Connect with us

ख़बर देश

बंधकों को छुड़ाने के ऑपरेशन में सेना के कर्नल समेत 5 शहीद, 1 लश्कर कमांडर समेत 2 आतंकी भी ढेर

Published

on

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शनिवार रात बंधकों को छुड़ाने के लिए चलाए गए एक ऑपरेशन में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के 4 जवान शहीद हो गए हैं। इसमें कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद,  नायक राजेश और लांस नायक दिनेश शामिल है। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकीज काजी भी आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ में शहीद हुए हैं। 2 आतंकी भी मुठभेड़ में ढेर हुए हैं। इनमें से एक की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हैदर के तौर पर हुई है। दूसरे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

https://twitter.com/ANI/status/1256786799629725696?s=20

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में सेना ने बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने के लिए अभियान चलाया था। आतंकियों ने एक घर में कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया था। उन्हें छुड़ाने के लिए राष्ट्रीय रायफल्स के जवान घर के अंदर घुसे। घर में मौजूद आतंकियों ने इस दौरान गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में सेना के चार जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। घर में बंधक बनाए गए नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1256791471467839488?s=20

ये भी पढ़ें:

Advertisement

https://khabritaau.com/3-may-ka-rashifal-aaj-ka-rashifal-today-rashifal-dainik-rashifal/

ख़बर देश

Manipur: मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने दिया था रविवार को इस्तीफा

Published

on

Manipur: President's rule imposed in Manipur, Chief Minister Biren Singh resigned on Sunday

President rule In Manipur: केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है। हिंसा से जूझते मणिपुर में बीते सप्ताह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल से मिली रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रपति इस नतीजे पर पहुंची हैं कि मणिपुर में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसमें यहां की सरकार भारत के संविधान के मुताबिक नहीं चल सकती। इसलिए राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल कर यहां की शासन व्यवस्था अपने हाथ में ले रही हैं। बता दें कि राज्य में विधानसभा का अंतिम सत्र 12 अगस्त 2024 को खत्म हुआ था।

कैसे लगाया जाता है राष्ट्रपति शासन?

संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने से राज्य सरकार के सभी कार्यों को प्रभावी ढंग से केंद्र को और राज्य विधानमंडल के कार्यों को संसद को हस्तांतरित कर दिया जाता है। हालांकि, कोर्ट की कार्यप्रणाली अपरिवर्तित रहती है। राष्ट्रपति शासन दो महीने तक लागू रह सकता है। इसकी अवधि बढ़ाने के लिए इसके खत्म होने से पहले लोकसभा और राज्यसभा को एक प्रस्ताव के माध्यम से मंजूरी देनी होती है। अगर दोनों सदनों से मंजूरी मिल जाती है तो राष्ट्रपति शासन की घोषणा को 6 महीने और बढ़ाया जा सकता है। संसद 6 महीने के विस्तार को तीन साल तक मंजूरी दे सकती है।

Continue Reading

ख़बर देश

1984 Riots: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार 1984 सिख दंगा केस में दोषी करार, 41 साल बाद फैसला

Published

on

1984 Riots: Congress leader Sajjan Kumar convicted in 1984 Sikh riot case, verdict after 41 years

1984 Anti Sikh Riots: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को 1984 सिख दंगा केस में दोषी करार दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में 18 फरवरी को सज्जन कुमार की सजा को लेकर बहस होगी। सज्जन कुमार को 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार में दो सिखों की हत्या के केस में दोषी पाया गया है। आरोप है कि सज्जन कुमार के उकसावे के बाद भीड़ ने बाप-बेटे को उनके घर में जिंदा जला दिया गया। भीड़ ने घर में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी भी की थी। मारपीट कर घर के अन्य लोगों को भी घायल कर दिया था। इस मामले में 41 साल बाद फैसला आया है।

सज्जन कुमार पर दंगाईयों की भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप

देश की राजधानी दिल्ली में 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे। इसी दौरान 1 नवंबर को पश्चिमी दिल्ली के राज नगर पार्ट-1 में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुण दीप सिंह की हत्या कर दी गई। शाम करीब 4.30 बजे दंगाइयों भीड़ ने उनके घर पर हमला किया था। आरोप है कि भीड़ का नेतृत्व सज्जन कुमार कर रहे थे। इस मामले में दिल्ली के सरस्वती विहार थाने में सज्जन कुमार के खिलाफ दंगा, हत्या और डकैती के आरोप में IPC की धारा 147, 149, 148, 302, 308, 323, 395, 397, 427, 436, 440 के तहत केस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

ख़बर देश

IED Blast: अखनूर में LoC के पास IED ब्लास्ट, सेना के 2 जवान शहीद, 1 गंभीर

Published

on

IED Blast: IED blast near LoC in Akhnoor, 2 army soldiers martyred, 1 serious

IED Blast: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में LoC के पास मंगलवार को गश्त के दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मंगलवार को दोपहर करीब 3:50 बजे भट्टल इलाके में हुए ब्लास्ट के बाद तीनों जवानों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो ने दम तोड़ दिया, जबकि एक का इलाज जारी है। घायल जवान की हालत स्थिर, मगर खतरे से बाहर है। ब्लास्ट के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया गया है।

पाकिस्तान ने एक दिन पहले किया था स्नाइपर हमला

सोमवार को केरी सेक्टर में  पाकिस्तान ने भारतीय सेना के गश्ती दल पर स्नाइपर हमला किया था। इसमें गोली लगने से गश्ती दल का एक जवान घायल हुआ था। केरी सेक्टर में ही एलओसी से सटे बारतगाला में आठ फरवरी को भी पाकिस्तानी सेना ने गश्त कर रहे भारतीय जवानों पर गोलीबारी की थी। मुंहतोड़ जवाब दिए जाने पर पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी थी।

Continue Reading

ख़बर देश

Delhi: दिल्ली में 27 साल बाद फिर BJP सरकार, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया हारे, आतिशी जीतीं

Published

on

Delhi: After 27 years, BJP government again in Delhi, Kejriwal, Manish Sisodia lost, Atishi won

Delhi: दिल्ली में 27 साल बाद फिर भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के अभी तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और 22 सीट आप ने जीती हैं। कांग्रेस पार्टी और अन्य को एक भी सीट नहीं मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 3182 वोट से हरा दिया है। वहीं दिल्ली की कालकाजी सीट से चुनाव में हारते-हारते सीएम आतिशी जीत गई हैं।

भाजपा के वोट शेयर में पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले इस बार 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा वोट शेयर का नुकसान हुआ है। आम आदमी पार्टी को 43.19 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि 2020 के चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट शेयर मिला था।कांग्रेस को इस बार भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन उसके वोट शेयर में 2% का इजाफा हुआ है। हालांकि कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए।

कांग्रेस के वोट शेयर में मामूली सुधार ने आप आदमी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस आप के लिए खेल बिगाड़ने में कामयाब रही। उसकी वजह से अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आप को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस ने आप की कीमत पर मामूली बढ़त हासिल की और इसका सीधा फायदा भाजपा को हुआ। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव खुद बादली सीट पर तीसरे स्थान पर रहे, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा कालकाजी में तीसरे स्थान पर रहीं।

Continue Reading

ख़बर देश

Jammu Kashmir News: LoC पर घुसपैठ कर रहे थे आतंकी, सेना ने 7 को किया ढेर

Published

on

Jammu Kashmir News: Terrorists were infiltrating LoC, Army killed 7

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के बॉर्डर वाले इलाके में घुसपैठ कर रहे 7 आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है।  यह घटना पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई है। सेना ने 4-5 फरवरी की रात को LoC पर 7 घुसपैठिओं को मार गिराया। जिसमें 2 से 3 पाकिस्तानी आर्मी की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के कमांडो भी शामिल थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये घुसपैठिए पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के साथ मिलकर भारतीय सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला करना चाहते थे। इससे पहले भी पाक सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) भारतीय सेना पर छिपकर हमला कर चुकी है।

मारे गए घुसपैठिए अल-बदर आतंकी संगठन से जुड़े

रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए घुसपैठिओंं में आतंकी संगठन अल-बदर के आतंकी भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (5 फरवरी) को सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया था ताकि जीरो घुसपैठ के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। गृह मंत्री शाह ने कहा था कि आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा था कि मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क घुसपैठियों और आतंकवादियों को उनकी गतिविधियों को अंजाम देने में मदद कर रहा है।

Continue Reading

ख़बर उत्तर प्रदेश

Mahakumbh 2025: Mahasnan continues on Maghi Purnima, 1.83 crore people took holy dip till 2 pm Mahakumbh 2025: Mahasnan continues on Maghi Purnima, 1.83 crore people took holy dip till 2 pm
ख़बर उत्तर प्रदेश1 day ago

Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा पर महास्नान जारी, दोपहर 2 बजे तक 1.83 करोड़ ने लगाई पवित्र डुबकी

Prayagraj: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर महास्नान जारी है। प्रयागराज में घाटों पर करोड़ों श्रद्धालु हैं। प्रशासन के मुताबिक, दोपहर 2...

Mahakumbh 2025: President Murmu took a dip in Sangam, performed darshan and worship at Lete Hanuman Temple and Akshayvat Dham Mahakumbh 2025: President Murmu took a dip in Sangam, performed darshan and worship at Lete Hanuman Temple and Akshayvat Dham
ख़बर उत्तर प्रदेश3 days ago

Mahakumbh 2025: संगम में राष्ट्रपति मुर्मू ने लगाई डुबकी, लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट धाम में किए दर्शन-पूजन

Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और वैदिक मंत्रोच्चारण के...

UP Constable Recruitmenmt: Physical efficiency test for UP police constable recruitment will be held from Monday, these things will remain banned UP Constable Recruitmenmt: Physical efficiency test for UP police constable recruitment will be held from Monday, these things will remain banned
ख़बर उत्तर प्रदेश4 days ago

UP Constable Recruitment: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार से होगी, ये चीजें रहेंगी बैन

Lucknow: उत्तरप्रदेश पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सोमवार से शुरू होगी। भर्ती...

Milkipur byelection 2025: BJP on the way to historic victory in Milkipur seat of Ayodhya, SP candidate lost his booth Milkipur byelection 2025: BJP on the way to historic victory in Milkipur seat of Ayodhya, SP candidate lost his booth
ख़बर उत्तर प्रदेश5 days ago

Milkipur byelection 2025: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, सपा प्रत्याशी अपना बूथ हारे

Milkipur byelection 2025: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने बड़े अंतर से जीत...

Mahakumbh 2025: More than 40 crore devotees have taken bath in Mahakumbh, Bihar Governor also took a dip in Sangam Mahakumbh 2025: More than 40 crore devotees have taken bath in Mahakumbh, Bihar Governor also took a dip in Sangam
ख़बर उत्तर प्रदेश6 days ago

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके स्नान, बिहार के राज्यपाल ने भी संगम में लगाई डुूबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा भक्त स्नान कर चुके हैं। शुक्रवार 7 जनवरी को बिहार...

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending