ख़बर देश
Bye Election Results: पश्चिम बंगाल में भाजपा, एमपी में कांग्रेस को झटका, जानें 13 विधानसभा सीटों पर किसके पक्ष में रहे नतीजे?

Bye Election Results 2024: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ गए हैं। पिछले चुनाव के परिणामों के हिसाब से देखें, तो जिन 13 सीटों पर उपचुनाव हुए, उसमें से 3 सीटों पर भाजपा काबिज थी, लेकिन आज घोषित हुए उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। हालांकि सात राज्यों में हुए उपचुनावों में बीजेपी को पश्चिम बंगाल को छोड़कर अन्य राज्यों में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पिछले चुनावों में क्या था 13 सीटों का हाल
आज जिन 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आए हैं, उनमें बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु की विक्रवंडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट शामिल हैं। इनमें से भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे अधिक तीन-तीन सीटें जीती थीं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं। वहीं टीएमसी, बसपा, जदयू, आप और डीएमके के एक-एक उम्मीदवार विजयी हुए थे।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने गंवाईं तीन सीटें
जिन सात राज्यों में उपचुनाव हुए थे, उनमें सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की थीं। यहां तीन सीटों- रायगंज, रानाघाट दक्षिण और बागदा में भाजपा के मौजूदा विधायकों के पाला बदलने के कारण उपचुनाव हुए। वहीं मानिकतला में टीएमसी विधायक के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हुआ। आज आए नतीजों में राज्य की सत्ताधारी टीएमसी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। जिन चार सीटों पर अभी उपचुनाव हुए हैं उनमें 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं जबकि एक टीएमसी के खाते में गई थी। इस बार सभी चार सीटें तृणमूल ने कब्जा ली हैं।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 2, बीजेपी को 1 सीट का फायदा
इस उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश सबसे अहम राज्य रहा। राज्य की तीन विधानसभा सीटों – देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ के लिए उपचुनाव हुआ। इस साल मार्च में तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और केएल ठाकुर (नालागढ़) के विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। बाद में ये विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने पूर्व विधायकों को उनकी सीटों से मैदान में उतारा लेकिन इनमें हमीरपुर से आशीष शर्मा ही जीत सके। देहरा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, हमीरपुर में पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा विजयी रहे।
उत्तराखंड में दलबदलू उम्मीदवार को जनता ने नकारा
उपचुनाव के नतीजों में राज्य की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट बदरीनाथ पर उपचुनाव हुआ, जहां परिणाम एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में रहा। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस साल मार्च में इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। बदरीनाथ में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा की तरफ से उतरे राजेंद्र भंडारी को 5,224 मतों से शिकस्त दी। वहीं राज्य की एक अन्य सीट मंगलौर पर नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे। पिछली बार यह सीट बसपा के सरवत करीम अंसारी ने जीती थी। मुस्लिम और दलित बहुल मंगलौर सीट पर भाजपा कभी नहीं जीत पाई है और इस बार भी नतीजा नहीं बदला।
पंजाब में आप ने बरकरार रखी अपनी सीट
राज्य में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमें पिछली बार की तरह आम आदमी पार्टी को सफलता मिली। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के मुकाबले यहां किसी दल को फायदा या नुकसान नहीं हुआ है। यह उपचुनाव मौजूदा आप विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद हुआ। अंगुराल ने मार्च 2024 में आप छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।शनिवार को आए नतीजे में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आप के मोहिंदर भगत ने विजय हासिल की है। उन्होंने भाजपा के टिकट पर उतरे अंगुराल को 37,325 मतों से शिकस्त दी।
बिहार में 40 दिन के अंदर दूसरी बार हारीं बीमा भारती
राज्य की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी कई मायनों में दिलचस्प हुआ। यहां चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के बागी शंकर सिंह ने परचम लहराया है। निर्दलीय उतरे शंकर सिंह ने जदयू के कलाधर मंडल को 8,246 मतों से हराया दिया। राजद की उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं। रुपौली उपचुनाव मौजूदा जदयू विधायक बीमा भारती के इस साल मार्च में इस्तीफा देने और राजद में शामिल होने के बाद कराया गया है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भी बीमा भारती राजद की उम्मीदवार थीं। पूर्णिया सीट पर उन्हें निर्दलीय पप्पू यादव से हार मिली थी।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस को झटका
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट का उपचुनाव भी रोचक रहा। यहां कड़े मुकाबले में भाजपा के टिकट पर उतरे कमलेश शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार धीरेन शाह को 3027 वोटों से हरा दिया। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा में कांग्रेस की जीत हुई थी, जिस पर अब भाजपा का कब्जा हो गया है। पिछला चुनाव कांग्रेस से जीते कमलेश शाह ने विधायकी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई, जिस पर उपचुनाव हुआ।
तमिलनाडु में डीएमके ने बचाई अपनी सीट
राज्य में विक्रवंडी विधानसभा सीट जीत कर डीएमके ने विधानसभा में अपना आंकड़ा बरकरार रखा है। इस चुनाव में पार्टी के अन्नियुर शिवा ने एनडीए की सहयोगी पीएमके ने सी. अंबुमणि को 67,757 वोटों से शिकस्त दी है। इसी साल 6 अप्रैल को मौजूदा डीएमके विधायक एन पुगाजेंथी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने उपचुनाव का बहिष्कार किया था।
ख़बर देश
Vedic Clock: काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’, PM मोदी बोले- यह आधुनिक तकनीक और प्राचीन ज्ञान का संगम

Vedic Clock: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विश्व की अनूठी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने घड़ी के डिजिटल फलक पर प्रदर्शित भारतीय पंचांग, मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्र और वैदिक कालगणना प्रणाली की सराहना करते हुए इसे आधुनिक तकनीक और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अद्भुत संगम बताया।
यह वैदिक घड़ी सबसे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित की गई थी, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने 29 फरवरी 2024 को किया था। अब इसे देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित यह घड़ी सबसे पहले बाबा विश्वनाथ को समर्पित की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अप्रैल 2026 को यह वैदिक घड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की थी। इसके बाद 4 अप्रैल को इसे काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। मध्यप्रदेश सरकार का कहना है कि यह पहल भारत की गौरवशाली कालगणना परंपरा को आधुनिक तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।
सूर्योदय के आधार पर काम करती है घड़ी
‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ भारतीय वैदिक समय प्रणाली पर आधारित है। यह घड़ी सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक के समय की गणना करती है। एक वैदिक दिवस को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है।
- सूर्योदय से सूर्यास्त तक 15 मुहूर्त
- सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक 15 मुहूर्त
घड़ी में वैदिक समय, भारतीय मानक समय (IST), पंचांग, विक्रम संवत, तिथि, मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र, सूर्य राशि, चंद्र राशि और ग्रहों की स्थिति जैसी जानकारियां दिखाई देती हैं।
मुहूर्त, कला और काष्ठा की गणना भी खास
- 1 मुहूर्त = 30 कला
- 1 कला = 96 सेकंड
- 1 कला = 30 काष्ठा
- 1 काष्ठा = 3.2 सेकंड
घड़ी सूर्य के कोण और स्थान विशेष के सूर्योदय-सूर्यास्त समय के अनुसार वैदिक समय प्रदर्शित करती है। यानी जिस शहर में यह घड़ी लगेगी, वहां के स्थानीय सूर्योदय के हिसाब से समय दिखाई देगा।
अयोध्या और सभी ज्योतिर्लिंगों में लगाने की तैयारी
मध्यप्रदेश सरकार अब अयोध्या के श्रीराम मंदिर समेत देश के सभी ज्योतिर्लिंगों में ऐसी वैदिक घड़ियां स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इसे भारत की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत को पुनर्जीवित करने की बड़ी पहल माना जा रहा है।
ख़बर देश
Delhi: टेकऑफ से पहले बड़ा हादसा टला, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट रात 1:08 बजे ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली थी। जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए बढ़ा, उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। साथ ही बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया।
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया।
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि घटना के समय विमान एयरबस A330 था। स्थानीय टीम मौके पर मौजूद है और यात्रियों की देखभाल की जा रही है। कंपनी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के लिए उनकी टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचेगी और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जांच करेगी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया।
ख़बर देश
Maoist surrender: तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, AK-47 समेत भारी हथियार सौंपे

Maoist surrender: तेलंगाना में माओवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। राज्य के DGP बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि शनिवार को 47 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी माओवादी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, साउथ बस्तर रीजनल कमेटी की 9वीं और 30वीं प्लाटून और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी से जुड़े हुए थे।
अलग-अलग स्तर के कैडर शामिल
सरेंडर करने वालों में संगठन के कई स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें 1 स्टेट कमेटी मेंबर, 3 डिवीजन कमेटी मेंबर
24 एरिया कमेटी मेंबर, 19 पार्टी मेंबर शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
AK-47, LMG समेत भारी हथियार सौंपे
DGP के मुताबिक, माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा। इनमें 4 AK-47 राइफल, 3 SLR, 1 लाइट मशीन गन (LMG), 2 INSAS राइफल, 2 .410 मस्केट, 1 पिस्टल शामिल हैं। कुल मिलाकर 32 हथियार, 26 मैगजीन, 515 राउंड कारतूस और 10 बंडल कार्डेक्स वायर पुलिस को सौंपे गए।
पुनर्वास नीति और ऑपरेशन का असर
DGP बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे ऑपरेशनों का नतीजा है। सुरक्षा बलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं।
“तेलंगाना में अब माओवादी मूवमेंट नहीं”
DGP ने दावा किया कि राज्य में अब माओवादी गतिविधि नहीं के बराबर रह गई है। जो लोग अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं, उन्हें सरेंडर कर सामान्य जीवन में लौटने का मौका दिया जा रहा है।
ख़बर देश
Heatwave: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज 45.2°C पर टॉप, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

Heatwave:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं अकोला में पारा 45°C और अमरावती में 44.8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
14 शहरों में 44°C के पार पारा
उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44°C से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।
यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट
उत्तप्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उड़ीसा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां ऊना का तापमान 41.1°C तक पहुंच गया।
अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी
26 अप्रैल:
छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की संभावना
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी।
27 अप्रैल:
बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी
कई जगहों पर गर्म रातें (Warm Nights) रहने की आशंका।
ख़बर देश
Raghav Chadha: आप को बड़ा झटका, राघव चड्ढा BJP में शामिल, दावा- आप के 10 में से 7 सांसद साथ

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पर्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। इसके बाद चड्ढा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। हालांकि, बाकी चार सांसद अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।
राघव ने कहा- “हम पार्टी के दो-तिहाई सांसद हैं, इसलिए दलबदल कानून लागू नहीं होगा। हमने संवैधानिक प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है।” उन्होंने यह भी कहा- “पिछले कुछ समय से मुझे लग रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं।”
वहीं आप की ही एक अन्य राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे फिलहाल इटानगर में हैं और दिल्ली लौटने के बाद इस मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बड़े दलबदल से राज्य की राजनीति पर गहरा असर पड़ने की संभावना है।
ख़बर छत्तीसगढ़12 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 33% महिला आरक्षण पर 10 घंटे बहस, विपक्ष के वॉकआउट के बीच शासकीय संकल्प पारित
ख़बर मध्यप्रदेश21 hours agoMP News: बरगी डैम में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 की मौत; 15 से ज्यादा लापता, 18 को बचाया गया
ख़बर मध्यप्रदेश10 hours agoJabalpur: बरगी डैम हादसे में अब तक 9 की मौत, 24 बचाए गए, 9 से ज्यादा अब भी लापता
ख़बर मध्यप्रदेश9 hours agoMP Weather: एमपी में बदला मौसम, भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी और ओलावृष्टि, 17 जिलों में अलर्ट

















