Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP NEWS: ‘जीरो डिफेक्ट-मेक्जिमम इफेक्ट’ वाले आयोजन हों, मंत्रियों और अफसरों को CM का मंत्र

Published

on

Shivraj mantra to ministers and officers

सरकार के रोडमेप पर टीम एमपी के साथ कप्तान का मंथन

सीएम शिवराज बोले-विजन और मिशन के साथ कार्य करें

Bhopal News: राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने आज टीम एमपी के साथ महाबैठक की। समत्व भवन के संवाद कक्ष में नव वर्ष पर मंत्रीगण, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, एचओडी, सभी संभागायुक्त, कलेक्टर्स, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त एवं जिला पुलिस अधीक्षक को संबोधित किया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई मध्यप्रदेश की उपलब्धियों पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ।

उपलब्धियों का करें प्रचार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि नव वर्ष में निर्धारित रोडमेप के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन तभी सार्थक होगा, जब हम अपनी शत- प्रतिशत क्षमता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां हैं, इन उपलब्धियों के लिए टीम मध्यप्रदेश को बधाई देता हूं। हम अपनी उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत और प्रचारित करें। हमें हर क्षण का उपयोग करना है। समय को व्यर्थ नहीं जाने देना है।

एक फरवरी से 15 फरवरी तक निकलेगी विकास यात्रा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विजन और मिशन के साथ कार्य करें। ऐसे काम हों जो प्रदेश की जनता की जिंदगी बदल दें। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करें, जिससे अधिकतम लोग निवेश करें। जी-20 के माध्यम से प्रदेश की बेहतर ब्रांडिंग हो। जीरो डिफेक्ट-मेक्जिमम इफेक्ट वाले आयोजन होने चाहिए। विभाग के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश में विकास यात्रा निकाली जाएगी।

Advertisement

हवाई जहाज से कराई जाएगी तीर्थ दर्शन यात्रा-सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस को अद्भुत और उत्सवी माहौल में मनाया जाए। इसके लिए विभिन्न कार्यों की प्राथमिकता तय कर काम करें। संत रविदास की जयंती पर सामाजिक समरसता के साथ कार्यक्रम हों। उन्होंने कहा कि जन-सेवा अभियान का एक और दौर अप्रैल में चलेगा। हवाई जहाज से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा होगी। कूनो में चीता प्रोजेक्ट बनेगा। बैगा, भारिया, सहरिया जाति के अलावा कोल वर्ग की महापंचायत भी होगी। हर विभाग का रिपोर्ट कार्ड बनेगा, जो टारगेट तय किए थे, उसकी जानकारी ली जाएगी।

‘वेतन और मानदेय का भुगतान समय पर हो’

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सीएम कॉन्क्लेव के निर्देशों का पालन होना चाहिए। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में कितना काम किया इसका भी रिपोर्ट कार्ड बनेगा। हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ समय पर मिले। तृतीय-चतुर्थ और संविदा श्रेणी के वेतन और मानदेय का भुगतान समय पर हो। छात्रावासों की व्यवस्था ठीक रहे। बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलें। शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण करें।

‘भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति हो’

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि पेसा अधिनियम को जमीन पर उतारने के लिए ठोस प्रयास हों। सहकारिता नीति जारी करें। मंत्री एवं विभाग के अधिकारी जनता का फीडबेक लें। अच्छे कार्यों का प्रचार-प्रसार हो। जनसम्पर्क विभाग से समन्वय कर बेहतर प्रचार-प्रसार कराएं। गलत खबर का खंडन करें। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति हो। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के बीच समन्वय हो।

15 अगस्त तक होंगी एक लाख से अधिक भर्तियां 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा मंत्रियों और अफसरों से कहा कि वो मिशन मोड में कार्य कर प्रदेश की जनता को समर्पित करें। शासकीय विभागों में एक लाख 14 हजार भर्तियां 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नवाचार लगातार करते रहें। डाटा की लगातार एनालिसिस होती रहे। खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता रहे। गेंहूं खरीदी की तैयारी और सड़कों का संधारण समय पर हो। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए रोडमेप अनुसार कार्यवाही हो। सीएम हेल्प लाइन का दुरूपयोग रोकने की कार्यवाही हो। लोक सेवा गारंटी अधिनियम में समय-सीमा में कार्य हो।

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: शिवपुरी में वकील मर्डर केस के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, 3 शूटर अरेस्ट

Published

on

MP News: Short encounter of lawyer murder case accused in Shivpuri, 3 shooters arrested

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान करैरा थाना क्षेत्र के चिरली तिराहा के पास एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक शूटर पपेंद्र रावत ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को गोलू रावत ने कट्टे से अधिवक्ता की पीठ पर गोली मारी थी। एक ही गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  • गोलू रावत (25), निवासी घुघसी, बड़ौनी
  • पपेंद्र रावत (23), निवासी चांदपुर, डबरा
  • जहीर मुसलमान (24), निवासी घुघसी, बड़ौनी

एसपी बोले- अलग-अलग टीमें बनाकर दी दबिश

अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। रविवार सुबह चिरली तिराहा के पास आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

जमीन और चुनावी रंजिश एंगल पर जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता संजय सक्सेना जमीन से जुड़े विवादों में पैरवी करने और मुकदमे जीतने के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने जमीनी रंजिश और चुनावी विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की सुपारी कितनी रकम में दी गई थी और साजिश में किन-किन लोगों की भूमिका रही। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: विदिशा में बारातियों से भरी टवेरा सूखे तालाब में गिरी: 3 की मौत, 7 घायल; 2 की हालत नाजुक

Published

on

MP News: A Tavera filled with wedding guests falls into a dry pond in Vidisha: 3 dead, 7 injured; 2 in critical condition

Vidisha: मध्यप्रदेश के विदिशा में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी। टवेरा में कुल 10 लोग सवार थे। अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क से सीधे करीब 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी।

इस हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की मौत हो गई। घायलों में अशोक लोधी (25) का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है, जबकि 14 वर्षीय राज बोधी के पेट में गंभीर चोट आई है। बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को सीने में चोटें आई हैं।

2 की हालत गंभीर, एक भोपाल रेफर

45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात इनमें से एक घायल को गंभीर स्थिति में भोपाल भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हादसा शादी वाले घर से लगभग एक किलोमीटर दूर हुआ। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कई घायल खून से लथपथ थे।

प्रशासन ने दिखाई तत्परता

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अंशुल गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। एडीएम, तहसीलदार, सीएसपी और संबंधित थाना प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

Ujjain: 44 घंटे खुले रहेंगे महाकाल के पट, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 10 लाख श्रद्धालुओं की संभावना

Published

on

Ujjain: Mahakal temple will remain open for 44 hours on Mahashivratri, with 1 million devotees expected to visit

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 (रविवार) को धूमधाम और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। पर्व को लेकर उज्जैन पूरी तरह शिवमय हो चुका है। 6 फरवरी से शिव नवरात्रि और भगवान महादेव के विवाहोत्सव की शुरुआत हो चुकी है, जो 16 फरवरी तक चलेगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस बार महाकाल मंदिर के पट लगातार 44 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। 15 फरवरी सुबह 6 बजे से दर्शन शुरू होंगे और 16 फरवरी सुबह तक बिना किसी अवकाश के जारी रहेंगे। 16 फरवरी दोपहर 12 बजे विशेष भस्म आरती के साथ शिव नवरात्रि का समापन होगा।

महाकाल मंदिर में दोपहर की भस्म आरती वर्ष में केवल एक बार, महाशिवरात्रि पर ही की जाती है। इससे पहले भगवान महाकाल को फलों, फूलों और सप्तधान्य से बना भव्य सेहरा अर्पित किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व है। इस दिन चारों प्रहर पूजा, व्रत और जप का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की संभावना

पुलिस प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का अनुमान जताया है। इसे लेकर एडीजी राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भीड़ और सुरक्षा प्रबंधन के लिए 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें 150 महिला पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहेंगी। वीआईपी दर्शन व्यवस्था के लिए 250 पुलिसकर्मी अलग से जिम्मेदारी संभालेंगे।

हाईटेक निगरानी और विशेष ट्रैफिक प्लान

Advertisement

मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में 200 सीसीटीवी कैमरे और 5 ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। एआई आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम भी सक्रिय रहेगा। यातायात व्यवस्था के लिए विशेष पार्किंग जोन बनाए जा रहे हैं और भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

40 मिनट में दर्शन कराने का लक्ष्य

प्रशासन ने अधिकतम 40 मिनट में दर्शन कराने का लक्ष्य तय किया है। महाकाल लोक से मंदिर तक विशेष मार्ग व्यवस्था लागू होगी। हर 300 मीटर पर पेयजल और चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मेडिकल हेल्थ पॉइंट, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सहायता डेस्क भी तैयार किए जा रहे हैं। 13 फरवरी तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से: 10वीं-12वीं में 16 लाख से ज्यादा छात्र, 3856 केंद्रों पर CCTV और फ्लाइंग स्क्वॉड

Published

on

MP Board exams from February 10: Over 16 lakh students in Classes 10-12, CCTV and flying squads at 3,856 centres

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत अलग-अलग तारीखों पर हो रही है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से, जबकि 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी। इस बार प्रदेश भर में 16 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने परीक्षा को नकलमुक्त और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी।

10वीं में 9 लाख, 12वीं में 7 लाख छात्र

इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 9 लाख 7 हजार छात्र, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। राजधानी भोपाल में ही 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा देंगे। यहां 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हर जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड, पुलिस-प्रशासन की निगरानी

नकल रोकने के लिए हर जिले में चार फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। इनमें दो स्क्वॉड विकासखंड स्तर पर और दो जिला स्तर पर काम करेंगे। हर स्क्वॉड में तीन-तीन अधिकारी शामिल रहेंगे, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

Advertisement

संवेदनशील केंद्रों पर CCTV, प्रश्न-पत्र वितरण की वीडियोग्राफी

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इन केंद्रों की मॉनिटरिंग भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से की जाएगी। इसके अलावा थानों से प्रश्न-पत्र निकालने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है।

स्कूलों को निर्देश: संशोधित टाइम टेबल हर छात्र तक पहुंचे

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संशोधित टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया है। छात्रों में भ्रम न हो, इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि यह जानकारी हर छात्र और अभिभावक तक नोटिस बोर्ड, असेंबली और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पहुंचाई जाए।

परीक्षा केंद्रों पर सख्त एंट्री नियम

Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर रोक रहेगी और सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी की जाएगी।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: रीवा में रफ्तार का कहर, ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-बेटा और भांजी की मौके पर मौत

Published

on

MP News: Speed ​​wreaks havoc in Rewa, Audi car crushes family riding a bike, father, son and niece die on the spot

Rewa: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रीवा-रायपुर मार्ग पर कोष्टा गांव के पास तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे भागवत विश्वकर्मा, उनके छोटे बेटे शिवम विश्वकर्मा और भांजी शीतल विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑडी कार रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी और पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

भगवान को पहला शादी का कार्ड देने जा रहे थे

पुलिस के अनुसार, मृतक भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम की 25 फरवरी को शादी तय थी। हिंदू परंपरा के अनुसार, शादी का पहला निमंत्रण भगवान को अर्पित किया जाता है। इसी रस्म के तहत पूरा परिवार बाइक से चिरहुला नाथ मंदिर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा उनकी जिंदगी छीन ले गया।

ऑडी कार जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे में शामिल ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending