ख़बर मध्यप्रदेश
Bharat Jodo Yatra in MP: राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका का साथ, सचिन पायलट भी यात्रा से जुड़े
Bharat Jodo Yatra in MP: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मध्यप्रदेश में आज दूसरा दिन है। राहुल ने आज खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना शुरू किया। उनके साथ आज बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ यात्रा में शामिल हुईं। प्रियंका पहली बार यात्रा से जुड़ी हैं। इससे पहले कर्नाटक में मां सोनिया गांधी राहुल की यात्रा का हिस्सा बनी थीं।
बोरगांव में श्री राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी शामिल।
"मिल रहे हैं कदम, जुड़ रहा है वतन"#BharatJodoYatra pic.twitter.com/MF02yMfcFg
— MP Congress (@INCMP) November 24, 2022
राहुल के साथ कदमताल करते दिखाई दिए सचिन पायलट
बोरगांव से यात्रा ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिए। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में करीब 13 दिन रहने के बाद पड़ोसी राज्य राजस्थान में 4 दिसंबर को प्रवेश करेगी। वहीं राजस्थान में इन दिनों नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोर पकड़ रही है। ऐसे में राहुल-प्रियंका के साथ सचिन पायलट की पैदल चाल से उनके समर्थकों में बदलाव की उम्मीद जगी है।
भारत जोड़ो यात्रा में श्री राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिला रही हैं कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी। #BharatJodoYatra pic.twitter.com/DE6YkeRiyz
— MP Congress (@INCMP) November 24, 2022
ये भी पढ़ें:
Vikram Gokhle: एक्टर विक्रम गोखले के निधन की ख़बर अफवाह, बेटी ने कहा-फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Congress List: कांग्रेस ने घोषित किए गुना, विदिशा और दमोह के प्रत्याशी, तीन सीटें अभी भी होल्ड
Bhopal: कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार रात 14 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसमें मध्यप्रदेश समेत 4 राज्यों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में मध्यप्रदेश की गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को उतारा गया है। जबकि दमोह से तरबर सिंह लोधी को टिकट दिया है।
कांग्रेस पार्टी अब तक कुल 209 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इसमें मध्यप्रदेश की 25 सीटें शामिल हैं। कांग्रेस ने ग्वालियर, मुरैना और खंडवा सीट पर अभी भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी गई है।
The CEC of Congress has selected the following candidates for the ensuing general elections to the Lok Sabha. pic.twitter.com/IMzvtocmtI
— INC Sandesh (@INCSandesh) March 28, 2024
ख़बर मध्यप्रदेश
Bhopal: होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक ने किया सुसाइड, ड्रिप्रेशन हो सकती है खुदकुशी की वजह
Bhopal: राजधानी भोपाल की फाइव स्टार होटल जहांनुमा के चेयरमैन नादिर राशिद ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि 72 वर्षीय नादिर राशिद ने डिप्रेशन के चलते बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। नादिर राशिद भोपाल के श्यामला हिल्स थाना इलाके के श्यामला कोठी में रहते थे। उन्होंने कोठी के बाथरूम में खुद को गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक नादिर राशिद के दो बेटे और एक बेटी है। उनके दोनों बेटे भोपाल में ही रहते हैं, जबकि बेटी विदेश में रहती हैं। प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि नादिर राशिद पिछले कुछ महीनों से बीमारी के चलते डिप्रेशन में रहने लगे थे। उन्होंने लोगों से मिलना जुलना भी कम कर दिया था। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है, विस्तृत जानकारी बाद में सामने आएगी।
ख़बर मध्यप्रदेश
Loksabha Election 2024: बीजेपी ने मध्यप्रदेश के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, उमा भारती का नाम नहीं
Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम गायब है। लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश में प्रचार के लिए जारी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है।
इसके अलावा मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, प्रहलाद पटेल, जयभान सिंह पवैया, राकेश सिंह, वीरेंद्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते, हितानंद को भी स्टार प्रचार बनाया गया है।
मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य, नारायण कुशवाह, तुलसी सिलावट, निर्मला भूरिया, एदल सिंह कंसाना, कविता पाटीदार, गौरीशंकर बिसेन और हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी को भी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। सभी स्टार प्रचारक मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करेंगे।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी मध्यप्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।
ख़बर मध्यप्रदेश
Ujjain: रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में श्रद्धालु बाहर से नहीं ले जा सकेंगे रंग-गुलाल, ये होगी व्यवस्था
Ujjain: उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। अब रंगपंचमी के दिन यानी 29 मार्च को रंग और गुलाल ले जाने पर बैन लगा दिया गया है। कलेक्टर ने कहा- सुप्रीम कोर्ट से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व मनाया जाएगा। इसका सख्ती से पालन कराया होगा। उन्होंने कहा- कि श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति उत्सव के लिए टेसू (पलाश) के फूलों से बने हर्बल रंग उपलब्ध कराएगी।
उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में महाकाल मंदिर में सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही हैं। ताकि भविष्य में इस प्रकार की अग्नि दुर्घटना दोबारा न हो।
— Collector Ujjain (@collectorUJN) March 26, 2024
पंडे-पुजारी खेलेंगे प्रतीकात्मक होली
नई गाइडलाइन के अनुसार रंगपंचमी के दिन पंडे-पुजारियों को प्रतीकात्मक रूप से होली खेलने की अनुमति होगी। परंपरा के अतिरिक्त ऐसी सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा, जिससे नुकसान हो। कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि रंगपंचमी के दौरान भस्म आरती में भक्तों की संख्या को भी नियंत्रित किया जाएगा। जो भी मंदिर के नियम तोड़ेगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में आने वाले लोगों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: मैहर में आज से 20 दिन तक बंद रहेगा मां शारदा रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को चढ़नी होगी सीढ़ियां
Maihar News: त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मैहर की मां शारदा के दरबार तक पहुंचाने वाला रोप वे बुधवार 26 मार्च यानी आज से बंद हो जाएगा। अब दर्शनार्थियों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। मेंटनेस कार्य पूरा होने के बाद रोप वे की सेवाएं 4 अप्रैल से पहले से फिर बहाल हो जाएंगी और दर्शनार्थी रोपवे सुविधा का लाभ उठाते हुए बिना कठिनाई के मां शारदा के दर्शन कर सकेंगे। लेकिन फिलहाल रोप वे सर्विस 26 मार्च से 3 अप्रैल तक मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी।
मेंटनेंस और सिक्योरिटी चेक के लिए बंद हुई सेवा
रोप वे प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि मेला शुरू हो रहा है। इससे पहले रोप वे का मेंटनेंस किया जाना है, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए। श्रद्धालुओं को निर्वाध सेवा देने के लिए समय से मेंटनेंस होना जरूरी है, ताकि नवरात्रि के दौरान मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इस दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सिक्योरिटी चेक भी होगा।
Bastar Teacher: शराबी टीचर पर स्टूडेंट्स ने किया चप्पल-जूते से हमला, पीटकर स्कूल से भगाया
-
ख़बर मध्यप्रदेश22 hours ago
MP Congress List: कांग्रेस ने घोषित किए गुना, विदिशा और दमोह के प्रत्याशी, तीन सीटें अभी भी होल्ड
-
ख़बर उत्तर प्रदेश7 hours ago
UP News: मुख्तार अंसारी की तबियत एक बार फिर बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने की आशंका
-
ख़बर छत्तीसगढ़17 hours ago
CG News: अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय, ई-स्टाम्प काउंटर भी खुले रहेंगे