Connect with us

खेल खिलाड़ी

Hockey World Cup 2023 IND vs NZ: वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हारा

Published

on

Hockey World Cup 2023, India lost 5-4 in penalty shootout

Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम को वर्ल्ड कप के क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों पेनेल्टी शूटआउट में 5-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। जबकि न्यूजीलैंड ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज दोनों टीमों के बीच हुए क्रॉसओवर मुकाबले में फुल टाइम तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा। भारतीय टीम ने इस मैच में धमाकेदार आगाज किया था लेकिन आखिरी में न्यूजीलैंड की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए पेनल्टी शूटआउट में मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

भारत और न्यूजीलैंड मैच के टर्निंग प्वॉइंट

  • पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से एक भी गोल नहीं किया जा सका था।
  • दूसरे क्वार्टर में ललित उपाध्याय ने बेहतरीन गोल दागकर टीम इंडिया को 1-0 से आगे कर दिया।
  • सुखजीत ने पांचवें पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
  • पहले हाफ तक भारत की न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त थी।
  • तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए स्कोर को 2-2 से बराबर कर लिया।
  • इसके वरुण कुमार ने फिर एक मैदानी गोल दागकर भारत को 3-2 से आगे कर दिया।
  • चौथे क्वार्टर के खेल में फाइनल हूटर बजने से पहले न्यूजीलैंड ने गोल दागकर स्कोर को 3-3 से बराबरी पर ला दिया।
  • मुकाबला बराबरी पर रहने की वजह से नतीजे के लिए पेनालटी शूटआउट में चला गया। जिसमें न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

Women T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, स्मृति मंधाना की फिफ्टी; दीप्ति शर्मा ने झटके 5 विकेट

Published

on

India vs Pakistan Women, Women T20 World Cup, Smriti Mandhana, Deepti Sharma, Harmanpreet Kaur, Richa Ghosh, India Women Cricket, Pakistan Women Cricket, Women Cricket News, T20 World Cup

Women T20 World Cup: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।

भारत की जीत में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

मंधाना ने खेली 68 रन की शानदार पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन का योगदान दिया, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने सिर्फ 17 गेंदों में 34 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने दो-दो विकेट हासिल किए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को एक-एक सफलता मिली।

दीप्ति शर्मा की फिरकी में फंसा पाकिस्तान

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। टीम की ओर से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं दिया। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच की सबसे बड़ी स्टार साबित हुईं। इसके अलावा श्री चरणी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

भारत की प्लेइंग-11

Advertisement

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

भारतीय शूटिंग को बड़ा झटका: दिग्गज निशानेबाज और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन

Published

on

Jaspal Rana, Jaspal Rana Death, Indian Shooting, Manu Bhaker Coach, NRAI, Shooting News, Commonwealth Games, Asian Games, Indian Sports News, Jaspal Rana Biography

Jaspal Rana Death: भारतीय निशानेबाजी जगत को बड़ा झटका लगा है। देश के दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे। उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

म्यूनिख से लौटते समय बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के अनुसार, 1 जून की रात म्यूनिख से भारत लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। विमान में उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें तुरंत मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके हृदय में स्टेंट भी डाला था, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मनु भाकर के कोच और हाई परफॉर्मेंस ट्रेनर थे

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी टीम के सबसे सम्मानित कोचों में शामिल थे। वे पेरिस ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रहे थे। वे भारतीय जूनियर शूटिंग टीम के कोच और हाई परफॉर्मेंस ट्रेनर की भूमिका भी निभा रहे थे। फरवरी 2025 में उन्हें 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के लिए भारत का हाई परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया था।

Advertisement

एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाए कई पदक

खिलाड़ी के रूप में भी जसपाल राणा का करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए कुल 8 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 15 पदक अपने नाम किए। इनमें 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल रहे। उनकी उपलब्धियों ने भारतीय निशानेबाजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।

अभिनव बिंद्रा ने जताया शोक

भारत के पहले व्यक्तिगत ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा दुख जताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिंद्रा ने लिखा कि जसपाल राणा उनके टीममेट रहे हैं और भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली पीढ़ी के अहम सदस्य थे।

उन्होंने कहा कि जसपाल बेहद प्रतिभाशाली और जुनूनी खिलाड़ी थे, जिनका योगदान भारतीय खेल जगत हमेशा याद रखेगा। जसपाल राणा के निधन को भारतीय खेल जगत, विशेषकर निशानेबाजी के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026 आज से: 48 टीमों के बीच 104 मैच, पहली बार 3 देश कर रहे मेजबानी; जानिए टूर्नामेंट की हर बड़ी बात

Published

on

FIFA World Cup 2026, FIFA World Cup Schedule, Lionel Messi, Cristiano Ronaldo, Football World Cup, FIFA 2026, Mexico World Cup, USA Canada Mexico, Football News, FIFA Prize Money

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ FIFA Men’s World Cup 2026 आज यानी 11 जून से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट 20 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। FIFA वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश मिलकर मेजबानी कर रहे हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा, जहां मेजबान मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। इस बार वर्ल्ड कप कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे।

मेक्सिको ने रचा नया इतिहास

मेक्सिको दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसे तीसरी बार FIFA पुरुष वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला है। इससे पहले वह 1970 और 1986 में भी टूर्नामेंट होस्ट कर चुका है। वहीं, 2002 में जापान और दक्षिण कोरिया ने पहली बार संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। अब पहली बार तीन देशों को यह जिम्मेदारी मिली है।

48 टीमों के साथ सबसे बड़ा वर्ल्ड कप

Advertisement

1998 से अब तक FIFA वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर 48 कर दी गई है। इन टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें शामिल हैं। ग्रुप चरण में हर टीम तीन मुकाबले खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे अगले दौर में पहुंचेंगी। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली 12 टीमों में से सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों को भी नॉकआउट चरण का टिकट मिलेगा। इस तरह कुल 32 टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी, जबकि पहले केवल 16 टीमों को यह मौका मिलता था।

मेसी और रोनाल्डो पर रहेंगी नजरें

टूर्नामेंट में दुनिया के 1,248 फुटबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फुटबॉल प्रेमियों की नजरें एक बार फिर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी रहेंगी।

चार देशों का पहला वर्ल्ड कप

इस बार चार देश पहली बार FIFA वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे। इनमें काबो वर्डी, क्यूरासाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा हैती 1974 के बाद पहली बार टूर्नामेंट में लौटा है। ऑस्ट्रिया, नॉर्वे और स्कॉटलैंड की टीमें भी 1998 के बाद वापसी कर रही हैं।

Advertisement

विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 48 टीमों के बीच 655 मिलियन डॉलर (करीब 5,600 करोड़ रुपए) से अधिक की राशि बांटी जाएगी। चैंपियन टीम को 50 मिलियन डॉलर (करीब 429 करोड़ रुपए) मिलेंगे। उपविजेता को 33 मिलियन डॉलर (करीब 283 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को लगभग 249 करोड़ रुपए और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 232 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।

पहली बार होगा हाफटाइम शो

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहली बार हाफटाइम शो भी आयोजित किया जाएगा। यह फीचर अमेरिकी खेल आयोजनों की तर्ज पर जोड़ा गया है और इसे टूर्नामेंट का एक बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय इंडिया-ए टीम में चुने गए, राज्य के पहले क्रिकेटर बने, श्रीलंका-ए सीरीज में करेंगे ओपनिंग

Published

on

आयुष पांडेय, Ayush Pandey, India A Team, Chhattisgarh Cricket, India A vs Sri Lanka A, Ranji Trophy, NCA, Chhattisgarh Cricketer, Cricket News, Team India

Raipur: छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन भारत-ए टीम में हुआ है। इसके साथ ही वे इंडिया-ए टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। आयुष का चयन श्रीलंका-ए के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय श्रृंखला के लिए किया गया है। यह सीरीज 25 जून से 5 जुलाई के बीच खेली जाएगी। टीम प्रबंधन ने उन्हें ओपनर बल्लेबाज की भूमिका सौंपी है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

आयुष पांडेय पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी समेत विभिन्न प्रमुख टूर्नामेंटों में उनकी दमदार बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इसी निरंतर प्रदर्शन का परिणाम है कि उन्हें अब इंडिया-ए जैसी प्रतिष्ठित टीम में मौका मिला है, जिसे भारतीय सीनियर टीम की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है।

बोले- बड़े मुकाबलों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

चयन के बाद आयुष ने खुशी जताते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट और बड़े मैचों में खेलने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे इंडिया-ए के लिए भी अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए टीम को मजबूत शुरुआत देने का प्रयास करेंगे।

Advertisement

जूनियर क्रिकेट से इंडिया-ए तक का सफर

आयुष ने बेहद कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। जूनियर स्तर से लेकर रणजी ट्रॉफी तक उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और प्रदर्शन के दम पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में भी प्रशिक्षण लिया, जिसने उनके खेल को और निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनका लक्ष्य इंडिया-ए में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे तक पहुंचना है।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Published

on

वैभव सूर्यवंशी, Vaibhav Suryavanshi, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर, टी20 टीम, एशियन गेम्स 2026, सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड, शेफाली वर्मा रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया है। बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 15 साल 71 दिन की उम्र में चयनित होकर वैभव भारतीय टीम में चुने जाने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी के साथ टीम से भी बाहर कर दिया गया है।

149 दिन से टूटा शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड

भारतीय टीम में सबसे कम उम्र में चयनित होने का रिकॉर्ड पहले महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा के नाम था। शेफाली 15 साल 220 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुनी गई थीं। वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम में जगह बनाकर यह रिकॉर्ड 149 दिन के अंतर से तोड़ दिया। पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्हें 16 साल 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुना गया था।

सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं

Advertisement

यदि वैभव को आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिलता है, तो वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) और सचिन तेंदुलकर (16 साल 205 दिन) के नाम दर्ज है।

श्रेयस अय्यर बने टी-20 कप्तान

चयन समिति ने टी-20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी है। उपकप्तान तिलक वर्मा होंगे।

कोहली की जगह वनडे टीम में यशस्वी

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। वे चोटिल विराट कोहली की जगह खेलेंगे। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया कि कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Morena Train Accident, Train Accident MP, Udaipur Intercity Express, Mobile Blast Rumour, Patalkot Express, Morena News, Railway Accident, Madhya Pradesh News, Train Mishap, Indian Railways
ख़बर मध्यप्रदेश2 hours ago

Morena Train Accident: मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे समेत 4 की मौत

India vs Pakistan Women, Women T20 World Cup, Smriti Mandhana, Deepti Sharma, Harmanpreet Kaur, Richa Ghosh, India Women Cricket, Pakistan Women Cricket, Women Cricket News, T20 World Cup
खेल खिलाड़ी3 hours ago

Women T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, स्मृति मंधाना की फिफ्टी; दीप्ति शर्मा ने झटके 5 विकेट

Janjgir Champa News, Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh Development, Janjgir Champa Projects, Development Works Chhattisgarh, CM Sai, Infrastructure Development, Rural Development, Chhattisgarh Government, Janjgir News
ख़बर छत्तीसगढ़6 hours ago

जांजगीर-चांपा को 295 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: CM साय ने 341 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Ram Mandir Donation Controversy, Ayodhya Ram Mandir, SIT Investigation, Yogi Adityanath, Ram Janmabhoomi Trust, Lavkush Mishra, Ayodhya News, Ram Mandir Donation, Uttar Pradesh News, Ram Temple Controversy
ख़बर उत्तरप्रदेश14 hours ago

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच के लिए SIT बनाई, कर्मचारी के घर से 10 लाख रुपए मिले

Weather Update, Monsoon 2026, Rain Alert, India Weather News, UP Rain News, Rajasthan Rain, Madhya Pradesh Weather, Chhattisgarh Monsoon, IMD Forecast, Monsoon Update
ख़बर देश14 hours ago

Weather Update: देशभर में प्री-मानसून का असर, 9 राज्यों में बारिश, यूपी में आंधी-बारिश से 5 मौतें; मानसून छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending