ख़बर बिहार
Bihar Election: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दो वोटर आईडी मामले में दी सफाई, बोले- मैंने केवल लखीसराय से ही SIR फॉर्म भरा

Patna: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दो EPIC नंबर को लेकर विवादों में उलझे और अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर दो वोटर आईडी रखने का आरोप विपक्ष लगा रहा है। बिहार की सियासत में इसको लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस बीच रविवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी बात रखी और विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि पटना से नाम हटाने का फॉर्म मैंने भरा है।
विजय सिन्हा ने मीडिया के सामने पेश किए सबूत
रविवार दोपहर पटना में प्रेस वार्ता कर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और ऐसे झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए।” डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, “पहले पटना में मेरे पूरे परिवार का नाम था। अप्रैल 2024 में मैंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जोड़ने के लिए आवेदन किया। यहां से विलोपित करने का भी फॉर्म भरा था। उस समय का प्रमाण मेरे पास है। किसी कारण से नाम नहीं हटा तो मैंने BLO को बुलाकर लिखित में आवेदन दिया और रिसीविंग लिया।”
मैंने केवल लखीसराय से ही SIR फॉर्म भरा है- विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने कहा कि ‘मैं केवल एक ही जगह से वोट करता हूं। पिछली बार भी मैंने लखीसराय से ही मतदान किया था। मैंने केवल लखीसराय से ही SIR फॉर्म भरा है। मैं उम्र संशोधन के लिए फॉर्म भी पहले ही भर चुका हूं। अब विपक्ष मुझे बदनाम करने की साजिश रच रही है। बहरहाल विजय सिन्हा ने ये साफ कहा है कि किसी टेक्निकल कारण से उनका नाम एक जगह से नहीं हट पाया था, इसलिए दोबारा बीएलओ को आवेदन देकर नाम हटाने को कहा है। 5 अगस्त को ही इसका फार्म भर दिया था। उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव में सिर्फ लखीयराय से ही वोटिंग की थी।
ख़बर बिहार
Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बवाल, पटना रेलवे स्टेशन पर छात्रों का प्रदर्शन, ट्रेनों में तोड़फोड़

Patna: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन किया, कई ट्रेनों को रोक दिया और एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ भी की। हंगामे के दौरान कुछ स्थानों पर पथराव की भी सूचना है। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाकर ट्रेन परिचालन बहाल कराया। पुलिस ने मामले में 6 छात्रों को गिरफ्तार किया है।
DM बोले- कुछ लोगों ने बार-बार खींची चेन
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि आधी रात के आसपास हंगामे की सूचना मिली थी। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने बार-बार ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींची और विभिन्न मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पहले से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, इसके बावजूद कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और उन छात्रों को भी रोकने का प्रयास किया जो परीक्षा देने जाना चाहते थे।जिलाधिकारी के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल हालात सामान्य हैं और ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से जारी है।
चश्मदीद ने बताया- दुकान में की तोड़फोड़
घटना के प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पहले ट्रेनों को रोका गया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बावजूद भीड़ नहीं हटी और माहौल तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा के दौरान उनकी दुकान में तोड़फोड़ की गई और अंदर पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि जान बचाने के लिए उन्हें मौके से भागना पड़ा।
500 केंद्रों पर हो रही भर्ती परीक्षा
बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए राज्यभर में 500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 4,128 पदों के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 17 जून तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कक्षपाल के 2,417 पद, मद्य निषेध सिपाही के 1,603 पद और चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा के लिए प्रत्येक शिफ्ट में अलग-अलग प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट तैयार की गई हैं। प्रश्नपत्र प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित समय पर खोले जाएंगे। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। बिना पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने उम्मीदवारों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
ख़बर बिहार
Patna: खान सर को राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक, 20 जून को होगी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई

Patna: फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षाविद और खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर खान सर को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने पुलिस को मामले की केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट कहा है कि अगली सुनवाई या अगले आदेश तक खान सर के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाएगी।
20 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर की ओर से अदालत में पेश हुए अधिवक्ता अरविंद कुमार महुआर ने दलील दी कि गोली आत्मरक्षा में चलाई गई थी और इसका उद्देश्य किसी प्रकार का भय या आतंक फैलाना नहीं था। वकील के अनुसार, अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 जून को करेगी, जहां अग्रिम जमानत याचिका पर विस्तृत बहस होगी।
सोमवार को दायर की थी अग्रिम जमानत याचिका
खान सर ने सोमवार को पटना जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया था। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और हथियारों के कथित अवैध उपयोग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
FIR में क्या आरोप?
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, खान सर के सुरक्षा गार्डों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में आरोप है कि खान सर ने गार्ड्स से कहा था, “तुम गोली चलाओ, बाकी मैं देख लूंगा।” इसी आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज
इधर, खान सर की कोचिंग पर हमले के मामले में गिरफ्तार ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को अदालत से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को पटना में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने रौशन आनंद के समर्थन में नारे लगाए और खान सर की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में शामिल छात्र पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिन पर लिखा था- “झूठे केस में हमारा जीवन मत बर्बाद करो” और “मैं निर्दोष हूं”।
मामले की प्रमुख बातें
- खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक
- पुलिस से केस डायरी तलब
- 20 जून को होगी अगली सुनवाई
- हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
- रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज
- पटना में छात्रों का कैंडल मार्च
ख़बर बिहार
Hospital Fire: अस्पताल के ICU में लगी आग से 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे, AC ब्लास्ट के बाद लगी आग

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के ICU में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के बाद ICU में लगे एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई। ICU अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने ICU समेत अन्य वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि हादसे के दौरान अस्पताल का स्टाफ मौके से गायब हो गया था। कई परिजन अपने मरीजों को स्ट्रेचर पर लेकर खुद अस्पताल से बाहर निकलते दिखाई दिए।
हादसे में मृतकों में गीता देवी, चंचला कुमारी, 57 वर्षीय उदय कुमार और 30 वर्षीय शशांक कुमार की पहचान हो चुकी है। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से घटना को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके साथ मौजूद राज्यसभा सांसद संजय झा भी बिना कुछ बोले दिल्ली रवाना हो गए। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ख़बर बिहार
Patna: बिहार में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, पटना-सीवान में 2 बदमाशों का ‘हाफ एनकाउंटर’, 26 दिन में 7 मुठभेड़

Patna: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। राज्य में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पिछले 26 दिनों में पुलिस ने 7 एनकाउंटर किए हैं। इनमें 2 अपराधी मारे गए, जबकि कई बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है। ताजा मामलों में पटना और सीवान में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों का ‘हाफ एनकाउंटर’ किया। दोनों मामलों में अपराधियों के पैर में गोली लगी है।
पटना: शिक्षक को गोली मारने वाला बदमाश गिरफ्तार
पटना के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अगमकुआं थाना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने संदीप उर्फ बादल नाम के लुटेरे को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान संदीप ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस वाहन के शीशे में लगी, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में संदीप घायल हो गया। उसके साथी प्रिंस को भी गिरफ्तार किया गया है।
संदीप पर 13 मई को शिक्षक शंभू कुमार को गोली मारकर मोबाइल लूटने और शिक्षिका वीणा का बैग छीनने का आरोप है। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा और बाइक बरामद की है। घायल संदीप का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है।
सीवान: 20 लाख की डकैती का आरोपी घायल
सीवान में 20 लाख रुपए की ज्वेलरी लूट के मुख्य आरोपी अंकित कुमार सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद यूपी भाग गया था। रविवार रात मैरवा पुलिस ने बैदौली छठ घाट के पास उसे रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख अंकित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों घुटनों में गोली लगी। अंकित ने 6 मई को जामापुर स्थित ओम साईं ज्वेलर्स में डकैती की थी। उसके पास से लोडेड पिस्टल और लूटी गई बाइक बरामद हुई है। गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।
नशे की लत ने बनाया अपराधी
पटना में पकड़े गए संदीप और प्रिंस की कहानी चौंकाने वाली है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों स्मैक और नशीले इंजेक्शन के आदी हैं। नशे का खर्च निकालने के लिए दोनों मोबाइल, चेन और महिलाओं के बैग लूटते थे। लूट का सामान तुरंत सस्ते दामों में बेचकर नशे के लिए पैसे जुटाए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक को गोली मारने की घटना भी नशे की तलब का नतीजा थी।
ख़बर बिहार
Bihar Cabinet: कर्मचारियों का DA बढ़कर 60% हुआ, महिलाओं को EV खरीदने पर ₹1 लाख की मदद

Bihar cabinet decisions: बिहार सरकार ने राज्य के करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ता (DA) 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है। वित्त विभाग के मुताबिक यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में राज्य में बढ़ते अपराध को देखते हुए 5 जिलों में ग्रामीण SP (Rural SP) के नए पद सृजित करने का फैसला भी लिया गया।
कर्मचारियों को कितना फायदा होगा?
DA बढ़ने से अलग-अलग वेतनमान वाले कर्मचारियों को हर महीने अतिरिक्त राशि मिलेगी। न्यूनतम स्तर पर 19 हजार रुपए मूल वेतन पाने वाले कर्मचारियों को करीब 390 रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त मिलेंगे। शीर्ष स्तर पर 2.25 लाख रुपए मूल वेतन पाने वाले वरिष्ठ IAS अधिकारियों को करीब 4500 रुपए प्रति माह का फायदा होगा।
पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
सरकार के फैसले से पेंशनभोगियों को भी राहत मिलेगी। नई दरों के अनुसार पेंशनर्स की मासिक पेंशन में 250 रुपए से लेकर 2200 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।
महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख
बिहार कैबिनेट ने महिलाओं को इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन खरीदने पर 1 लाख रुपए की सहायता देने का फैसला भी किया है। सरकार का उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है।
खेल खिलाड़ी5 hours agoWomen T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, स्मृति मंधाना की फिफ्टी; दीप्ति शर्मा ने झटके 5 विकेट
ख़बर बिहार18 hours agoBihar: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बवाल, पटना रेलवे स्टेशन पर छात्रों का प्रदर्शन, ट्रेनों में तोड़फोड़
ख़बर देश16 hours agoWeather Update: देशभर में प्री-मानसून का असर, 9 राज्यों में बारिश, यूपी में आंधी-बारिश से 5 मौतें; मानसून छत्तीसगढ़ सीमा तक पहुंचा
ख़बर उत्तरप्रदेश16 hours agoAyodhya: मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच के लिए SIT बनाई, कर्मचारी के घर से 10 लाख रुपए मिले
ख़बर मध्यप्रदेश4 hours agoMorena Train Accident: मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे समेत 4 की मौत
ख़बर छत्तीसगढ़8 hours agoजांजगीर-चांपा को 295 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात: CM साय ने 341 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन


















