खेल खिलाड़ी
Shubman Gill: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल का धमाका, वनडे में जड़ा दोहरा शतक

IND vs NZ Live Update: हैदराबाद में शुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला ऐसा गरजा कि उन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा डाला। इसी के साथ गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ईशान किशन और रोहित शर्मा ये कमाल कर चुके हैं। इसके अलावा गैर भारतीय खिलाड़ियों में पाकिस्तान के फखर जमान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भी वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1615689637821042689?s=20&t=DPVT3kHY6norLMJ25mUVng
लगातार तीन छक्के लगाकर पूरी की डबल सेंचुरी
हैदराबाद में गदर मचाने वाले शुभमन गिल ने 145 रनों में अपना दोहरा शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के और 19 चौके लगाए। लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ शुभमन ने लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। शुभमन आखिरी ओवर में हेनरी शिप्ली के शिकार बने। उन्होंने 149 गेंद खेलकर 208 रनों की पारी खेली।
शुभमन के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले महीने ही ईशान किशन ने 4 साल और 145 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे। जबकि गिल ने 23 साल और 132 दिनों की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया है। शुभमन ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। सचिन ने 1999 में हैदराबाद में ही 186 रनों के रिकॉर्ड की पारी खेली थी। उनके इस रिकॉर्ड को गिल ने तोड़ दिया। इसके साथ ही उनकी पारी किसी भी भारतीय बल्लेबाज की न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी है।
https://twitter.com/ShelarAshish/status/1615682153286864896?s=20&t=DPVT3kHY6norLMJ25mUVng
कीवी टीम को मिला 350 रनों का लक्ष्य
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए हैं। इसमें अकेले शुभमन के 208 रन शामिल हैं। आज गिल के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। रोहित शर्मा ने 34 और सूर्यकुमार यादव ने 31 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवर में भारत ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। हेनरी शिफ्ली और डेरल मिशेल ने 2-2 विकेट झटके।
ये भी पढ़ें:
https://khabritaau.com/olympian-vinesh-phogat-bajrang-punia-sakshi-malik-including-many-wrestlers-protest-at-jantar-mantar/
https://khabritaau.com/assembly-election-2023-announcement-of-dates-for-assembly-elections-in-three-states/
खेल खिलाड़ी
Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का दम, वेटलिफ्टिंग में रिशिका कश्यप ने जीता सिल्वर, लकी मरकाम को ब्रॉन्ज

Khelo India Tribal Games 2026: रायपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में स्थानीय खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
रिशिका कश्यप का सिल्वर, घरेलू दर्शकों में उत्साह
महिला 86 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ की Rishika Kashyap ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 121 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 55 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा शामिल रहा। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने 150 किलोग्राम के साथ स्वर्ण और असम की बिटुपुना देओरी ने कांस्य पदक जीता।
लकी बाबू मरकाम ने दिलाया ब्रॉन्ज
पुरुष 110 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ के Lucky Babu Markam ने 261 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन घरेलू दर्शकों के लिए गर्व का क्षण रहा।
टीम प्रदर्शन में भी छत्तीसगढ़ चमका
वेटलिफ्टिंग के समापन पर घोषित टीम परिणामों में महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ सेकेंड रनरअप रहा। वहीं पुरुष वर्ग में अरुणाचल प्रदेश ओवरऑल चैम्पियन बना।
जनजातीय खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच
पूरे आयोजन में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छत्तीसगढ़ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है। खिलाड़ियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलता है।
खेल खिलाड़ी
Khelo India Tribal Games 2026: 94 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल के लालू ताकू ने जीता गोल्ड

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार मुकाबला देखने को मिला। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के Lalu Taku ने कुल 250 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 140 किलोग्राम उठाकर प्रतियोगिता में दबदबा कायम रखा।
टॉप-3 में इन खिलाड़ियों का जलवा
- सिल्वर मेडल: P Mani Shankar (आंध्र प्रदेश) – 244 किग्रा
- ब्रॉन्ज मेडल: Khemraj (हिमाचल प्रदेश) – 232 किग्रा
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
असम के समुंद्रा दोइमारी और झारखंड के हर्ष कुमार हेम्ब्रम ने 225-225 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन पदक से चूक गए। मध्य प्रदेश के किशन भुरिया 218 किलोग्राम के साथ छठे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के Viravi Khusro ने 160 किलोग्राम के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि तेलंगाना के वी. अरुण 113 किलोग्राम के साथ आठवें स्थान पर रहे।
जनजातीय प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर साबित किया कि देश के दूर-दराज जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ जैसे आयोजन इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
खेल खिलाड़ी
Raipur: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज, 2500 खिलाड़ी, 30 राज्यों की भागीदारी

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजन की शुरुआत की। यह खेल महाकुंभ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और इससे देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।
CM साय बोले- खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल में इस आयोजन का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को करोड़ों रुपये की इनाम राशि दी जा रही है।
बस्तर-सरगुजा में खेलों का बढ़ता क्रेज
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 4 लाख और सरगुजा ओलंपिक में साढ़े तीन लाख लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय क्षेत्रों में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी अब खेलों के जरिए मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
खेल हस्तियों की मौजूदगी से बढ़ा गौरव
आयोजन में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बनाया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शामिल हुईं। केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। अब जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम
मुख्यमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय शौर्य और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और गेंद सिंह जैसे नायकों को याद करते हुए खिलाड़ियों को नवा रायपुर स्थित जनजातीय संग्रहालय देखने का आग्रह किया।
खेल खिलाड़ी
नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026: रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में 3000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

National tribal games 2026: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के 164 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
3 शहरों में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के मुकाबले तीन प्रमुख शहरों में आयोजित होंगे-
- रायपुर
- जगदलपुर
- अंबिकापुर
राजधानी रायपुर में 5 प्रमुख खेल आयोजित होंगे-
- हॉकी
फुटबॉल
तैराकी
तीरंदाजी
वेट-लिफ्टिंग
हॉकी मुकाबले सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे। जबकि फुटबॉल मैच पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले जाएंगे।
जगदलपुर और अंबिकापुर में ये स्पर्धाएं होंगी-
- Jagdalpur में एथलेटिक्स
- Ambikapur में कुश्ती
- पारंपरिक खेल भी शामिल
इस बार डेमो गेम्स के रूप में दो पारंपरिक खेल भी शामिल किए गए हैं-
- कबड्डी (रायपुर)
- मलखंब (अंबिकापुर)
कबड्डी मुकाबले सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर किकेट स्टेडिम में होंगे। इसको लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां हो रही हैं। तीनों शहरों में खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।
खेल खिलाड़ी
BCCI: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम, BCCI ने किया ऐलान

Mumbai: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने पर 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।
भारत को मिली 27.5 करोड़ प्राइज मनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली।वहीं रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपये) दिए गए। हालांकि इस बार International Cricket Council(ICC) ने प्राइज मनी की आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की थी।
तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश
भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी खिताब जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही टीम इंडिया तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारत इससे पहले 2007, 2024 और अब 2026 में यह खिताब जीत चुका है।भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में यह खिताब अपने नाम किया था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो चुकी हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।


















