ख़बर मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने अतिवर्षा और बाढ़ से प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा, मौसम विभाग से मिली अच्छी ख़बर
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार रात अतिवर्षा और बाढ़ से प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि अतिवर्षा और बाढ़ से प्रभावित जिलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरती जाए। बारिश फिलहाल बंद है, लेकिन सतर्कता बनी रहे। एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ की टीमें तैनात रहें। जिला प्रशासन के अधिकारी समाज और जन-प्रतिनिधियों को साथ लेकर कार्य करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए सेना के 5 हैलीकॉप्टर तैनात रहेंगे। जहां भी जरूरत होगी वहां हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा। मैं भी रेस्क्यू का जायजा लेने पहुंचूंगा। सबको सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने बाढ़ प्रभावित विदिशा, गुना, मुरैना, देवास, राजगढ़, मंदसौर, भिण्ड, ग्वालियर और श्योपुर जिलों के कलेक्टर से चर्चा कर बाढ़ की जानकारी ली।
विदिशा कलेक्टर ने बताया कि जिले के कुरवाई में बाढ़ की समस्या बनी हुई है। शहर में पानी भरा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सतर्क रहें। रेस्क्यू आपरेशन प्रभावित नहीं हो। सुबह फिर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करूंगा। मुरैना कलेक्टर ने कहा कि कोटा बेराज के सभी 6 गेट खुले हुए हैं। अभी पानी और बढ़ने की संभावना है। राजगढ़ कलेक्टर ने बताया कि गांव पानी से घिरे हुए हैं, स्थिति नियंत्रण में है। गुना कलेक्टर ने कहा कि जिले में 8 टीमें सतर्क होकर कार्य कर रही हैं।
इसी तरह मंदसौर कलेक्टर ने कहा कि शिवना नदी में जलस्तर बढ़ने से 15 परिवारों को स्कूल में शिफ्ट किया गया है। जिले में 300 से 400 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। श्योपुर कलेक्टर ने कहा कि जिले में पार्वती और चंबल नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। पूरी टीम अलर्ट है, खेतों और बसाहटों में पानी भरा हुआ है। अन्य कलेक्टरों ने स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी।
रेड जोन से बाहर हुआ प्रदेश
मौसम विभाग ने एमपी को रेड अलर्ट जोन से बाहर कर दिया है। लेकिन प्रदेश में अभी भी हल्की बारिश होती रहेगी। विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हल्की बौछार होने का अंदेशा जताया है। इसके साथ ही ग्वालियर, शहडोल, रीवा, जबलपुर और सागर में भी लगभग ऐसा ही मौसम रहेगा। प्रदेश के कई जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। धार, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
ख़बर मध्यप्रदेश
LS Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट से नामी चेहरे को प्रत्याशी घोषित कर सकती है सपा, अभिषेक बच्चन की अटकलें
Loksabha Election 2024: मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट इंडी अलायंस में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी सपा के हिस्से में आई है। इस सीट पर सपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। अब ये सीट इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल ऐसी चर्चा है कि सपा इस सीट से किसी मशहूर चेहरे को भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा के खिलाफ उतार सकती है। चूंकि वीडी शर्मा भी खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के लिए बाहरी प्रत्याशी हैं, ऐसे में सपा किसी बाहरी मशहूर चेहरे को उनके खिलाफ उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना सकती है।
अभिषेक बच्चन हो सकते हैं सपा प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने फिलहाल खजुराहो लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि इस सीट से पार्टी मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। यदि ऐसा हुआ तो कहीं न कहीं सांसद वीडी शर्मा को कड़ी चुनौती मिल सकती है। आपको बता दें, खजुराहो लोकसभा सीट में 20 लाख से अधिक मतदाता हैं। जो मध्यप्रदेश के तीन जिलों की आठ विधानसभाओं में निवासरत हैं। इसमें कटनी, पन्ना और छतरपुर शामिल हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP IPS Transfer: एमपी में 47 IPS के तबादले, छतरपुर, दमोह, निवाड़ी समेत 11 जिलों के SP बदले
MP IPS Transfer: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार को चुनाव आयोग करने जा रहा है। इससे पहले मध्यप्रदेश में थोकबंद तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस अफसरों के बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईपीएस के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें 11 जिलों के एसपी समेत 47 आईपीएस अफसर शामिल हैं। मंत्रालय से जारी आदेश में छतरपुर, दमोह, निवाड़ी, अशोकनगर, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, खरगोन, राजगढ़ और श्योपुर के एसपी बदले गए हैं।
नए फेरबदल में गोविंद प्रताप सिंह को महानिदेशक जेल बनाया गया है। भोपाल ग्रामीण आईजी अभय सिंह और डीआईजी मोनिका शुक्ला का भी ट्रांसफर किया गया है। डिंडौरी के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है। जबकि भोपाल के डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दमोह एसपी बनाया गया है।
इंदौर रेल पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता सिंगरौली एसपी, अशोक नगर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर को शिवुपरी एसपी, पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक वाहनी सिंह को डिंडौरी एसपी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय मनोज कुमार राय को खंडवा एसपी, सेनानी 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर विनीत कुमार जैन को अशोकनगर एसपी, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ धर्मराज मीना को खरगौन एसपी बनाया गया है।
सेनानी 25वीं वाहनी, विसबल, भोपाल आगम जैन को छतरपुर एसपी, इंदौर नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 आदित्य मिश्रा को राजगढ़ एसपी, इंदौर पुलिस उपायुक्त जोन-2, अभिषेक आनंद को श्योपुर एसपी, पुलिस अधीक्षक श्योपुर रायसिंह नरवरिया को निवाड़ी एसपी बनाया गया है। वहीं, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय मृगाखी डेका को भोपाल रेल एसपी, सेनानी 35वीं वाहिनी, विसबल मण्डला संतोष कोरी को इंदौर रेल एसपी बनाया है।
देखें पूरा आदेश
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: सरकारी कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा, इस तारीख से मिलेगा लाभ
MP DA Increase Order: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक एक दिन पहले मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा। महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई एक जुलाई से 29 फरवरी तक की राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा। यह राशि जुलाई, अगस्त, सितंबर 2024 में एरियर के रूप में जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी है।
शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा।
प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों को बधाई: CM@DrMohanYadav51#DrMohanYadav… https://t.co/H0P7mHlehg
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 15, 2024
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: मध्यप्रदेश में 37 IAS अफसरों के तबादले, गुना, शहडोल समेत 4 जिलों के कलेक्टर बदले
Bhopal: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर 37 आईएएस और 16 एसएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। नए फेरबदल में गुना, शहडोल, सिंगरौली और पन्ना के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश में गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की जगह सतेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना, तरुण भटनागर को शहडोल, चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं शहडोल में नए कमिश्नर के रूप में बाबू सिंह जामोद की पदस्थापना की गई है।
सतना, इंदौर और भोपाल के निगम कमिश्नर भी बदले
राज्य शासन ने इंदौर नगर निगम आयुक्त पद पर शिवम वर्मा, भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर हरेंद्र नारायण और सतना नगर निगम आयुक्त के पद पर शेर सिंह मीना की पदस्थापना की है। आईएएस पी नरहिर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। संजय शुक्ला की एक बार फिर मंत्रालय में वापसी हुई है। उन्हें प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है। आईएएस विवेक पोरवाल को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी के साथ खाद्य सुरक्षा आयुक्त भी नियुक्त किया गया है। लोक शिक्षण आयुक्त के पद पर शिल्पा गुप्ता को पदस्थ किया गया है। अनुभा श्रीवास्तव प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाई गई हैं।
आईएएस अफसरों की पूरी तबादला सूची
राप्रसे (SAS) अफसरों की पूरी तबादला सूची
2023 बैच के परिवीक्षाधीन आईएएस बनाए गए सहायक कलेक्टर
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के 9 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें काजोल सिंह को छतरपुर, वसीम अहमद भट को धार, शिवम यादव को शाजापुर, भगन सिंह मीना को उज्जैन, प्रपंज आर को रीवा, महिपाल सिंह गूर्जर को अनूपपुर, शुभम कुमार यादव को नरसिंहपुर, आकिप खान को मंडला और पंकज वर्मा को सिवनी का सहायक कलेक्टर बनाया गया है।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Cabinet: उज्जैन, जबलपुर, सागर में रोपवे प्रोजेक्ट स्वीकृत, कैबिनेट ने केन-बेतवा लिंक के लिए 24 हजार करोड़ से अधिक मंजूर
MP Cabinet: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” को विस्तारित कर “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” नाम से लागू करने की स्वीकृति दी गई। “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” का क्रियान्वयन म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा केन्द्र शासन की कुसुम ‘बी’ योजना में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा।कृषक / कृषकों के समूहों को सोलर कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान करने के लिए वर्तमान में प्रचलित “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” अंतर्गत सोलर कृषि पम्प कनेक्शन भी दिया जा रहा है।
केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिये 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रुपए की स्वीकृति
कैबिनेट ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण में कराये जाने वाले कार्यों के लिये लागत राशि 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, दतिया एवं बेतवा बेसिन के विदिशा, शिवपुरी, रायसेन जिले के सूखा प्रभावित 6,57,364 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई एवं लगभग 44 लाख आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी।
चित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थापना की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने चित्रकूट नगर के समग्र विकास के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा विद्यमान चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को विघटित कर चित्रकूट विकास प्राधिकरण की स्थापना की स्वीकृति दी है। चित्रकूट विकास प्राधिकरण की स्थापना से प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। साथ ही संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा प्रभावशील विकास योजना के प्रस्तावों का क्रियान्वयन भी संभव हो सकेगा। कैबिनेट ने प्राधिकरण के लिए 20 करोड़ रुपए की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी। कलेक्टर को अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के लिये अधिकृत किया गया है।
उज्जैन, जबलपुर और सागर में रोपवे परियोजनाओं का हुआ अनुमोदन
कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग एवं नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के मध्य रोपवे के विकास, कार्यान्वयन, निर्माण, संचालन और रख-रखाव के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) का अनुमोदन किया। राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम ‘पर्वतमाला’ में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया। परियोजना के प्रथम चरण में 4 स्थानों पर क्रमशः रेल्वे स्टेशन से महाकाल मंदिर, उज्जैन रोपवे, टिकिटोरिया माता मंदिर (सागर) फनीकुलर, एम्पायर स्टेडियम से गुरुदारा (व्हाया रामपुर चौक एवं एवेन्यु मॉल), जबलपुर एवं सिविक सेंटर से बलदेवबाग (व्हाया मालवीय चौक, लॉडगंज, बड़ाफुआरा), जबलपुर के लिये प्रस्तावित परियोजना का निष्पादन समझौता ज्ञापन (MOU) में उल्लेखित एवं भविष्य में साध्य पायी जाने वाली शेष रोपवे परियोजनाओं के लिये विकल्प के चयन के लिये लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया जाने का अनुमोदन किया गया।
पीएम जनमन में नरसिंहपुर में मार्ग निर्माण की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा पीएम जनमन में नरसिंहपुर का एक मार्ग एल 063 मोहपानी से बड़ागांव (तलैया) लंबाई 29.10 किमी की लागत 40 करोड़ 75 लाख रुपए मय संधारण (1.40 करोड़ रूपये प्रति किमी) है, जो कि निर्धारित सीमा लागत रुपए एक करोड़ प्रति किमी से अधिक है, में अतिरिक्त राशि 11 करोड़ 65 लाख रूपये का भार राज्य शासन द्वारा वहन किये जाने की स्वीकृति की गयी। भविष्य में पीएम जनमन योजनांतर्गत एक करोड़ रुपए प्रति किमी की लागत से अधिक राशि के प्रस्ताव निर्मित होने पर ऐसे प्रस्ताव में लगने वाली अतिरिक्त राशि की स्वीकृति प्राधिकरण अंतर्गत गठित साधिकार समिति द्वारा दी जा सकेगी। इस अतिरिक्त राशि का वहन राज्य शासन द्वारा किया जायेगा।
मुरैना के अम्बाह पिनहट मार्ग के लिए 157 करोड़ 77 लाख रुपए की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने योजना मद अंतर्गत मुरैना जिले के अम्बाह पिनहट मार्ग के कि. मी. 24/2 में चंबल नदी के उसैद घाट पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य की पुनरीक्षित लागत राशि 157 करोड़ 77 लाख रुपए की पुनः पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को राज्य शासन के पेंशनर्स की भांति सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।
-
ख़बर देश21 hours ago
SIM Card New Rule: ट्राई ने जारी किए सिम कार्ड जारी करने के नए नियम, इस तारीख से होंगे लागू
-
ख़बर मध्यप्रदेश11 hours ago
LS Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट से नामी चेहरे को प्रत्याशी घोषित कर सकती है सपा, अभिषेक बच्चन की अटकलें
-
ख़बर देश17 hours ago
EC: चुनाव आयोग का सख्त एक्शन, 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए, पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाया
-
ख़बर छत्तीसगढ़10 hours ago
Chhattisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की मौजूदगी में मंच पर सुनाई खरी खोटी, पार्टी ने सुरेंद्र दाऊ को किया निष्कासित