Connect with us

ख़बर देश

PM Modi US Congress: प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार यूएस कांग्रेस को संबोधित किया, 15 बार मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Published

on

PM Modi got standing ovation 15 times in US Congress

PM Modi US Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी का ये संबोधन ऐतिहासिक रहा। उनके संबोधन के दौरान 15 बार स्टैंडिंग ओवेशन, 79 बार तालियां बजीं। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान सदन का माहौल किसी सिनेमा हॉल्स की तरह हो गया था। तालियों की गडगड़ाहट, मोदी-मोदी के नारे और लगातार बजती सीटियों की वजह से ऐसा लग रहा था, जैसे किसी रॉक स्टार का शो चल रहा हो। प्रधानमंत्री का संंबोधन खत्म होने के बाद जिस तरह अमेरिकी सांसद प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए लाइन लगाए नजर आए, ऐसा क्रेज आज के दौर के किसी नेता के लिए शायद ही कभी दिखाई देता हो।

https://twitter.com/ANI/status/1671990714044137472?s=20

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरह किया इशारा, वो खिलखिलाकर हंस दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों के दिलों को भी छूने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका में लाखों लोग ऐसे हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं। इनमें से कुछ लोग हमारे बीच बैठेे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने पीछे बैठीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनमें से एक मेरे पीछे बैठी हैं, जिन्होंने इतिहास रच दिया है। इसके बाद उपराष्ट्रपति हैरिस समेत पूरा सदन हंसने लगे और तालियां बजने लगीं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1671980151347748875?s=20

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया AI का नया मतलब

पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका संसद को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मैं संसद के अंदर आपके उत्साह और स्वागत से अभिभूत हूं। इस शानदार स्वागत के लिए मैं सभी भारतीय की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आजकल AI की बहुत चर्चा हो रही है। मगर यहां AI का एक और मतलब अमेरिका और इंडिया है। पिछले 7 वर्षों में अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ बदला है।

https://twitter.com/ANI/status/1671976022886207490?s=20

22 आधिकारिक भाषाएं, फिर भी स्वर एक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे यहां 2,500 से अधिक राजनीतिक पार्टियां हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में लगभग 20 अलग-अलग पार्टियां शासन करती हैं। हमारी 22 आधिकारिक भाषाएं और हजारों बोलियां हैं, फिर भी हम एक स्वर में बोलते हैं।

Advertisement

https://twitter.com/ANI/status/1671979835982487553?s=20

Continue Reading
Advertisement

ख़बर देश

ओडिशा में इंजीनियर के घर छापा, बैंक लॉकर से ₹2 करोड़ कैश मिला, 5 इमारतें और 14 प्लॉट भी मिले

Published

on

ओडिशा विजिलेंस, बैकुंठ नाथ बेहेरा, Engineer Raid Odisha, Vigilance Raid, Disproportionate Assets Case, Odisha News, Cash Recovery, Government Engineer, Corruption Case, Odisha Vigilance Department

Odisha Vigilance Raid: ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कंधमाल जिले के बालीगुडा में पदस्थ असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) बैकुंठ नाथ बेहेरा के कई ठिकानों पर शनिवार को एक साथ छापेमारी की गई। जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति और भारी मात्रा में नकदी का खुलासा हुआ है।

बैंक लॉकर से मिला ₹2 करोड़ से ज्यादा कैश

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, बैकुंठ नाथ बेहेरा और उनकी पत्नी के नाम पर चार बैंक लॉकर मिले हैं। इनमें से दो लॉकरों से ही ₹2 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की गई है। नोटों की गिनती अभी भी जारी है। इसके अलावा जांच में 341 ग्राम सोने के आभूषण, 45 लाख रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि, पांच बहुमंजिला आलीशान इमारतें और 14 कीमती जमीन के प्लॉट भी सामने आए हैं।

कई शहरों में एक साथ छापेमारी

विजिलेंस विभाग ने भुवनेश्वर, बारीपदा, जाजपुर के धर्मशाला और कंधमाल जिले के बालीगुडा स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस अभियान में दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), पांच डीएसपी, छह इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की टीम शामिल रही। भुवनेश्वर स्थित विशेष विजिलेंस अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Advertisement

6 हजार रुपये वेतन से शुरू की थी नौकरी

विजिलेंस रिकॉर्ड के अनुसार बैकुंठ नाथ बेहेरा ने वर्ष 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका मासिक वेतन मात्र ₹6,000 था। बाद में उन्होंने नबरंगपुर और उडाला में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में उन्हें असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद 2026 में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाकर बालीगुडा में पदस्थ किया गया।

संपत्तियों का मूल्यांकन जारी

विजिलेंस विभाग की तकनीकी टीम इमारतों, जमीनों और अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। साथ ही निवेश, बैंक खातों और आय के स्रोतों की भी विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बेहेरा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से ₹29 बढ़े, 3 महीने में ₹89 महंगा हुआ

Published

on

LPG Price Hike, Domestic LPG Cylinder, Gas Cylinder Price Today, LPG Cylinder News, LPG Rate Increase, Petrol Diesel Price Hike, CNG Price Hike, Domestic Gas Cylinder, LPG News India, Gas Cylinder Cost

LPG Price Hike: घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों का दावा है कि उन्हें अभी भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। कंपनियों का कहना है कि हालिया मूल्य वृद्धि से केवल आंशिक राहत मिलेगी, पूरी भरपाई नहीं।

पिछले डेढ़ साल में कई बार बढ़े गैस के दाम

सरकार ने इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की थी। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹31 तक का इजाफा किया गया था। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत ₹821.50 हो गई।

पेट्रोल, डीजल और CNG भी हुए महंगे

LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जबकि CNG की कीमत में करीब ₹6 प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कंपनियों के मुताबिक उन्हें अभी भी पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

Advertisement

कंपनियों का दावा- लागत से कम कीमत पर बिक्री

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उपभोक्ताओं पर पूरा बोझ नहीं डाला गया है। कंपनियां अभी भी कई उत्पाद लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं और नुकसान का एक हिस्सा खुद वहन कर रही हैं। सरकार का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का असर सीधे बाजार कीमतों में नहीं जोड़ा गया है।

Continue Reading

ख़बर देश

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: आंध्र, महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में पहुंचा, 10 दिन में बिहार-झारखंड तक पहुंचने के आसार

Published

on

मानसून 2026, Monsoon Update, IMD Weather Forecast, मानसून भारत, महाराष्ट्र मानसून, आंध्र प्रदेश मानसून, छत्तीसगढ़ मौसम, मध्य प्रदेश मौसम, बिहार बारिश, Weather News India

Monsoon Update: भारत में तीन दिन की देरी से दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को मानसून ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में प्रवेश कर लिया। इससे पहले शुक्रवार को यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा पहुंचा था। मानसून ने 4 जून को केरल में एंट्री की थी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। वहीं अगले 10 दिनों में इसके बिहार, झारखंड और ओडिशा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी

मौसम विशेषज्ञ जी.पी. शर्मा के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी रह सकती है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में किसी मजबूत मौसम प्रणाली का सक्रिय नहीं होना है, जो मानसून को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करती है।

राजस्थान में ओले, बिहार में बिजली गिरने से 2 मौत

Advertisement

देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान के बीकानेर में शनिवार को ओलावृष्टि हुई। श्रीडूंगरगढ़ में वेयरहाउस का टीनशेड उड़ गया, जबकि कोटपूतली-बहरोड़ में तेज आंधी से टेंट क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

6 जून

  • केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश।
  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट।

7 जून

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान।
  • राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की संभावना।
  • बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम खराब रह सकता है।
Continue Reading

ख़बर देश

Weather: मानसून आज केरलम में दे सकता है दस्तक, IMD का दावा- कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज

Published

on

Monsoon 2026, Kerala Monsoon, IMD Weather Update, Monsoon Arrival, Pre Monsoon Activity, Rain Alert, Kerala Rain, Weather News, India Monsoon, IMD Forecast

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरल में प्रवेश कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई तक केरल पहुंच जाएगा, लेकिन यह तय समय से करीब 9 दिन देरी से पहुंच रहा है। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है और इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।

कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज

देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में क्यूम्युलोनिम्बस (CB) बादलों के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

क्या हैं क्यूम्युलोनिम्बस बादल?

Advertisement

क्यूम्युलोनिम्बस या CB क्लाउड्स को मौसम का ‘पावरहाउस’ माना जाता है। ये विशाल बादल तेज गरज-चमक, बिजली गिरने, आंधी और भारी बारिश जैसी मौसमी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। प्री-मानसून सीजन में ऐसे बादलों की सक्रियता काफी बढ़ जाती है।

कई राज्यों में अब भी गर्मी का असर

हालांकि प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की प्रगति और आगामी सप्ताह में होने वाली बारिश से तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।

Continue Reading

ख़बर देश

Delhi hotel fire: मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग, 21 की मौत

Published

on

Delhi hotel fire, Malviya Nagar hotel fire, Flourish Stay hotel, Delhi fire accident, Delhi breaking news, hotel fire Delhi, foreign nationals death, Delhi latest news, fire tragedy Delhi, hotel accident

Delhi hotel fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों से थे।

कैसे हुआ हादसा?

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे होटल के रेस्टोरेंट में आग लगी। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और आग के कारण होटल में अफरा-तफरी मच गई।

जान बचाने के लिए मंजिलों से कूदे लोग

घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग तीसरी और चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे बिछाकर कई लोगों की मदद की।

Advertisement

40 लोगों का रेस्क्यू

दमकल और राहत टीमों ने होटल से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बेसमेंट में फंसे 6 से अधिक लोगों को भी रेस्क्यू किया गया। कई घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आग लगने की वजह का पता नहीं

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। होटल की सुरक्षा व्यवस्थाओं और फायर सेफ्टी मानकों की भी पड़ताल की जा रही है।

दिल्ली में बढ़ रहीं आग की घटनाएं

Advertisement

पिछले छह महीनों में दिल्ली में आग की विभिन्न घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

ओडिशा विजिलेंस, बैकुंठ नाथ बेहेरा, Engineer Raid Odisha, Vigilance Raid, Disproportionate Assets Case, Odisha News, Cash Recovery, Government Engineer, Corruption Case, Odisha Vigilance Department
ख़बर देश14 hours ago

ओडिशा में इंजीनियर के घर छापा, बैंक लॉकर से ₹2 करोड़ कैश मिला, 5 इमारतें और 14 प्लॉट भी मिले

LPG Price Hike, Domestic LPG Cylinder, Gas Cylinder Price Today, LPG Cylinder News, LPG Rate Increase, Petrol Diesel Price Hike, CNG Price Hike, Domestic Gas Cylinder, LPG News India, Gas Cylinder Cost
ख़बर देश16 hours ago

LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से ₹29 बढ़े, 3 महीने में ₹89 महंगा हुआ

आयुष पांडेय, Ayush Pandey, India A Team, Chhattisgarh Cricket, India A vs Sri Lanka A, Ranji Trophy, NCA, Chhattisgarh Cricketer, Cricket News, Team India
खेल खिलाड़ी1 day ago

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय इंडिया-ए टीम में चुने गए, राज्य के पहले क्रिकेटर बने, श्रीलंका-ए सीरीज में करेंगे ओपनिंग

विष्णुदेव साय, सुपेबेड़ा पेयजल योजना, तेल नदी एनीकट, खाद बीज उपलब्धता, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, अवैध रेत उत्खनन, रायपुर संभाग समीक्षा बैठक, किसान सम्मान निधि, छत्तीसगढ़ कृषि
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Chhattisgarh: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देंगे- CM साय, सुपेबेड़ा पेयजल योजना के लिए 7 करोड़ मंजूर

विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार, मुख्यमंत्री चौपाल, निमधा, ठठारी, मरवाही, सक्ती, नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम, नगर पंचायत, महतारी वंदन योजना, सीएम हेल्पलाइन, बिहान, छत्तीसगढ़
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Sushasan Tihar 2026: आम और बरगद की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, नर्सिंग कॉलेज से लेकर बैंक शाखा तक की घोषणाएं

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending