ख़बर देश
ड्रग इंस्पेक्टर निकला अकूत संपत्ति का मालिक, 4 करोड़ मिला कैश, करोड़ों की अन्य संपत्ति का खुलासा

पटना: राजधानी में एक ड्रग इंस्पेक्टर के पास करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हुआ है। बिहार स्टेट विजलेंस टीम ने इंस्पेक्टर के चार ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें उसके पास अकूत संपत्ति का पता चला है। ड्रग इंस्पेक्टर के पास 5 बोरों में चार करोड़ रुपए नकदी के अलावा सोने चांदी की ज्वेलरी और जमीनों के दस्तावेज विजलेंस विभाग ने जब्त किए हैं। पटना के सुल्तानगंज में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करने के बाद बिहार स्टेट विजलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है।
#WATCH | Patna, Bihar: A team of surveillance department raided the residence of Drug Inspector Jitendra Kumar in the disproportionate assets case. A huge amount of cash, many land papers, gold, silver and four luxury cars were recovered: Surendra Kumar Maur, DSP Monitoring Dept pic.twitter.com/sukTl70OXs
— ANI (@ANI) June 25, 2022
R.O. No. 12276/ 129



ख़बर देश
Adani: आरबीआई ने बैंकों से मांगी अडाणी समूह की कर्ज और निवेश की रिपोर्ट, संसद में हंगामा

Gautam Adani: भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सभी बैंकों से अडाणी समूह में उनके एक्सपोजर की रिपोर्ट मांगी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपने आरबीआई सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। बुधवार को ही अडाणी समूह में 20 हजार करोड़ के अपने फुली सबस्क्राइब्ड FPO को वापस लिया है। इसके बाद गुरुवार को अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
India's central bank (Reserve Bank of India) has asked local banks for details of their exposure to the Adani group of companies, government and banking sources, reports Reuters pic.twitter.com/EHxDfVNmhD
— ANI (@ANI) February 2, 2023
अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने इस पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने FPO वापस ले लिया है। इस फैसले से हमारे मौजूदा परिचालन और भविष्य की योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गौतम अडाणी ने अपने जारी वीडियो संदेश में कहा, “पूरी तरह से सब्सक्राइब्ड FPO को वापस लेने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया होगा। लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए, बोर्ड ने दृढ़ता से महसूस किया कि FPO के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा।”
Chairman @gautam_adani's address to investors after withdrawal of the fully subscribed AEL FPO#GrowthWithGoodness #NationBuilding #AdaniGroup pic.twitter.com/f9yaYrxCzx
— Adani Group (@AdaniOnline) February 2, 2023
गुरुवार को संसद में हुआ हंगामा
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस समेत 13 विपक्षी पार्टियों ने मीटिंग की। यह मीटिंग राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में हुई। इनमें से 9 पार्टियों ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। विपक्ष ने पूरे मामले की जांच संसदीय समिति या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की। इससे लेकर आज संसद में भारी हंगामा हुआ। इससे दोनों सदनों की कार्रवाई को दोपहर तक स्थिगित कर दिया गया।
Either a Joint Parliamentary Committee or a team under the supervision of the CJI of Supreme Court should investigate this: Leader of Opposition Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/rdTbvMn3tf
— ANI (@ANI) February 2, 2023
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर देश
Budget 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, देखें बजट से किसको क्या मिला

Aam Budget 2023-24: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने बजट को अगले साल का ब्लू प्रिंट बताया। उन्होंने मौजूदा साल 7 फीसदी विकास दर रहने की उम्मीद जताई। इसमें मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए आयकर में टैक्स की छूट की सीमा को 5 से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया है। इसके अलावा टैक्स स्लैब्स को भी 7 से घटाकर 5 कर दिया है। आईटीआर के लिए नया फॉर्म जारी किया गया है। सरकार ने बजट में सात प्राथमिकताएं तय की हैं।
बजट की सात प्राथमिकताएं

1. समग्र विकास
2. अंतिम मील तक पहुंचना
3. इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश
4. क्षमता को उजागर करना
5. हरित विकास
6. युवा
7. वित्तीय क्षेत्र
ये रहा देश का नया टैक्स सिस्टम
- 3 लाख से 6 लाख- 5 फीसदी
- 6 लाख-9 लाख – 10फीसदी
- 9 लाख-12 लाख- 15 फीसदी
- 12 लाख से-15 लाख- 20 फीसदी
- 15 लाख से ऊपर- 30 फीसदी
क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा
सस्ता
- खिलौने, साइकिल, आयतित ऑटोमोबाइल
- कुछ मोबाइल फोन, कैमरा लैंस
- बायोगैस
- लीथियन ऑयन बेटरी सस्ती होंगी। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ते होंगे।
- एलईटी टीवी सस्ते होंगे।
- देशी इलैक्ट्रिक चिमनी सस्ती होंगी।
महंगा
- सिगरेट
- विदेश से आने वाली चांदी की चीजें
- सोना, चांदी, प्लेटिनम, हीरा
- विदेशी इलैक्ट्रिक चिमनी सस्ती होंगी।
कृषि क्षेत्र को क्या मिला
सरकार ग्रीन गोथ को बड़ी प्राथमिकता देगी। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न योजना लाई गई है। कृषि ऋण फंड 20 लाख करोड़ किया गया। कृषि क्षेत्र में स्टोरेज क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
- कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा।
- बागवानी के लिए 2200 करोड़ का फंड।
- 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग के लिए मदद दी जाएगी।
- कीटनाशक के लिए 100 बायो इनपुट सेंटर बनेंगे।
- गोबर धन स्कीम के लिए 1000 करोड़ का फंड।
रेलवे, बुनियादी ढांचे पर सरकार ने फंड में किया बड़ा इजाफा
सरकार ने रेलवे के फंड में बड़ा इजाफा करते हुए 2.4 लाख करोड़ का बजट दिया है। यह 2014 के मुकाबले 9 गुना ज्यादा है। इसमें 100नई योजनाओं की पहचान कर उनके लिए 75000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। देश में 50 अतिरिक्त एयरपोर्ट, वाटरवे, हेलीपोटर्स का लक्ष्य है। ट्रांसपोर्ट इंफ्रा के लिए 75000 करोड़ का फंड रखा गया है। अब नगर निगम भी बुनियादी ढांचे में विकास के लिए बॉन्ड ला सकेंगे। कर्नाटक को सूखे से निपटने के लिए 5300 करोड़ का फंड दिया गया है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘देखो अपना देश योजना’ को लॉन्च किया गया है।
डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ते कदम
- AI के लिए तीन सेंटर ऑफ इंटेलीजेंस बनाएंगे।
- 5G के लिए 100 लैब बनाई जाएंगी।
- डिजिटल साक्षरता पर जोर दिया जाएगा।
- ई-न्यायालय के लिए 7 हजार करोड़ का प्रावधान।
- आधार डिजिलॉकर पहचान के तौर पर मान्य होगा।
- देश में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।
स्किल इंडिया से सरकार युवाओं को करेगी मजबूत
- स्किल इंडिया के लिए 100 सेंटर खोले जाएंगे।
- युवाओं को ग्लोबल स्तर की ट्रेनिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- पीएम कौशल विकास योजना-4 लॉन्च।
- 47 लाख युवाओं को तीन साल तक भत्ता देंगे।
- एकलव्य स्कूलों में 38800 पदों पर भर्ती होगी।
वेल्थ के साथ हेल्थ पर भी ध्यान
- देश में 157 नर्सिंग कॉलेज बनाए जाएंगे।
- आईसीएमआर लैब की संख्या बढ़ेगी।
- 2047 तक सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन का लक्ष्य।
- चिकित्सा क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा।
- फार्मा इनोवेशन के लिए फंड, निवेश को प्राथमिकता।
- देश में अब मेनहोल में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मचारी, 100 फीसदी मशीन से होगी सफाई।
स्वस्थ्य पर्यावरण के लिए उठाए कई कदम
- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए 19700 करोड़ का प्रावधान।
- एनर्जी सिक्योरिटी के लिए 35000 करोड़ का फंड।
- लद्दाख में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 20700 करोड़ का प्रावधान।
- 2070 तक शून्य कार्बन का लक्ष्य।
- पुराने वाहनों को स्क्रैप में बदलने के लिए राज्यों को मदद करेगी केंद्र सरकार।
- समुद्री इलाकों में मेंग्रोव प्लांटेशन किया जाएगा।
- ग्रीन क्रेडिट कार्ड जल्द लाएंगे।
कमजोर को नहीं किया अनदेखा
- गरीबों को अगले एक साल के लिए मुफ्त अनाज योजना के लिए 2 लाख करोड़ का बजट।
- पीएम आवास योजना का बजट 66 फीसदी बढ़ाकर 79 हजार करोड़ किया गया।
- आदिवासियों के विकास के लिए 15000 करोड़ का फंड।
- निर्धन कैदियों को जुर्माना और जमानत के लिए आर्थिक सहायता।
कारोबारियों की राहत देने की कोशिश
- कारोबार में वन स्टॉप समाधान पर जोर, एकीकृत फाइलिंग पर जोर
- MSME के लिए नई डिजिटल लॉकर योजना।
- केवाईसी प्रक्रिया आसान होगी, पैन पहचान के तौर पर मान्य होगा।
- कोरोना प्रभावित कारोबारियों को लाभ
- 5 फीसदी से कम नगदी वाले MSME को टैक्स में 3.7 लाख तक की राहत
- 3 करोड़ तक टर्नओवर वाले MSME को राहत
- कॉपरेटिव के लिए टीडीएस सीमा 3 करोड़ की गई।
बुजुर्ग और महिलाओं का हाथ किया मजबूत
- सरकार महिलाओं के लिए नई बचत योजना लेकर आई है।
- महिलाएं 2 साल के लिए 2 लाख के निवेश पर 7.5 फीसदी ब्याज का लाभ ले सकती हैं।
- वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से बढ़ाकर 9 लाख की जाएगी।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर देश
Dhanbad Fire: अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, 14 की मौत

Dhanbad Fire: झारखंड के धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में जलकर अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं। धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ा फाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल और पुलिस कर्मी लोगों को रेस्क्यू करने में लगे हुए हैं। इस हादसे में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में लगी। आग की लपटों को देखते हुए भारी जान माल के नुकसान की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के चलते अपार्टमेंट में काफी संख्या में लोग जुटे थे।
14 people dead & 12 others are injured in the fire that broke out in an apartment in Dhanbad. Several people were in the apartment to attend a marriage function. Cause of the fire is still not known. We're focusing on rescue. Injured shifted to hospital: SSP Dhanbad Sanjiv Kumar
— ANI (@ANI) January 31, 2023
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर देश
Economic Survey 2022-23: लोकसभा में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, विकास दर 6.5% रहने का अनुमान

Economic Survey 2022-23: आम बजट 2023-23 से पहले आज मंगलवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। जिसके अनुसार भारत में आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 में 6.5 फीसदी की विकास दर बनी रहेगी। बावजूद इसके दुनियाभर में मंदी को लेकर भय का माहौल है। वहीं भारत विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में अपनी मौजूदगी बनाए रहेगा। दुनिया में क्रय क्षमता के मामले में भी भारत दुनिया के अंदर तीसरी सबसे बड़ी और विनिमय दर के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है।
कोरोना के बुरे दौर के बाद अर्थव्यवस्था की रिकवरी तेज

कोरोना के बुरे दौर के बावजूद दूसरे देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की रिकवरी घरेलू मांग और पूंजीगत निवेश में बढ़ोतरी की वजह से तेज रही है। हालांकि, आर्थिक सर्वेक्षण में यह चिंता जताई गई है कि दुनियाभर में कीमतें बढ़ रही हैं। इससे चालू खाता घाटा बढ़ सकता है और रुपए पर दबाव भी रह सकता है। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत के पास पर्यात विदेशी मुद्रा भंडार होने के चलते चालू खाते के घाटे को वित्त पोषित किया जा सकता है। रुपए के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए भी यह पर्याप्त है।
महंगाई से निपटना बड़ी चुनौती
यूरोप में जारी संघर्ष के कारण दुनियाभर में चिंता का माहौल है। इसके चलते महंगाई पर लगाम कसना बड़ी चुनौती है। हालांकि आर्थिक सर्वेक्षण कहता है कि कोरोना के बुरे दौर से उबर कर भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ चुकी है। वित्तीय वर्ष 2022 में अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर है और देश की अर्थव्यवस्था ने कोरोना पूर्व की स्थिति हासिल कर ली है। सर्वेक्षण के अनुसार RBI की ओर से उठाए गए कदमों की वजह से नवंबर महीने में खुदरा महंगाई दर RBI के टॉलरेंस बैंड के नीचे आ गई है। वहीं दुनिया की अधिकांश करेंसी की तुलना में भारतीय करेंसी डॉलर के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर देश
Bharat Jodo Yatra: श्रीनगर में यात्रा का हुआ समापन, करीब 3570 किलोमीटर रहा यात्रा का सफर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर में समापन हो गया। 145 दिन से चल रही यात्रा के समापन पर राहुल गांधी काफी भावुक नजर आए। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में बर्फबारी के बीच जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मैं सालों से रोज 8-10 किलोमीटर तक दौड़ता रहा हूं, ऐसा लगता था ये यात्रा आसान होगी। लेकिन यात्रा के दौरान कॉलेज के दिनों में फुटबॉल खेलते समय लगी एक पुरानी चोट उभर आई, ऐसे में जो आसान लगता था वो मुश्किल हो गया।
कॉलेज के दिनों में फुटबॉल खेलते वक्त @RahulGandhi जी के घुटने में लगी चोट 'भारत जोड़ो यात्रा' में चलते वक्त फिर से उभर आई।
दर्द बढ़ गया, यात्रा मुश्किल लगने लगी।
और फिर एक चिट्ठी आई, जिसने उस दिन दर्द का नामोनिशान मिटा दिया।
सुनिए वो किस्सा 👇🏼 pic.twitter.com/Ae3v6qKheP
— Congress (@INCIndia) January 30, 2023
कश्मीर आना घर आने जैसा
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘जब मेरे भाई कश्मीर की तरफ आ रहे थे, उन्होंने मुझे और मेरी मां को संदेश भेजा था। उन्होंने कहा- “मुझे लग रहा है, मैं अपने घर जा रहा हूं। जब यहां के लोग मुझसे गले मिलते हैं तो उनकी आंखों में आंसू होते हैं…तब लगता है जैसे उनका दर्द मेरे सीने में समा रहा है।”
जब मेरे भाई कश्मीर की तरफ आ रहे थे, उन्होंने मुझे और मेरी मां को संदेश भेजा था।
उन्होंने कहा- "मुझे लग रहा है, मैं अपने घर जा रहा हूं।
जब यहां के लोग मुझसे गले मिलते हैं तो उनकी आंखों में आंसू होते हैं…तब लगता है जैसे उनका दर्द मेरे सीने में समा रहा है।"
:@priyankagandhi जी pic.twitter.com/Ueq9gL9YuS
— Congress (@INCIndia) January 30, 2023
बर्फ के साथ खेलते नजर आए राहुल-प्रियंका
श्रीनगर में आज सुबह से ही बर्फबारी हो रही थी। राहुल और प्रियंका ने इसका भी खूब लुत्फ उठाया। दोनों एकदूसरे पर बर्फ उछालते हुए नजर आए।
शीन मुबारक! 😊pic.twitter.com/V9Y8jCf0MS
— Congress (@INCIndia) January 30, 2023
R.O. No. 12276/ 129


-
अर्थ जगत4 hours ago
Gautam Adani: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के झटके से आधी हुई अडाणी की दौलत, अब सुधरने लगे हालात
-
ख़बर छत्तीसगढ़11 hours ago
Raipur News: तेलघानी आरओबी और गोगांव आरयूबी का हुआ लोकार्पण, 6 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ
-
ख़बर मध्यप्रदेश4 hours ago
MP News: CM शिवराज 5 फरवरी को करेंगे विकास यात्रा का शुभारंभ, इस जिले में दिखाएंगे हरी झंडी
-
ख़बर मध्यप्रदेश3 hours ago
MP News: लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट, मुख्यमंत्री ने बताई आवेदन की तारीख