Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: खाना बनाते समय गर्म तेल की कढ़ाही में गिरा मोबाइल, बैटरी में ब्लास्ट, झुलसने से युवक की मौत

Published

on

MP News: Mobile fell into hot oil pan while cooking, battery exploded, young man died due to burns

Bhind:भिंड जिले के लहार में खाना बनाने के दौरान गर्म तेल की कढ़ाही में मोबाइल गिरने से बैटरी में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में ब्लास्ट में गर्म तेल उछलकर शरीर पर गिरने और फैली आग में झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार ने जानकारी दी कि चंद्रप्रकाश पुत्र रामप्रकाश दोहरे अपने घर पर सब्जी बना रहा था। अचानक से गर्म तेल में मोबाइल गिर गया और ब्लास्ट हुआ जिससे पूरा तेल और आग की लपटों से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया।

बताया जा रहा है कि जब युवक को इलाज के लिए परिजन एंबुलेंस से ग्वालियर ले जा रहे थे, तो रास्ते में सेंवढ़ा की सिंध नदी पर छोटे पुल पर जाम मिला। इसके बाद एंबुलेंस को थरेट, इंदरगढ़, डबरा होते हुए करीब 80 किलोमीटर घुमाकर ग्वालियर ले जाना पड़ा। इससे एंबुलेंस को ग्वालियर पहुंचने में दो घंटे अतिरिक्त समय लगा। युवक के परिजनों का कहना है कि अगर जाम की वजह से लेट न होते, तो शायद युवक को बचाया जा सकता था।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Weather: MP में मौसम फिर पलटा: फरवरी में तीसरी बार बारिश, दिन का पारा गिरा; 23-24 को फिर बरसात के आसार

Published

on

MP Weather, Madhya Pradesh Rain, MP Rain Alert, February Weather MP, MP Temperature Update, MP Ola Vrishti, MP Mausam Samachar

MP Weather: मध्य प्रदेश में फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से असामान्य साबित हो रहा है। महीने की शुरुआत में ही दो बार ओले, आंधी और बारिश का दौर पड़ चुका है। इससे रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ था और सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से प्रदेश एक बार फिर भीग गया। 19 फरवरी को भी सिस्टम का असर बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को चौथी बार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अगले सप्ताह फिर मौसम करवट ले सकता है।

दिन में ठंडक, रात में राहत

बारिश और सर्द हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को कई शहरों में ठंडी हवा चली, जिससे लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। हालांकि, रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। प्रदेश के पांच बड़े शहर-  भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर  में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। खजुराहो और कल्याणपुर में ही पारा 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि अन्य शहरों में तापमान इससे ज्यादा रहा।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

21 फरवरी: बारिश का कोई अलर्ट नहीं, दिन में धूप खिलने की संभावना।

Advertisement

22 फरवरी: मौसम साफ रहेगा, फिलहाल कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Budget 2026-27: ₹4.38 लाख करोड़ का GYANII बजट, किसानों- महिलाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

Published

on

MP Budget 2026-27, Mohan Yadav Government Budget, Jagdish Devda Speech, Ladli Behna Yojana Fund, GYANII Model Budget

Bhopal: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 18 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹4,38,317 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने करीब डेढ़ घंटे के भाषण में इसे राज्य का पहला रोलिंग बजट बताया और कहा कि यह विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लगातार तीसरी बार कोई नया टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया कि किसी भी सामाजिक योजना को बंद नहीं किया जा रहा, बल्कि उनमें पर्याप्त निवेश किया जा रहा है।

बजट की आधार थीम: GYANII मॉडल

प्रधानमंत्री के ‘GYAN’ मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने इसमें एक अतिरिक्त ‘I’ जोड़कर इसे GYANII मॉडल नाम दिया है।

G-गरीब
Y- युवा
A-अन्नदाता,
N-नारी शक्ति
I-इंफ्रास्ट्रक्चर
I- इंडस्ट्री

इन प्राथमिकताओं के लिए बजट का बड़ा हिस्सा केंद्रित किया गया है।

Advertisement

महिलाओं और पोषण पर बड़ा प्रावधान

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: ₹23,882 करोड़

  • महिला एवं बाल विकास विभाग: ₹32,730 करोड़
  • ‘यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना’ के तहत कक्षा 8वीं तक टेट्रा पैक दूध
  • स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के साथ दूध उपलब्ध कराने के लिए 5 वर्षों में ₹6,600 करोड़

किसान कल्याण वर्ष: कृषि पर रिकॉर्ड प्रबंधन

सरकार ने 2026 को किसान कल्याण वर्ष बताते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत ₹1,15,013 करोड़ के प्रावधान का प्रबंधन किया है। इसके अलावा 1 लाख किसानों को सोलर पंप देने की योजना भी बजट में शामिल है।

  • किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग: ₹31,758 करोड़
  • पशुपालन एवं डेयरी: ₹2,365 करोड़
  • सहकारिता विभाग: ₹1,679 करोड़
  • उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण: ₹772 करोड़
  • मछुआरा कल्याण एवं मत्स्य विकास: ₹413 करोड़
  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण: ₹1,863 करोड़

इंफ्रास्ट्रक्चर और धार्मिक आयोजन

  • जर्जर पुल-पुलियाओं की मरम्मत: ₹900 करोड़
  • सड़कों के उन्नयन और मरम्मत के लिए अलग से प्रावधान
  • वीबी-जी-राम-जी मद में ₹28,000 करोड़
  • सिंहस्थ 2028 के लिए ₹3,060 करोड़

शिक्षा, युवा और प्रशासन

  • 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान
  • स्कूल शिक्षा विभाग: ₹36,730 करोड़
  • उच्च शिक्षा विभाग: ₹4,247 करोड़
  • खेल एवं युवा कल्याण: ₹715 करोड़

प्रशासनिक मजबूती के लिए

  • गृह विभाग: ₹13,411 करोड़
  • राजस्व विभाग: ₹13,876 करोड़
  • विधि एवं विधायी कार्य: ₹3,829 करोड़
  • सामान्य प्रशासन: ₹1,172 करोड़
  • जेल विभाग: ₹895 करोड़
  • संसदीय कार्य विभाग: ₹153 करोड़

पर्यावरण और विशेष प्रावधान

  • पर्यावरण विभाग: ₹31 करोड़ (वन्य प्राणी संरक्षण सहित)
  • भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास: ₹175 करोड़

क्या है नया और महत्वपूर्ण?

  • पहला रोलिंग बजट मॉडल, जिससे दीर्घकालिक परियोजनाओं की निरंतर फंडिंग सुनिश्चित होगी।
  • 2047 तक समृद्ध मध्य प्रदेश का लक्ष्य।
  • सामाजिक योजनाओं में कटौती नहीं, बल्कि विस्तार की नीति।
  • कृषि, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को समान प्राथमिकता।
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी का अलर्ट, 15 जिलों के लिये तेज बरसात, गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार

Published

on

MP Weather Alert, MP Rain Forecast 2026, Gwalior Chambal Weather, Thunderstorm Alert MP

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने नए सिस्टम के कारण 15 जिलों के लिये बारिश-आंधी अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। सबसे ज़्यादा असर 18 फरवरी को रहने की संभावना है। इसके बाद सिस्टम कमजोर होगा, लेकिन 19 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

कहां रहेगा मौसम सक्रिय?

मौसम विभाग ने 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 18 फरवरी को बारिश के साथ तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने का ख़तरा है।

  1. ग्वालियर
  2. श्योपुर
  3. मुरैना
  4. भिंड
  5. दतिया
  6. शिवपुरी
  7. गुना
  8. अशोकनगर
  9. राजगढ़
  10. आगर-मालवा
  11. नीमच
  12. मंदसौर
  13. निवाड़ी
  14. टीकमगढ़
  15. छतरपुर

फरवरी में तीसरी बार बारिश

फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार बारिश, ओले और आंधी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिन्होंने फसलों को नुकसान पहुँचाया था। उसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे पूरा कराया। अब 18 फरवरी से यह सिस्टम तीसरी बार प्रदेश पर सक्रिय होगा और भारी बरसात की संभावना से मौसम प्रभावित रहेगा।

अगले 2 दिनों का मौसम

Advertisement

17 फरवरी:

कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना, लेकिन बारिश कम।
भोपाल और इंदौर में दिन भर गर्मी का असर रहेगा।

18 फरवरी:

मौसम का असर बढ़ेगा। 15 जिलों में बारिश-आंधी तथा गरज-चमक का अलर्ट।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: 16 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र: 18 को बजट पेश, 3478 सवालों से घिरेगी सरकार

Published

on

MP Budget Session 2026, Mangubhai Patel Address, MP Budget 2025-26, Supplementary Budget, Ladli Behna Yojana, Assembly Questions, Madhya Pradesh Politics

MP Budget Session 2026: विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 16 फरवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। यह सत्र 6 मार्च तक चलेगा और कुल 12 बैठकें निर्धारित की गई हैं।

18 फरवरी को आएगा बजट

18 फरवरी को सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। इसी सत्र में तीसरा अनुपूरक बजट भी सदन में रखा जाएगा। बजट के दौरान सरकार की आर्थिक प्राथमिकताएं, चुनावी वादों की प्रगति और राजस्व-व्यय संतुलन पर खास नजर रहेगी। विपक्ष ने साफ संकेत दिए हैं कि बेरोजगारी, कृषि भुगतान, लाड़ली बहना योजना, कर्ज और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।

3478 सवालों की बौछार

बजट सत्र के लिए विधायकों ने कुल 3478 प्रश्न लगाए हैं। इनमें 1750 तारांकित प्रश्न, 1728 अतारांकित प्रश्न, इसके अलावा 236 ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी गई हैं। विधानसभा नियमों के मुताबिक प्रतिदिन केवल दो ध्यानाकर्षण पर ही चर्चा संभव है। यानी पूरे सत्र में अधिकतम 24 मामलों पर ही चर्चा हो सकेगी।

Advertisement

10 स्थगन प्रस्ताव भी नोटिस में

विधायकों ने अति आवश्यक महत्व के 10 मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी है। किन प्रस्तावों को चर्चा के लिए मंजूरी मिलेगी, इसका फैसला कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में किया जाएगा।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: शिवपुरी में वकील मर्डर केस के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, 3 शूटर अरेस्ट

Published

on

MP News: Short encounter of lawyer murder case accused in Shivpuri, 3 shooters arrested

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान करैरा थाना क्षेत्र के चिरली तिराहा के पास एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक शूटर पपेंद्र रावत ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को गोलू रावत ने कट्टे से अधिवक्ता की पीठ पर गोली मारी थी। एक ही गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  • गोलू रावत (25), निवासी घुघसी, बड़ौनी
  • पपेंद्र रावत (23), निवासी चांदपुर, डबरा
  • जहीर मुसलमान (24), निवासी घुघसी, बड़ौनी

एसपी बोले- अलग-अलग टीमें बनाकर दी दबिश

अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। रविवार सुबह चिरली तिराहा के पास आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

जमीन और चुनावी रंजिश एंगल पर जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता संजय सक्सेना जमीन से जुड़े विवादों में पैरवी करने और मुकदमे जीतने के लिए जाने जाते थे। परिजनों ने जमीनी रंजिश और चुनावी विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की सुपारी कितनी रकम में दी गई थी और साजिश में किन-किन लोगों की भूमिका रही। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

US Supreme Court, Donald Trump Tariff, Global Tariff Cancelled, India 18% Tariff, US Trade Policy
ख़बर दुनिया2 hours ago

Trump Tariff: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ रद्द किए, 6-3 से फैसला, भारत पर 18% शुल्क भी अवैध

UP Shiksha Mitra Salary Hike, Yogi Government Announcement, UP Instructor Honorarium, UP Election News, Education Department UP, Shiksha Mitra Latest News
ख़बर उत्तरप्रदेश3 hours ago

UP News: यूपी में 1.70 लाख शिक्षा मित्रों को बड़ा तोहफा, मानदेय 10 से बढ़कर 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार मिलेंगे

MP Weather, Madhya Pradesh Rain, MP Rain Alert, February Weather MP, MP Temperature Update, MP Ola Vrishti, MP Mausam Samachar
ख़बर मध्यप्रदेश15 hours ago

MP Weather: MP में मौसम फिर पलटा: फरवरी में तीसरी बार बारिश, दिन का पारा गिरा; 23-24 को फिर बरसात के आसार

CG Teacher Recruitment 2026, Chhattisgarh School Education, CG Vyapam Vacancy, 5000 Teacher Post, CG Government Job
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जल्द, सहायक शिक्षक से व्याख्याता तक पद, व्यापम कराएगा परीक्षा

election-commission-sir-2026-voter-list-update-22-states-april-start
ख़बर देश1 day ago

SIR: देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की तैयारी तेज, अप्रैल से 22 राज्यों में शुरू होगी SIR

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending