Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Encounter: फिरोजाबाद में हुई 2 करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड ढेर, पुलिस अभिरक्षा से हुआ था फरार

Published

on

UP Encounter: Mastermind of Rs 2 crore robbery in Firozabad killed, had escaped from police custody

Firozabad: उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में 30 सितंबर को हुई 2 करोड़ रुपए की सनसनीखेज लूट का मास्टरमाइंड नरेश रविवार रात 8 बजे मुठभेड़ में ढेर हो गया। नरेश को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मक्खनपुर क्षेत्र में बाईपास स्थित होटल डीएमआर के पास मुठभेड़ में ढेर किया। बदमाश नरेश रविवार दोपहर को पुलिस हिरासत से उस समय फरार हो गया था, जब पुलिस उसे लूट की रकम बरामद करने ले जा रही थी।

रविवार दोपहर करीब एक बजे मक्खनपुर के गांव घुनपई के पास सर्विस रोड किनारे बदमाश नरेश ने शौच जाने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने उसे खेड़ा गणेशपुर के पास गाड़ी से उतार दिया। उसके एक हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी, लेकिन वह हाइवे के समीप झाड़ियों में जाने के बाद पांच मिनट तक वापस नहीं लौटा। जब पुलिसकर्मी देखने गए, तो नरेश गायब मिला। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई और तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

बदमाश नरेश को पकड़ने के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को देर शाम आठ बजे उसके बाईपास पर डीएमआर होटल के पास होने का इनपुट पुलिस को मिला। पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में उसके सीने में गोली लगी और मौके पर ढेर हो गया।

फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में हुई 2 करोड़ की लूट के आरोपी बदमाश नरेश गांव अरनी, खैर, अलीगढ़ का रहने वाला था। उसे पुलिस ने पांच अन्य बदमाशों के साथ शनिवार शाम गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 1 करोड़ 5 हजार रुपए की नगदी बरामद की थी। शनिवार देर रात पुलिस नरेश को अलीगढ़ के खैर लेकर गई। वहां उससे 20 लाख रुपए और बरामद कराए थे। इसके बाद नरेश से पूछताछ में लूट की रकम में से कुछ अन्य की बरामदगी कराए जाने के संबंध में इनपुट मिला था। इसके लिए ही पुलिस रविवार दोपहर को करीब एक बजे मक्खनपुर के गांव घुनपई के समीप सर्विस रोड किनारे ले जा रही थी। जहां से वह शौच का बहाना बनाकर फरार हुआ था।

नरेश के फरार होने के बाद पुलिस की एक टीम ने अन्य पांचों लुटेरे तुषार, दुष्यंत, अक्षय, आशीष उर्फ आशू और मोनू उर्फ मिलाप की कड़ी निगरानी शुरू कर दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उनको रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनकी न्यायिक हिरासत मंजूर होते ही पुलिस ने उनको जेल भेज दिया। कोर्ट में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी छह के सापेक्ष पांच मुल्जिम इसलिए पेश किए हैं कि एक फरार हो गया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि फरार अपराधी नरेश मुठभेड़ में मारा गया है। फरारी के बाद उस पर 50 हजार का इनाम डीआईजी स्तर से घोषित किया गया था, जो कि टीम को दिया जाएगा।

Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: फरार हत्यारा निकला सलीम वास्तिक, बच्चे की हत्या मामले में उम्रकैद के बाद 26 साल से था फरार

Published

on

सलीम वास्तिक, गाजियाबाद क्राइम, दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी, 1995 किडनैपिंग केस, मर्डर केस इंडिया, एक्स यूट्यूबर क्राइम, Ghaziabad crime news, Delhi police arrest

Ghaziabad: गाजियाबाद में गला रेतकर जानलेवा हमले की कोशिश का शिकार हुए यूट्यूबर और एक्स मुस्सिम सलीम वास्तिक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह 26 साल पहले हुए एक 13 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी निकला। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि सलीम ने 20 जनवरी 1995 को एक कारोबारी के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। फिरौती नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई थी।

पैरोल पर बाहर आकर हुआ फरार

पुलिस के मुताबिक, सलीम को 1997 में उम्रकैद की सजा हुई थी। लेकिन साल 2000 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया। करीब 26 साल तक वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में नाम बदलकर छिपता रहा। इस दौरान उसने अपनी पहचान छुपाकर यूट्यूब चैनल भी शुरू किया। जिसमें वह इस्लाम को लेकर अलग-अलग दावे करता रहा है।

स्कूल में मार्शल आर्ट सिखाता था सलीम

जांच में सामने आया कि सलीम दिल्ली के एक स्कूल में मार्शल आर्ट ट्रेनर था। उसी दौरान उसने छात्र संदीप का अपहरण किया। अपने साथी अनिल के साथ मिलकर उसने PCO से 30 हजार रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी गई।

Advertisement

हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखी सजा

पुलिस ने बताया कि सलीम और उसके साथी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने 2011 में इस सजा को बरकरार रखा।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Mirzapur Accident: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो में जिंदा जले 9 लोग, कुल 11 की मौत

Published

on

Mirzapur accident news, UP road accident 2026, Bolero fire accident, truck brake fail accident, Maihar family accident, India road tragedy, Mirzapur highway accident

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर रात करीब 9:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन आगे चल रहे ट्रॉले से जा भिड़े।

बोलेरो में जिंदा जले 9 लोग

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो उछलकर अलग जा गिरी और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सभी लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में एक ही परिवार के 8 सदस्य और एक ड्राइवर शामिल है। परिवार मैहर से 8 साल के बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था।

ढाई घंटे तक जलती रही गाड़ी

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग चाहकर भी मदद नहीं कर सके। करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शव इतने बुरी तरह झुलस गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

Advertisement

2 और की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

इस हादसे में स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।एसपी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Board Result 2026: गुरुवार शाम 4 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

Published

on

UP Board Result 2026, यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट, UPMSP result time, 10th 12th result UP, DigiLocker marksheet, UP board toppers list, compartment exam UP board

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी करेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट 2 दिन पहले जारी किया जा रहा है।

टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

52 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 52,30,297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 10वीं (हाईस्कूल) के 27,50,945 छात्र और 12वीं (इंटरमीडिएट) के 24,79,352 छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। करीब 2.87 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।

Advertisement

फेल होने पर भी मिलेगा मौका

रिजल्ट के बाद एक या दो विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। तय तारीख में आवेदन कर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इससे साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा, जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटिनी (रीचेकिंग) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

DigiLocker पर मिलेगी मार्कशीट

DigiLocker पर रिजल्ट जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी। इसके बाद स्कूलों से हार्ड कॉपी भी दी जाएगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 घंटे में 64 IAS ट्रांसफर, 25 जिलों के DM बदले

Published

on

Madhya Pradesh heatwave, MP temperature today, IMD Bhopal alert, summer heat India, weather news MP

Lucknow: योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 घंटे के भीतर 64 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस दौरान 25 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं, जिससे पूरे प्रशासनिक ढांचे में हलचल मच गई है। सरकार ने 13 युवा IAS अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौंपी है। इसे प्रशासन में नई ऊर्जा और तेज निर्णय क्षमता लाने की कोशिश माना जा रहा है।

दो चरणों में जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट

पहली सूची रविवार रात 1 बजे जारी हुई, जिसमें 40 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए और 15 जिलों के DM बदले गए। दूसरी सूची सोमवार शाम 7 बजे जारी हुई, जिसमें 24 IAS अधिकारियों का तबादला कर 10 जिलों के DM बदले गए।

अयोध्या-बाराबंकी में बड़ा बदलाव

शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया DM बनाया गया। वहीं ईशान प्रताप सिंह बाराबंकी के DM पदस्थ किए गए हैं। निखिल टीकाराम फुंडे को CM का विशेष सचिव बनाया गया।

Advertisement

 महिला अफसरों को भी अहम जिम्मेदारी

इस फेरबदल में 20 से ज्यादा महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। दुर्गाशक्ति नागपाल को प्रमोशन देकर मंडलायुक्त बनाया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का MD बनाया गया है।वहीं किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है। उनकी जगह आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

इन DM को दूसरी जिलों की जिम्मेदारी

  • सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल बने आगरा के DM
  • अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया।
  • मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह बने लखीमपुर खीरी के DM
  • औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया गया
  • उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया है।
  • सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया
  • शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया
  • हमीरपुर के जिलाधिकारी घनश्याम मीना बने उन्नाव के डीएम
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: संभल में मस्जिद की 35 फीट मीनार ढहाई, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई

Published

on

Sambhal mosque demolition, illegal encroachment UP, bulldozer action Sambhal, mosque minaret demolition, UP administration news

Sambhal: संभल में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। मुबारकपुर बंद गांव में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरा दी गई। इसके बाद बुलडोजर से मस्जिद के बाकी हिस्सों को भी तोड़ने का काम जारी है। इससे पहले सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मस्जिद के बाहर बनी पांच दुकानों को भी ध्वस्त किया गया। मीनार गिराने के लिए प्रशासन ने दो हाइड्रा मशीनों का इस्तेमाल किया। एक मजदूर ने मीनार पर चढ़कर रस्सी बांधी, जिसे मशीनों से खींचकर पूरी संरचना को गिरा दिया गया।

प्रशासन के अनुसार, करीब 15 साल पहले सरकारी जमीन पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। मौके पर डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। गांव में भीड़ जुटने की आशंका के चलते पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रखा।

पहले टली थी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को भी कार्रवाई की कोशिश हुई थी, लेकिन बुलडोजर चालक ने मीनार गिराने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि मीनार गिरने से मशीन को नुकसान हो सकता है। उस दिन मदरसा, मस्जिद का गेट और कुछ दुकानें आंशिक रूप से तोड़ी गई थीं।

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

गांव में करीब 30 साल पहले सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। बाद में यहां 150 वर्गमीटर क्षेत्र में मस्जिद के साथ पांच दुकानें और आठ मकान बना लिए गए। खास बात यह है कि इसी जमीन पर दो सरकारी प्राइमरी स्कूल भी मौजूद हैं। शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार कोर्ट ने 28 मार्च को नोटिस जारी किया था। 30 मार्च से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। कुछ हिस्सों को स्थानीय लोगों ने खुद हटाया, लेकिन मस्जिद को हटाने की जिम्मेदारी प्रशासन को दी गई। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending