ख़बर दुनिया
Russia: वैगनर ग्रुप के सैनिक मॉस्को कूच से पीछे हटे, बेलारूस के राष्ट्रपति ने की मध्यस्थता

Russia: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत पर उतारू प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिनी के तेवर अब नरम पढ़ गए हैं। उन्होंने मॉस्को कूच, जिसे उन्होंने न्याय मार्च का नाम दिया था, पीछे हटने का फैसला किया है। क्रेमलिन के साथ हुए एक समझौते के तहत वैगनर प्राइवेट आर्म चीफ येवगेनी ने यह फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की तरफ से इस पूरे विवाद में मध्यस्थता कराई गई है। वैगनर ग्रुप के रोस्तोव पर कब्जे के बाद शनिवार शाम राष्ट्रपति पुतिन ने देश के नाम अपने इमरजेंसी मैसेज में कहा था कि वैगनर ने जो कुछ किया वह देशद्रोह था और उसने रूस के लोगों की पीठ में छुरा भोंका है। उन्होंने इस कार्रवाई को सख्ती से कुचलने के आदेश दिए थे।
वैगनेर चीफ येवेगनी प्रिगोझिनी का क्या होगा?
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जानकारी दी कि प्रिगोझिनी के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे और वे रूस छोड़कर बेलारूस चले जाएंगे। वहीं वैगनर प्राइवेट आर्मी के विद्रोह में शामिल लड़ाकों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन वैगनर ग्रुप के लड़ाके रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट साइन करेंगे। शनिवार शाम येवगेनी प्रिगोझिनी ने कहा कि यह फैसला खूनखराबे से बचने के लिए लिया गया। उनके सैनिक रूसियों का खून नहीं बहा सकते थे।
ख़बर दुनिया
Pope Francis: ईसाईयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, 88 की उम्र में ली अंतिम सांस

Pope Francis Passes Away: पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में वेटिकन सिटी में अंतिम सांस ली। वेटिकन ने उनके निधन पुष्टि की है। पोप फ्रांसिस लंंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे हाल ही में रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती थे। वह फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित थे, जिसके कारण उनके गुर्दे में भी खराबी के शुरुआती चरण नजर आने लगे थे।
सांता मार्टा निवास पर हुआ निधन
वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “पोप फ्रांसिस का ईस्टर सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया।” पोप फ्रांसिस ने रविवार को ईस्टर के मौके पर सरप्राइज पब्लिक एपीयरेंस दी थी। उन्होंने सेंट पीटर स्क्वायर से 35000 लोगों की भीड़ का हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया था।
ख़बर दुनिया
Russia-Ukraine Ceasefire: राष्ट्रपति पुतिन ने की सीजफायर की घोषणा, यूक्रेन के साथ जंग में रहेगा ईस्टर ब्रेक

Russia-Ukraine Ceasefire: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी जंग में ईस्टर के मौके पर युद्धविराम का ऐलान किया है। क्रेमलिन की ओर से कहा गया कि यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से शुरू होकर ईस्टर रविवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल गेरासिमोव के साथ एक बैठक में की। उन्होंने यूक्रेन से भी अपील की कि वह इस युद्धविराम को लागू करे।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन भी रूस द्वारा ऐलान किए गए युद्धविराम के नियमों का पालन करेगा और शांति का रास्ता अपनाएगा। पुतिन ने कहा कि युद्धविराम का फैसला ईस्टर त्योहार को देखते हुए मानवीय कारणों से लिया गया। इस अवधि के दौरान सभी सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश देता हूं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, हमारी सेनाओं को किसी भी युद्धविराम उल्लंघन, उकसावे या दुश्मन की आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
पुतिन की ओर से युद्धविराम का ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। ऐसी खबरें आईं थी कि ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो रूस-यूक्रेन के बीच धीमी गति से चल रहे शांति वार्ता को लेकर नाराज हैं। शुक्रवार को दोनों नेताओं ने कहा था कि अगर जल्द कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो अमेरिका वार्ता से दूरी बना लेगा।
ख़बर दुनिया
Earthquake: म्यांमार भूकंप में मृतकों की संख्या 2 हजार के पार, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

Myanmar Earthquake: म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या अब 2000 पार कर गई है। जुंटा सरकार ने सोमवार (31 मार्च, 2025) को भूकंप प्रभावितों के नए आंकड़े जारी किए हैं। भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,056 हो गई है और 3,900 से ज्यादा लोग घायल हैं। बचाव दल ढह चुकी इमारतों के मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी रखे हुए हैं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सोमवार को होटल के मलबे से एक महिला को जिंदा बाहर निकाला गया है। ये महिला भूकंप के तीन दिन बाद एक उम्मीद की किरण के रूप में नजर आई है, क्योंकि बचावकर्मी ज्यादा से ज्यादा जीवित लोगों को खोजने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। सत्तारूढ़ जुंटा ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में जानमाल की हानि और क्षति के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए 6 अप्रैल तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
भूकंप ने म्यांमार में तो भारी तबाही मचाई ही है, साथ ही पड़ोसी थाईलैंड में भी भारी नुकसान हुआ है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बैंकॉक में आपातकालीन दल ने सोमवार को एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत के ढह जाने के बाद मलबे के नीचे दबे 76 लोगों की तलाश फिर से शुरू कर दी है। लगभग तीन दिन बाद यह आशंका बढ़ रही थी कि बचाव दल को और अधिक शव मिलेंगे, जिससे थाईलैंड में मरने वालों की संख्या में भारी वृद्धि हो सकती है। रविवार तक थाईलैंड में मरने वालों की संख्या 18 थी।
ख़बर दुनिया
Earthquake: म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 1644 की मौत, थाइलैंड में 10 की मौत, कई लापता

Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अकेले म्यांमार में भूकंप में 1644 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी तक 2300 से अधिक घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं सैंकड़ों लोग भूकंप के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। इनके मलबे में दबे होने की आशंका है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने आशंका जताई है कि म्यांमार में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार पार जा सकता है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। भूकंप से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री भेजी है। वायुसेना का विमान सी-130 जे करीब 15 टन राहत सामग्री लेकर यांगून पहुंच गया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए जानकारी दी है। कि ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय वायुसेना (आईएएफ) सी-130जे विमान में सवार होकर म्यांमार को राहत सामग्री भेजी गई। राहत पैकेज में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियां जैसी आवश्यक चीजें शामिल हैं। शुक्रवार कौ आए भूकंप के झटके बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए। हालांकि इन देशों से नुकसान की कोई ख़बर नहीं है।
थाइलैंड में अब तक 10 की मौत, कई लापता
म्यांमार के पड़ोसी देश थाइलैंड में भी करीब 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जहां एक निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत भूकंप के झटकों से ढह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत गिरते ही पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया, लोग घबराकर चीखने लगे और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। बैंकॉक प्रशासन के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, 16 घायल हैं और 101 लोग लापता हैं। भारी तबाही के चलते पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।
ख़बर दुनिया
Earthquake: म्यांमार और थाइलैंड में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, आसपास के देशों में भी महसूस हुए झटके

Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटकों से भारी तबाही हुई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र म्यांमार का Sagaing रहा। यूएसजीएस के मुताबिक, म्यांमार में 12 बजकर 50 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसका केंद्र सागाइंग (Sagaing) से नॉर्थ वेस्ट में 16 किलोमीटर दूर था। इसके 12 मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। इसका केंद्र थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में था। बांग्लादेश में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यहां रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.3 रही। चीन, ताइवान और भारत में भी कुछ हिस्सो में भूकंप के झटके महूसस किए गए।
म्यांमार में हुई भारी तबाही
भूकंप के झटकों की वजह से म्यांमार के मांडले में इरावडी नदी पर बना एवा ब्रिज (Ava Bridge) ढह गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भूकंप के चलते म्यांमार की राजधानी नेपीदा में मंदिर और घर टूट गए। म्यांमार में ऐतिहासिक शाही महल मांडले पैलेस के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। म्यांमार में भूकंप के भयानक झटकों के कारण मंडाले मस्जिद ढह गई है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत की हो गई है। वहीं, म्यांमार के टाउंगो में भी 5 लोगों की जान चली गई है।
बैंकाक में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे
बैंकॉक में भूकंप से भारी तबाही हुई है। यहां एक निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाईलैंड की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बैंकॉक में जो बिल्डिंग गिरी थी, उसमें कई लोग दब गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां काम कर रहे 400 से ज्यादा मजदूरों में से 80 लापता हैं। भूकंप की वजह से बैंकॉक पूरी तरह से लॉकडाउन है। मेट्रो सेवाएं रोक दी गई हैं। शेयर बाजार में ट्रेडिंग भी थम गई है। एयरपोर्ट और सबवे बंद कर दिए गए हैं।
बांग्लादेश में आया 7.3 तीव्रता का भूकंप
भूकंप के तीव्र झटके बांग्लादेश में भी महसूस किए गए हैं। यहां रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.3 रही। ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, फिलहाल इससे अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
-
ख़बर मध्यप्रदेश13 hours ago
MP News: मंदसौर में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 10 लोगों की मौत
-
ख़बर देश17 hours ago
Pahalgam Attack: सुरक्षाबलों ने अब तक 9 आतंकियों के घर विस्फोट से उड़ाए, कश्मीर घाटी में 1500 से अधिक संदिग्ध पकड़े गए
-
ख़बर छत्तीसगढ़14 hours ago
Chhattisgarh: प्रधानमंत्री मोदी को पसंद आया दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की तारीफ
-
ख़बर मध्यप्रदेश8 hours ago
MP News: केंद्र के समान हुआ राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, अब 55% मिलेगा
-
ख़बर छत्तीसगढ़9 hours ago
Chhattisgarh: प्रदेश में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, अब 30 दिन में मिलेगी जरूरी सेवाएं