ख़बर देश
Delhi: दिल्ली में 27 साल बाद फिर BJP सरकार, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया हारे, आतिशी जीतीं

Delhi: दिल्ली में 27 साल बाद फिर भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के अभी तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और 22 सीट आप ने जीती हैं। कांग्रेस पार्टी और अन्य को एक भी सीट नहीं मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 3182 वोट से हरा दिया है। वहीं दिल्ली की कालकाजी सीट से चुनाव में हारते-हारते सीएम आतिशी जीत गई हैं।
भाजपा के वोट शेयर में पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले इस बार 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा वोट शेयर का नुकसान हुआ है। आम आदमी पार्टी को 43.19 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि 2020 के चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट शेयर मिला था।कांग्रेस को इस बार भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन उसके वोट शेयर में 2% का इजाफा हुआ है। हालांकि कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए।
कांग्रेस के वोट शेयर में मामूली सुधार ने आप आदमी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस आप के लिए खेल बिगाड़ने में कामयाब रही। उसकी वजह से अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आप को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस ने आप की कीमत पर मामूली बढ़त हासिल की और इसका सीधा फायदा भाजपा को हुआ। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव खुद बादली सीट पर तीसरे स्थान पर रहे, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा कालकाजी में तीसरे स्थान पर रहीं।
ख़बर देश
Delhi: दिल्ली में विभागों का बंटवारा, CM रेखा संभालेंगी वित्त, आशीष सूद को गृह, प्रवेश वर्मा को PWD विभाग

Delhi: दिल्ली में नई सरकार के शपथ के कुछ घंटों के अंदर ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, वित्त, राजस्व, जनसंपर्क, सेवाएं, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग, प्रवेश वर्मा को PWD, विधायी मामले, गुरुद्वारा चुनाव, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है।
मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और प्लानिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग को संभालेंगे। कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली। डॉ. पंकज कुमार सिंह- स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
मुख्यमंत्री ने सचिवालय जाकर पदभार संभाला
दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से कहा, कि ‘आज से पहले यह सीएम कार्यालय मीडिया के लिए नहीं खुला था। आज से यह सभी के लिए खुला रहेगा। सभी का स्वागत है।’ पदभार ग्रहण करने के बाद दिल्ली की सीएम अपनी कैबिनेट के साथ शाम पांच बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करने पहुंची। यहां सभी ने यमुना आरती भी की। आरती के बाद करीब सात बजे सभी दिल्ली सचिवालय पहुंचे और पहली कैबिनेट बैठक में भाग लिया। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी गई। वहीं, दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश करने को भी हरी झंडी दी गई।
ख़बर देश
Delhi CM: दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Delhi CM:दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का राजतिलक हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ अन्य छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता और मंत्रियों ने शपथ ली। इसी के साथ वे राज्य की 9वीं मुख्यमंत्री और दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। रेखा गुप्ता से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं।
शपथ ग्रहण में दिग्गजों की रही मौजूदगी
रामलीला मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय समेत बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे। दिल्ली में जिन छह मंत्रियों ने आज शपथ ली, उसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।
‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगी रेखा गुप्ता
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेखा गुप्ता अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास, जिसे भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था, उसमें नहीं रहेंगी। शपथ से पहले सुबह उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया है। भाजपा ने चुनाव के दौरान शीशमहल को लेकर केजरीवाल को जमकर घेरा था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे।
ख़बर देश
Delhi CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, कल दोपहर शपथ ग्रहण

Delhi CM: दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लग गई। नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में दोपहर को होगा। विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद सभी विधायक राजनिवास पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर रेखा गुप्ता ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल दोपहर रामलीला मैदान में उनका शपथ ग्रहण होगा।
बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी बधाई
बीजेपी ने एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी देते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।’ वहीं रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। पार्टी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं।
दिल्ली की नई सीएम के बारे में जानिए
शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता का जन्म स्थान हरियाणा के जींद जिले का नंदगढ़ गांव है। यहां 1974 में उनका जन्म हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
ख़बर देश
CEC Appointment: ज्ञानेश कुमार बनाए गए नए मुख्य चुनाव आयुक्त, राहुल गांधी ने किया नियुक्ति का विरोध

CEC Appointment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एक समिति ने मौजूदा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त करने का फैसला लिया। मौजूदा सीईसी राजीव कुमार आज रिटायर हो रहे हैं। ज्ञानेश कुमार उनकी जगह लेंगे। सोमवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसी पैनल की सिफारिश पर नए CEC की नियुक्ति हुई है।
नए मुख्य चुनाव आयुक्त के बारे में जानिए
देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अफसर हैं और पिछले साल मार्च से ही चुनाव आयुक्त के रूप में काम कर रहे हैं। यूपी के आगरा के रहने वाले ज्ञानेश कुमार आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं। उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई की है। वहीं नए चुनाव आयुक्त प्रदीप जोशी हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
राहुल गांधी ने किया नियुक्ति का विरोध
चुनाव आयुक्तों के नियुक्ति पैनल में राहुल गांधी भी शामिल थे। हालांकि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के नियुक्ति को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए असहमति नोट भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है इसलिए यह बैठक नहीं होनी चाहिए थी। वहीं, कांग्रेस ने कहा- हम अहंकार में काम नहीं कर सकते। बैठक स्थगित करनी थी, ताकि सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला कर सके।सिंघवी ने कहा कि CEC और अन्य EC की नियुक्ति के लिए बने नए कानून पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेडिंग है। इस मामले में 19 फरवरी को सुनवाई है।
ख़बर देश
Delhi CM: दिल्ली के नए सीएम का 18 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण, सोमवार को नए सीएम का नाम होगा तय

Delhi CM: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी के रामलीला मैदान में 18 फरवरी दोपहर 12 बजे होगा। इससे पहले सोमवार (17 फरवरी) को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। दिल्ली प्रदेश कार्यालय में होने वाली मीटिंग के लिए सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया है।
बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया गया था, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आए थे। दिल्ली विधानसभा के चुनावी नतीजों के पूरे दस दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिल्ली के सियासी गलियारों में दिल्ली मुख्यमंत्री पद को लेकर कई दावेदारों का नाम लिया जा रहा है। हालांकि बीजेपी की तरफ से इसको लेकर अब तक कुछ भी नहीं बोला गया है।
-
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours ago
Chhattisgarh: सातों दिन 24 घंटे खोल सकेंगे दुकान, नए दुकान एवं स्थापना अधिनियम को आमजन और कारोबारियों से मिल रहा समर्थन
-
खेल खिलाड़ी17 hours ago
Champions Trophy 2025: भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से दी मात, गिल ने जड़ा शतक, शमी की शानदार गेंदबाजी
-
ख़बर देश18 hours ago
Delhi: दिल्ली में विभागों का बंटवारा, CM रेखा संभालेंगी वित्त, आशीष सूद को गृह, प्रवेश वर्मा को PWD विभाग