Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: सीएम योगी ने ब्रज क्षेत्र के लिए की 30 हजार करोड़ की नई कार्ययोजना की घोषणा, जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Published

on

UP News: CM Yogi announced a new action plan of 30 thousand crores for the Braj region, performed puja at the birthplace temple

Mathura: भगवान श्रीकृष्‍ण के 5252वें जन्‍मोत्‍सव पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे। इसके साथ ही सीएम योगी के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वे यूपी के पहले ऐसे मुख्‍यमंत्री हैं, जो पिछले आठ सालों में 38 बार मथुरा और वृंदावन के दौरे पर आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा को 645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 30 हजार करोड़ रुपए की नई कार्ययोजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कार्ययोजना मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोकुल जैसे तीर्थ स्थलों को द्वापर युग की स्मृतियों से जोड़ेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन पूजन के बाद भागवत भवन से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पांच हजार वर्ष से भी पहले से ये बृज भूमि भगवान श्रीकृष्‍ण के पूर्ण अवतार के रूप में है। ये उनकी पावन लीला के भूमि के रूप में जानी जाती है। ये उत्तरप्रदेश के लोगों का सौभाग्‍य है कि भगवान ने अपने अवतारों से हमें बार बार कृतार्थ किया है। अगर अयोध्‍या रामजन्‍मभूमि के रूप से जानी जाती है, तो मथुरा श्रीकृष्‍ण के अवतरण भूमि के रूप में जानी जाती है। भगवान की लीला को जानने और देखने का सौभाग्‍य बृजवासियों को प्राप्‍त हुआ। हमारी सरकार मथुरा, वृंदावन की पौराणिकता को वापस लौटाने का काम करेगी। आज काशी और अयोध्‍या पूरे वैभव के साथ पूरे देश और विश्‍व के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।’

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि 10 साल पहले इनकी कल्पना भी असंभव लगती थी, लेकिन आज ये साकार हो चुके हैं। काशी में जहां पहले 50 श्रद्धालु एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे, वहां आज 50 हजार श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर सकते हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर त्रेतायुग की स्मृति को जीवंत कर रहा है। इसी तरह, विंध्यवासिनी धाम में भी भव्य कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो चुका है। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार गुलामी के अंश को खत्‍म कर रही है। हमने अयोध्‍या में 500 सालों की गुलामी के प्रतीक को हटा दिया। अब हम मथुरा में भी यही काम करेंगे।

ख़बर उत्तरप्रदेश

Vrindavan boat accident: वृंदावन नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 रेस्क्यू; 4 लापता, यमुना में जारी सर्च ऑपरेशन

Published

on

Vrindavan boat accident, Mathura Yamuna accident, UP boat tragedy, rescue operation Yamuna, boat capsize news India, Vrindavan news update, pilgrims accident India

Vrindavan boat accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर 3 बजे केसी घाट पर हुए नाव हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी 4 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी समेत करीब 250 जवान 14 किलोमीटर के दायरे में यमुना नदी में सर्च अभियान चला रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई। घाट बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किमी दूर है। यहां पानी की गहराई लगभग 25 फीट बताई गई है। हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा शामिल हैं।

क्यों नहीं मिल पा रहे लापता?

रेस्क्यू टीम के मुताबिक यमुना का बहाव तेज है। जिससे शव बहकर दूर जा सकते हैं। साथ ही उनके गाद और रेत में दबने की आशंका भी है। हालांकि 24 घंटे बाद शव ऊपर आ सकते हैं। देवरहा बाबा घाट के पास एक शव बरामद किया गया, जिसे देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: UP में शिक्षा मित्र-अनुदेशकों की सैलरी बढ़ी, 9 साल बाद बड़ा फैसला, अब ₹18,000 तक मानदेय

Published

on

UP shiksha mitra salary hike 2026, Yogi government salary increase, instructor salary UP, shiksha mitra news, government employees UP, salary hike news India, education department UP

Lucknow: उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार शाम सैलरी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। अब शिक्षा मित्रों को ₹18,000 और अनुदेशकों को ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी है, जबकि बढ़ा हुआ वेतन 1 मई से खातों में आना शुरू होगा। करीब 9 साल बाद यह बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

कितनी बढ़ी सैलरी

शिक्षा मित्र: ₹10,000 से बढ़कर ₹18,000

अनुदेशक: ₹9,000 से बढ़कर ₹17,000

कितने लोगों को फायदा

Advertisement

प्रदेश में 1,42,229 शिक्षा मित्र, 24,717 अनुदेशक हैं, यानी कुल मिलाकर लगभग 1.67 लाख कर्मचारियों को सरकार के फैसले का सीधा लाभ मिलेगा। इस फैसले से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी

CM योगी ने पहले ही घोषणा की थी कि शिक्षा मित्रों का ट्रांसफर भी किया जाएगा। परिवार को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Weather Update: बारिश से ठंडा हुआ मौसम, 7-8 अप्रैल को फिर आंधी-तूफान का अलर्ट

Published

on

UP weather update, Uttar Pradesh rain alert, storm alert April 2026, IMD forecast UP, temperature drop UP, western disturbance India, weather news UP

UP Weather Update: उत्तरप्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दिनों पूरे प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश में एक बार फिर आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का नया सिस्टम है, जो 7 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा और 8 अप्रैल तक पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा।

रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि 6 अप्रैल को मौसम में आंशिक सुधार के साथ तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 7 अप्रैल से शुरू होने वाला यह सिस्टम धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में असर दिखाएगा। वहीं 9 अप्रैल को इसके कमजोर पड़ने के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 10 अप्रैल से मौसम के फिर शुष्क होने की संभावना जताई गई है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: CM योगी की मां पर आपत्तिजनक बयान देने वाला मौलाना गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

Published

on

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के पूर्णिया/अररिया क्षेत्र से दबोचा गया। जानकारी के मुताबिक यूपी STF ने खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौलाना को बिहार के जोकीहाट क्षेत्र से हिरासत में लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में उसे उत्तर प्रदेश लाया गया और जेल भेज दिया गया।

वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

मामला उस वीडियो से जुड़ा है, जो रमजान के दौरान सामने आया था। इसमें मौलाना पर सीएम योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद यूपी में विरोध बढ़ गया था और कार्रवाई की मांग उठी थी।

दो FIR दर्ज, जांच तेज

इस मामले में उत्तर प्रदेश में दो FIR दर्ज की गई थीं, जिसके बाद STF ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

मौलाना ने मांगी माफी

गिरफ्तारी के बाद मौलाना अब्दुल सलीम ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- वैश्विक संकट में एकजुट रहें

Published

on

Noida International Airport inauguration, Jewar airport news, PM Modi airport launch, India biggest airport, Asia second largest airport, airport infrastructure India, Jewar airport capacity

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर इसका उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट माना जा रहा है। इसके सभी चार फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा।

वैश्विक संकट पर PM का संदेश

उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस वैश्विक संकट का सामना धैर्य और एकजुटता के साथ करें। उन्होंने राजनीतिक दलों को भी नसीहत देते हुए कहा कि संकट के समय ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे देश को नुकसान हो।

एयरपोर्ट की खासियतें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला फेज करीब 3300 एकड़ में विकसित किया गया है। इसमें एक रनवे और आधुनिक टर्मिनल बनाया गया है, जिसकी सालाना क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की है। इस फेज के निर्माण पर करीब 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पूरे प्रोजेक्ट को 52 वर्ग किलोमीटर में विकसित किया जाना है और इसकी पूर्णता की समयसीमा 2040 तय की गई है।

Advertisement

20 मिनट में बोर्डिंग की सुविधा

इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक 20 मिनट से कम समय लगेगा, जिससे ट्रैवल अनुभव तेज और आसान होगा।

मई से उड़ानें शुरू होने की संभावना

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, यहां से फ्लाइट संचालन मई 2026 से शुरू हो सकता है।

एशिया में दूसरी सबसे बड़ी सुविधा

Advertisement

फिलहाल एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट Beijing Daxing International Airport है, जिसका क्षेत्रफल 47 वर्ग किलोमीटर है। जेवर एयरपोर्ट के सभी फेज पूरे होने के बाद यह उससे भी बड़ा हो जाएगा।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending