Film Studio
फिल्म ‘जर्सी’ का ट्रेलर रिलीज, लीड रोल में नजर आएंगे शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की नई फिल्म ‘जर्सी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर(Shahid Kapoor), मृणाल ठाकुर(Mrunal Thakur) और पंकज कपूर(Pankaj Kapoor) मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इस फिल्म की कहानी क्रिकेट को केंद्र में रखकर लिखी गई है। शाहिद कपूर और मृणाल ट्रेलर में पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं और उनका बेटा भी है जो क्रिकेटर बनने की चाह रखता है। फिल्म 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।
Film Studio
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज, कालीन भैया का फिर दिखा भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

मुंबई: कालीन भैय्या के दीवानों के लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर सामने आ गया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के पास है।
ट्रेलर में फिर दिखा कालीन भैया का भौकाल
ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाले अंदाज से होती है। सत्ता, डर और बाहुबल की लड़ाई के बीच किरदारों की टक्कर साफ नजर आती है। ट्रेलर में एक्शन, खून-खराबा और तीखे डायलॉग की भरमार है। पंकज त्रिपाठी अपने पुराने अंदाज में दमदार दिखे हैं। वहीं अली फजल बतौर गुड्डू पंडित और दिव्येंदु बतौर मुन्ना त्रिपाठी भी फैंस को पुराने ‘मिर्जापुर’ की याद दिलाते हैं।
रवि किशन ने भी खींचा ध्यान
ट्रेलर में रवि किशन का अंदाज भी खास है। उनके किरदार की भिड़ंत कालीन भैया से होती नजर आती है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर समेत बाकी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
OTT के बाद बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’
‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी पहली बार बड़े पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म को सिनेमाघरों के लिए बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में फिल्म रिलीज होगी।
Film Studio
Ramayana Trailer: ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने भगवान राम, यश रावण के किरदार में; दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

मुंबई: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का पहला ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। मेकर्स ने इसे ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर सुबह 4:15 बजे दुनियाभर में लॉन्च किया। ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया।
रणबीर बने भगवान राम, यश निभाएंगे रावण
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में हैं।
ए.आर. रहमान और हैंस जिमर पहली बार साथ
फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हैंस जिमर ने संभाली है। दोनों पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं।
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है।
4000 करोड़ के बजट का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट करीब ₹4000 करोड़ है। यदि यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल होगी। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का काम ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG संभाल रहा है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
- रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में।
- यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में।
- अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
- ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने मिलकर संगीत तैयार किया है।
- फिल्म IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज होगी।
- पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
Film Studio
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में 3 महीने की जेल, दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें चेक बाउंस मामले में एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए तीन महीने की सादा कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके आचरण पर गंभीर टिप्पणी करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।
मामला वर्ष 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और समय पर कर्ज नहीं चुकाए जाने के कारण दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा।
कोर्ट ने क्या कहा?
दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि राजपाल यादव को कई अवसर दिए गए, लेकिन उन्होंने बार-बार किए गए आश्वासनों के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। अदालत ने उनकी पुनरीक्षण याचिकाएं खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट की सजा को बरकरार रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने करीब 7.35 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
पहले भी जा चुके हैं जेल
इस मामले में वर्ष 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।
वर्ष 2026 में हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था, लेकिन अदालत के अनुसार तय शर्तों का पालन नहीं होने पर राहत समाप्त कर दी गई। राजपाल यादव इससे पहले भी इस मामले में तिहाड़ जेल जा चुके हैं।
कॉमेडी से बनाई अलग पहचान
राजपाल यादव ने ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’, ‘चुप चुप के’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से अलग पहचान बनाई। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का यश भारती सम्मान भी मिल चुका है। हालांकि, चेक बाउंस मामले में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई अब उनके लिए नई मुश्किल लेकर आई है।
Film Studio
Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब आमिर ने खुद पुष्टि की है कि वे 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में किया खुलासा
आमिर खान ने वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और गौरी का रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक शादी उनकी प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है। आमिर ने कहा कि गौरी के साथ उन्हें एक बेहद शांत, मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता महसूस होता है। यही वजह है कि उन्होंने शादी का निर्णय लिया है।
घर पर होगा निजी समारोह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन बेहद निजी और पारिवारिक रखा जाएगा। यह समारोह आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं।
आमिर की होगी तीसरी शादी
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। दोनों रिश्तों के खत्म होने के बाद भी आमिर अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। आमिर और गौरी स्प्रैट पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और सार्वजनिक मंचों पर भी साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रहे हैं।
Film Studio
Dhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 मार्च को पांच भाषाओं में होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Dhurandhar 2 trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर सुबह 11:01 बजे जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और बड़े स्टारकास्ट की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और एआर माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
आदित्य धर ने किया निर्देशन
फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा ज्योति देशपांडे और लोकेश घर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म को Jio Studios ने प्रेजेंट किया है, जबकि इसे बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है।
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में दमदार एक्शन, शानदार सिनेमैटोग्राफी और बड़े स्टारकास्ट की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
ख़बर देश23 hours agoWeather Alert: MP समेत 6 राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात, भोपाल में 7 इंच से ज्यादा पानी; UP में 40 गांव बाढ़ की चपेट में
अर्थ जगत20 hours agoPolymer Currency India: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट आएंगे, सरकार ने 100-100 करोड़ नोटों के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी
ख़बर मध्यप्रदेश19 hours agoMP Cabinet: भोपाल-विदिशा रोड होगा फोरलेन, 1,757.55 करोड़ रुपए की परियोजना को कैबिनेट मंजूरी; 3 बायपास भी बनेंगे
ख़बर छत्तीसगढ़20 hours agoChhattisgarh: नक्सल प्रभावितों के लंबित मामलों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 109 शहीद स्मारक बनेंगे, QR कोड से मिलेगी पूरी जानकारी
Film Studio18 hours ago‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज, कालीन भैया का फिर दिखा भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
















