Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Teacher Recruitment 2025: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए शेड्यूल जारी, कुल 13,089 पदों पर होगी भर्ती

Published

on

MP Teacher Recruitment 2025: Schedule released for Primary Teacher Selection Exam 2025, total 13,089 posts will be recruited

MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13,089 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के तहत 10,150 पदों और जनजातीय कार्य विभाग के तहत 2,939 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा दोनों विभागों में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

पात्रता मानदंड

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2020 या 2024 में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ सफलता प्राप्त की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास डीएलएड (D.El.Ed) डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को की जाएगी। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इस तिथि तक निर्धारित आयु मानदंडों को पूरा करते हों। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जा सकती है।

बीएड धारक आवेदन के पात्र नहीं

उम्मीदवार ध्यान दें, इस भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारियों को पात्र नहीं माना गया है। केवल डीएलएड धारक ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से वे सभी योग्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

परीक्षा की तिथि और समय

एमपी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की चयन परीक्षा 31 अगस्त से दो पालियों में आयोजित की जा सकती है। पहली पाली सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें ताकि समय पर प्रवेश और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, मध्य प्रदेश राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन

Advertisement

1.आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाएं।

2.प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

3.अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले “प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन” करें।

4.रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।

5.सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, योग्यता, श्रेणी आदि सावधानीपूर्वक भरें।

Advertisement

6.पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

7.ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।

8.सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

9.भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: कटनी में किसना ज्वेलर्स शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर सोना-हीरे के जेवर ले गए चोर

Published

on

कटनी के बरगवां में किसना ज्वेलर्स शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी की घटना।

कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी में चोरों ने ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब 12 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। घटना बरगवां स्थित एलआईसी के पास किसना ज्वेलर्स शोरूम की है। चोर शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और डिस्प्ले काउंटरों व तिजोरियों में रखे जेवर लेकर फरार हो गए।

चोरी का पता गुरुवार सुबह करीब 11 बजे चला। शोरूम संचालक मोहन बजाज जब दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। डिस्प्ले काउंटर और तिजोरियां खाली मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शोरूम संचालक मोहन बजाज के मुताबिक, दिवाली के कारण दुकान में सोने और हीरे की ज्वेलरी का अतिरिक्त स्टॉक रखा गया था। चोर करीब 12 करोड़ रुपये के आभूषण ले गए हैं।

सुबह 4 से 7 बजे के बीच चोरी की आशंका

एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि चोरी 12 नवंबर की सुबह 4 से 7 बजे के बीच हुई। चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में प्रवेश किया और सेफ व डिस्प्ले काउंटरों में रखे आभूषण समेट लिए।

Advertisement

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शोरूम के अंदर लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। आसपास के रास्तों और प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: ग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी देने के मामले में UP ATS ने संदिग्ध पकड़ा, लैपटॉप में मिले कई ई-मेल

Published

on

ग्वालियर हाईकोर्ट को बम की धमकी और दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से जुड़े मामले में यूपी ATS की जांच।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिला है। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने धमकी भरे ई-मेल से जुड़े मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें ग्वालियर हाईकोर्ट को भेजा गया संदेश भी शामिल बताया जा रहा है।

इस ई-मेल में 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी यह पता लगा रही हैं कि धमकी वाला ई-मेल संदिग्ध ने खुद भेजा था या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके अकाउंट का इस्तेमाल किया था।

लैपटॉप में मिले कई धमकी भरे ई-मेल

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यूपी ATS की कार्रवाई के बाद संदिग्ध के लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है।

शुरुआती पूछताछ में संदिग्ध ने ई-मेल बेचने की बात कही है। ऐसे में जांच एजेंसियां उसके ई-मेल अकाउंट, डिजिटल गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। उसकी भूमिका की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement

दिलजीत के कॉन्सर्ट के मंच को IED से उड़ाने की धमकी

ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मिले संदेश में 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र था। संदेश में कार्यक्रम के मंच को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

धमकी मिलने के बाद ग्वालियर, भोपाल और इंदौर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। हाईकोर्ट परिसर और जजों के आवासों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस ई-मेल के तकनीकी स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

पहले भी स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिली थी धमकी

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इन संदेशों में बम धमाकों की चेतावनी दी गई थी।

Advertisement

पुलिस ने स्कूलों में बम निरोधक दस्ते से जांच कराई थी। शुरुआती जांच में इन धमकियों के फर्जी होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने सभी संदेशों को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी रखी।

ग्वालियर पुलिस भी कर रही कानूनी कार्रवाई

ग्वालियर पुलिस हाईकोर्ट के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। पुलिस ई-मेल के स्रोत, संदिग्ध के डिजिटल नेटवर्क और अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अलग-अलग स्थानों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल आपस में जुड़े हैं या नहीं। फिलहाल संदिग्ध की भूमिका और धमकी भेजने वाले की पहचान को लेकर जांच जारी है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: सिंगरौली में 50 साल पुराना पैतृक मकान ढहा, 3 की मौत, 5 घायल

Published

on

सिंगरौली के बरहपान गांव में कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और पांच घायल।
AI जनरेटेड

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में भोजन करने के बाद सो रहे परिवार पर करीब 50 साल पुराना कच्चा मकान अचानक ढह गया। मलबे में दबने से अरुण विश्वकर्मा (36), उनकी मां संतुलिया (65) और दो साल की बेटी की जान चली गई।

हादसा 9 नवंबर की रात हुआ। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया। रात करीब एक बजे तक लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलता रहा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दीवार में पहले से थी दरार, आ रही थीं आवाजें

हादसे में घायल बेलामती ने बताया कि परिवार के लोग रात में घर के अंदर सो रहे थे। मकान की एक दीवार पहले से फटी हुई थी। रात में उस दीवार से आवाजें भी आ रही थीं। परिवार को मकान गिरने की आशंका हुई, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पूरा मकान भरभराकर ढह गया।

बेलामती के मुताबिक, वह अपने चार बच्चों के साथ मलबे में दब गई थीं। गांव के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उनके पति घर के अंदर दबे अन्य लोगों को बचाने के लिए गए थे, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल पाए।

Advertisement

जेसीबी से हटाया गया मलबा, रात तक चला रेस्क्यू

मकान गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। रात करीब एक बजे तक बचाव अभियान जारी रहा।

एसडीएम सुरेश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया था। घायलों को बैढ़न के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया।

50 साल पुराना पुश्तैनी मकान था

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ कच्चा खपरैल मकान करीब 50 साल पुराना था। इसमें समय-समय पर अतिरिक्त कच्चा निर्माण कराया गया था। मकान में दोहरी छत थी। पहले मिट्टी की छत बनाई गई थी, जिसके ऊपर बाद में दोबारा कच्चा निर्माण किया गया।

Advertisement

परिवार के पास करीब चार एकड़ कृषि भूमि है। अरुण अपने पिता के साथ खेती-किसानी करते थे। इसके अलावा वह और उनका छोटा भाई मकान निर्माण में मिस्त्री का काम भी करते थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत था नया मकान

परिवार के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान भी स्वीकृत था और उसका निर्माण चल रहा था। हादसे के समय अरुण का छोटा भाई सुभाष बैढ़न में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने गया था। देर से घर लौटने के कारण वह इस हादसे में बच गया।

मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता के निर्देश दिए

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP में दीपावली पर 3 अग्निकांड, 13 लोगों की मौत; कटनी-सिवनी में उजड़े दो परिवार

Published

on

मध्य प्रदेश के कटनी, सिवनी और उज्जैन में दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाओं में 13 लोगों की मौत।

भोपाल: मध्य प्रदेश में दीपावली के दौरान आग लगने की अलग-अलग घटनाओं ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में दो मकानों में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, उज्जैन में एक मकान और दुकान में लगी आग के दौरान 107 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। इस तरह इन तीन घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हुई है।

कटनी और सिवनी में मृतकों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। कटनी में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हुई, जिनमें दो महीने का मासूम और दो बच्चियां भी थीं। सिवनी में सराफा कारोबारी के परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी और सिवनी के अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

कटनी: तीन मंजिला मकान में आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में आग लग गई। आग तेजी से तीन मंजिला इमारत में फैल गई। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई।

मृतकों में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, 14 वर्षीय आर्या, 6 वर्षीय अन्वी और दो महीने का मासूम शामिल हैं। परिवार के दो सदस्य किसी तरह इमारत से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

Advertisement

दमकल की पाइप में खराबी से राहत कार्य प्रभावित

आग की सूचना मिलने के बाद बरही नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल की पाइप में खराबी के कारण आग बुझाने के प्रयासों में परेशानी आई। इसके बाद विजयराघवगढ़, कैमोर और कटनी से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए।

आग की तीव्रता और इमारत में लोगों के फंसे होने के कारण बचाव अभियान लंबा चला। बाद में जेसीबी की मदद से इमारत की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया गया। स्थानीय युवाओं ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की।

मकान के निचले हिस्से में क्रॉकरी और प्लास्टिक का सामान रखा था। अधिकारियों के मुताबिक, ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और उसे नियंत्रित करने में मुश्किल हुई।

प्रशासन के सामने लोगों ने जताया आक्रोश

Advertisement

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और दमकल व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप था कि दमकल वाहनों की खराब स्थिति और राहत कार्य में देरी से बचाव अभियान प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सामने भी लोगों ने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने घटना को अपूरणीय क्षति बताते हुए दुख व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी स्थिति न दोहराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और दमकल कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण दिलाने की बात कही।

सिवनी: सराफा कारोबारी के घर में आग, 6 लोगों की मौत

सिवनी जिले के छपारा कस्बे के महावीर वार्ड में सोमवार सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच सराफा कारोबारी कुंदनलाल सोनी के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे के समय घर में परिवार के 10 सदस्य मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान कुंदनलाल सोनी (75), उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी (65), रितु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है। शुरुआती स्तर पर बिजली के तारों के जलने की जानकारी सामने आई है, लेकिन आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Advertisement

उज्जैन: आग में 107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में देवास रोड स्थित हार्डवेयर और इलेक्ट्रिकल्स की दुकान वाली इमारत में दीपावली की रात आग लग गई। आग मकान के ऊपरी हिस्सों तक फैल गई। इस दौरान तीसरी मंजिल पर फंसे 107 वर्षीय मोहनलाल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना में दो अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुकान में हार्डवेयर और पेंट का सामान रखा होने के कारण धुआं तेजी से फैला, जिससे बचाव कार्य में परेशानी हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कटनी और सिवनी के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी और सिवनी में आग लगने की घटनाओं पर दुख जताया है। उन्होंने दोनों हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

उमरिया: बांधवगढ़ में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

Published

on

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चरवाहे की संदिग्ध बाघ हमले में मौत से जुड़ा समाचार

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक चरवाहे की संदिग्ध बाघ हमले में मौत हो गई। बुधवार को मवेशी चराने जंगल गए 65 वर्षीय राजेन्द्र यादव का शव देर रात जंगल में मिला। उनके पैर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी।

जमुनिया के जंगल में मिला शव

जानकारी के अनुसार, जमुनिया निवासी राजेन्द्र यादव बुधवार को रोजाना की तरह अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने जंगल में उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान राजेन्द्र का शव जंगल में मिला। उनके पैर में गंभीर चोट थी और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

पनपथा बफर क्षेत्र में हुई घटना

यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र के छतवा क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया के जंगल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र संचालक सहित वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के जंगल में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Advertisement

आसपास के गांवों में दहशत

घटना के बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। बाघ के हमले की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending