Connect with us

ख़बर देश

फॉरवर्ड…फॉरवर्ड का खेल अब नहीं चलेगा

Published

on

अफवाह फैलाने वाले हो जाएं सावधान

सरकार के एक्शन के बाद व्हाट्सऐप का रिएक्शन

‘मैसेज अफवाह है या नहीं,इसके लिए फीचर लाएंगे’

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से हो रही सांप्रदायिक और सामाजिक हिंसा के बाद केंद्र सरकार की सख्ती ने असर दिखाया है। बुधवार को व्हाट्सऐप ने सरकार को भरोसा दिलाया है, कि  वो जल्द ही ऐसा फीचर लेकर आएगा, जिसमें मैसेज पाने वाले को ये पता चल सकेगा ,कि भेजने वाले ने उसे लिखा है, या फिर उसने अफवाह फैलाने के मकसद से फॉरवर्ड किया है । व्हाट्सऐप का ये फीचर फिलहाल  में है।टेस्टिंग मोड

मंगलवार को भारत सरकार ने व्हाट्सऐप की दी थी चेतावनी

केंद्न सरकार के सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को व्हाट्सऐप को चेतावनी देते हुए कहा था, कि ‘वो हिंसा की वजह बनने वाले संदेशों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाएं।’ सरकार ने कंपनी से कहा था कि ‘आप जिम्मेदारी और जवाबदेही से भाग नहीं सकते।’

ख़बर देश

Udhampur Encounter: उधमपुर में जैश के 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, टॉप कमांडर अबू माविया मारा गया; किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी

Published

on

Udhampur Encounter: Two Pakistani Jaish terrorists killed in Udhampur, top commander Abu Mavia killed; Operation Trashi-1 underway in Kishtwar

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों आतंकी एक गुफा में छिपे हुए थे। सेना ने इलाके को घेरकर गुफा पर ग्रेनेड से हमला किया। एनकाउंटर का वीडियो भी सामने आया है। ऑपरेशन के बाद एक आतंकी का शव गुफा के बाहर मिला, जबकि दूसरे का शव गुफा के अंदर काफी गहराई में पाया गया।

मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया भी शामिल है, जो पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था। मुठभेड़ की शुरुआत मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुई थी। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से M4 कार्बाइन, AK-47 असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। उधर, किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में बुधवार शाम को भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।

उधमपुर और किश्तवाड़ दोनों जिलों में ऑपरेशन ‘त्राशी-1’ अब भी जारी है। यह ऑपरेशन 18 जनवरी को चतरू बेल्ट के मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में शुरू किया गया था। पिछले 15 दिनों में इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ चार बार मुठभेड़ हो चुकी है।

18 जनवरी को हुए पहले एनकाउंटर में 8 जवान घायल हुए थे, जिनमें से हवलदार गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 22 और 24 जनवरी को अलग-अलग मुठभेड़ हुईं, जबकि 31 जनवरी को डोलगाम इलाके में फिर से गोलीबारी हुई थी। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज किए हुए हैं।

Continue Reading

ख़बर देश

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, ट्रम्प ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया, मोदी बोले– 1.4 अरब भारतीयों की ओर से धन्यवाद

Published

on

India US Trade Deal: India-US trade deal final, Trump reduced tariffs from 25% to 18%, Modi said – thank you on behalf of 1.4 billion Indians

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जिस ट्रेड डील का इंतजार था, उस पर सोमवार को मुहर लग गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया। सोमवार सुबह ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की जानकारी साझा की।

ट्रम्प ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं। जरूरत पड़ने पर भारत वेनेजुएला से भी तेल खरीदेगा। ट्रम्प के मुताबिक, ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर यानी करीब 46 लाख करोड़ रुपए से अधिक का सामान खरीदेगा। इसमें ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद शामिल होंगे।

अगस्त में लगने वाली पेनल्टी भी हटेगी

ट्रम्प ने अप्रैल 2025 में भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। इसके बाद रूस से तेल खरीदने को लेकर अगस्त में अतिरिक्त 25% पेनल्टी लगाने का ऐलान किया गया था। हालांकि, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि अब भारत पर सिर्फ 18% टैरिफ ही लगेगा। रूस से तेल खरीद को लेकर लगाई गई अतिरिक्त पेनल्टी हटा ली जाएगी।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Advertisement

ट्रम्प ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा खरीद और ट्रेड डील पर चर्चा की। ट्रम्प के मुताबिक, मोदी की दोस्ती और अनुरोध पर दोनों देशों के बीच तुरंत ट्रेड डील पर सहमति बनी।

मोदी बोले- पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प से बात कर उन्हें खुशी हुई। मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% किए जाने के फैसले के लिए उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों की ओर से ट्रम्प का आभार जताया। मोदी ने कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र साथ आते हैं, तो इससे लोगों को फायदा होता है और सहयोग के नए अवसर बनते हैं।

भारत अब कम टैरिफ वाले देशों में शामिल

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने NDTV से बातचीत में ट्रेड डील की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी दस्तावेजों पर अगले कुछ दिनों में हस्ताक्षर होंगे, लेकिन समझौता लगभग तय है। राजदूत गोर के मुताबिक, पहले भारत पर ज्यादा टैरिफ लगता था, लेकिन अब भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जिन पर अमेरिका कम टैरिफ लगाता है। उन्होंने इसे मोदी-ट्रम्प की मजबूत दोस्ती का नतीजा बताया।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Trump-Modi: PM मोदी से डोनाल्ड ट्रम्प की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों और वैश्विक हालात पर चर्चा की अटकलें

Published

on

Trump-Modi: Donald Trump's phone conversation with PM Modi sparks speculation about discussions on India-US relations and the global situation

Trump-Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा की है। हालांकि, बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक राजनीतिक हालात और दोनों देशों के बीच सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक संबंध और सुरक्षा सहयोग जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा हो सकते हैं। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं और वैश्विक राजनीति में तेज बदलाव देखे जा रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह भी है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसी दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो साझा की, जबकि दूसरी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक मैगजीन कवर की तस्वीर दिखाई दी। इन पोस्ट्स के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को अहम माना जा रहा है।

Continue Reading

ख़बर देश

Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब जस का तस, डिफेंस बजट 15% बढ़ा; 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक AIIMS का ऐलान

Published

on

Budget 2026: Income tax slabs unchanged, defense budget increased by 15%; 7 high-speed rail corridors and 3 Ayurvedic AIIMS announced

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है। 85 मिनट के बजट भाषण में आम करदाताओं के लिए कोई बड़ा सीधा ऐलान नहीं किया गया, लेकिन टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने, डिफेंस सेक्टर, हेल्थ, रेलवे और ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस साफ नजर आया।

बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च कर दी गई है। नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और टैक्स फॉर्म को सरल बनाने का दावा किया गया है।

लोकसभा चुनावी साल के बावजूद बजट में कोई सीधा चुनावी वादा नहीं दिखा। वित्त मंत्री इस दौरान कांजीवरम साड़ी पहनकर संसद पहुंचीं, लेकिन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी जैसे चुनावी राज्यों को लेकर कोई विशेष घोषणा नहीं की गई।

डिफेंस बजट में 15.2% की बढ़ोतरी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पेश किए गए इस पहले बजट में सरकार ने सुरक्षा और जियो-पॉलिटिक्स पर खास जोर दिया। डिफेंस बजट को ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया गया है। हथियारों की खरीद और आधुनिकीकरण पर ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे, जो पिछले साल के मुकाबले 22% ज्यादा है।

Advertisement

हेल्थ और आयुर्वेद पर जोर

कैंसर की 17 दवाओं और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर आयात शुल्क हटा दिया गया है, जिससे इलाज सस्ता होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोलने और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 मेडिकल हब बनाने की घोषणा की गई है।

रेल, शिक्षा और महिलाओं से जुड़ी घोषणाएं

बजट में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स, करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल और टियर-2 व टियर-3 शहरों के विकास पर ₹12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी, रेयर अर्थ मिनरल्स, खेती-किसानी, हैंडलूम और पर्यटन सेक्टर को भी बजट में प्राथमिकता दी गई है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Maharashtra: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे शरद पवार

Published

on

Maharashtra: Sunetra Pawar becomes Maharashtra's first woman Deputy CM, Sharad Pawar did not attend the swearing-in ceremony

Mumbai: महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पल देखा गया जब सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह मुंबई के लोक भवन में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण के दौरान माहौल बेहद भावुक था और बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों से पूरा सभागार गूंजता रहा।

सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया। यह पद पहले अजित पवार के पास था, जिनका 28 जनवरी 2026 को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उपमुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था और पार्टी ने सुनेत्रा पवार को उसी जिम्मेदारी के लिए चुना। इससे पहले सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए कार्य करेंगी और दिवंगत अजित पवार के सपनों को साकार करेंगी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Udhampur Encounter: Two Pakistani Jaish terrorists killed in Udhampur, top commander Abu Mavia killed; Operation Trashi-1 underway in Kishtwar
ख़बर देश1 hour ago

Udhampur Encounter: उधमपुर में जैश के 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, टॉप कमांडर अबू माविया मारा गया; किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी

CG Cabinet: Anti-Narcotics Task Force in 10 districts, Pilot Training Institute, Startup Policy and Cloud First Policy approved
ख़बर छत्तीसगढ़8 hours ago

CG Cabinet: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पायलट ट्रेनिंग संस्थान, स्टार्टअप नीति और क्लाउड फर्स्ट पॉलिसी को मंजूरी

Government's big decision regarding paddy procurement: 2 days extra relief to farmers on the instructions of CM Vishnudev Sai
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Raipur: धान खरीदी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय के निर्देश पर किसानों को 2 दिन की अतिरिक्त राहत

SC's stern remark: Why are non-bat holders the king of cricket associations? Retired players should be given the reins
खेल खिलाड़ी1 day ago

SC की सख्त टिप्पणी: क्रिकेट संघों में बैट न पकड़ने वालों का राज क्यों? रिटायर्ड खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए कमान

MP Cabinet: 25,602 displaced families of Nimar will become land owners, the government will conduct free registration, revenue of Rs 600 crore will be given up
ख़बर मध्यप्रदेश1 day ago

MP Cabinet: निमाड़ के 25,602 विस्थापित परिवार बनेंगे जमीन के मालिक, सरकार कराएगी मुफ्त रजिस्ट्री, 600 करोड़ का राजस्व छोड़ा

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending