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट, मानव सुथार, Manav Suthar 10 wickets, Galle Test, India beat Sri Lanka, भारत की जीत, Sri Lanka vs India, भारत का 600वां टेस्ट, टेस्ट क्रिकेट, भारतीय क्रिकेट टीम

Galle Test: श्रीलंका के गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच भी रहा।भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो 24 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने श्रीलंका की दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। मैच में उनके नाम कुल 10 विकेट रहे।

एक ओवर में 3 विकेट लेकर मैच पलटा

टेस्ट के पांचवें दिन बुधवार को श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 6 विकेट पर 199 रन बनाकर खेल रही थी। टीम को मैच बचाने के लिए संघर्ष करना था। तभी मानव सुथार ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर श्रीलंका की उम्मीदें खत्म कर दीं। उन्होंने सोनल दिनुषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरु कुमारा को आउट किया। देखते ही देखते श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 199 रन हो गया।

इसके बाद सुथार ने अपने अगले ओवर में केशरा नुवांथा को आउट कर श्रीलंका की दूसरी पारी समेट दी और भारत को 165 रन से जीत दिला दी। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मानव सुथार ने मैच में कुल 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: भारत ने एक दिन में जीते 8 गोल्ड, बॉक्सिंग में रचा इतिहास

Published

on

Commonwealth Games 2026, India 8 Gold, Boxing Record, Priti Pawar, Jasmin Lamboria, Sakshi Chaudhary, Priya Ghanghas, Arundhati Chaudhary, Sachin Siwach, Ankush Panghal, Soman Rana, Gulveer Singh, India Medal Tally, Sports News Hindi

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 8 गोल्ड मेडल जीत लिए। इनमें 7 स्वर्ण पदक बॉक्सिंग और एक पैरा एथलेटिक्स से आया। इसके साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार एक ही संस्करण में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड बना दिया।

महिला बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली भरी।

हालांकि बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल को फाइनल में हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

सोमन राणा का गोल्ड, गुलवीर ने बनाया इतिहास

पैरा एथलेटिक्स की F-57 शॉटपुट स्पर्धा में सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में 5000 और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

Advertisement

ट्रिपल जंप में भी दो पदक

भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पदकों की संख्या में और इजाफा किया।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: जैस्मिन लांबोरिया, प्रीति पवार और सोमन राणा ने जीता गोल्ड, भारत के 30 मेडल

Published

on

Commonwealth Games 2026, India Medal Tally, Jasmin Lamboria, Preeti Pawar, Soman Rana, Jadumani Singh, Boxing Gold, Para Shot Put F57, Praveen Chithravel, Selva Prabhu, India Boxing, Commonwealth Games India, Medal Tally, Sports News Hindi

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को भारत ने तीन और गोल्ड मेडल अपने नाम किए। बॉक्सिंग में जैस्मिन लांबोरिया और प्रीति पवार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पैरा शॉटपुट की F-57 कैटेगरी में सोमन राणा ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड हासिल किया। इसके साथ ही भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 8 और कुल पदकों की संख्या 30 हो गई है। इस प्रदर्शन के दम पर भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

बॉक्सिंग के पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग में भारत के जादुमणि सिंह को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जाई डिकसन ने हराया।

जैस्मिन और प्रीति ने बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड

महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जैस्मिन लांबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को शिकस्त देकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

सोमन राणा का सीजन बेस्ट, शुभम को सिल्वर

Advertisement

पैरा शॉटपुट की F-57 कैटेगरी में सोमन राणा ने 13.40 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर गोल्ड अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत के शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। F-57 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं, जबकि उनके ऊपरी शरीर की ताकत सामान्य रहती है।

ट्रिपल जंप में भी दो पदक

पुरुष ट्रिपल जंप में भारत ने दो और पदक जीते। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर हासिल किया, जबकि सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस स्पर्धा का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर के जंप के साथ अपने नाम किया।

आज 7 भारतीय मुक्केबाज खेलेंगे गोल्ड मुकाबले

भारत के सात और मुक्केबाज शनिवार रात गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले खेलेंगे। इनमें साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) शामिल हैं।

Advertisement

प्रीति और जैस्मिन का शानदार रिकॉर्ड

हरियाणा की प्रीति पवार 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने 2022 एशियन चैंपियनशिप और 2023 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज, जबकि 2026 एशियन चैंपियनशिप और 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था।

वहीं जैस्मिन लांबोरिया मौजूदा समय में 57 किलोग्राम वर्ग की दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर हैं। वह 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए खेल चुकी हैं और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में भी उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News
ख़बर दुनिया13 hours ago

Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 210 की मौत, 1,500 लापता

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News
ख़बर उत्तरप्रदेश14 hours ago

UP News: कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट-ट्रेनी की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच

MP UCC, Madhya Pradesh UCC, Uniform Civil Code, Mohan Yadav, Mangubhai Patel, MP News, UCC Bill 2026, Madhya Pradesh News
ख़बर मध्यप्रदेश20 hours ago

MP News: मध्यप्रदेश में UCC लागू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ी, राज्यपाल ने दी मंजूरी, अब राष्ट्रपति की स्वीकृति का इंतजार

Jashpur News, Pandripani News, SBI Branch, Chhattisgarh News, Jashpur Development, Banking Facility, CM Sai, Chhattisgarh Government, Raksha Bandhan
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours ago

Chhattisgarh: रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात, CM साय ने SBI की नई शाखा का किया शुभारंभ, कई अन्य विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh Sports, Sports Awards, Vishnu Deo Sai, Arun Sao, Chhattisgarh News, National Sports Day, State Sports Awards, CM Trophy, Raipur News
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Chhattisgarh: प्रदेश के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण, 29 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी- कोच चयनित

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending