Connect with us

खेल खिलाड़ी

IPL 2024: KKR तीसरी बार बनी चैंपियन, फाइनल में हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

Published

on

IPL 2024: KKR became champion for the third time, defeated Hyderabad by 8 wickets in the final

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 17वें सीजन के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से मात देकर खिताब को अपने नाम कर लिया। केकेआर ने आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इससे पहले टीम साल 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी को जीतने में कामयाब रही है। फाइनल मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार खेल दिखाते हुए केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 18.3 ओवर्स में 113 रनों के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद केकेआर ने इस टारगेट को सिर्फ 10.3 ओवर्स में हासिल कर लिया।

वेंकटेश अय्यर ने की शानदार बल्लेबाजी

फाइनल मुकाबले में केकेआर टीम के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों से भी ऐसे ही खेल की उम्मीद थी। सुनील नारायण के रूप में शुरुआती झटका लगने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने आक्रामक खेल दिखाने के साथ रहमनुल्लाह गुरबाज के साथ मिलकर पहले 6 ओवर्स में टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 72 रनों तक पहुंचा दिया। गुरबाज के बल्ले से 39 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं वेंकटेश अय्यर इस मैच में टीम को खिताब जिताकर ही वापस लौटे। उन्होंने 26 गेंद में 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

10 साल बाद KKR बनी चैंपियन

कोलकाता नाइट राइडर्स इससे पहले साल 2012 और 2014 में आईपीएल चैंपियन बनी थी। KKR ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट और 2014 में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद KKR 2021 में फाइनल में पहुंची, लेकिन वहां उसे CSK के हाथों खिताबी भिड़ंत में 27 रन से हार मिली थी। अब  2014 के 10 साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाने में सफलता पाई है।

खेल खिलाड़ी

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का दम, वेटलिफ्टिंग में रिशिका कश्यप ने जीता सिल्वर, लकी मरकाम को ब्रॉन्ज

Published

on

Chhattisgarh players Khelo India 2026, Rishika Kashyap silver medal, Lucky Babu Markam bronze, tribal games weightlifting results, Raipur sports news, Chhattisgarh sports achievement, Khelo India Tribal Games performance

Khelo India Tribal Games 2026: रायपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में स्थानीय खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

रिशिका कश्यप का सिल्वर, घरेलू दर्शकों में उत्साह

महिला 86 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ की Rishika Kashyap ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 121 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 55 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा शामिल रहा। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने 150 किलोग्राम के साथ स्वर्ण और असम की बिटुपुना देओरी ने कांस्य पदक जीता।

लकी बाबू मरकाम ने दिलाया ब्रॉन्ज

पुरुष 110 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ के Lucky Babu Markam ने 261 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन घरेलू दर्शकों के लिए गर्व का क्षण रहा।

Advertisement

टीम प्रदर्शन में भी छत्तीसगढ़ चमका

वेटलिफ्टिंग के समापन पर घोषित टीम परिणामों में महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ सेकेंड रनरअप रहा। वहीं पुरुष वर्ग में अरुणाचल प्रदेश ओवरऑल चैम्पियन बना।

जनजातीय खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच

पूरे आयोजन में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छत्तीसगढ़ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है। खिलाड़ियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलता है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Khelo India Tribal Games 2026: 94 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल के लालू ताकू ने जीता गोल्ड

Published

on

Khelo India Tribal Games 2026 weightlifting, Lalu Taku gold medal, 94kg weightlifting India, Raipur sports event, tribal athletes India

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार मुकाबला देखने को मिला। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के Lalu Taku ने कुल 250 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 140 किलोग्राम उठाकर प्रतियोगिता में दबदबा कायम रखा।

टॉप-3 में इन खिलाड़ियों का जलवा

  • सिल्वर मेडल: P Mani Shankar (आंध्र प्रदेश) – 244 किग्रा
  • ब्रॉन्ज मेडल: Khemraj (हिमाचल प्रदेश) – 232 किग्रा

अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन

असम के समुंद्रा दोइमारी और झारखंड के हर्ष कुमार हेम्ब्रम ने 225-225 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन पदक से चूक गए। मध्य प्रदेश के किशन भुरिया 218 किलोग्राम के साथ छठे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के Viravi Khusro ने 160 किलोग्राम के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि तेलंगाना के वी. अरुण 113 किलोग्राम के साथ आठवें स्थान पर रहे।

जनजातीय प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर साबित किया कि देश के दूर-दराज जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ जैसे आयोजन इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Raipur: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज, 2500 खिलाड़ी, 30 राज्यों की भागीदारी

Published

on

Khelo India Tribal Games 2026, Chhattisgarh sports event, tribal athletes India, Vishnu Deo Sai sports initiative

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजन की शुरुआत की। यह खेल महाकुंभ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और इससे देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।

CM साय बोले- खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल में इस आयोजन का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को करोड़ों रुपये की इनाम राशि दी जा रही है।

बस्तर-सरगुजा में खेलों का बढ़ता क्रेज

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 4 लाख और सरगुजा ओलंपिक में साढ़े तीन लाख लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय क्षेत्रों में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी अब खेलों के जरिए मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

खेल हस्तियों की मौजूदगी से बढ़ा गौरव

आयोजन में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बनाया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शामिल हुईं। केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। अब जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय शौर्य और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और गेंद सिंह जैसे नायकों को याद करते हुए खिलाड़ियों को नवा रायपुर स्थित जनजातीय संग्रहालय देखने का आग्रह किया।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026: रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में 3000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Published

on

jashpur development projects 2026, chhattisgarh cm vishnu deo sai news, jashpur road construction projects, cg auditorium project, rural connectivity jashpur, breaking news chhattisgarh development

National tribal games 2026: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के 164 खिलाड़ी भी शामिल हैं।

3 शहरों में होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के मुकाबले तीन प्रमुख शहरों में आयोजित होंगे-

  • रायपुर
  • जगदलपुर
  • अंबिकापुर

राजधानी रायपुर में 5 प्रमुख खेल आयोजित होंगे- 

  • हॉकी

फुटबॉल

तैराकी

तीरंदाजी

Advertisement

वेट-लिफ्टिंग

हॉकी मुकाबले सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे। जबकि फुटबॉल मैच पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले जाएंगे।

जगदलपुर और अंबिकापुर में ये स्पर्धाएं होंगी-

  • Jagdalpur में एथलेटिक्स
  • Ambikapur में कुश्ती
  • पारंपरिक खेल भी शामिल

इस बार डेमो गेम्स के रूप में दो पारंपरिक खेल भी शामिल किए गए हैं-

  • कबड्डी (रायपुर)
  • मलखंब (अंबिकापुर)

कबड्डी मुकाबले सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर किकेट स्टेडिम में  होंगे। इसको लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां हो रही हैं। तीनों शहरों में खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

BCCI: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम, BCCI ने किया ऐलान

Published

on

team india t20 world cup 2026, bcci reward 131 crore, india vs new zealand final 2026, t20 world cup champion india, icc t20 world cup prize money

Mumbai: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने पर 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।

भारत को मिली 27.5 करोड़ प्राइज मनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली।वहीं रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपये) दिए गए। हालांकि इस बार International Cricket Council(ICC) ने प्राइज मनी की आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की थी।

तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश

भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी खिताब जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही टीम इंडिया तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारत इससे पहले 2007, 2024 और अब 2026 में यह खिताब जीत चुका है।भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में यह खिताब अपने नाम किया था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो चुकी हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending