ख़बर देश
सीएए के विरोध प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबल सहित 7 की मौत, गृहमंत्री शाह ने देर रात ली आपात बैठक
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के बीच दिल्ली के जाफराबाद रोड, भजनपुरा और मौजपुर में सीएए के विरोध में हिंसक प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। लूटपाट और हिंसा पर उतारू भीड़ ने आम लोगों और सार्वजनिक संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचाया। उपद्रवियों की ओर से की गई फायरिंग में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्सटेबल रतनलाल शहीद हो गए हैं। जबकि शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा को गंभीर चोट आई है। उन्हें पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्थरबाजी और फायरिंग में 6 अन्य की भी मौत हुई है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार देर रात आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है।
हिंसा पर उतारू भीड़ ने घरों में पथराव किया और दुकानों के शटर तोड़कर लूटपाट भी की। एक पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह सारी घटनाएं छह से आठ किलोमीटर के क्षेत्र के अंदर हुई हैं। ऐतिहातन जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। वेलकम मेट्रो स्टेशन के आगे से मेट्रो आगे नहीं जा रही है। हिंसक प्रदर्शनों के चलते उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लगाई गई है।
गृह मंत्रालय ने दिल्ली में हो रही हिंसा पर बयान जारी कर कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा, अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुनियोजित होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और लगातार गृह मंत्रालय के संपर्क में है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर कंट्रोल रूम से ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
ख़बर देश
Monsoon Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों तक पहुंचा, MP-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश

New Delhi: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रविवार तक मानसून 12 राज्यों में पहुंच चुका है। इसने केरल, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को पूरी तरह कवर कर लिया है। वहीं कई अन्य राज्यों में भी मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है।
इधर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर तेज आंधी के चलते एक ऑटो पलट गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
दिल्ली में रविवार को हुई आंधी और बारिश का असर एयर ट्रैफिक पर भी पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद तीनों विमानों को परिचालन से बाहर कर दिया गया है।
दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले सप्ताह हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है।
9 जून का मौसम पूर्वानुमान
- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना।
- ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान।
- पूर्वी राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
10 जून का मौसम पूर्वानुमान
- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश जारी रह सकती है।
- बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
- मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश हो सकती है।
- पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून और आगे बढ़ेगा तथा देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में इसकी सक्रियता बढ़ने की संभावना है।
ख़बर देश
ओडिशा में इंजीनियर के घर छापा, बैंक लॉकर से ₹2 करोड़ कैश मिला, 5 इमारतें और 14 प्लॉट भी मिले

Odisha Vigilance Raid: ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कंधमाल जिले के बालीगुडा में पदस्थ असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) बैकुंठ नाथ बेहेरा के कई ठिकानों पर शनिवार को एक साथ छापेमारी की गई। जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति और भारी मात्रा में नकदी का खुलासा हुआ है।
बैंक लॉकर से मिला ₹2 करोड़ से ज्यादा कैश
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, बैकुंठ नाथ बेहेरा और उनकी पत्नी के नाम पर चार बैंक लॉकर मिले हैं। इनमें से दो लॉकरों से ही ₹2 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की गई है। नोटों की गिनती अभी भी जारी है। इसके अलावा जांच में 341 ग्राम सोने के आभूषण, 45 लाख रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि, पांच बहुमंजिला आलीशान इमारतें और 14 कीमती जमीन के प्लॉट भी सामने आए हैं।
कई शहरों में एक साथ छापेमारी
विजिलेंस विभाग ने भुवनेश्वर, बारीपदा, जाजपुर के धर्मशाला और कंधमाल जिले के बालीगुडा स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस अभियान में दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), पांच डीएसपी, छह इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की टीम शामिल रही। भुवनेश्वर स्थित विशेष विजिलेंस अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
6 हजार रुपये वेतन से शुरू की थी नौकरी
विजिलेंस रिकॉर्ड के अनुसार बैकुंठ नाथ बेहेरा ने वर्ष 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका मासिक वेतन मात्र ₹6,000 था। बाद में उन्होंने नबरंगपुर और उडाला में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में उन्हें असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद 2026 में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाकर बालीगुडा में पदस्थ किया गया।
संपत्तियों का मूल्यांकन जारी
विजिलेंस विभाग की तकनीकी टीम इमारतों, जमीनों और अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। साथ ही निवेश, बैंक खातों और आय के स्रोतों की भी विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बेहेरा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर देश
LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से ₹29 बढ़े, 3 महीने में ₹89 महंगा हुआ

LPG Price Hike: घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों का दावा है कि उन्हें अभी भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। कंपनियों का कहना है कि हालिया मूल्य वृद्धि से केवल आंशिक राहत मिलेगी, पूरी भरपाई नहीं।
पिछले डेढ़ साल में कई बार बढ़े गैस के दाम
सरकार ने इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की थी। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹31 तक का इजाफा किया गया था। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत ₹821.50 हो गई।
पेट्रोल, डीजल और CNG भी हुए महंगे
LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जबकि CNG की कीमत में करीब ₹6 प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कंपनियों के मुताबिक उन्हें अभी भी पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।
कंपनियों का दावा- लागत से कम कीमत पर बिक्री
सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उपभोक्ताओं पर पूरा बोझ नहीं डाला गया है। कंपनियां अभी भी कई उत्पाद लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं और नुकसान का एक हिस्सा खुद वहन कर रही हैं। सरकार का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का असर सीधे बाजार कीमतों में नहीं जोड़ा गया है।
ख़बर देश
मानसून ने पकड़ी रफ्तार: आंध्र, महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में पहुंचा, 10 दिन में बिहार-झारखंड तक पहुंचने के आसार

Monsoon Update: भारत में तीन दिन की देरी से दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को मानसून ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में प्रवेश कर लिया। इससे पहले शुक्रवार को यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा पहुंचा था। मानसून ने 4 जून को केरल में एंट्री की थी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। वहीं अगले 10 दिनों में इसके बिहार, झारखंड और ओडिशा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी
मौसम विशेषज्ञ जी.पी. शर्मा के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी रह सकती है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में किसी मजबूत मौसम प्रणाली का सक्रिय नहीं होना है, जो मानसून को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करती है।
राजस्थान में ओले, बिहार में बिजली गिरने से 2 मौत
देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान के बीकानेर में शनिवार को ओलावृष्टि हुई। श्रीडूंगरगढ़ में वेयरहाउस का टीनशेड उड़ गया, जबकि कोटपूतली-बहरोड़ में तेज आंधी से टेंट क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
6 जून
- केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
- ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश।
- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट।
7 जून
- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान।
- राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की संभावना।
- बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम खराब रह सकता है।
ख़बर देश
Weather: मानसून आज केरलम में दे सकता है दस्तक, IMD का दावा- कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरल में प्रवेश कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई तक केरल पहुंच जाएगा, लेकिन यह तय समय से करीब 9 दिन देरी से पहुंच रहा है। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है और इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।
कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज
देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में क्यूम्युलोनिम्बस (CB) बादलों के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
क्या हैं क्यूम्युलोनिम्बस बादल?
क्यूम्युलोनिम्बस या CB क्लाउड्स को मौसम का ‘पावरहाउस’ माना जाता है। ये विशाल बादल तेज गरज-चमक, बिजली गिरने, आंधी और भारी बारिश जैसी मौसमी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। प्री-मानसून सीजन में ऐसे बादलों की सक्रियता काफी बढ़ जाती है।
कई राज्यों में अब भी गर्मी का असर
हालांकि प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की प्रगति और आगामी सप्ताह में होने वाली बारिश से तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
ख़बर देश6 hours agoMonsoon Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों तक पहुंचा, MP-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश
ख़बर दुनिया6 hours agoEarthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 3 की मौत, सुनामी अलर्ट जारी; इंडोनेशिया-मलेशिया के तटीय इलाकों में भी खतरा
ख़बर मध्यप्रदेश7 hours agoMP News: भाजपा ने खेला OBC कार्ड, महेश केवट को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, MP की तीसरी सीट पर मुकाबला दिलचस्प






















