Connect with us

ख़बर बिहार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, इनकी पेंशन में किया डबल से ज्यादा इजाफा

Published

on

Bihar News: Chief Minister Nitish Kumar made a big announcement, more than doubled their pension

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी।

एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगी मदद

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे एक करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

तेजस्वी को दिया जवाब

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव घोषणा कर चुके हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में अगर राजद की सरकार बनती है, तो बुजुर्गों को 1,500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। यह योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लागू की जाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धा पेंशन, दिव्यांगों के लिए पेंशन में डबल से भी ज्यादा वृद्धि कर तेजस्वी के हाथ से यह मुद्दा छीन लिया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर बिहार

Patna: 31 साल पुराने केस में पप्पू यादव गिरफ्तार, बेहोशी के बाद PMCH लाया गया; देर रात आवास पर 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Published

on

Patna: Pappu Yadav arrested in a 31-year-old case, brought to PMCH after fainting; high-voltage drama at his residence lasts three hours late at night

Patna: पूर्णिया से सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शनिवार सुबह इलाज के लिए पटना के PMCH लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें सिर दर्द और धड़कन तेज होने की शिकायत है। इससे पहले पटना पुलिस ने उन्हें शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 31 साल पुराने (1995) एक मामले में पटना की विशेष अदालत के गिरफ्तारी आदेश के बाद की गई।

मंदिरी आवास पर पुलिस की रेड, इलाका बना छावनी

शुक्रवार रात पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर सिटी एसपी, 5 डीएसपी, 6 थानेदार और करीब 100 पुलिसकर्मी पहुंचे। उनके घर और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने पर पप्पू यादव घर के सबसे ऊपरी फ्लोर पर थे। इस दौरान सूचना मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

बेहोशी के बाद हालात बिगड़े

करीब 3 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। गिरफ्तारी के वक्त पप्पू यादव बेहोश हो गए, जिसके बाद समर्थक भड़क उठे। पुलिस और समर्थकों के बीच हाथापाई हुई। कुछ समर्थक पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए, हालांकि हालात पर बाद में काबू पा लिया गया।

Advertisement

IGIMS के बाद PMCH शिफ्ट

गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को पहले IGIMS में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इसके बाद वे पुलिस कस्टडी में रहे। शनिवार सुबह उन्हें स्ट्रेचर पर PMCH लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, आज उनकी कोर्ट में पेशी हो सकती है।

पुलिस का पक्ष

पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया, “यह 1995 का मामला है। ट्रायल चल रहा था। सांसद को कोर्ट में उपस्थित होना था, लेकिन वे तय तारीख पर नहीं पहुंचे, इसी कारण गिरफ्तारी की गई।”

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Patna: पटना में RJD की बड़ी बैठक, तेजस्वी यादव बने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Published

on

Patna: Big meeting of RJD in Patna, Tejashwi Yadav becomes acting national president

Patna: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक पटना के मौर्या होटल में चल रही है। इस बैठक में बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक की अध्यक्षता खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कर रहे हैं। इस मौके पर राबड़ी देवी, मीसा भारती और संजय यादव भी मौजूद रहे। देशभर से आए करीब 200 डेलिगेट्स और कार्यकारिणी सदस्य इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

लालू यादव ने सौंपा जिम्मेदारी का संकेत

स्वास्थ्य कारणों और आने वाले राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए लालू प्रसाद यादव संगठन की जिम्मेदारी धीरे-धीरे अगली पीढ़ी को सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

क्यों अहम है यह फैसला?

तेजस्वी यादव पहले ही बिहार में विपक्ष के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर स्थापित हो चुके हैं। अब कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर फैसले लेने की औपचारिक शक्ति मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती देने के लिए पार्टी को एक ऊर्जावान और युवा नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही थी। तेजस्वी को यह जिम्मेदारी देकर राजद ने युवाओं को सीधा संदेश देने की कोशिश की है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM में बड़ी टूट के संकेत, डिनर पार्टी से गायब रहे चार में से तीन विधायक

Published

on

Bihar: Signs of a major split in Upendra Kushwaha's RLM party; three out of four MLAs were absent from a dinner party

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद एनडीए के सहयोगी दलों के बीच जोर आजमाइश का खेल जारी है। जहां एक ओर जीतन राम मांझी राज्य सभा जाने के लिए एनडीए पर दवाब बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) पर बिखराव का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार की रात उपेन्द्र कुशवाहा ने लिट्टी चोखा की पार्टी आयोजित की, जिसमें ढ़ेर सारे लोग शामिल हुए। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि उस लिट्टी चोखा पार्टी में उनके चार विधायकों में से ही तीन विधायक नहीं पहुंचे। सूबे की सियासत में इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

दिल्ली में मुलाकात को लेकर लग रही अटकलें

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM)के चार विधायकों में से तीन, माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह ने कुशवाहा की दावत से दूरी बनाए रखी। जबकि चौंकाने वाली बात यह है कि ये तीनों विधायक उस वक्त पटना में ही मौजूद थे। इससे पहले इन तीनों ने दिल्ली जाकर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी और उन्हें बधाई दी थी।

क्या हैं बगावत के मायने?

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आरएलएम (RLM) विधायकों की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बढ़ती नजदीकी कुशवाहा के लिए खतरे की घंटी है। 2025 के चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी थी। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार या पार्टी के भीतर लिए जा रहे फैसलों को लेकर विधायक खुश नहीं हैं। ऐसे में अगर महज चार विधायकों वाली पार्टी में  तीन विधायक बागी रुख अपनाते हैं, तो तकनीकी रूप से दल-बदल कानून के तहत पार्टी के विलय या अलग गुट बनाने का रास्ता साफ हो सकता है। फिलहाल, उपेंद्र कुशवाहा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके आवास पर हुई सन्नाटे वाली डिनर पार्टी ने बहुत कुछ बयां कर दिया है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार केे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Published

on

Bihar: Nitish Kumar takes oath as Chief Minister of Bihar for the 10th time, 26 ministers also take oath

Patna: नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा एनडीए सरकार में 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें बीजेपी से 14, जदयू से 8, लोजपा(R) से 2, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1-1 मंत्री बनाए गए। बता दें कि बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ये दोनों नेता पिछली सरकार में भी उपमुख्यमंत्री के पद पर ही थे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व एनडीए नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश के साथ लेसी सिंह, नितिन नबीन, मदन साहनी, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद और रमा निषाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रावण कुमार, मंगल पांडे, डॉ. दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी भी मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: 19 नवंबर को भंग होगी बिहार विधानसभा, 20 नवंबर को शपथ लेगी नई सरकार

Published

on

Bihar Assembly will be dissolved on November 19, new government will be sworn in on November 20

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव सौंप दिया। 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग हो जाएगी। इससे पहले आज वर्तमान सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ। सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। जनता दल यूनाईटेड नेता विजय चौधरी ने कहा कि राजभवन में सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंप दिया।

मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण

पटना में मंगलवार को जेडीयू (JDU) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। कल ही बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी। इसके बाद एनडीए की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

20 नवंबर को गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

UP News: Yogi roared in the assembly on the Shankaracharya controversy, said- not everyone can write Shankaracharya, the law is equal for everyone
ख़बर उत्तरप्रदेश11 hours ago

UP News: शंकराचार्य विवाद पर विधानसभा में गरजे योगी, बोले- हर कोई नहीं लिख सकता शंकराचार्य, कानून सबके लिए बराबर

MP News: A Tavera filled with wedding guests falls into a dry pond in Vidisha: 3 dead, 7 injured; 2 in critical condition
ख़बर मध्यप्रदेश1 day ago

MP News: विदिशा में बारातियों से भरी टवेरा सूखे तालाब में गिरी: 3 की मौत, 7 घायल; 2 की हालत नाजुक

ख़बर दुनिया1 day ago

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत, 209 सीटों के साथ बहुमत, तारिक रहमान के PM बनने का रास्ता साफ; हसीना ने चुनाव को बताया फर्जी

UP News: Amjad, carrying a reward of 50,000 rupees, killed in Muzaffarnagar; 25-minute encounter; SP-CO's jackets hit by bullets
ख़बर उत्तरप्रदेश1 day ago

UP News: मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, 25 मिनट मुठभेड़, एसपी-सीओ की जैकेट में लगी गोलियां

Chhattisgarh: Mega salary package for state government employees, accident insurance worth Rs 1.25 crore, benefits for daughter's marriage and higher education
ख़बर छत्तीसगढ़2 days ago

Chhattisgarh: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए मेगा सैलरी पैकेज, 1.25 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बेटी की शादी-उच्च शिक्षा पर भी मिलेगा लाभ

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending