खेल खिलाड़ी
Asia Cup 2022: 27 अगस्त से होगा टूर्नामेंट का आगाज, 28 अगस्त को भारत-पाक के बीच मुकाबला

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 का आगाज यूएई में 27 अगस्त से होने जा रहा है। एशिया कप के 15वें संस्करण की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी, मगर देश में चल रहे आर्थिक संकट को देखते हुए बोर्ड ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की टीम शामिल हैं। एक अन्य टीम क्वालीफायर राउंड पार कर इन टीमों के साथ जुड़ेगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली टीम होगी, वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 11 सितंबर को होगा।
एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, वहीं मोबाइल पर इस टूर्नामेंट के मैचों का लुत्फ फैंस हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं। भारतीय समयानुसार सभी मुकाबले 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा, वहीं भारत अपने अभियान का आगाज 28 अगस्त को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर करेगा।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल
- पहला मैच – 27 अगस्त – श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – दुबई
- दूसरा मैच – 28 अगस्त – भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई
- तीसरा मैच – 30 अगस्त – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – शारजाह
- चौथा मैच – 31 अगस्त – भारत बनाम क्वालीफायर – दुबई
- पांचवां मैच – 1 सितंबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – दुबई
- छठा मैच – 2 सितंबर – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर – शारजाह
- सातवां मैच – 3 सितंबर – बी1 बनाम बी2 – शारजाह
- आठवां मैच – 4 सितंबर – ए1 बनाम ए2 – दुबई
- नौवां मैच – 6 सितंबर – ए1 बनाम बी1 – दुबई
- दसवां मैच – 7 सितंबर – ए2 बनाम बी2 – दुबई
- 11वां मैच – 8 सितंबर – ए1 बनाम बी2 – दुबई
- 12वां मैच – 9 सितंबर – बी1 बनाम ए2 – दुबई
- फाइनल – 11 सितंबर – 1st सुपर 4 बनाम 2nd सुपर 4 टीम – दुबई
खेल खिलाड़ी
Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का दम, वेटलिफ्टिंग में रिशिका कश्यप ने जीता सिल्वर, लकी मरकाम को ब्रॉन्ज

Khelo India Tribal Games 2026: रायपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में स्थानीय खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
रिशिका कश्यप का सिल्वर, घरेलू दर्शकों में उत्साह
महिला 86 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ की Rishika Kashyap ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 121 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 55 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा शामिल रहा। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने 150 किलोग्राम के साथ स्वर्ण और असम की बिटुपुना देओरी ने कांस्य पदक जीता।
लकी बाबू मरकाम ने दिलाया ब्रॉन्ज
पुरुष 110 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ के Lucky Babu Markam ने 261 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन घरेलू दर्शकों के लिए गर्व का क्षण रहा।
टीम प्रदर्शन में भी छत्तीसगढ़ चमका
वेटलिफ्टिंग के समापन पर घोषित टीम परिणामों में महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ सेकेंड रनरअप रहा। वहीं पुरुष वर्ग में अरुणाचल प्रदेश ओवरऑल चैम्पियन बना।
जनजातीय खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच
पूरे आयोजन में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छत्तीसगढ़ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है। खिलाड़ियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलता है।
खेल खिलाड़ी
Khelo India Tribal Games 2026: 94 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल के लालू ताकू ने जीता गोल्ड

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार मुकाबला देखने को मिला। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के Lalu Taku ने कुल 250 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 140 किलोग्राम उठाकर प्रतियोगिता में दबदबा कायम रखा।
टॉप-3 में इन खिलाड़ियों का जलवा
- सिल्वर मेडल: P Mani Shankar (आंध्र प्रदेश) – 244 किग्रा
- ब्रॉन्ज मेडल: Khemraj (हिमाचल प्रदेश) – 232 किग्रा
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
असम के समुंद्रा दोइमारी और झारखंड के हर्ष कुमार हेम्ब्रम ने 225-225 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन पदक से चूक गए। मध्य प्रदेश के किशन भुरिया 218 किलोग्राम के साथ छठे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के Viravi Khusro ने 160 किलोग्राम के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि तेलंगाना के वी. अरुण 113 किलोग्राम के साथ आठवें स्थान पर रहे।
जनजातीय प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर साबित किया कि देश के दूर-दराज जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ जैसे आयोजन इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
खेल खिलाड़ी
Raipur: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज, 2500 खिलाड़ी, 30 राज्यों की भागीदारी

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजन की शुरुआत की। यह खेल महाकुंभ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और इससे देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।
CM साय बोले- खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल में इस आयोजन का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को करोड़ों रुपये की इनाम राशि दी जा रही है।
बस्तर-सरगुजा में खेलों का बढ़ता क्रेज
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 4 लाख और सरगुजा ओलंपिक में साढ़े तीन लाख लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय क्षेत्रों में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी अब खेलों के जरिए मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
खेल हस्तियों की मौजूदगी से बढ़ा गौरव
आयोजन में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बनाया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शामिल हुईं। केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। अब जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम
मुख्यमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय शौर्य और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और गेंद सिंह जैसे नायकों को याद करते हुए खिलाड़ियों को नवा रायपुर स्थित जनजातीय संग्रहालय देखने का आग्रह किया।
खेल खिलाड़ी
नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026: रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में 3000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

National tribal games 2026: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के 164 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
3 शहरों में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के मुकाबले तीन प्रमुख शहरों में आयोजित होंगे-
- रायपुर
- जगदलपुर
- अंबिकापुर
राजधानी रायपुर में 5 प्रमुख खेल आयोजित होंगे-
- हॉकी
फुटबॉल
तैराकी
तीरंदाजी
वेट-लिफ्टिंग
हॉकी मुकाबले सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे। जबकि फुटबॉल मैच पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले जाएंगे।
जगदलपुर और अंबिकापुर में ये स्पर्धाएं होंगी-
- Jagdalpur में एथलेटिक्स
- Ambikapur में कुश्ती
- पारंपरिक खेल भी शामिल
इस बार डेमो गेम्स के रूप में दो पारंपरिक खेल भी शामिल किए गए हैं-
- कबड्डी (रायपुर)
- मलखंब (अंबिकापुर)
कबड्डी मुकाबले सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर किकेट स्टेडिम में होंगे। इसको लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां हो रही हैं। तीनों शहरों में खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।
खेल खिलाड़ी
BCCI: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम, BCCI ने किया ऐलान

Mumbai: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने पर 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।
भारत को मिली 27.5 करोड़ प्राइज मनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली।वहीं रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपये) दिए गए। हालांकि इस बार International Cricket Council(ICC) ने प्राइज मनी की आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की थी।
तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश
भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी खिताब जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही टीम इंडिया तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारत इससे पहले 2007, 2024 और अब 2026 में यह खिताब जीत चुका है।भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में यह खिताब अपने नाम किया था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो चुकी हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।
ख़बर छत्तीसगढ़20 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ के पदनाम बदले, ‘नर्सिंग सिस्टर’ अब कहलाएंगी ‘सीनियर नर्सिंग ऑफिसर’
ख़बर देश19 hours agoNEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA का बड़ा फैसला, NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
ख़बर उत्तरप्रदेश19 hours agoUP News: ‘साइको किलर’ पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में ट्रेन और अस्पताल में की थीं 3 हत्याएं
ख़बर देश19 hours agoMonsoon 2026: देश में मानसून 25-27 मई के बीच केरल पहुंचने के आसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
ख़बर छत्तीसगढ़17 hours agoChhattisgarh: दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सरकार देगी 5-5 लाख की सहायता
ख़बर उत्तरप्रदेश6 hours agoUP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 12 जुलाई को, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल




















