Film Studio
मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन, 69 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

मुंबई: भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को म्यूजिक को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। बप्पी दा के निधन की पुष्टि होते ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच सन्नाटा पसर गया। बप्पी दा ने 1970-80 के दशक के दौरान ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ जैसी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘भंकस’ साल 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था।
Film Studio
Mardaani 3: YRF पर फेक पब्लिसिटी का आरोप, 800 लड़कियों के लापता होने की खबरें ‘पैसे देकर फैलाने’ का दावा, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

Delhi: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 को लेकर इन दिनों विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म पर आरोप है कि इसके प्रमोशन के लिए दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरों को गलत तरीके से सनसनीखेज बनाकर फैलाया गया। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली से करीब 800 लोग लापता हुए हैं, जिनमें लगभग 300 लड़कियां शामिल हैं। इसी दौरान मर्दानी 3 का ट्रेलर और प्रमोशनल कैंपेन सामने आया, जिसमें लड़कियों के अपहरण और रेस्क्यू का कॉन्सेप्ट दिखाया गया। इसके बाद दोनों के बीच कनेक्शन जोड़कर आरोप लगाए जाने लगे।
दावे किए गए कि फिल्म के मेकर्स ने कुछ एजेंसियों को पैसे देकर लापता लड़कियों से जुड़ी खबरें फैलवाईं, जिसे अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी उठाया और इससे डर का माहौल बना। आरोपों के मुताबिक, इसी माहौल के बीच फिल्म को रिलीज किया गया। इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सफाई दी है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि लड़कियों के लापता होने को लेकर फैलाया गया हंगामा पैसे के बदले किए गए प्रचार का नतीजा है।
दिल्ली पुलिस ने लिखा,
“कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा डर पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिए बढ़ाया गया। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं, इन आरोपों पर यशराज फिल्म्स की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि यशराज फिल्म्स पिछले 50 वर्षों से नैतिकता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है।
स्पोक्सपर्सन ने कहा,
“सोशल मीडिया पर मर्दानी 3 के प्रमोशन को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोपों का हम खंडन करते हैं। किसी भी संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाने का सवाल ही नहीं उठता। हमें पूरी उम्मीद है कि संबंधित संस्थाएं समय आने पर सभी तथ्यों और सच्चाई को सामने लाएंगी।”
Film Studio
Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट, बोले- ‘अब कुछ नया म्यूज़िक करना चाहता हूं’

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के किसी भी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी।
इंस्टाग्राम पोस्ट में अरिजीत सिंह ने लिखा, “हैलो, हैप्पी न्यू ईयर आप सभी को। सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। यह एक बेहद खूबसूरत जर्नी रही।”
म्यूजिक बनाते रहेंगे अरिजीत
हालांकि अरिजीत सिंह ने यह भी साफ किया कि वह म्यूजिक से दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं करूंगा। मेरे कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें मैं पूरा करूंगा, इसलिए इस साल आप मेरे कुछ नए गाने जरूर सुनेंगे।”
क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि कई वजहें हैं। अरिजीत के मुताबिक, “मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। स्टेज पर एक ही गानों को अलग-अलग तरीके से परफॉर्म करता रहता हूं, लेकिन अब मुझे कुछ नया चाहिए। मुझे जिंदा महसूस करने के लिए अलग तरह का म्यूजिक करना है।” उन्होंने आगे कहा कि वह इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर वापस लौटना चाहते हैं और उसी में गहराई से काम करेंगे।
अरिजीत सिंह का करियर
अरिजीत सिंह ने साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में फिल्म मर्डर 2 के गाने “फिर मोहब्बत” से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। “तुम ही हो”, “केसरिया”, “बिन्ते दिल” जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने करोड़ों दिल जीते।
अरिजीत सिंह को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं और 2025 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
Film Studio
Border 2 Advance Booking: 48 घंटे में रिकॉर्ड प्री-सेल, सनी देओल की ‘जाट’ और ‘वॉर 2’ को छोड़ा पीछे

Border 2 Advance Booking: सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित देशभक्ति ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। सोमवार से शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग ने महज 48 घंटों में रिकॉर्ड प्री-सेल दर्ज कर ली है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इसी का असर इसकी धुआंधार एडवांस टिकट बिक्री पर साफ नजर आ रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने न सिर्फ सनी देओल की पिछली हिट फिल्म ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि हालिया हिट ‘धुरंधर’ और पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को भी मात दे दी है।
‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई की?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ‘बॉर्डर 2’ (Hindi 2D) फॉर्मेट में अब तक 1,02,750 टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग से 3.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ब्लॉक सीटों सहित कुल एडवांस बुकिंग कलेक्शन 6.53 करोड़ रुपये हुआ है। रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी यह फिल्म ओपनिंग डे पर बड़े धमाके की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
रिलीज से दो दिन पहले ही ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग कमाई ने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन ‘जाट’ का कलेक्शन 9 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, सनी देओल की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ अभी भी आगे है, जिसने एडवांस बुकिंग में 17.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के पास अभी भी रिलीज से पहले दो पूरे दिन बचे हैं और उम्मीद की जा रही है कि इसकी प्री-सेल में और उछाल आएगा।
‘बॉर्डर 2’ के बारे में सब कुछ
‘बॉर्डर 2’, जे.पी. दत्ता की 1997 की आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।फिल्म में सनी देओल के साथ, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी को रिलीज हो रही ‘बॉर्डर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
Film Studio
Dharmendra: एक्टर धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, परिवार ने की निजता का सम्मान करने की अपील

Dharmendra Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका इलाज और रिकवरी घर पर ही जारी रहेगी। यह जानकारी साझा करते हुए उनके डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे। उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
परिवार ने प्राइवेसी की अपील की
एक्टर धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद परिवार ने प्राइवेसी की अपील करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, ‘धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर आराम करेंगे। हम मीडिया और लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और इस समय उनकी तथा परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम सभी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने धर्मेंद्र जी की अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र के लिए दुआ की। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आप सभी से बहुत प्यार करते हैं।
सांस लेने की तकलीफ की वजह से हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती
लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके बेटे सनी देओल की टीम ने मंगलवार को बताया था कि धर्मेंद्र की सेहत में सुधार आ रहा है। उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआ करिए। इससे पहले 11 नवंबर की मीडिया में धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबर आई थी, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी।
Film Studio
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ मां बनीं, पति विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया। विक्की कौशल और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। घर पर नन्हा राजकुमार आया है। विक्की ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर खुशखबरी देते हुए बताया है कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। घर पर नन्हा राजकुमार आया है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं। ओम्।
शादी के करीब चार साल बाद कटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं। कटरीना और विक्की ने अपनी पोस्ट में लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है. हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है। 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की।

कटरीना ने सितंबर महीने में मां बनने की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और विक्की कौशल बेबी बंप थामे हुए नजर आए थे। इसके साथ कटरीना ने पोस्ट में लिखा था- “हम जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं।” कटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर 2021 में हुई थी। जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए थे।
ख़बर देश23 hours agoLok Sabha Speaker: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष के 118 सांसदों ने दिया नोटिस; 9 मार्च को हो सकती है चर्चा
ख़बर देश22 hours agoAI content पर सख्ती: X, YouTube, Facebook को AI पोस्ट पर लेबल लगाना होगा; डीपफेक 3 घंटे में हटाने का आदेश
ख़बर छत्तीसगढ़23 hours agoChhattisgarh: अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने दी 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में शामिल करने सहित कई घोषणाएं
ख़बर छत्तीसगढ़22 hours agoRaipur: मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का हुआ शुभारंभ
















