Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

BSP: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया निष्कासित, बोलीं- ससुर के प्रभाव में कर रहे काम

Published

on

BSP: Mayawati expels nephew Akash Anand from the party, says he is working under the influence of his father-in-law

BSP: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी के नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी पद छीनने के बाद अब पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है। सोमवार को मायावती ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी। लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है।

ससुर बने आकाश की सजा की वजह

मायावती ने फैसले को लेकर आगे लिखा- आकाश ने परिपक्वता दिखाने की बजाय जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं। अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

आकाश आनंद ने ये दिया था बयान

आकाश आनंद ने अपनी सफाई में कहा था कि मैं मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं।

Advertisement

मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है।  ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है। यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: भाई की मिट्टी में शामिल होने के लिए अली और उमर अहमद को पेरोल, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

Published

on

इलाहाबाद हाईकोर्ट, अली अहमद, उमर अहमद, अबान अहमद, परवीन कुरैशी, पेरोल, प्रयागराज हाईकोर्ट, झांसी जेल, लखनऊ जेल, Allahabad High Court, Parole News, Uttar Pradesh News

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को उनके दिवंगत भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए पेरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को दोनों की बुआ परवीन कुरैशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह निर्देश जारी किया। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र समंत की खंडपीठ ने दिया। अदालत ने कहा कि दोनों भाइयों को निर्धारित समय के लिए अंतिम संस्कार संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाए। इस दौरान वे अपने छोटे भाई और बुआ परवीन कुरैशी से एक घंटे तक मुलाकात कर सकेंगे। इसके बाद प्रशासन उन्हें सुरक्षा के साथ वापस संबंधित जेलों में पहुंचाएगा।

कोर्ट बोला- अंतिम श्रद्धांजलि देने पर आपत्ति नहीं

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यदि दोनों अपने दिवंगत भाई को अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहते हैं और परिवार के साथ सीमित समय बिताना चाहते हैं, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। न्यायालय ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हो तो दोनों जहां जरूरत होगी, वहीं नमाज अदा कर सकेंगे और प्रशासन इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था करेगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आई तकनीकी दिक्कत

सुनवाई के दौरान अली अहमद झांसी जेल से और उमर अहमद लखनऊ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए। शुरुआत में झांसी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तकनीकी समस्या आने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। खंडपीठ ने पूछा कि केवल आवाज सुनाई दे रही है, वीडियो क्यों नहीं दिख रहा। इसके बाद तकनीकी समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए और सुनवाई आगे बढ़ी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Patna: सड़क हादसे में युवक की मौत से भड़की भीड़, बस समेत 10 वाहन फूंके

Published

on

Patna News, Patna Road Accident, Bihar News, Agam Kuan, Zero Mile Patna, NH-30 Jam, Bus Burnt, Violence in Patna, Police Vehicle Burnt, बिहार समाचार, पटना सड़क हादसा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने पहले बस में आग लगा दी, फिर हिंसा फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी भीड़ ने रोक दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी तनाव बढ़ गया।

गुस्साई भीड़ ने दो पुलिस वाहनों, कई बसों और मोटरसाइकिलों समेत करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। ट्रैफिक पुलिस पोस्ट में भी आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-30 जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

हंगामे के दौरान कुछ पत्रकारों के साथ भी मारपीट की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 9 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही है।

Continue Reading

ख़बर बिहार

BPSC की चेतावनी: सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस फर्जी, अभ्यर्थी सिर्फ आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा

Published

on

BPSC, BPSC Fake Notice, BPSC 72nd CCE, BPSC Exam 2026, Bihar Public Service Commission, BPSC Alert, Bihar Jobs, Competitive Exam, Government Jobs, Hindi News

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फर्जी सूचना को लेकर अभ्यर्थियों को सतर्क किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वायरल किया जा रहा नोटिस उसकी ओर से जारी नहीं किया गया है।

बीपीएससी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर उम्मीदवारों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और उन्हें आगे साझा भी न करें। आयोग ने कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी जानकारी को ही मान्य माना जाए।

फर्जी नोटिस में क्या दावा किया गया

आयोग के मुताबिक, वायरल नोटिस में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) प्रारंभिक परीक्षा और वर्ष 2026 में प्रस्तावित अन्य परीक्षाओं को लेकर गलत जानकारी दी गई है। बीपीएससी ने साफ किया कि इस तरह की कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अनधिकृत स्रोतों से प्रसारित सूचनाओं से सावधान रहें।

पहले ही स्थगित हो चुकी है 72वीं CCE परीक्षा

Advertisement

गौरतलब है कि 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी। हालांकि, आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए 18 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक नोटिस के माध्यम से परीक्षा स्थगित कर दी थी।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, बड़े भाई अली से मिलने झांसी जा रहा था

Published

on

Atiq Ahmed, Aban Ahmed, Road Accident, Jhansi News, Ali Ahmed, Prayagraj News, Uttar Pradesh News, Accident News, Hindi News, Khabri Taau

झांसी: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद (21) की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे। रास्ते में अचानक एक जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

कार में फंस गए थे सभी लोग

पुलिस के अनुसार, अबान अपने दोस्तों के साथ सुबह प्रयागराज से झांसी के लिए निकला था। वह आगे की सीट पर बैठा था, जबकि सोनू कार चला रहा था। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी लोग वाहन के अंदर फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

दो की मौत, तीन घायल

Advertisement

अस्पताल में डॉक्टरों ने अबान अहमद और सोनू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य तीन लोगों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। उनका इलाज जारी है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Cabinet: योगी सरकार ने 21 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेवर एक्सप्रेसवे से फसल बीमा तक बड़े फैसले

Published

on

UP Cabinet Meeting, Yogi Adityanath, UP Cabinet Decisions, Jewar Airport Expressway, Ganga Expressway, Prayagraj Chitrakoot Development Authority, PM Fasal Bima Yojana, UP Nomadic Development Board, Madarsa Act Amendment, Uttar Pradesh News, Hindi News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे, किसानों, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 21 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विस्तार और प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे

कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बुलंदशहर के रास्ते 74.467 किलोमीटर लंबे 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है। भविष्य में इसे 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। इसके अलावा प्रयागराज और चित्रकूट के समन्वित विकास के लिए नए क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन को भी स्वीकृति दी गई। प्रदेश के सात स्थानों पर बहुउद्देशीय हब विकसित करने का भी फैसला लिया गया है।

किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू रहेगी

कैबिनेट ने खरीफ 2026 और रबी 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना को पूरे प्रदेश में लागू रखने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना है।

Advertisement

घुमंतू विकास बोर्ड और विश्वकर्मा योजना को मंजूरी

विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उत्तर प्रदेश घुमंतू विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के संशोधित स्वरूप को भी मंजूरी दी गई है।

मदरसा कानून और श्रम नियमों में बदलाव

कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम, 2004 में संशोधन को मंजूरी दी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश मजदूरी संहिता नियमावली-2026 समेत कई प्रशासनिक और सेवा नियमों में बदलाव को भी स्वीकृति दी गई।

अनुपूरक बजट और CAG रिपोर्ट को मंजूरी

Advertisement

बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के अनुपूरक अनुदान और विनियोग विधेयक को मंजूरी दी गई। साथ ही CAG की राज्य वित्त, मनरेगा, जल जीवन मिशन और अन्य विभागों से जुड़ी ऑडिट रिपोर्टों को विधानसभा में पेश करने की प्रक्रिया को भी स्वीकृति मिली।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending