Connect with us

खेल खिलाड़ी

टी-20 फॉर्मेट में कोहली ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड, भारतीय बल्लेबाजों में बने नंबर वन!

Published

on

दुबई: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जारी मैच में विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 13 रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल की। विराट ने टी-20 फॉर्मेट की 299वीं पारी में 10 हजार रनों के आंकड़े को छुआ। टी-20 फॉर्मेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही विश्व क्रिकेट में वे ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड, पाकिस्तान के शोएब मलिक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर यह कारनामा कर चुके हैं। कोहली ने गेल के बाद सबसे तेज दस हजार रन भी पूरे किए हैं। इस मामले में बाकी के तीन बल्लेबाज उनसे पीछे हैं। विराट कोहली टी-20 फॉर्मेट में पांच शतक और 74 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन का रहा है।

विश्व क्रिकेट में टी-20 में सबसे ज्यादा रन

  1. क्रिस गेल – 14275 रन
  2. कीरोन पोलार्ड – 11195 रन
  3. शोएब मलिक – 10808 रन
  4. डेविड वॉर्नर – 10019
  5. विराट कोहली – 10038 रन

भारत की तरफ से कोहली के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 351 मैचों की 338 पारियों में कुल 9348 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन ने छह शतक और 65 अर्धशतक लगाए हैं।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26: रोहित-कोहली ग्रेड-B में डिमोट, ए-प्लस ग्रेड खत्म; बुमराह-जडेजा ग्रेड-A में बरकरार

Published

on

BCCI Central Contract 2025-26: Rohit and Kohli demoted to Grade B, A-plus grade scrapped; Bumrah and Jadeja retained in Grade A

BCCI Central Contract 2025-26: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी। इस बार बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ए-प्लस ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसके साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-A से हटाकर ग्रेड-B में डाल दिया गया है। पिछले सीजन में रोहित और कोहली के साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ए-प्लस ग्रेड में शामिल थे। नई लिस्ट में बुमराह और जडेजा को ग्रेड-A में बरकरार रखा गया है। वहीं, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी लगातार दूसरे साल ग्रेड-A में शामिल हैं।

BCCI ने पुरुष वर्ग में कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी है। इनमें ग्रेड-A में 3 खिलाड़ी, ग्रेड-B में 11 और ग्रेड-C में 17 खिलाड़ी शामिल हैं। ग्रेड-B में टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे नाम हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-A से बाहर किए जाने की वजह यह है कि दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों दिग्गजों ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था और इसके बाद मई 2024 में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

ग्रेड-C में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रुतुराज गायकवाड़ समेत 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अक्षर पटेल को ग्रेड-C में डिमोट किया गया है, जबकि साई सुदर्शन को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। मोहम्मद शमी इस बार सूची से बाहर हैं।

महिला क्रिकेट में BCCI ने 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। ग्रेड-A में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं, ग्रेड-B में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा को जगह मिली है। ग्रेड-C में घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

Advertisement

बोर्ड ने फिलहाल नए ग्रेड सिस्टम की सैलरी स्ट्रक्चर पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पिछले सीजन में ए-प्लस ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए सालाना मिलते थे, जबकि ग्रेड-A को 5 करोड़, ग्रेड-B को 3 करोड़ और ग्रेड-C को 1 करोड़ रुपए दिए जाते थे।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

U19 World Cup 2026: भारत छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदा

Published

on

U19 World Cup 2026: India becomes Under-19 World Champion for the sixth time, thrashes England by 100 run

U19 World Cup 2026: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस जीत के हीरो रहे महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली।

वैभव का तूफान: 218 की स्ट्राइक रेट, 15 चौके–15 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी के 150 रन बाउंड्री से आए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन का अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए।

412 रन का पीछा, इंग्लैंड 311 पर ढेर

भारत के दिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके, जबकि दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 सफलता मिली। इंग्लैंड की तरफ से कालेब फॉल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 गेंदों पर 66 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

U-19 WC: भारत 10वीं बार फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; 311 रन का सबसे बड़ा रन चेज

Published

on

U-19 WC: India reach final for 10th time, beat Afghanistan by 7 wickets; highest run chase of 311

U-19 WC: भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। अब 6 फरवरी को फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। टीम की ओर से फैजल शिनोजादा ने 110 रन और उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद 101 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। भारत की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।

311 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ओपनर आरोन जॉर्ज के शतक (115 रन) की बदौलत 41.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रन की अहम पारियां खेलीं। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही। भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया। इसके साथ ही यह यूथ वनडे क्रिकेट में भी सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बन गया।

इस मुकाबले में कुल 620 रन बने, जो भारत और अफगानिस्तान के बीच यूथ वनडे मैच में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 521 रनों का था, जो 27 दिसंबर 2021 को दुबई में बना था।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

SC की सख्त टिप्पणी: क्रिकेट संघों में बैट न पकड़ने वालों का राज क्यों? रिटायर्ड खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए कमान

Published

on

SC's stern remark: Why are non-bat holders the king of cricket associations? Retired players should be given the reins

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट समेत अन्य खेल संघों के संचालन को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि खेल संस्थाओं की कमान उन लोगों के हाथ में होनी चाहिए, जिन्हें खेल की समझ हो। क्रिकेट संघों में रिटायर्ड क्रिकेटरों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए, न कि ऐसे लोगों को जो कभी बैट तक नहीं पकड़ पाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के चुनाव पर रोक लगाने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। MCA के चुनाव 6 जनवरी को होने थे, लेकिन उन पर भाई-भतीजावाद और पक्षपात के आरोप लगे थे।

CJI ने MCA में अचानक बढ़ी सदस्य संख्या पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान CJI ने MCA की सदस्यता में अचानक हुई बढ़ोतरी पर सवाल खड़े किए। कोर्ट ने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि 1986 से 2023 तक एसोसिएशन में 164 सदस्य थे, लेकिन इसके बाद अचानक बड़ी संख्या में नए सदस्य जोड़ दिए गए। CJI ने कहा- इतने सालों तक सदस्य संख्या सीमित रही और फिर अचानक ‘बंपर ड्रॉ’ कैसे हो गया? अगर सदस्य संख्या 300 तक बढ़ानी थी, तो इसमें नामी और रिटायर्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए था।

MCA की ओर से दी गई दलील

MCA और अन्य याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि पूरी प्रक्रिया रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली समिति की निगरानी में हुई थी और कई आवेदनों को खारिज भी किया गया। साथ ही आरोप लगाया गया कि चैरिटी कमिश्नर ने कैबिनेट से सलाह लिए बिना प्रशासक नियुक्त कर दिया।

Advertisement

केदार जाधव ने लगाए वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप

मामले की शुरुआत तब हुई, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा नेता केदार जाधव ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 401 नए सदस्यों को जोड़कर वोटर लिस्ट में हेरफेर किया गया। याचिका में दावा किया गया कि इनमें से कई लोग NCP-SP विधायक रोहित पवार के रिश्तेदार या कारोबारी सहयोगी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी याचिकाएं वापस लेने की अनुमति देते हुए सभी आपत्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने रखने को कहा। साथ ही हाईकोर्ट से मामले का जल्द निपटारा करने का अनुरोध भी किया।

टॉप-5 राज्य क्रिकेट संघों में सिर्फ 2 की कमान पूर्व क्रिकेटरों के हाथ

देश के टॉप-5 राज्य क्रिकेट संघों में से सिर्फ दो ऐसे हैं, जिनकी अगुवाई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के हाथ में है। इनमें बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup: बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर, ICC ने स्कॉटलैंड को दी एंट्री; भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी

Published

on

Bangladesh out of T20 World Cup, ICC gives entry to Scotland; refusal to play in India proved costly

T20 World Cup: बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है। यह फैसला दुबई में हुई ICC की अहम बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी जानकारी ICC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।

ICC ने बांग्लादेश सरकार को भारत में खेलने को लेकर 24 घंटे की डेडलाइन दी थी, लेकिन समय सीमा के भीतर बांग्लादेश की ओर से सहमति नहीं मिलने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया। ICC चेयरमैन जय शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बांग्लादेश को बाहर करने पर अंतिम मुहर लगी।

भारत में मैच कराने के ICC के फैसले के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी (DRC) में अपील दायर की थी, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश का वर्ल्ड कप में खेलना लगभग तय तौर पर असंभव हो गया। ICC के इस फैसले के बाद अब स्कॉटलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा और अपने ग्रुप मैच खेलेगा।

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किया गया। इसके बाद BCB और बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को भेजने से इनकार कर दिया।

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ढाका में नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद स्पष्ट किया था कि मौजूदा हालात में टीम भारत नहीं जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलना चाहता है, लेकिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।

Advertisement

भारत में खेलने से इनकार की 2 बड़ी वजहें

1. मुस्तफिजुर विवाद: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में BCCI द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने को BCB ने राजनीतिक और खेल भावना के खिलाफ बताया।

2. राजनीतिक दबाव और प्रसारण बैन: मुस्तफिजुर को IPL से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने इसे मुद्दा बना दिया। यूनुस सरकार ने IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया और इसके बाद भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग उठी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया।

पाकिस्तान का मिला समर्थन, लेकिन बहिष्कार नहीं

बांग्लादेश को उम्मीद थी कि पाकिस्तान उसके समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। ICC बोर्ड मीटिंग में PCB ने बांग्लादेश का समर्थन जरूर किया, लेकिन वर्ल्ड कप से हटने की घोषणा नहीं की। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

CG Cabinet: Farmers get Rs 10,000 crore gift before Holi: Paddy price difference to be given at Rs 3,100/quintal
ख़बर छत्तीसगढ़4 hours ago

CG Cabinet: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात: 3100 रु./क्विंटल के हिसाब से मिलेगा धान का अंतर

Chhattisgarh: 100-bed hospital worth Rs 18 crore to GPM, CM says a healthy society is the foundation of a prosperous state
ख़बर छत्तीसगढ़12 hours ago

Chhattisgarh: सीएम साय ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ,

AI content: X, YouTube, and Facebook must label AI posts; deepfakes ordered to be removed within 3 hours
ख़बर देश1 day ago

AI content पर सख्ती: X, YouTube, Facebook को AI पोस्ट पर लेबल लगाना होगा; डीपफेक 3 घंटे में हटाने का आदेश

Raipur: 6,412 couples tied the knot in the presence of Chief Minister Sai, record entered in the Golden Book, malnutrition free Chhattisgarh campaign launched
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Raipur: मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का हुआ शुभारंभ

118 opposition MPs have given notice for a no-confidence motion against Lok Sabha Speaker Om Birla; likely to be discussed on March 9
ख़बर देश1 day ago

Lok Sabha Speaker: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष के 118 सांसदों ने दिया नोटिस; 9 मार्च को हो सकती है चर्चा

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending