Connect with us

ख़बर दुनिया

Saudi Arabia: मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीयों की मौत, बस में टैंकर से टकरा कर लगी भीषण आग

Published

on

Saudi Arabia: 42 Indians travelling from Mecca to Medina died after their bus collided with a tanker and caught fire

Makkah Madinah Bus Accident: सऊदी अरब में देर रात हुए एक सड़क हादसे में 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मक्का से मदीना जाते समय इनकी बस में डीजल टैंकर से टकरा कर भीषण आग लग गई। मृतकों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे में सिर्फ बस का ड्राइवर ही जिंदा बचा है। मृतकों में ज्यादातर यात्री हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। हादसा मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुफ्रिहात इलाके में भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे हुआ। उस समय कई यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका भी नहीं मिला।

तेलंगाना सरकार ने कहा है कि वह रियाद में भारतीय दूतावास के संपर्क में है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दूतावास से नजदीकी तालमेल बनाकर पीड़ितों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं में मदद करें।

जेद्दा में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास ने कहा , “सऊदी अरब के मदीना के निकट भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए , जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में 24×7 कंट्रोल रूम बनाया गया है। हेल्पलाइन का संपर्क विवरण 8002440003 है।”

Continue Reading
Advertisement

ख़बर दुनिया

Australia: सिडनी के बॉन्डी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो आतंकियों ने की फायरिंग, 11 की मौत, 29 घायल

Published

on

Australia: Two terrorists opened fire on Jews celebrating a festival at Sydney's Bondi Beach, killing 11 and injuring 29

Sydney Bondi Beach Firing: ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो बंदूकधारियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 29 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार सिडनी में फायरिंग से दहशत मचाने वाला एक हमलावर मारा गया है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस हमले के आतंकी होने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसे आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया गया है। मारे गए हमलावर की पहचान नावीद अकरम के रूप में हुई है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बयान जारी कर कहा, “बॉन्डी में दृश्य चौंकाने वाले और पीड़ादायक हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं जान बचाने के लिए मौके पर जुटी हुई हैं। यह घटना ऑस्ट्रेलिया के लिए दुर्लभ है, जहां बंदूक नियंत्रण सख्त हैं। जांच जारी है, और अधिकारी लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना। यह एक दुखद दिन है।” वहीं न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इसे “गंभीर रूप से परेशान करने वाला” हादसा बताया है।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Earthquake: जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी

Published

on

Earthquake: 7.6 magnitude earthquake strikes Japan, tsunami alert issued in coastal areas

Earthquake:जापान में भूकंप के तेज झटके के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी(JMA) के अनुसार, आओमोरी प्रांत में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। JMA के मुताबिक, भूकंप धरती की लगभग 50 किलोमीटर की गहराई में आया था। मौसम विभाग ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रांतों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार (8 दिसंबर, 2025) की रात करीब 11:15 बजे जापान के आओमोरी प्रांत के पूर्वी तट के पास 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रांतों के तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है। प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने की सलाह दी गई है। भूकंप के बाद स्थिति से निपटने के लिए जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एक आपदा प्रबंधन कार्यालय (Crisis Management Office) को स्थापित किया गया है।

अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने दी जानकारी

अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जापान में आए भूकंप के बारे में जानकारी साझा की। USGS ने कहा कि इसका तीव्र भूकंप का केंद्र ऊपरी जापान के शहर मिसावा से 73 किलोमीटर पूर्व-उत्तर में था। उल्लेखनीय है कि सोमवार (8 दिसंबर, 2025) से पहले दक्षिणी-पश्चिमी जापान के एक दूर के द्वीप पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, तब सुनामी को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Hong kong fire: हांगकांग में रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग, अब तक 55 की मौत, 279 लोग लापता

Published

on

Hong Kong fire: A massive fire broke out in residential buildings in Hong Kong, so far 55 people died, 279 people missing

Hong kong fire: हॉन्ग कॉन्ग में ताई पो जिले के वांग फुक कोर्ट के बहुमंजिला रिहायशी परिसर में लगी विनाशकारी आग ने 55 से अधिक लोगों की जान ले ली है। जबकि 279 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 16 की हालत गंभीर है। हजारों निवासियों को आपातकालीन आश्रय शिविरों में पहुंचाया गया है। यह भयंकर त्रासदी हॉन्ग कॉन्ग के 77 सालों के इतिहास में सबसे घातक आग बन गई है। बुधवार को लगी इस आग से चीनी क्षेत्र के स्काईलाइन पर बड़े पैमाने पर धुआं छाया रहा। आज सुबह यानी गुरुवार तक भी आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है। घटनास्थल पर अभी भी 760 से अधिक दमकलकर्मी तैनात है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि रिहायशी इमारतों पर लगे सुरक्षा नेट्स, वाटरप्रूफ कैनवास और प्लास्टिक की चादर के चलते आग तेजी से भड़की और पूरे ब्लॉक में फैल गई। साथ ही खिड़कियों को सील करने के लिए पॉलीयूरेथेन फोम का इस्तेमाल किया गया, जो कि बेहद ज्वलनशील तत्व है, इसकी वजह से भी आग विकराल हुई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग एक इमारत में लगी थी, लेकिन शाम तक वह सात इमारतों में फैल गई थी। 1983 में बनी इन इमारतों में फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इमारतों के बाहरी हिस्से पर बांस का मचान और जाल लगा हुआ था। फुटेज से पता चलता है कि आग बांस के माध्यम से भी बहुत तेजी से फैली।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की। शी जिनपिंग ने आग की घटना को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी है। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया और बड़ी संख्या में लोगों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है। हांन्ग कांन्ग पुलिस ने अग्निकांड को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें निर्माण कंपनी के निदेशक और सलाहकार भी शामिल हैं। इन लोगों पर निर्माण में लापरवाही करने का आरोप लगाया गया है।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

White House Diwali: राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, पीएम मोदी को फोन कर दी बधाई

Published

on

White House Diwali: President Trump celebrated Diwali at the White House, congratulated PM Modi over the phone

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने भारतीय अमेरिकियों और भारत में रहने वालों को पर्व की बधाई दी। ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी सदस्यों और अन्य लोगों के साथ दीप भी प्रज्ज्वलित किए। एफबीआई निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेश तुलसी गबार्ड, अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर समेत प्रमुख हस्तियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ट्रंप ने अपने दीपावली संदेश में इसे अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया।

ट्रंप ने क्या कहा?

दिवाली के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की…उनकी इसमें बहुत रुचि है। हालांकि, कुछ समय पहले हमने इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए। व्यापार के बारे में बात करने के कारण, मैं इस बारे में बात कर पाया। वह एक महान व्यक्ति हैं और वर्षों से वह मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं। दीये की लौ की चमक हमें ज्ञान के मार्ग पर चलने, लगन से काम करने और अपने अनेक आशीर्वादों के लिए सदैव धन्यवाद देने की याद दिलाती है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का प्रधानमंत्री मोदी ने किया धन्यवाद

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर ट्रंप को दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, ”राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें।”

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

Israel-Hamas Ceasefire: हमास ने सभी 20 जीवित बंधकों को किया रिहा; इजरायली जेल से फलस्तीनी कैदी रवाना

Published

on

Israel-Hamas Ceasefire: Hamas releases all 20 surviving hostages; Palestinian prisoners leave Israeli jail

Israel-Hamas Ceasefire: हमास की तरफ से सोमवार (13 अक्टूबर 2025) को सभी 20 इजरायली जीवित बंधकों की रिहाई हो गई। इन्हें 7 और 13 के दो बैच में छोड़ा गया। हमास ने इन्हें रिहा कर रेडक्रॉस को सौंपा। इसके बाद इजराइली सेना के हवाले किया गया। सभी बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं।

हमास की तरफ से सभी 20 बंधकों को रिहा कर दिए जाने के बाद इजरायली सेना ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अब हमास के कब्जे में कोई भी जिंदा इजरायली बंधक नहीं है। शांति समझौते के तहत इजरायली बंधकों को रिहा करने के बाद, कैदियों की अदला-बदली के तहत फलस्तीनी कैदियों को लेकर रेड क्रॉस की दो बसें ओफर जेल से रवाना हुई हैं।

इजरायल के बंधकों के रिहा किए जाने के बाद तेल अवीव शहर में होस्टेज स्क्वायर (Hostage Square) पर झंडों, फूलों और वेलकम होम के नारों की गूंज सुनाई दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरा इजरायल आज तेल अवीव में अपने नागरिकों का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हो गया हो।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Chhattisgarh Assembly: Presents supplementary budget of ₹35,000 crore, the largest ever in the state's history; Finance Minister says government believes in results, not promises
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours ago

Chhattisgarh Assembly: राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री बोले- सरकार वादों पर नहीं, परिणामों पर विश्वास करती है

Chhattisgarh: 34 Naxalites carrying a reward of Rs 84 lakh surrender in Bijapur, including 7 women Naxalites
ख़बर छत्तीसगढ़23 hours ago

Chhattisgarh: बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर, 7 महिला नक्सली भी शामिल

Mathura: 7 buses and 3 cars collided on Yamuna Expressway, 13 burnt alive in the fire in the vehicles, more than 100 injured
ख़बर उत्तरप्रदेश1 day ago

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें और 3 कारें टकराईं, वाहनों में लगी आग में 13 जिंदा जले, 100 से अधिक घायल

UP News: The only son killed his parents over a monetary dispute, killing them with a grinding stone
ख़बर उत्तरप्रदेश2 days ago

UP News: इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में ली माता-पिता की जान, सिलबट्टे से वार कर की हत्या

MP News: Sand mafia hits SDM's car in Bhind, police seizes two trolleys
ख़बर मध्यप्रदेश2 days ago

MP News: भिंड में रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिस ने जब्त की दो ट्रॉलियां

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending