ख़बर दुनिया
Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से 19300 ने गंवाई जान, लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

Earthquake: तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप के मची तबाही में हर तरफ मौत का मंजर दिखाई दे रहा है। भूकंप से धराशाई हुई बिल्डिगों का मलबा लगातार जिंदगियां लील रहा है। भूकंप से दोनों देशों में अब तक 19300 से अधिक की जान जा चुकी है। वहीं अभी भी मलबे में कईयों के फंसे होने की आशंका है। भूकंप के बाद भीषण ठंड और बर्फबारी ने भी हालात मुश्किल कर दिए हैं। इससे रेस्क्यू मिशन में तो दिक्कत आ ही रही है, जिन लोगों ने अपना घर गंवा दिया है, उन्हें भी विकट परिस्थियों का सामना करना पड़ रहा है।
वक्त गुजरने के साथ टूटी रही उम्मीद
सोमवार 6 फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद बचाव कर्मी उन अनगिनत लोगों को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं जो अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। भूकंप से मरने वालों की संख्या अब तेजी से बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचाव के प्रयास चलते हुए 72 घंटे गुजर चुके हैं। डिजास्टर एक्सपर्ट जान बचाने के लिए यह अधिकतम संभावित अवधि मानते हैं। भूकंप से प्रभावित 10 प्रांतों में करीब 10000 इमारतें जमींदोज हो गई हैं। जबकि 50 हजार से एक लाख तक इमारतों को बुरी तरह नुकसान हुआ है। जो हालात दिखाई दे रहे हैं उसमें कोई शक नहीं है कि मृतकों की संख्या 30000 से 40000 भी हो सकती है।
ख़बर दुनिया
French President: फ्रांस के राष्ट्रपति को विमान से उतरते समय पत्नी ने मारा थप्पड़, कैमरे में कैद हुई घटना

Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को वियतनाम की राजकीय यात्रा के दौरान अपनी पत्नी की वजह से काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। मैक्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट से उतरते वक्त उनकी पत्नी उन्हें थप्पड़ लगा रही हैं। ये वायरल वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का है, जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति बतौर राजकीय यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्स्ट लेडी ब्रिगिट को वियतनाम के हनोई में राष्ट्रपति विमान से बाहर निकलते समय इमैनुएल मैक्रों का चेहरा हाथ से धकेलते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, राष्ट्रपति मैक्रों अचानक पीछे हटते हैं, जबकि उनकी पत्नी ब्रिगिट, मैक्रों के मुंह पर धक्का दे रही हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति मैक्रों को फौरन अहसास होता है कि नीचे पत्रकारों का हुजूम है और कैमरे ऑन हैं, इसीलिए वो थोड़ा मुस्कुराकर हाथ हिलाते हैं और फिर वहां से प्लेन के अंदर छिप जाते हैं।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ने वायरल वीडियो को पहले तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ कहकर उसे फर्जी बताया था। लेकिन बाद में वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक बयान में भी थोड़ा बदलाव आ गया। राष्ट्रपति मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे एक साधारण “पति-पत्नी का झगड़ा” बताया है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने 24 साल बड़ी स्कूल टीचर से की थी शादी
फ्रांसीसी राष्ट्रपति की शादी की कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है। दरअसल इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की उम्र में 24 सालों का फासला है। मैंक्रों अपनी पत्नी से 24 साल छोटे हैं। बिगिट का जन्म अप्रैल 1953 को हुआ था और वो स्कूल में इमैनुएल मैक्रों को पढ़ाया करतीं थीं। स्कूल में ही मैक्रों और ब्रिगिट में प्यार हो गया था। उस वक्त इमैनुएल मैक्रों सिर्फ 15 सालों के थे जबकि ब्रिगिट करीब 39 सालों की थीं। ब्रिगिट पहले से शादी शुदा और तीन बच्चों की मां थीं। इसके बाद रिश्ता हरगिज मंजूर नहीं था। लिहाजा उनकी शादी काफी विवादित बन गई थी। उनके समाज में भी शादी का काफी विरोध किया गया था। ब्रिगिट ने मैक्रों से शादी के लिए अपने पति से तलाक ले लिया था। साल 2007 में जब इमैनुएल मैक्रों 29 साल के थे और ब्रिगिट 54 साल की थीं, उस वक्त दोनों ने शादी कर ली थी।
ख़बर दुनिया
Pakistan: ‘अज्ञात’ ने लश्कर आतंकी सैफुल्लाह खालिद को मार गिराया, RSS मुख्यालय पर हमले समेत कई मामलों में था आरोपी

Pakistan: भारत का एक और दुश्मन मारा गया है। पाकिस्तान के सिंध में लश्कर कमांडर सैफुल्लाह को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। सैफुल्लाह के कई नाम हैं जैसे सैफुल्लाह उर्फ विनोद कुमार उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ खालीद उर्फ वनियाल उर्फ वाजिद उर्फ सलीम भाई। सैफुल्लाह नेपाल में लश्कर- ए- तैयबा के पूरे आतंकी मॉड्यूल का काम संभालता था। सैफुल्लाह का मुख्य काम लश्कर की आतंकवादी गतिविधियों के लिए कैडर और आर्थिक मदद मुहैया कराना था। सैफुल्लाह को पाकिस्तान सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी। आज (रविवार को) वह दोपहर सिंध के मतली में अपने घर से बाहर किसी काम से निकला था और जैसे ही वह एक चौराहे के पास पहुंचा, अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
भारत में हुए इन आतंकी हमलों में था शामिल
सैफुल्लाह भारत में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल रहा था, जिसमें रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले, नागपुर में संघ मुख्यालय पर हमले, IISC बेंगलुरु पर हुए बम धमाके में इसका नाम शामिल था।ये आतंकी सरगना नेपाल के रास्ते लश्कर के आतंकवादियों को भारत में घुसाने का भी काम करता था। पांच वर्षों की अवधि में किए गए इन हमलों में कई लोगों की जान चली गई और भारतीय धरती पर लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों में भारी वृद्धि हुई थी।
ख़बर दुनिया
Trump: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं कराया, ट्रंप बोले- मैंने सिर्फ मदद की

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने दिए गए बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कतर में कहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं कराया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समस्या सुलझाने में मदद की। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सीजफायर करा दिया है, लेकिन अब वह खुद कह रहे हैं कि मैंनें सीजफायर नहीं कराया लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैंने मदद जरूरी की। ट्रंप का बयान ऐसे समय आया है जब भारत मध्यस्थता को लेकर उनके दावे को सिरे से खारिज कर चुका है। भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान के DGMO ने खुद फोन कर सीजफायर की गुजारिश की थी।
अपने ही बयान से पलटे ट्रंप
कतर के दोहा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके थे। ड्रोन और मिसाइलों की भाषा में बात होने वाली थी इसीलिए मैंने दोनों देशों से बात कर माहौल शांत करवाया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे यहां से निकलने के बाद भी मैं यहीं सुनूंगा कि दोनों देश शांत हैं।
कैसे हुआ सीजफायर?
बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मार डाला था। भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान ने भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक लगातार मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से हमला किया। हालांकि, भारतीय सेना ने एयर डिफेंस की मदद से पाकिस्तान के सभी हमलों को विफल कर दिया है। इसके बाद भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी वायुसेना के 11 एयरबेस, एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड और कंट्रोल सेंटर और रडार स्थलों समेत कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया था।
ख़बर दुनिया
Pope Francis: ईसाईयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, 88 की उम्र में ली अंतिम सांस

Pope Francis Passes Away: पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में वेटिकन सिटी में अंतिम सांस ली। वेटिकन ने उनके निधन पुष्टि की है। पोप फ्रांसिस लंंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे हाल ही में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती थे। वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित थे, जिसके कारण उनके गुर्दे में भी खराबी के शुरुआती चरण नजर आने लगे थे।
सांता मार्टा निवास पर हुआ निधन
वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “पोप फ्रांसिस का ईस्टर सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया।” पोप फ्रांसिस ने रविवार को ईस्टर के मौके पर सरप्राइज पब्लिक एपीयरेंस दी थी। उन्होंने सेंट पीटर स्क्वायर से 35000 लोगों की भीड़ का हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया था।
ख़बर दुनिया
Russia-Ukraine Ceasefire: राष्ट्रपति पुतिन ने की सीजफायर की घोषणा, यूक्रेन के साथ जंग में रहेगा ईस्टर ब्रेक

Russia-Ukraine Ceasefire: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी जंग में ईस्टर के मौके पर युद्धविराम का ऐलान किया है। क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर ईस्टर रविवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल गेरासिमोव के साथ एक बैठक में की। उन्होंने यूक्रेन से भी अपील की कि वह इस युद्धविराम को लागू करे।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन भी रूस द्वारा ऐलान किए गए युद्धविराम के नियमों का पालन करेगा और शांति का रास्ता अपनाएगा। पुतिन ने कहा कि युद्धविराम का फैसला ईस्टर त्योहार को देखते हुए मानवीय कारणों से लिया गया। इस अवधि के दौरान सभी सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश देता हूं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, हमारी सेनाओं को किसी भी युद्धविराम उल्लंघन, उकसावे या दुश्मन की आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
पुतिन की ओर से युद्धविराम का ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। ऐसी खबरें आईं थी कि ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो रूस-यूक्रेन के बीच धीमी गति से चल रहे शांति वार्ता को लेकर नाराज हैं। शुक्रवार को दोनों नेताओं ने कहा था कि अगर जल्द कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो अमेरिका वार्ता से दूरी बना लेगा।
-
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours ago
Chhattisgarh: हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यहीन, सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन
-
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours ago
Sushasan tihar: सीएम साय ने धमतरी में की सौगातों की बारिश, 213 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्याें की घोषणा
-
ख़बर छत्तीसगढ़16 hours ago
Sushasan tihar: ‘आम जनता को देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर’, समस्याओं का समाधान निरंतर जारी रहे- मुख्यमंत्री साय
-
ख़बर उत्तर प्रदेश12 hours ago
UP DGP: राजीव कृष्ण बने यूपी के नए कार्यवाहक DGP, प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार