ख़बर देश
NEET UG Revised Result: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा घोषित हुआ रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG Revised Result: सुप्रीम कोर्ट के 18 जुलाई के आदेश के बाद आज 20 जुलाई को एनटीए ने नीट यूजी (NEET UG) के नतीजे एक बार फिर जारी कर दिए। दरअसल सर्वोच्च अदालत ने 18 जुलाई को 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनटीए को नीट का रिजल्ट सिटी और सेंटर वाइज फिर से जारी करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने छात्रों की पहचान छुपाकर रखने का भी निर्देश दिया था। इसके लिए शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को आज, 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारक वेबसाइट पर जाकर exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाना होगा।
2.वेबसाइट के फ्रंट पेज पर ही रिवाइज्ड स्कोर कार्ड देखने के लिए लिंक एक्टिव है।
3. “Click here for NEET 2024 Revised Score Card!” वाले लिंक पर क्लिक करें।
4. लॉगिन क्रेडेंशिय जैसे आवेदन संख्या जन्मतिथि और ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
5.रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
जल्द शुरू होगी काउंसलिंग
नीट मामले पर 18 जुलाई की सुनवाई से पहले केंद्र ने कहा था कि नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया (NEET UG 2024 Counselling Date) जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है, जोकि 4 राउंड में आयोजित होगी। दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में सभी मेडिकल कॉलेजों से एक नोटिस जारी कर पोर्टल पर सीटों की पूरी जानकारी अपलोड करने के लिए कहा था। इसके लिए कॉलेजों को आज, 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कॉलेजों से सीटों का ब्यौरा मांगना भी इसी ओर इशारा करता है कि नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू हो सकती है।
ख़बर देश
USA: अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने का काम शुरू, सैन्य विमान भारत के लिए रवाना
USA: अमेरिका से बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने का काम जारी है। अभी तक दक्षिण अमेरिकी देशों के अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा था, लेकिन अब भारत के अवैध अप्रवासियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए उड़ान भर चुका है। इसे पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका के एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगा, कैलिफोर्निया से पांच हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासियों को लेकर जल्द ही सेना के विमान उड़ान भरेंगे।
अमेरिका ने किया 18 हजार अवैध अप्रवासी भारतीयों की पहचान का दावा
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने अमेरिका से करीब 1.1 करोड़ अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने की बात कही थी। पिछले सप्ताह ही अमेरिकी सेना ने लैटिन अमेरिकी देशों में अवैध अप्रवासियों को लेकर छह उड़ानें भरी हैं। हालांकि कोलंबिया ने अमेरिका के विमानों को अपने देश में उतरने की इजाजत नहीं दी थी, लेकिन ट्रंप के सख्त रुख के बाद कोलंबिया ने अपने नागरिकों को लाने के लिए अपने ही विमान भेजे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने लगभग 18,000 भारतीय अप्रवासियों की पहचान की है जो अवैध रूप से अमेरिका में हैं।
सेना के विमानों का हो रहा इस्तेमाल
ट्रंप अवैध अप्रवासियों पर शिकंजा कसने के लिए सेना का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने मेक्सिको सीमा पर सेना के जवानों की तैनाती की है। वहीं अवैध अप्रवासियों को रखने के लिए सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल किया जा रहा है और सेना के विमानों से ही अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा है। ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को निकालने के साथ ही कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ भी लगा दिया है और यूरोप पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
ख़बर देश
Indian Army: दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत, जाने पाकिस्तान में है कितना दम
GFP Index: दुनियाभर के देशों की सैन्य शक्ति के आधार पर रैंकिंग तय करने वाली संस्था ग्लोबल फायरपावर ने नई रैकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत दुनिया में सैन्य ताकत के मामले में चौथे नंबर पर है। भारत को मिली यह रैंकिंग बताती है कि अब देश मजबूत सैन्य शक्ति के रूप में उभर रहा है। इसी के साथ भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस लिस्ट में पिछड़ गया है। पाकिस्तान पिछले साल यानी 2024 में 9 वें स्थान पर था, जो फिसलकर 12वें नंबर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही पहली पोजिशन पर अमेरिका, दूसरे पर रूस और तीसरे नंबर चीन है।
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में भारत की सैन्य ताकत का चौथे स्थान पर जगह बनाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस रैंकिंग को सैन्य इकाइयों, वित्तीय स्थिति, रसद क्षमता, भौगोलिक स्थितियों समेत 60 से अधिक चीजों को देखते हुए तैयार किया गया है।
GFP Index में शामिल दुनिया की टॉप-10 सैन्य शक्तियां
1.अमेरिकाः अपनी अत्याधुनिक क्षमताओं, वित्तीय शक्ति और वैश्विक प्रभाव के कारण शीर्ष स्थान पर कायम है। अमेरिका का पावर इंडेक्स स्कोर- 0.0744 है।
2.रूसः यूक्रेन से युद्ध के बावजूद रूस ने ईरान, उत्तर कोरिया और चीन के साथ रणनीतिक गठबंधन के कारण मजबूती बनाए रखी। रूस का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है।
3.चीनः रक्षा और तकनीकी निवेश में भारी वृद्धि के चलते चीन टॉप थ्री में शामिल है। चीन का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है।
4.भारतः उन्नत सैन्य उपकरणों, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक स्थिति के कारण हमारी सैन्य ताकत में वृद्धि हुई है। भारत का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1184 है।
5.दक्षिण कोरियाः रक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश और वैश्विक साझेदारियों से मजबूत स्थिति के चलते साउथ कोरिया पावर इंडेक्स स्कोर 0.1656 के साथ टॉप-5 शामिल है।
6.यूनाइटेड किंगडम: यूनाइटेड किंगडम का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1785 है।
7.फ्रांस: 0.1878 के पावर इंडेक्स के साथ सातवें स्थान पर है।
8.जापान: 0.1839 के पावर इंडेक्स के साथ आठवें स्थान पर है।
9.तुर्की: 0.1902 के पावर इंडेक्स के साथ नौवें स्थान पर है।
10.इटलीः 0.2164 के पावर इंडेक्स के साथ दसवें स्थान पर है।
ख़बर देश
Budget 2025: रेलवे के लिए 2.52 लाख करोड़ रुपए आवंटित, 200 वंदे भारत, 100 अमृत भारत समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
Budget 2025: रेलवे को बजट में 2.55 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इनमें राजस्व में 3445 करोड़ रुपए और कैपिटल एक्सपेंडिचर में 2,52,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह रेलवे बजट में कुल 2,55,445 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि अगले वित्त वर्ष के बजट में रेलवे के लिए 17,500 जनरल क्लास के डिब्बे, 200 वंदे भारत और 100 अमृत भारत ट्रेनें बनाने जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। वैष्णव ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश होने के बाद दिल्ली के रेल भवन में मीडिया के साथ बातचीत में रेलवे के लिए अलॉटेड प्रोजेक्ट्स और भविष्य के परिव्यय की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘बजट में 4.6 लाख करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं, जो 4 से 5 साल में पूरे हो जाएंगे। ये नई रेल लाइन बिछाने, मौजूदा रेल लाइन का दोहरीकरण करने, नए निर्माण, स्टेशनों के पुनर्विकास और फ्लाईओवर और अंडरपास जैसे कामों से जुड़े हैं।’’
कम दूरी वाले कई शहरों को नई अमृत भारत ट्रेनों से जोड़ने की तैयारी
रेल मंत्री ने कहा कि रेल यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए अगले 2-3 सालों में 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत और 200 वंदे भारत ट्रेनें बनाई जाएंगी। रेल मंत्री ने कहा, ‘‘नई अमृत भारत ट्रेनों के साथ हम कम दूरी वाले कई अन्य शहरों को भी जोड़ेंगे।’’ ट्रेनों में जनरल क्लास के डिब्बों की किल्लत के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा कि आने वाले सालों में इस तरह के 17,500 डिब्बे बनाने को मंजूरी दी गई है। वैष्णव ने कहा, ‘‘जनरल क्लास के डिब्बों का निर्माण पहले से ही चल रहा है और 31 मार्च के अंत तक ऐसे 1400 डिब्बे बनकर तैयार हो जाएंगे। अगले वित्त वर्ष में हमारा लक्ष्य 2000 डिब्बे बनाना है। इसके साथ 1000 नए फ्लाईओवर के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।’’
ट्रेनों के जरिए माल ढुलाई में चीन से थोड़ा पीछे भारत
केंद्रीय रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव कहा, ‘‘हम 31 मार्च तक 1.6 अरब टन माल ढोने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे और भारतीय रेल दुनिया में माल ढुलाई के मामले में चीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय रेल चालू वित्त वर्ष के अंत तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य हासिल करने जा रही है। वैष्णव ने रेल ऑपरेशन की सेफ्टी पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने इसके लिए अलॉटेड 1.08 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1.14 लाख करोड़ रुपए कर दिया है और अगले वित्त वर्ष में इसे 1.16 लाख करोड़ रुपए कर दिया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत आने वाले निवेश को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो कुल बजट 2.64 लाख करोड़ रुपए हो जाता है।
ख़बर देश
Budget 2025: बजट में नौकरीपेशा के लिए बड़ा ऐलान, 12.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना ₹12.75 लाख तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ यह छूट 12.75 लाख रुपए हो जाएगी।
नई आयकर व्यवस्था में 7 टैक्स स्लैब
क्र.सं. | स्लैब | टैक्स |
1. | 0 – 4 लाख रुपए तक | 0 |
2. | 4 लाख से 8 लाख रुपए तक | 5% |
3. | 8 लाख से 12 लाख रुपए तक | 10% |
4. | 12 लाख से 16 लाख रुपए तक | 15% |
5. | 16 लाख से 20 लाख रुपए तक | 20% |
6. | 20 लाख से 24 लाख रुपए तक | 25% |
7. | 24 लाख रुपए से ज्यादा | 30% |
नई टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपए तक की छूट इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87A के तहत दी गई है। यानी नई टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख तक की सालाना कमाई वालों पर 4-8 लाख रुपए पर लगने वाले 5% टैक्स और 8-12 लाख की कमाई पर लगने वाला 10% टैक्स सरकार माफ कर देगी। इससे टैक्सपेयर को 60 हजार रुपए का फायदा होगा। मतलब यह कि अगर किसी की कमाई सालाना 12 लाख रुपए से ऊपर होती है तो उसकी टैक्स की कैलकुलेशन में 4-8 लाख पर 5% टैक्स और 8-12 लाख पर 10% टैक्स भी जोड़ा जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा है कि इस फैसले से मध्यम वर्ग पर करों को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। उनके पास अधिक पैसा छोड़ने, घरेलू खपत, बचत और निवेश बढ़ाने का मौका होगा। पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर अभी भी आपकी 2.5 लाख रुपए तक की इनकम ही टैक्स फ्री रहेगी। हालांकि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A के तहत आपको 5 लाख तक की इनकम पर जीरो टैक्स देना होगा।
टीडीएस पर वित्त मंत्री का ऐलान
वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है कि टीडीएस की सीमा में बदलाव किए जाएंगे ताकि इसमें एकरूपता लाई जा सके। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस में छूट की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया जाएगा। किराए से होने वाली आमदनी पर टीडीएस में छूट की सीमा को बढ़ाकर छह लाख रुपए किया जाएगा। वित्त मंत्री के अनुसार, नॉन-पैन मामलों में उच्च टीडीएस के प्रावधान लागू रहेंगे। अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की सीमा को दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया है।
ख़बर देश
Sonia Gandhi: प्रेसिडेंट मुर्मू को लेकर अपनी विवादित टिप्पणी पर घिरीं सोनिया गांधी, राष्ट्रपति भवन का जवाब-“Poor Taste”
New Delhi: संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के ‘Poor Lady’ यानी बेचारी महिला तंज पर राष्ट्रपति भवन ने जवाब दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बयान का जवाब देते हुए राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सांसद की टिप्पणी ”Poor Taste” और “दुर्भाग्यपूर्ण” है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि ये नेता हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के मुहावरे और विमर्श से वाकिफ नहीं हों, इसलिए इस तरह की गलत धारणा बना ली। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी मामले में, ऐसी टिप्पणियां गलत, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।’’
राष्ट्रपति भवन का बयान
राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति भवन यह स्पष्ट करना चाहता है कि यह धारणा पूरी तरह गलत है। राष्ट्रपति किसी भी समय थकी नहीं थीं। वास्तव में, उनका मानना है कि हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना, जैसा कि वह अपने संबोधन के दौरान कर रही थीं, कभी भी थकाऊ नहीं हो सकता है।’’
सोनिया गांधी ने क्या कहा था
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बजट सत्र के पहले दिन यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि ‘‘राष्ट्रपति, अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, जबकि उनके बेटे राहुल गांधी ने उनके भाषण को उबाऊ बताया। दरअसल राष्ट्रपति द्वारा संसद की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण समाप्त करने के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को अभिभाषण पर चर्चा करते देखा गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सोनिया गांधी को यह कहते हुए सुना गया, ‘‘राष्ट्रपति, अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं… Poor Thing’’
-
ख़बर देश23 hours ago
USA: अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने का काम शुरू, सैन्य विमान भारत के लिए रवाना
-
ख़बर मध्यप्रदेश14 hours ago
MP Cabinet: पीएम आवास योजना 2.0 को स्वीकृति, एमपी सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2025 लागू करने की स्वीकृति
-
ख़बर उत्तर प्रदेश19 hours ago
Mahakumbh 2025: भूटान नरेश ने सीएम योगी के साथ संगम में लगाई डुबकी, त्रिवेणी संगम पर की आरती
-
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours ago
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बने अरुण देव गौतम, पुलिस मुख्यालय में जुनेजा को दी गई विदाई