ख़बर देश
IAF Agniveer Recruitment 2022: एयरफोर्स अग्निवायु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खत्म, अब तक के रिकॉर्ड आवेदन आए

IAF Agniveer Recruitment 2022:सरकार द्वारा तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए हाल में ही लॉन्च की गई अग्निवीर योजना को लेकर काफी बवाल हुआ था। लेकिन जब सेनाओं ने नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की, तो युवा रिकॉर्ड संख्या में आवेदन कर रहे हैं। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 24 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी,जो 5 जुलाई को खत्म हो गई। वायुसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड 7,49,899 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इससे पहले तक किसी भी रिक्रूटमेंट साइकिल में अधिकतम आवेदन 6,31,528 दर्ज किए गए थे।
ख़बर देश
Election Result 2026: बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, 202 सीटें जीतीं, असम में बीजेपी की वापसी, PM मोदी बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल

Election Result 2026: देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने भारतीय राजनीति का समीकरण बदल दिया है। सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर पश्चिम बंगाल में देखने को मिला, जहां भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने सबको चौंकाते हुए नंबर-1 पार्टी बनकर उभरी है। असम में हिमंता बिस्वा सरमा की सत्ता में वापसी हुई है, जबकि केरल में 10 साल बाद कांग्रेस ने सरकार बना ली है।
बंगाल में BJP का ‘कमल’ खिलाः ममता को भवानीपुर में हार
294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब तक भाजपा ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की और 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस 70 सीटें जीत सकी और 11 सीटों पर आगे चल रही है । कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों पर सफलता मिली। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।
सबसे चर्चित मुकाबला भवानीपुर सीट पर रहा, जहां भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। 2021 के बाद यह दूसरी बार है जब सुवेंदु ने ममता को चुनावी मैदान में मात दी है।हार के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटर में उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और दोबारा मतगणना की मांग की। वहीं भाजपा ने इसे बंगाल में “परिवर्तन का जनादेश” बताया।
PM मोदी बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिल गया है।” उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रधानमंत्री ने हिंसा खत्म करने और सभी दलों से लोकतांत्रिक माहौल में काम करने की अपील भी की।
तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने चौंकाया
तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने किया। महज दो साल पुरानी पार्टी ने 96 सीटें जीत लीं और 11 सीटों पर बढ़त बनाई। सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है। सबसे बड़ा झटका मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को लगा, जो कोलाथुर सीट से हार गए। उन्हें TVK उम्मीदवार वीएस बाबू ने 8 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। बाबू कुछ महीने पहले ही DMK छोड़कर विजय की पार्टी में शामिल हुए थे।
असम में हिमंता की वापसी, केरल में कांग्रेस की सरकार
असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने 81 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं केरल में 10 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौट आई है। कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि CPI(M) 26 सीटों पर सिमट गई। पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन सरकार बनती दिख रही है।
चुनावी नतीजों से बदला राष्ट्रीय राजनीतिक माहौल
चार राज्यों के नतीजों ने 2029 लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजनीति को नया संदेश दिया है। बंगाल में भाजपा की जीत को पार्टी के लिए बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है, जबकि दक्षिण भारत में विजय की एंट्री ने पारंपरिक दलों की चिंता बढ़ा दी है।
ख़बर देश
Delhi: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, AC में धमाके से आग लगी

Delhi: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 3:45 बजे हुआ, जब बिल्डिंग में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में चारों मंजिलों तक फैल गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय भाजपा विधायक संजय गोयल के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने AC में धमाके के बाद आग फैलने की आशंका भी जताई है। विधायक ने बताया कि कई लोग आग लगने के दौरान दरवाजे का लॉक नहीं खोल पाए, जिससे वे अंदर ही फंस गए। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान DNA जांच के जरिए की जाएगी। पुलिस ने पहचान के लिए शवों की तस्वीरें भी ली हैं।
29 अप्रैल को गाजियाबाद में भी लगी थी भीषण आग
इससे पहले 29 अप्रैल को गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 15 मंजिला टावर-डी में भी आग लग गई थी। आग 9वें फ्लोर से शुरू होकर 7 मंजिलों तक फैल गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। हालांकि सभी निवासी समय रहते सीढ़ियों से नीचे उतरकर बाहर निकलने में सफल रहे और बड़ा जनहानि टल गई।
ख़बर देश
Vedic Clock: काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’, PM मोदी बोले- यह आधुनिक तकनीक और प्राचीन ज्ञान का संगम

Vedic Clock: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विश्व की अनूठी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने घड़ी के डिजिटल फलक पर प्रदर्शित भारतीय पंचांग, मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्र और वैदिक कालगणना प्रणाली की सराहना करते हुए इसे आधुनिक तकनीक और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अद्भुत संगम बताया।
यह वैदिक घड़ी सबसे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित की गई थी, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने 29 फरवरी 2024 को किया था। अब इसे देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित यह घड़ी सबसे पहले बाबा विश्वनाथ को समर्पित की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अप्रैल 2026 को यह वैदिक घड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की थी। इसके बाद 4 अप्रैल को इसे काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। मध्यप्रदेश सरकार का कहना है कि यह पहल भारत की गौरवशाली कालगणना परंपरा को आधुनिक तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।
सूर्योदय के आधार पर काम करती है घड़ी
‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ भारतीय वैदिक समय प्रणाली पर आधारित है। यह घड़ी सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक के समय की गणना करती है। एक वैदिक दिवस को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है।
- सूर्योदय से सूर्यास्त तक 15 मुहूर्त
- सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक 15 मुहूर्त
घड़ी में वैदिक समय, भारतीय मानक समय (IST), पंचांग, विक्रम संवत, तिथि, मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र, सूर्य राशि, चंद्र राशि और ग्रहों की स्थिति जैसी जानकारियां दिखाई देती हैं।
मुहूर्त, कला और काष्ठा की गणना भी खास
- 1 मुहूर्त = 30 कला
- 1 कला = 96 सेकंड
- 1 कला = 30 काष्ठा
- 1 काष्ठा = 3.2 सेकंड
घड़ी सूर्य के कोण और स्थान विशेष के सूर्योदय-सूर्यास्त समय के अनुसार वैदिक समय प्रदर्शित करती है। यानी जिस शहर में यह घड़ी लगेगी, वहां के स्थानीय सूर्योदय के हिसाब से समय दिखाई देगा।
अयोध्या और सभी ज्योतिर्लिंगों में लगाने की तैयारी
मध्यप्रदेश सरकार अब अयोध्या के श्रीराम मंदिर समेत देश के सभी ज्योतिर्लिंगों में ऐसी वैदिक घड़ियां स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इसे भारत की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत को पुनर्जीवित करने की बड़ी पहल माना जा रहा है।
ख़बर देश
Delhi: टेकऑफ से पहले बड़ा हादसा टला, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट रात 1:08 बजे ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली थी। जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए बढ़ा, उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। साथ ही बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया।
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया।
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि घटना के समय विमान एयरबस A330 था। स्थानीय टीम मौके पर मौजूद है और यात्रियों की देखभाल की जा रही है। कंपनी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के लिए उनकी टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचेगी और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जांच करेगी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया।
ख़बर देश
Maoist surrender: तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, AK-47 समेत भारी हथियार सौंपे

Maoist surrender: तेलंगाना में माओवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। राज्य के DGP बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि शनिवार को 47 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी माओवादी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, साउथ बस्तर रीजनल कमेटी की 9वीं और 30वीं प्लाटून और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी से जुड़े हुए थे।
अलग-अलग स्तर के कैडर शामिल
सरेंडर करने वालों में संगठन के कई स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें 1 स्टेट कमेटी मेंबर, 3 डिवीजन कमेटी मेंबर
24 एरिया कमेटी मेंबर, 19 पार्टी मेंबर शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
AK-47, LMG समेत भारी हथियार सौंपे
DGP के मुताबिक, माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा। इनमें 4 AK-47 राइफल, 3 SLR, 1 लाइट मशीन गन (LMG), 2 INSAS राइफल, 2 .410 मस्केट, 1 पिस्टल शामिल हैं। कुल मिलाकर 32 हथियार, 26 मैगजीन, 515 राउंड कारतूस और 10 बंडल कार्डेक्स वायर पुलिस को सौंपे गए।
पुनर्वास नीति और ऑपरेशन का असर
DGP बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे ऑपरेशनों का नतीजा है। सुरक्षा बलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं।
“तेलंगाना में अब माओवादी मूवमेंट नहीं”
DGP ने दावा किया कि राज्य में अब माओवादी गतिविधि नहीं के बराबर रह गई है। जो लोग अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं, उन्हें सरेंडर कर सामान्य जीवन में लौटने का मौका दिया जा रहा है।

















