Connect with us

ख़बर उत्तर प्रदेश

RSS: प्रयागराज में कल से आरएसएस की चार दिवसीय अहम बैठक, देशभर से जुटेंगे पदाधिकारी

Published

on

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की चार दिवसीय( 16-19 अक्टूबर) अहम बैठक रविवार से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हो रही है। इस बैठक में संघ रचना के सभी 45 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक एवं उनके सह भागीदारी करेंगे। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बैठक स्थल पर शनिवार को पत्रकारों को बताया कि बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय अधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। सुनील आंबेकर ने कहा कि विजयादशमी उत्सव पर पूज्य सरसंघचालक के उद्बोधन में उठाए गए मुद्दों पर बैठक में विशेष चर्चा होगी।

Women’s Asia Cup 2022: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर जीता एशिया कप, 7वीं बार जीता टूर्नामेंट

Advertisement

ख़बर उत्तर प्रदेश

UP News: मुख्तार अंसारी की तबियत एक बार फिर बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

Published

on

UP News: Mukhtar Ansari's health deteriorated once again, fear of heart attack

Banda: उत्तरप्रदेश की बांदा मंडल कारागार में कैद माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत गुरुवार रात एक बार फिर बिगड़ गई है। उसे एक बार फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। ऐसी आशंका है कि उसे हार्ट अटैक आया है। मुख्तार की तबियत पिछले तीन दिनों से ही खराब चल रही थी। उसके सारे चेकअप भी हुए, जिसमें उसकी लगभग सभी रिपोट्स नॉर्मल आई थीं।

बता दें कि दो दिन पहले 26 मार्च को मुख्तार ने जेल प्रशासन से पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसे तत्काल ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने ओवर ईटिंग व कब्ज बताकर इलाज किया और 14 घंटे बाद उसी दिन देर शाम उसे वापस मंडलीय कारागार भेज दिया था। इधर, गुरुवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मुख्तार को हार्ट अटैक पड़ने की आशंका है।

मुख्तार का परिवार भी बांदा के लिए लखनऊ से चल चुका है। इधर हालात बिगड़ने न पाए, इसके लिए जिले भर की पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। जेल के भीतर भी पुलिस फोर्स तैनात है। देर रात तक डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहे और मुख्तार की पल-पल की खबर लेते रहे।

Continue Reading

ख़बर उत्तर प्रदेश

Varun Gandhi: वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, पीलीभीत लोकसभा सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव

Published

on

Varun Gandhi: Suspense over Varun Gandhi, will not contest elections from Pilibhit Lok Sabha seat

Varun Gandhi: पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त होने के साथ ही मेनका-वरुण का पीलीभीत सीट से नाता टूट गया। पिछले 35 वर्षों से कभी मेनका, तो कभी वरुण पीलीभीत जिले से बतौर जनप्रतिनिधि जुड़े रहे। वरुण के बगावती तेवरों के चलते इस बार लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले से ही वरुण गांधी का टिकट कटने की चर्चाएं होनी लगी थीं। ऐसी अटकलें थीं कि वरुण पीलीभीत से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने फॉर्म भी खरीद लिया था। लेकिन नामांकन का अंतिम समय निकल जाने के साथ ही सारी अटकलों पर विराम लग गया।

पीलीभीत से है मेनका-वरुण का तीन दशक से भी ज्यादा का नाता

मेनका गांधी और वरुण गांधी का पीलीभीत से रिश्ता 35 साल पुराना है। वर्ष 1989 में जनता दल से मेनका गांधी ने राजनीति की शुरुआत की थी और तराई के लोगों ने उन्हें तोहफे में जीत दी। हालांकि दो साल बाद मेनका 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के परशुराम गंगवार से हार गईं थीं। इसका बदला उन्होंने वर्ष 1996 में जनता दल के टिकट पर लड़कर ले लिया था। 1998 व 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। वर्ष 2004 में भाजपा ज्वॉइन करने के बाद मेनका ने फिर जीत हासिल की।

वर्ष 2009 में मेनका ने पीलीभीत लोकसभा सीट वरुण के हवाले कर दी और खुद सुल्तानपुर चली गईं। वरुण को रिकॉर्ड मतों से जीत मिली।वर्ष 2014 में मेनका फिर पीलीभीत से लड़कर जीतीं और वरुण सुल्तानपुर से जीते। वर्ष 2019 में एक बार फिर वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद चुने गए। देखा जाए तो पीलीभीत लोकसभा सीट पर 1996 से अब तक मेनका-वरुण का दबदबा कायम है।

Continue Reading

ख़बर उत्तर प्रदेश

UP Madrasa: यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट 2004 असंवैधानिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

Published

on

UP Madrasa: UP Madrasa Board Act 2004 unconstitutional, decision of Allahabad High Court

UP Madrasa News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने इस एक्ट को धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ माना है। कोर्ट ने मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को बुनियादी शिक्षा व्यवस्था में समायोजित करने के लिए यूपी सरकार को निर्देश दिया है। बता दें कि मदरसों की जांच के लिए यूपी सरकार ने अक्टूबर 2023 में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी मदरसों को हो रही विदेशी फंडिंग की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश में अभी करीब 24 हजार मदरसे चल रहे हैं। इसमें करीब 16,500 मदरसे यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा रजिस्टर्ड हैं।

अंशुमान सिंह राठौड़ ने लगाई थी याचिका

यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को अंशुमान सिंह राठौड़ व अन्य ने याचिका दाखिल कर एक्ट को चुनौती दी थी। याचिका के जरिए उन्होंने इसे असंवैधानिक करार बताया था। साथ ही कहा था कि यह एक्ट धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है। हालांकि, मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार प्रियंका अवस्थी ने कहा है कि अभी विस्तृत आदेश का इंतजार है। विस्तृत आदेश के बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।

Continue Reading

ख़बर उत्तर प्रदेश

Budaun Case: बच्चों से नफरत करता था मुख्य आरोपी साजिद, पूछताछ में जावेद का खुलासा

Published

on

Budaun Case: Main accused Sajid hated children, Javed revealed during interrogation

Budaun: बदायूं में बाबा कालोनी निवासी विनोद ठाकुर के दो बेटों की हत्या के मामले का खुलासा हो गया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी साजिद के भाई जावेद ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। गुरुवार शाम 6 बजे SSP आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा, पूछताछ में जावेद ने बताया है कि, उसका बड़ा भाई साजिद बच्चा ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। साजिद की पत्नी के गर्भ में ही बच्चे मर जाते थे। इससे वह बच्चों से नफरत करता था। कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि साजिद ने घटना वाले दिन ही चाकू खरीदा था।

जावेद ने बताया वारदात के दिन क्या हुआ 

दो मासूमों के हत्यारे साजिद का एनकाउंटर वारदात के कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने कर दिया था। अब उसके भाई जावेद ने पुलिस को बताया है कि घटना के दिन वह साजिद के साथ बाइक लेकर गया था और संगीता के घर के नीचे खड़ा हो गया। जबकि साजिद मकान के अंदर चला गया। साजिद जब बाहर निकला, तो उसके हाथ खून से सने थे। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई थी। इसके बाद दोनों भाई मौके से बचकर भाग निकले। इसके बाद गरुवार को बरेली पहुंचा और पुलिस के पास जा रहा था कि टेंपो में ही दो लोगों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तर प्रदेश

Ramlala: प्रियंका चोपड़ा ने किए सपरिवार रामलला के दर्शन, मंदिर परिसर में 15 मिनट रहीं

Published

on

Ramlala: Priyanka Chopra visited Ramlala with her family, stayed in the temple premises for 15 minutes

Ramlala: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ इंडिया में वे आज सहैं। परिवार रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचीं। भारी सुरक्षा के बीच प्रियंका बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद रहीं। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं निक जोनस कुर्ता पहने नजर आए।

अयोध्या पहुंचने के बाद प्रियंका और निक ने सीधे मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। रामलला का दर्शन कर अभिनेत्री सहित पूरा परिवार काफी खुश नजर आया। प्रियंका राम मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहीं।

Advertisement

Continue Reading

ख़बर उत्तर प्रदेश

UP News: Mukhtar Ansari's health deteriorated once again, fear of heart attack UP News: Mukhtar Ansari's health deteriorated once again, fear of heart attack
ख़बर उत्तर प्रदेश3 hours ago

UP News: मुख्तार अंसारी की तबियत एक बार फिर बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

Banda: उत्तरप्रदेश की बांदा मंडल कारागार में कैद माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत गुरुवार रात एक बार फिर बिगड़ गई...

Varun Gandhi: Suspense over Varun Gandhi, will not contest elections from Pilibhit Lok Sabha seat Varun Gandhi: Suspense over Varun Gandhi, will not contest elections from Pilibhit Lok Sabha seat
ख़बर उत्तर प्रदेश1 day ago

Varun Gandhi: वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, पीलीभीत लोकसभा सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव

Varun Gandhi: पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त होने...

UP Madrasa: UP Madrasa Board Act 2004 unconstitutional, decision of Allahabad High Court UP Madrasa: UP Madrasa Board Act 2004 unconstitutional, decision of Allahabad High Court
ख़बर उत्तर प्रदेश6 days ago

UP Madrasa: यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट 2004 असंवैधानिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

UP Madrasa News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार दिया है।...

Budaun Case: Main accused Sajid hated children, Javed revealed during interrogation Budaun Case: Main accused Sajid hated children, Javed revealed during interrogation
ख़बर उत्तर प्रदेश1 week ago

Budaun Case: बच्चों से नफरत करता था मुख्य आरोपी साजिद, पूछताछ में जावेद का खुलासा

Budaun: बदायूं में बाबा कालोनी निवासी विनोद ठाकुर के दो बेटों की हत्या के मामले का खुलासा हो गया। हत्याकांड के...

Ramlala: Priyanka Chopra visited Ramlala with her family, stayed in the temple premises for 15 minutes Ramlala: Priyanka Chopra visited Ramlala with her family, stayed in the temple premises for 15 minutes
ख़बर उत्तर प्रदेश1 week ago

Ramlala: प्रियंका चोपड़ा ने किए सपरिवार रामलला के दर्शन, मंदिर परिसर में 15 मिनट रहीं

Ramlala: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ इंडिया में वे आज सहैं।...

Advertisement

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending