Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

BSP: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में सभी पदों से हटाया, बोलीं- मेरे जिंदा रहते कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा

Published

on

BSP: Mayawati removed nephew Akash Anand from all posts in the party, said - there will be no successor while I am alive

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी में अंदर मचा हुआ घमासान जारी है। रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के निष्कासन के बाद उनका यह दूसरा बड़ा फैसला है। मायावती ने एक साल में दूसरी बार आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया है। वहीं आकाश के पिता आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अब मेरे जिंदा रहने तक मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का उनके लिए कोई महत्व नहीं है। मायावती ने यह ऐलान लखनऊ में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में दिया।

मेरे जिंदा रहते मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा- मायावती

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अब मैंने खुद भी यह फैसला लिया है कि मेरे जीते जी व मेरी आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा। जिस फैसले का पार्टी के लोगों ने दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पार्टी व मूवमेन्ट पहले है। भाई-बहन व उनके बच्चे तथा अन्य रिश्ते नाते आदि सभी बाद में हैं।

बैठक में नहीं पहुंचे आकाश आनंद 

लखनऊ में हुई बैठक में  बसपा के कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। हालांकि आकाश आनंद मीटिंग में नहीं पहुंचे। मंच पर अकेले मायावती ही बैठी रहीं। मायावती इससे पहले भी 7 मई 2024 को गलतबयानी की वजह से भतीजे आकाश आनंद से सारी जिम्मेदारियां छीन चुकी हैं। हालांकि 47 दिन बाद ही उन्होंने अपना फैसला पलट दिया था। 3 जून 2024 को उन्होंने भतीजे आकाश को फिर से अपना उत्तराधिकारी बनाया और नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी सौंप दी थी।

Advertisement

आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को ठहराया जिम्मेदार

मायावती ने पूरे घटनाक्रम के लिए भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आकाश आनन्द को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है। जिसके लिए पार्टी नहीं बल्कि पूर्ण रूप से इसका ससुर अशोक सिद्धार्थ ही जिम्मेदार है, जिसने पार्टी को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आकाश आनन्द के पोलिटिकल कैरियर को भी खराब कर दिया है।

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: योगी की अखिलेश को चुनौती- अयोध्या से चुनाव लड़ो, मैं भी लड़ूंगा; बोले- आमने-सामने हो जाए मुकाबला

Published

on

योगी की अखिलेश को चुनौती, योगी आदित्यनाथ बयान, अखिलेश यादव अयोध्या चुनाव, योगी अखिलेश सियासी बयान, बलरामपुर समाचार, 803 करोड़ विकास परियोजनाएं, उत्तर प्रदेश राजनीति

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। शनिवार को बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र स्थित कालूबनकट में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा, “अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है।” योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले उनसे क्या लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है।

अयोध्या के विकास पर भी बोले योगी

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए कहा कि वह बार-बार अयोध्या जाते हैं। अयोध्या उनके लिए पावन धाम है और वहां विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मां विंध्यवासिनी धाम में हो रहे विकास कार्यों का विरोध करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन का विरोध कर रहे हैं। योगी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पहले जय श्रीराम के उद्घोष पर रोक लगाई थी, वे आज अयोध्या के विकास पर सवाल उठा रहे हैं।

803 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 803 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

बिहार में अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल बैठक, डायल-112 और साइबर क्राइम पर फोकस

Published

on

बिहार कानून व्यवस्था, सम्राट चौधरी बैठक, बिहार अपराध नियंत्रण, बिहार पुलिस, महिला सुरक्षा बिहार, डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, बिहार डीजीपी, सीसीए कानून, बिहार अपराध समाचार

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना स्थित अपने आवास पर कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिलाओं के खिलाफ हाल की घटनाओं, गंभीर आपराधिक मामलों और अपराध नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पुलिस कार्रवाई का फीडबैक लिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने और कानून-व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिलावार और थानावार अपराधियों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। आदतन अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरत के अनुसार अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस की कार्रवाई का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।

डायल-112 का रिस्पॉन्स टाइम घटाने पर जोर

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में औसत रिस्पॉन्स टाइम करीब 11 मिनट या उससे कम बताया गया। मुख्यमंत्री ने इसमें और सुधार करने को कहा, ताकि जरूरत के समय लोगों को पुलिस सहायता जल्दी मिल सके।

सोशल मीडिया पर संवेदनशील मामलों में दो घंटे में प्रतिक्रिया

संवेदनशील घटनाओं से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। इसके तहत जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को ऐसे मामलों में दो घंटे के भीतर आवश्यक प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Advertisement

दंगा निरोधी दस्ते और महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर ध्यान

बैठक में जिला दंगा निरोधी दस्तों के पुनर्गठन और विशेष कार्य बल को आधुनिक बनाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और अश्लील गानों पर भी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं को कदाचार मुक्त कराने और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही अश्लील और द्विअर्थी गानों के उन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए, जिनसे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने और कार्रवाई में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Cabinet: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण

Published

on

योगी कैबिनेट फैसले, जेवर एयरपोर्ट का नाम, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीर आरक्षण यूपी, अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, मुफ्त गैस सिलेंडर योजना, यूपी इलेक्ट्रिक बसें, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश कैबिनेट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। इनमें नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने का प्रस्ताव प्रमुख है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। । अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

इसके अलावा अग्निवीरों को राज्य के कुछ विभागों में 20% आरक्षण देने, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने और 18 शहरों में 1,725 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाने जैसे फैसले भी लिए गए।

जेवर एयरपोर्ट पर 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च

जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को किया था। इस परियोजना के पहले चरण पर करीब 11,200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता का लक्ष्य रखा गया है।

योगी बोले- प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश का रिश्ता गहरा

Advertisement

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश का रिश्ता आत्मीय है और समय के साथ मजबूत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि, केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, जेल और वन विभाग में 20% आरक्षण

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि, अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20% आरक्षण देने का फैसला किया गया है। उन्हें उम्र सीमा में तीन साल की छूट भी मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित और शारीरिक परीक्षा के बिना सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

दिवाली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर

योगी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस पर सरकार करीब 2,142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि, पहला मुफ्त सिलेंडर अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 के बीच दिया जाएगा। इससे योजना के पात्र लाभार्थियों को त्योहारों के दौरान राहत मिलेगी।

Advertisement

18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

राज्य सरकार 18 शहरों में कुल 1,725 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी। इनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी और नोएडा शामिल हैं। बसों का संचालन निजी ऑपरेटर करेंगे, जबकि किराया सरकार तय करेगी। सरकार का उद्देश्य शहरी परिवहन को बेहतर बनाना और इलेक्ट्रिक बसों के जरिए प्रदूषण कम करने में मदद करना है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP IPS Transfer: UP में 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले

Published

on

UP IPS Transfer 2026, यूपी IPS ट्रांसफर, रवीना त्यागी, यशवीर सिंह, ओमवीर सिंह, बाराबंकी SP, जौनपुर SP, UP Police Transfer

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बड़े फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। 11 जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव हुआ है। इनमें बस्ती, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, हापुड़, बागपत, जालौन और आजमगढ़ शामिल हैं।

रवीना त्यागी को बाराबंकी की कमान

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP रहीं रवीना त्यागी को बाराबंकी का SP बनाया गया है। वहीं बाराबंकी के SP अर्पित विजयवर्गीय को DCP लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

जौनपुर में यशवीर सिंह, बस्ती में ओमवीर सिंह

बस्ती के SP यशवीर सिंह को जौनपुर का नया SP बनाया गया है। जौनपुर के SP कुंवर अनुपम सिंह को SP PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। बलिया के SP ओमवीर सिंह को बस्ती का SP बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के SP ईराज राजा को बलिया की कमान दी गई है।

Advertisement

गाजीपुर और जालौन के भी कप्तान बदले

जालौन के SP विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का SP बनाया गया है। उनकी जगह मथुरा से सुरेश चंद्र रावत को जालौन का SP बनाया गया है। मऊ में PAC प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को SP बनाया गया है। वहीं मऊ के SP कमलेश बहादुर को SP लोक शिकायत लखनऊ भेजा गया है।

मुजफ्फरनगर और बागपत में भी बदलाव

बागपत के SP सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का SSP बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार को 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। DGP के स्टाफ ऑफिसर पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का SP बनाया गया है।

हापुड़ और आजमगढ़ में भी नई तैनाती

Advertisement

आजमगढ़ के SP सिटी मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का SP बनाया गया है। हापुड़ के SP कुंवर ज्ञानंजय सिंह को DCP प्रयागराज भेजा गया है। बरेली के SP सिटी मानुष पारीक को आजमगढ़ SP सिटी बनाया गया है, जबकि आजमगढ़ ग्रामीण के SP चिराग जैन को SP सिटी बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।

ADG स्तर पर भी फेरबदल

तबादलों में वरिष्ठ स्तर पर भी बदलाव हुआ है। ए. सतीश गणेश से ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वह ADG ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी भी रहेगी।

प्रमुख तबादले एक नजर में

  1. यशवीर सिंह – SP जौनपुर
  2. रवीना त्यागी – SP बाराबंकी
  3. ओमवीर सिंह – SP बस्ती
  4. ईराज राजा – SP बलिया
  5. सर्वेश कुमार मिश्रा – SP मऊ
  6. विनय कुमार सिंह – SP गाजीपुर
  7. सूरज कुमार राय – SSP मुजफ्फरनगर
  8. पूर्णेन्दु सिंह – SP बागपत
  9. मधुवन कुमार सिंह – SP हापुड़
  10. सुरेश चंद्र रावत – SP जालौन
  11. मानुष पारीक – SP सिटी आजमगढ़
Continue Reading

ख़बर बिहार

MLC इलेक्शन: सारण शिक्षक सीट पर NDA में खींचतान, RLM के 3 विधायक रामपुकार सिन्हा के साथ

Published

on

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, बिहार MLC चुनाव 2026, रामपुकार सिन्हा, RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा, आनंद पुष्कर, NDA, JDU, बिहार विधान परिषद चुनाव

पटना/छपरा: बिहार विधान परिषद की सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर NDA के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक सिंह, विधायक माधव आनंद और रामेश्वर महतो सोमवार को RLM के प्रदेश महासचिव एवं प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा के नामांकन में शामिल हुए। इस सीट पर NDA ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के आनंद पुष्कर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने NDA प्रत्याशी के समर्थन की बात कही थी

RLM प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सारण शिक्षक सीट पर NDA के आधिकारिक उम्मीदवार के समर्थन की बात कही है। इसके बावजूद पार्टी के तीन विधायक रामपुकार सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे। कुशवाहा ने हालांकि पार्टी में किसी तरह की बगावत से इनकार किया है। वहीं, विधायक आलोक सिंह और अन्य नेताओं ने सिन्हा के समर्थन को पार्टी कार्यकर्ताओं और लंबे समय से संगठन से जुड़े नेता के प्रति समर्थन बताया है।

RLM के तीन विधायक बोले- सरकार के साथ समर्थन जारी

माधव आनंद के मुताबिक, रामपुकार सिन्हा लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए तीनों विधायक उनके साथ खड़े हैं। विधायकों ने यह भी कहा कि उनका सिन्हा को समर्थन देना NDA सरकार से समर्थन वापस लेने के समान नहीं है। इस घटनाक्रम के बाद सवाल यह है कि RLM नेतृत्व तीनों विधायकों के इस रुख को किस रूप में लेता है और क्या पार्टी स्तर पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है।

Advertisement

एक सीट पर NDA के दो सहयोगी खेमे

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में NDA की ओर से JDU के आनंद पुष्कर उम्मीदवार हैं, जबकि RLM के प्रदेश महासचिव रामपुकार सिन्हा भी चुनाव मैदान में हैं। यानी एक ही गठबंधन से जुड़े दो दलों के नेता इस सीट पर अलग-अलग उम्मीदवारों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

रामपुकार सिन्हा ने नामांकन के दौरान दावा किया कि बड़ी संख्या में RLM के जिला अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद थे। हालांकि, पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इसे पार्टी में बगावत मानने से इनकार किया है।

23 अक्टूबर को मतदान

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होनी है। फिलहाल RLM के तीन विधायकों का रामपुकार सिन्हा के नामांकन में शामिल होना बिहार विधान परिषद चुनाव के साथ-साथ NDA के भीतर बने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending