Connect with us

ख़बर देश

नोटबंदी के दौरान वापस आई करेंसी की गिनती पूरी, 99.30 फीसदी रकम वापस आई- रिजर्व बैंक

Published

on

मुंबई: पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे 500 और 1000 के नोट को चलन से बाहर करने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। पीएम मोदी के इस कदम को कालाधन के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा गया। नोटबंदी के बाद से ही बैंकों में जमा रकम की गिनती जारी थी,अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है,कि नोटबंदी के वक्त जितने 500 और 1000 के पुराने नोट बैंकों में वापस आए,उनकी गिनती पूरी हो गई है। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के समय 500 और 1000 के जितने नोट चलन में थे, उनमें से 99.30 फीसदी रकम बैंकों में वापस आ गई है।

2016 में नोटबंदी के समय 500 और 1000 के बंद नोटों की कीमत- 15.41 लाख करोड़ रुपए 
बैंकों में वापस जमा हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों की कीमत-  15,310.73 लाख करोड़ रुपए 
बंद नोटों में सिर्फ 10,720 करोड़ रुपए ही बैंकों के पास वापस नहीं आए 

 

हाई स्पीड करंसी वेरिफिकेशन ऐंड प्रोसेसिंग सिस्टम से हुई गिनती 

आरबीआई रिपोर्ट में कहा गया है, कि बैंकों के पास वापस आए एसबीएन की गिनती हाई स्पीड करंसी वेरिफिकेशन ऐंड प्रोसेसिंग सिस्टम (CVPS) से की गई है और इसके बाद उन्हें नष्ट कर दिया गया। यहां एसबीएन से मतलब 500 और 1000 के बंद नोटों से है।

ख़बर देश

West Bengal: पत्थर कारोबारी के करीबी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15kg सोना भी बरामद

Published

on

West Bengal News, Birbhum Raid, ₹28 Crore Cash, 15 Kg Gold, Minar Mandal, Tulu Mandal, Cash Seizure, Bengal Crime, Breaking News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से ₹28 करोड़ से अधिक नकदी और 15 किलो सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत करीब ₹21 करोड़ आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी करीब ₹49 करोड़ की है। पुलिस ने इस मामले में मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें गिनने के दौरान 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं।

पत्थर कारोबारी के मैनेजर के घर छापा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मिनार मंडल, फरार पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का मैनेजर और रिश्तेदार है। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात उसके घर छापेमारी की गई। शुरुआत में करीब ₹5.5 करोड़ नकद मिला, लेकिन पूरी गिनती के बाद यह रकम ₹28 करोड़ से अधिक निकली। इसके अलावा 15 किलो सोना भी बरामद हुआ।

पूछताछ में तुलु मंडल का नाम लिया

गिरफ्तारी के बाद मिनार मंडल ने पुलिस को बताया कि बरामद नकदी और सोना तुलु मंडल और उसके कथित सिंडिकेट का है। इसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

2024 की ₹100 करोड़ की शादी फिर चर्चा में

तुलु मंडल वही कारोबारी है, जिसकी बेटी की 2024 में करीब ₹100 करोड़ की शादी चर्चा में रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू

बरामदगी के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। विभिन्न नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और आरोपी के राजनीतिक संबंधों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोना कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास, अब 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ तक जुर्माना

Published

on

Anti Paper Leak Bill, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, पेपर लीक कानून, जितेंद्र सिंह, लोकसभा, संसद, परीक्षा कानून, Paper Leak Act, National News

नई दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ ध्वनि मत से पारित कर दिया। विपक्ष के हंगामे के बीच यह बिल पास हुआ। इससे पहले इस विधेयक पर मंगलवार को करीब 9 घंटे तक चर्चा हुई थी। संशोधित कानून के तहत अब पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से जुड़े मामलों में अधिकतम 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

पेपर लीक पर और सख्त हुआ कानून

सरकार का कहना है कि संशोधन का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाना और संगठित तरीके से होने वाली पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। नए प्रावधानों के तहत दोषियों के खिलाफ पहले से अधिक कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।

जितेंद्र सिंह बोले- विपक्ष ने राजनीति की

विधेयक पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर रचनात्मक सुझाव देने के बजाय विपक्ष ने राजनीति की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने चर्चा को मुद्दे से भटकाने का प्रयास किया।

Advertisement

संसद में तीखी नोकझोंक

बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष के नेता के बयान को लेकर भी सदन में हंगामा हुआ। बिल पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा से वंदे मातरम् विधेयक भी पारित

इसी बीच राज्यसभा ने ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने वाले विधेयक को भी पारित कर दिया।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Delhi Police: CJP प्रदर्शन में 101 हत्या के आरोपी शामिल थे, 2,873 लोगों का मिला आपराधिक रिकॉर्ड

Published

on

दिल्ली पुलिस, CJP, संसद चलो मार्च, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, हत्या के आरोपी, आपराधिक रिकॉर्ड, जंतर मंतर, दिल्ली हिंसा, NEET Protest, National News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो मार्च’ में शामिल लोगों में बड़ी संख्या में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। इनमें 101 हत्या के आरोपी और 989 गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई।

हत्या, पॉक्सो और लूट के आरोपी भी शामिल होने का दावा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल लोगों में हत्या, यौन अपराध, पॉक्सो, लूट और अन्य गंभीर मामलों के आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि सभी की पहचान तकनीकी जांच के आधार पर की गई है।

20 जुलाई को हुआ था संसद मार्च

CJP ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक ‘संसद चलो मार्च’ निकाला था। प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद CJP ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

Advertisement

118 पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की हिंसा और झड़पों में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस का यह भी दावा है कि इस दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए।

सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आंदोलन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए गए हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

सुप्रीम कोर्ट: शांतिपूर्ण प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, पुलिस की ज्यादती स्वीकार नहीं; पुलिस से मारपीट भी चिंताजनक

Published

on

Supreme Court, शांतिपूर्ण प्रदर्शन, जंतर मंतर, CJP, संसद मार्च, पुलिस लाठीचार्ज, NEET Protest, CJI सूर्यकांत, Supreme Court Hearing, National News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे छीना नहीं जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल प्रदर्शन या आंदोलन होने के आधार पर पुलिस की बर्बरता या अत्यधिक बल प्रयोग को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

पुलिस पर हमला भी गंभीर मामला: सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है तो यह भी गंभीर विषय है और सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा जा सकता है। अदालत ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं पर एक साथ विचार किया जाएगा।

मंगलवार को होगी विस्तृत सुनवाई

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर मंगलवार को एक साथ सुनवाई करने का फैसला किया है।याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि NEET पेपर लीक और तत्कालीन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया।

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई थी झड़प

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर संसद की ओर बढ़ गए और संसद परिसर की ओर जाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। शाम के समय पथराव की घटनाएं भी सामने आई थीं। इस पूरे घटनाक्रम में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने शाम तक जंतर-मंतर खाली करा दिया था, हालांकि देर रात कुछ प्रदर्शनकारी दोबारा वहां पहुंचकर धरने पर बैठ गए थे।

Continue Reading

ख़बर देश

Exam Reform: पीएम मोदी बोले- कल संसद में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त बिल, परीक्षा सुधार के लिए बनी हाईपावर टास्क फोर्स

Published

on

नंदन नीलेकणी, परीक्षा सुधार, हाईपावर टास्क फोर्स, पेपर लीक बिल 2026, NTA Reform, नरेंद्र मोदी, जितेंद्र सिंह, Exam Reform, Public Examination Bill, National News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की दिशा में अहम कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए 6 सदस्यीय हाईपावर टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है। इस समिति की अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने रविवार शाम जारी वीडियो संदेश में कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपी जेल में हैं, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा चुके हैं और अब परीक्षा व्यवस्था को तकनीक के जरिए अधिक भरोसेमंद बनाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी से मजबूत होगी परीक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाईपावर टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में तकनीकी और संरचनात्मक सुधारों पर काम करेगी। समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार जल्द जरूरी फैसले लेगी, ताकि भविष्य में परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

टास्क फोर्स में ये 6 सदस्य शामिल

Advertisement

हाईपावर टास्क फोर्स में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं-

  • नंदन नीलेकणी – अध्यक्ष, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ
  • एस. सोमनाथ – पूर्व चेयरमैन, ISRO
  • तपन डेका – पूर्व निदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
  • वी. कामाकोटी – निदेशक, IIT मद्रास
  • अनीता करवाल – पूर्व शिक्षा सचिव
  • अमृत लाल मीणा – लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ

सरकार का मानना है कि यह समिति राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) सहित परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कल संसद में पेश होगा नया बिल

सरकार सोमवार को लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस विधेयक को सदन में रखेंगे। प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों के लिए कड़ी सजा, भारी जुर्माने और विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रावधान किया जाएगा। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी ऐसी अदालतें गठित करने का अधिकार मिलेगा, जहां मामलों की रोजाना सुनवाई होगी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

West Bengal News, Birbhum Raid, ₹28 Crore Cash, 15 Kg Gold, Minar Mandal, Tulu Mandal, Cash Seizure, Bengal Crime, Breaking News
ख़बर देश16 hours ago

West Bengal: पत्थर कारोबारी के करीबी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15kg सोना भी बरामद

Ramayana Trailer, Nitesh Tiwari, Ranbir Kapoor, Yash, Sai Pallavi, Sunny Deol, AR Rahman, Hans Zimmer, Bollywood News, Ramayana Movie
Film Studio17 hours ago

Ramayana Trailer: ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने भगवान राम, यश रावण के किरदार में; दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

राजा रघुवंशी हत्याकांड, सोनम रघुवंशी, Shillong Court, Supreme Court, Surrender, Meghalaya, Indore News, Crime News
ख़बर मध्यप्रदेश1 day ago

MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत

किरण सिंह देव, Chhattisgarh BJP, Road Accident, Lalitpur Accident, Jagdalpur MLA, Bageshwar Dham, BJP News, Chhattisgarh News
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Raipur: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क दुर्घटना में घायल, बागेश्वर धाम से लौटते समय यूपी में हादसा

ICC Rankings, Vaibhav Suryavanshi, Shubman Gill, Ishan Kishan, Jasprit Bumrah, ICC T20 Rankings, ODI Rankings, Cricket News, Team India
खेल खिलाड़ी1 day ago

ICC Rankings: वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, पहली बार टॉप-50 में पहुंचे; शुभमन गिल बने ODI के नंबर-1 बल्लेबाज

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending