Connect with us

ख़बर दुनिया

French President: फ्रांस के राष्ट्रपति को विमान से उतरते समय पत्नी ने मारा थप्पड़, कैमरे में कैद हुई घटना

Published

on

French President was slapped by his wife while getting off the plane, the incident was captured on camera

Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को वियतनाम की राजकीय यात्रा के दौरान अपनी पत्नी की वजह से काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। मैक्रों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट से उतरते वक्त उनकी पत्नी उन्हें थप्पड़ लगा रही हैं। ये वायरल वीडियो वियतनाम की राजधानी हनोई का है, जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति बतौर राजकीय यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

French President was slapped by his wife while getting off the plane, the incident was captured on cameraFrench President was slapped by his wife while getting off the plane, the incident was captured on camera

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फर्स्ट लेडी ब्रिगिट को वियतनाम के हनोई में राष्ट्रपति विमान से बाहर निकलते समय इमैनुएल मैक्रों का चेहरा हाथ से धकेलते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, राष्ट्रपति मैक्रों अचानक पीछे हटते हैं, जबकि उनकी पत्नी ब्रिगिट, मैक्रों के मुंह पर धक्का दे रही हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति मैक्रों को फौरन अहसास होता है कि नीचे पत्रकारों का हुजूम है और कैमरे ऑन हैं, इसीलिए वो थोड़ा मुस्कुराकर हाथ हिलाते हैं और फिर वहां से प्लेन के अंदर छिप जाते हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन ने वायरल वीडियो को पहले तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया हुआ कहकर उसे फर्जी बताया था। लेकिन बाद में वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक बयान में भी थोड़ा बदलाव आ गया। राष्ट्रपति मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे एक साधारण “पति-पत्नी का झगड़ा” बताया है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने 24 साल बड़ी स्कूल टीचर से की थी शादी

फ्रांसीसी राष्ट्रपति की शादी की कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है। दरअसल इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की उम्र में 24 सालों का फासला है। मैंक्रों अपनी पत्नी से 24 साल छोटे हैं। बिगिट का जन्म अप्रैल 1953 को हुआ था और वो स्कूल में इमैनुएल मैक्रों को पढ़ाया करतीं थीं। स्कूल में ही मैक्रों और ब्रिगिट में प्यार हो गया था। उस वक्त इमैनुएल मैक्रों सिर्फ 15 सालों के थे जबकि ब्रिगिट करीब 39 सालों की थीं। ब्रिगिट पहले से शादी शुदा और तीन बच्चों की मां थीं। इसके बाद रिश्ता हरगिज मंजूर नहीं था। लिहाजा उनकी शादी काफी विवादित बन गई थी। उनके समाज में भी शादी का काफी विरोध किया गया था। ब्रिगिट ने मैक्रों से शादी के लिए अपने पति से तलाक ले लिया था। साल 2007 में जब इमैनुएल मैक्रों 29 साल के थे और ब्रिगिट 54 साल की थीं, उस वक्त दोनों ने शादी कर ली थी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर दुनिया

Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 210 की मौत, 1,500 लापता

Published

on

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News

Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड से भारी तबाही हुई है। हादसे में अब तक 210 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इनमें नेपाल में 207 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। करीब 1,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल में 900 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें 32 देशों के करीब 525 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, लापता लोगों में 300 से ज्यादा भारतीय भी हैं।

खराब मौसम और कई रास्तों के टूट जाने के बावजूद राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाली सेना ने बुधवार सुबह रसुवा के टिमुरे इलाके से 116 लोगों को सुरक्षित निकाला। इनमें 95 नेपाली और 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं। वहीं, तिब्बत में भी 550 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।

लैंडस्लाइड से आया 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा झटका

बुधवार सुबह करीब 8:37 बजे नेपाल-चीन सीमा के पास तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआत में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया था। बाद में  USGS ने स्पष्ट किया कि 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा महसूस हुआ झटका लैंडस्लाइड के कारण पैदा हुआ था। दरअसल पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ ल्हेंदे खोला नदी में गिरा था। इससे इलाके में तेज बहाव और तबाही की स्थिति बनी। ल्हेंदे खोला, भोटेकोशी नदी की सहायक नदी है। भोटेकोशी नदी चीन से निकलकर नेपाल में प्रवेश करती है।

32 देशों के 525 विदेशी पर्यटक भी लापता

Advertisement

नेपाल में लापता लोगों में अलग-अलग देशों के करीब 525 विदेशी पर्यटक शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक होने का दावा किया गया है। खराब मौसम और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण राहत और बचाव दलों को प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। इसके बावजूद नेपाली सेना और स्थानीय एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

दलाई लामा ने जताया दुख

नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर दलाई लामा ने भी दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के लिए प्रार्थना करते हुए प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदाएं जलवायु परिवर्तन या अन्य कारणों से पैदा होने वाली बड़ी समस्याओं का संकेत हो सकती हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

NDRF की टीमें स्टैंडबाय पर

नेपाल में तबाही के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए NDRF की टीमों को स्टैंडबाय पर रखा है। NDRF के IG नरेंद्र सिंह बुंदेला के मुताबिक, फिलहाल भारत की कोई NDRF टीम नेपाल नहीं भेजी गई है। नेपाल सरकार की ओर से मदद का अनुरोध आने और भारत सरकार की मंजूरी मिलने पर टीमें तुरंत रवाना की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने नेपाल के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री लेकर दो विमान भेजे हैं। इनमें जरूरी दवाइयां और अन्य राहत सामग्री शामिल है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

India Russia Relations: पुतिन बोले- भारत के साथ रूस का कारोबार बढ़ा, जयशंकर से मुलाकात में कहा- इस साल व्यापार में तेजी आई

Published

on

Vladimir Putin, S Jaishankar, India Russia Relations, India Russia Trade, Narendra Modi, BRICS Summit, SCO Summit, Russia News, India News, Moscow News

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि इस साल रूस और भारत के बीच कारोबार बढ़ा है। उन्होंने सोमवार को मॉस्को स्थित क्रेमलिन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान यह बात कही। पुतिन ने कहा कि पिछले साल दोनों देशों के कारोबार में कुछ कमी आई थी, लेकिन इस साल इसमें फिर बढ़ोतरी हो रही है।

पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को दशकों पुराना और मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देश ऊर्जा, उर्वरक, परमाणु ऊर्जा और आधुनिक तकनीक समेत कई क्षेत्रों में सहयोग जारी रखे हुए हैं।

जयशंकर ने पुतिन को PM मोदी का संदेश दिया

मुलाकात के दौरान जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पुतिन के लिए व्यक्तिगत संदेश भी सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी SCO समिट में पुतिन से मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मोदी भारत में होने वाले BRICS समिट में पुतिन का स्वागत करेंगे। जयशंकर ने कहा कि दोनों नेताओं की सालाना बैठक भी आपसी सुविधा के मुताबिक आगे आयोजित की जाएगी।

सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन

Advertisement

जयशंकर का रूस दौरा ऐसे समय हुआ है, जब पुतिन के 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले दोनों नेताओं की SCO समिट के दौरान भी मुलाकात प्रस्तावित है। पुतिन ने जयशंकर से बातचीत में मोदी से जल्द मिलने की उम्मीद भी जताई।

मंटुरोव से भी मिले जयशंकर

जयशंकर ने सोमवार को रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से भी मुलाकात की। दोनों ने भारत-रूस के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जयशंकर रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं और उन्होंने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक की सह-अध्यक्षता भी की। इस बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

व्यापार और आर्थिक रिश्तों पर जोर

भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग लगातार चर्चा के केंद्र में है। मंटुरोव के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में 8% की बढ़ोतरी हुई है। जयशंकर ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग काफी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा है। उन्होंने व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक, परमाणु सहयोग समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

Bangladesh: हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से रिटायर्ड शिक्षक, पत्नी, बेटी और 12 साल के बेटे के शव मिले

Published

on

Bangladesh News, Rangpur News, Hindu Family, Rangpur Death, Bangladesh Hindu Family, Mystery Death, CID Investigation, Detective Branch, Bangladesh Crime

Bangladesh: बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हैं। मृतकों में रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल का बेटा शामिल है। चारों के शव शनिवार रात दासपाड़ा इलाके स्थित उनके बंद घर से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ CID और डिटेक्टिव ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

गुरुवार से बंद थे चारों के फोन

परिजनों के मुताबिक, प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने परिवार से गुरुवार दोपहर आखिरी बार बात की थी। इसके बाद गुरुवार रात से परिवार के चारों मोबाइल फोन बंद हो गए। शनिवार रात जब परिजन दासपाड़ा स्थित घर पहुंचे तो मुख्य गेट बंद था। घर के अंदर भी सभी लाइटें बंद थीं। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और अंदर से चारों के शव बरामद किए।

अलग-अलग जगह मिले शव

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के अधिकारी सुबीर चौधरी के मुताबिक, गणपति चक्रवर्ती का शव छत पर मिला। उनकी पत्नी प्रीतिलता और बेटी आगमी के शव सीढ़ियों के पास मिले। वहीं, 12 साल के बेटे प्रियम का शव बिस्तर के नीचे मिला।परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि परिवार को किसने और क्यों निशाना बनाया। गणपति की भतीजी सोमा चक्रवर्ती के मुताबिक, उनके चाचा का किसी से विवाद या दुश्मनी नहीं थी।

Advertisement

बेटी ने इसी साल पूरी की थी मास्टर्स की पढ़ाई

मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है। गणपति रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे और पिछले साल 31 दिसंबर को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह होम्योपैथी का काम कर रहे थे।

पुलिस, CID और डिटेक्टिव ब्रांच जांच में जुटी

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली थाने के प्रभारी अधिकारी के मुताबिक, पुलिस के अलावा CID और डिटेक्टिव ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चारों की मौत कब और कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह थी। फिलहाल मौत का सही कारण और घटना का पूरा क्रम सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

Trump Iran sanctions: ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ ‘इकोनॉमिक डी-डे’ का ऐलान किया, मदद करने वाले देशों, बैंकों और कंपनियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी

Published

on

Donald Trump, Iran, US Iran Relations, Iran Sanctions, Economic D-Day, US Sanctions, Iran Oil, World News, International News

Trump Iran sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई का ऐलान किया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने समझौते का मौका गंवा दिया है, इसलिए अब उसे आर्थिक तौर पर दुनिया से अलग-थलग करने की कोशिश की जाएगी।

ट्रम्प ने चेतावनी दी कि ईरान की मदद करने वाले देशों और संस्थाओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इसके दायरे में बैंक, कंपनियां, एयरपोर्ट और सरकारी संस्थाएं भी आ सकती हैं।

उन्होंने ईरान के तेल तस्करी नेटवर्क को निशाना बनाने के साथ ही कैश ट्रांसफर, करेंसी एक्सचेंज, जहाजों के रजिस्ट्रेशन और फर्जी कंपनियों के जरिए मिलने वाली आर्थिक मदद को रोकने की बात कही।

ट्रम्प बोले- ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान

ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ईरान के कई सैन्य कारखाने भी तबाह हो चुके हैं। ट्रम्प ने ईरान की आर्थिक स्थिति को लेकर भी दावा किया कि देश की मुद्रा कमजोर हो चुकी है और ईरान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नई आर्थिक कार्रवाई को ‘इकोनॉमिक डी-डे’ बताया। आसान शब्दों में इसका मतलब है कि अमेरिका अब ईरान पर पहले से कहीं ज्यादा बड़ा आर्थिक दबाव बनाने की तैयारी कर रहा है। ट्रम्प ने अन्य देशों से भी ईरान की मदद बंद करने और इस अभियान में अमेरिका का साथ देने की अपील की।

तेल कारोबार और पैसे के लेनदेन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

अमेरिका की नई कार्रवाई का सबसे बड़ा असर ईरान के तेल कारोबार और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन पर पड़ सकता है। ईरान की अर्थव्यवस्था में तेल निर्यात की अहम भूमिका है। अगर दूसरे देश, बैंक और कंपनियां अमेरिकी कार्रवाई या प्रतिबंधों के डर से ईरान के साथ कारोबार कम करती हैं, तो उसके लिए तेल बेचना और विदेशों से भुगतान हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

तेल तस्करी और फर्जी कंपनियों पर भी शिकंजा

ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के उन नेटवर्क पर कार्रवाई की बात कही है, जिनके जरिए कथित तौर पर तेल की तस्करी और अंतरराष्ट्रीय लेनदेन किया जाता है। फर्जी कंपनियों, जहाजों के रजिस्ट्रेशन और वैकल्पिक वित्तीय माध्यमों पर सख्ती बढ़ने से ईरान के लिए प्रतिबंधों से बचकर कारोबार करना मुश्किल हो सकता है। ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश करेगा।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 5 लोगों की मौत, इमारतें गिरीं

Published

on

Indonesia Earthquake, Indonesia 7.7 Earthquake, Indonesia Earthquake Death, Tsunami Alert, Aftershocks, Indonesia News, भूकंप, इंडोनेशिया भूकंप, सुनामी चेतावनी, Earthquake Today, Khabri Taau

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक उस समय सो रहे थे, जब भूकंप के तेज झटकों से इमारतों का मलबा उनके ऊपर गिर गया।

भूकंप के बाद लगातार आए आफ्टरशॉक

मुख्य भूकंप के बाद इलाके में कई तेज आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए। इनमें 6.1, 5.9 और 5.6 तीव्रता के झटके शामिल हैं। लगातार झटकों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुरुआत में कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, कुछ घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

वीडियो में दिखीं क्षतिग्रस्त इमारतें

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में इमारतों को गिरते और क्षतिग्रस्त होते देखा जा सकता है। कई लोग भूकंप के बाद अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल राहत और बचाव एजेंसियां प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन कर रही हैं। मृतकों और नुकसान का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News
ख़बर दुनिया7 hours ago

Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 210 की मौत, 1,500 लापता

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News
ख़बर उत्तरप्रदेश8 hours ago

UP News: कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट-ट्रेनी की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच

MP UCC, Madhya Pradesh UCC, Uniform Civil Code, Mohan Yadav, Mangubhai Patel, MP News, UCC Bill 2026, Madhya Pradesh News
ख़बर मध्यप्रदेश14 hours ago

MP News: मध्यप्रदेश में UCC लागू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ी, राज्यपाल ने दी मंजूरी, अब राष्ट्रपति की स्वीकृति का इंतजार

Jashpur News, Pandripani News, SBI Branch, Chhattisgarh News, Jashpur Development, Banking Facility, CM Sai, Chhattisgarh Government, Raksha Bandhan
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours ago

Chhattisgarh: रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात, CM साय ने SBI की नई शाखा का किया शुभारंभ, कई अन्य विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh Sports, Sports Awards, Vishnu Deo Sai, Arun Sao, Chhattisgarh News, National Sports Day, State Sports Awards, CM Trophy, Raipur News
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Chhattisgarh: प्रदेश के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण, 29 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी- कोच चयनित

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending