Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

Ayodhya: ‘श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपूर्ण राष्ट्र के लिए ‘राष्ट्रीय उत्सव’, 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी

Published

on

Ayodhya: 'Consecration of the new idol of Shri Ram Lalla is a 'national festival' for the entire nation, there will be a holiday in schools and colleges on 22 January

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखने के लिए अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के बाद प्रारंभ हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठानों की जानकारी लेते हुए समारोह की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम योगी ने इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

22 जनवरी को उत्तरप्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपूर्ण राष्ट्र के लिए ‘राष्ट्रीय उत्सव’ है। शताब्दियों की प्रतीक्षा के पश्चात यह शुभ बेला आई है। इस उपलक्ष्य में सभी सरकारी भवनों को दिव्य स्वरूप में सजाया जाए। इस शुभ अवसर पर आगामी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। आइए, मिलकर रामोत्सव मनाएं!

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1744703515107446935

अतिथियों के सत्कार, साफ-सफाई और सुरक्षा में न रहे कोई कमी

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे गणमान्यजनों को अयोध्या में बेहतर आतिथ्य प्राप्त होना चाहिए। हर एक वीवीआईपी के विश्राम स्थल का चयन पूर्व में ही कर लिया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में होटल और धर्मशालाएं हैं। होम स्टे की व्यवस्था भी है। टेंट सिटी की संख्या और बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। कुंभ की तर्ज पर अयोध्या में 25-50 एकड़ में एक भव्य टेंट सिटी तैयार कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों और गलियों में धूल न उड़े, गंदगी न हो। जगह-जगह कूड़ेदान रखे हों। वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था हो। अभी 3800 से अधिक स्वच्छताकर्मी तैनात हैं, 1500 कर्मचारियों की संख्या और बढाएं।

हर भाषा में लगाएं संकेतक

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन और उसके बाद अयोध्या में पूरी दुनिया से श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने अयोध्या में देश और दुनिया की प्रमुख भाषाओं में संकेतक लगाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं और संयुक्त राष्ट्र की 6 भाषाओं में संकेतक लगाए जाएं।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूपी में 1.42 लाख शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET, चयन आयोग से मांगी कार्ययोजना

Published

on

यूपी स्पेशल टीईटी, Special TET, उत्तर प्रदेश शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट, TET अनिवार्य, शिक्षा सेवा चयन आयोग, बेसिक शिक्षा विभाग, अवधेश कुमार तिवारी, दंपती शिक्षक तबादला, 5 अगस्त आवेदन, UP Education News, Teacher News

लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में कार्यरत 1.42 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से जल्द कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्रदेश के 1,42,818 शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। इन्हीं शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के अनुसार विशेष टीईटी में शामिल होने वाले शिक्षकों में  64,062 प्राथमिक शिक्षक, 76,256 उच्च प्राथमिक शिक्षक, 2,500 विशेष शिक्षक शामिल हैं।

चयन आयोग से मांगी गई कार्ययोजना

शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव को पत्र भेजकर विशेष टीईटी आयोजित कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। बताया जा रहा है कि देशभर के प्रभावित शिक्षक लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संसद के मानसून सत्र में भी शिक्षकों को राहत देने की मांग उठाई जा रही है।

दंपती शिक्षकों के तबादले के आवेदन की तारीख बढ़ी

Advertisement

इधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने दंपती शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र शिक्षक-शिक्षिकाएं 5 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को निर्देश दिया है कि विभागीय पोर्टल पर सूचना जारी कर सभी जिलों के शिक्षकों को इसकी जानकारी दी जाए।

विभाग के अनुसार, तबादला प्रक्रिया को लेकर बनी कुछ भ्रम की स्थिति के कारण कई शिक्षक आवेदन नहीं कर सके थे। इसी वजह से आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

यूपी कैबिनेट: 18 प्रस्ताव मंजूर, दो नए एक्सप्रेसवे को हरी झंडी, टॉप छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

Published

on

यूपी कैबिनेट, योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज सोनभद्र एक्सप्रेसवे, विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, उत्तर प्रदेश, यूपी सरकार, कैबिनेट बैठक, मानसून सत्र, योगेंद्र उपाध्याय, UP News, Yogi Cabinet Decisions

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 18 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में दो नए एक्सप्रेसवे के निर्माण, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, उच्च शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों और विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों समेत कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी।

कैबिनेट ने संभल रिपोर्ट को भी मंजूरी दी। साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी (EPC) मोड में निर्माण के लिए डेवलपर चयन संबंधी प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।

प्रयागराज से सोनभद्र तक बनेगा 333 किमी लंबा एक्सप्रेसवे

कैबिनेट ने प्रयागराज-सोनभद्र ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी। यह एक्सप्रेसवे 333 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी अनुमानित लागत 26 हजार करोड़ रुपए होगी।

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को भी मंजूरी

Advertisement

बैठक में विंध्य-पूर्वांचल लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को भी हरी झंडी मिली। यह 117 किलोमीटर लंबा होगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इस परियोजना की कुल लागत 9,039 करोड़ रुपए तय की गई है। इसमें 5,628 करोड़ रुपए निर्माण कार्य और 1,731 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे। यह एक्सप्रेसवे गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली जिलों से होकर गुजरेगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनेगा नया डायवर्जन

कैबिनेट ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1.18 किलोमीटर लंबे डायवर्जन के निर्माण को भी मंजूरी दी। रास्ते में अधिक आबादी और मकानों के कारण यह बदलाव किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि इससे परियोजना की कुल लागत में कोई बदलाव नहीं होगा।

टॉप-5 छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत प्रदेश के सभी कॉलेजों की टॉप-5 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। योजना के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है और इससे करीब 50 हजार छात्राएं लाभान्वित होंगी।

Advertisement

विश्वविद्यालयों में बनेंगी शोध पीठ

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शोध पीठ स्थापित की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालयों को 2 करोड़ रुपए और महाविद्यालयों को 1 करोड़ रुपए तक की सहायता मिलेगी। यह राशि फिक्स्ड डिपॉजिट में रखी जाएगी और ब्याज से शोध गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 50 वर्ष पुराने और 5 हजार से अधिक छात्र क्षमता वाले संस्थान इसके लिए पात्र होंगे।

बनारस में बनेगा नया महिला छात्रावास

बसंत महिला विश्वविद्यालय, वाराणसी में 2.48 करोड़ रुपए की लागत से नया महिला छात्रावास बनाया जाएगा। इसमें 112 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी।

3 से 6 अगस्त तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र

Advertisement

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक आयोजित करने का फैसला भी लिया। इस दौरान राज्य सरकार विधायी कार्यों के साथ अनुपूरक बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT बनाने के दिए निर्देश, CJI बोले- जांच निष्पक्ष हो, राजनीति से दूर रखें

Published

on

राम मंदिर, अयोध्या, सुप्रीम कोर्ट, SIT, CJI सूर्यकांत, चढ़ावा चोरी, राम जन्मभूमि ट्रस्ट, चंपत राय, अनिल मिश्रा, India News

नई दिल्ली/अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने का निर्देश दिया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि नई SIT की अगुआई एक वरिष्ठ IPS अधिकारी करें, ताकि जांच किसी निर्णायक नतीजे तक पहुंच सके।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के होनी चाहिए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

यूपी सरकार से मांगा वरिष्ठ अधिकारी का नाम

सुनवाई के दौरान अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नई SIT के नेतृत्व के लिए वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम प्रस्तुत करे। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट

Advertisement

इससे पहले रविवार देर रात मौजूदा SIT ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में दाखिल की थी। 13 जुलाई की पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी कर जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी थी।

चार याचिकाओं पर हो रही सुनवाई

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट में कुल चार याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें जांच CBI को सौंपने, दान प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा और विशेषज्ञ समिति गठित करने जैसी मांगें की गई हैं।

8 आरोपी जेल में, ट्रस्टी पर भी सवाल

चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी फिलहाल फैजाबाद जेल में बंद हैं। उन पर चढ़ावे की गिनती के दौरान नकदी और आभूषणों की चोरी का आरोप है।

Advertisement

जांच के दौरान SIT ने ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा पर भी चढ़ावा गिनती की प्रक्रिया में कथित लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा पहले ही अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं, जिसे ट्रस्ट ने स्वीकार कर लिया है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस बोली- प्रेमी के साथ साजिश रची, जहरीले सांप से डसवाया

Published

on

मेरठ, मेरठ हत्या, सांप से हत्या, करैत सांप, स्कूल संचालक, दामिनी, तुषार पायला, उत्तर प्रदेश अपराध, Meerut Crime, UP News

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक स्कूल संचालक की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, कथित प्रेमी और दो सपेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि चारों ने मिलकर स्कूल संचालक अतुल कुमार (32) की हत्या की साजिश रची और उन्हें जहरीले करैत सांप से डसवाया। शुरुआती तौर पर मामला सांप के काटने से हुई सामान्य मौत का लग रहा था, लेकिन जांच में हत्या की साजिश का खुलासा होने का दावा किया गया। मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी दामिनी, उसके कथित प्रेमी तुषार पायला और दो सपेरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का दावा- पहले नींद की गोलियां दी गईं

जांच के अनुसार, घटना वाली रात अतुल कुमार को कथित तौर पर दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दी गईं। इसके बाद देर रात कथित प्रेमी और दो सपेरे घर पहुंचे और करैत सांप से अतुल को डसवाया। सुबह पत्नी ने परिजनों को बताया कि अतुल की मौत सांप के काटने से हुई है।

पूछताछ और कॉल डिटेल से खुला मामला

पुलिस के मुताबिक, पत्नी के बयानों में विरोधाभास मिलने पर उससे पूछताछ की गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में स्कूल के वैन चालक तुषार पायला से लगातार संपर्क सामने आया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तुषार ने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की।

Advertisement

बीमा राशि और प्रेम संबंध बना हत्या की वजह: पुलिस

पुलिस का दावा है कि अतुल कुमार ने करीब 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। जांच में सामने आया कि कथित प्रेम संबंध और बीमा की राशि हासिल करने के उद्देश्य से हत्या की योजना बनाई गई थी। पुलिस के अनुसार, दो सपेरों को इस काम के लिए 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी।

पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले अतुल को सड़क दुर्घटना जैसा दिखाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। पुलिस का कहना है कि अन्य साजिशें विफल होने के बाद सांप के जरिए हत्या की योजना बनाई गई।

मोबाइल में मिली अहम तस्वीर

Advertisement

मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय के अनुसार, कथित प्रेमी के मोबाइल फोन से डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर मिली, जो घटनास्थल से बरामद सांप से मेल खाती है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। अदालत में आरोप सिद्ध होना अभी बाकी है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: 150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या, गाजियाबाद में चेहरे, सीने और पेट में दागीं 6 गोलियां

Published

on

गाजियाबाद, मोदीनगर, हरिओम चौधरी, निखिल चौधरी, प्रॉपर्टी विवाद, पिता की हत्या, उत्तर प्रदेश क्राइम, 150 करोड़ संपत्ति, गोली मारकर हत्या, Ghaziabad Crime, UP News

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 150 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बुधवार देर रात पिता के चेहरे, सीने और पेट में छह गोलियां दाग दीं। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुदाना गांव की है। मृतक की पहचान हरिओम चौधरी (52) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनका बड़ा बेटा निखिल (32) है। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना मोदीनगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाकर छापेमारी कर रही हैं।

शराब पीकर घर आया, डांटने पर चला दी गोलियां

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात हरिओम चौधरी परिवार के साथ खाना खाकर घर पर थे। देर रात उनका बड़ा बेटा निखिल शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता ने शराब पीकर आने पर उसे फटकार लगाई। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि निखिल ने अवैध पिस्टल निकालकर पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई के दौरान पिता पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चला दीं। गोली लगते ही हरिओम चौधरी मौके पर गिर पड़े। परिवार और पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी बोली- तूने पूरा घर उजाड़ दिया

Advertisement

पति को लहूलुहान देखकर पत्नी अनीता चौधरी चीख पड़ीं। उन्होंने आरोपी बेटे से कहा, “तूने पूरा घर उजाड़ दिया।” गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

150 करोड़ की संपत्ति को लेकर था विवाद

पुलिस के मुताबिक, हरिओम चौधरी संपन्न किसान थे। उनके नाम करीब 75 बीघा जमीन और दिल्ली-मेरठ रोड स्थित एक व्यावसायिक मार्केट है। परिवार की कुल संपत्ति लगभग 150 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि निखिल शराब का आदी है और लंबे समय से पूरी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। हालांकि हरिओम चौधरी पहले ही उसे 25 बीघा जमीन और मार्केट में कई दुकानें दे चुके थे। इसके बावजूद वह शेष संपत्ति भी अपने नाम कराना चाहता था। पिता को आशंका थी कि बेटा जमीन बेचकर पैसा बर्बाद कर देगा, इसलिए उन्होंने इनकार कर दिया था।

छोटे भाई पर भी चला चुका है गोली

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब आठ साल पहले भी निखिल ने अपने छोटे भाई नीशू पर गोली चलाई थी। उस घटना में नीशू की जान बच गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं। आसपास के जिलों में भी उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश फायर सेफ्टी कानून, Fire Safety Bill MP, फायर NOC, फायर सेफ्टी नियम, 5 लाख जुर्माना, मध्य प्रदेश विधानसभा, Fire Safety Act, Fire NOC Rules, भोपाल न्यूज, MP News, Fire Department, Building Safety
ख़बर मध्यप्रदेश8 hours ago

MP News: प्रदेश में नया फायर सेफ्टी कानून लागू, बिना फायर NOC भवन चलाने पर ₹5 लाख तक जुर्माना, फायर प्लान होगा अनिवार्य

यूपी स्पेशल टीईटी, Special TET, उत्तर प्रदेश शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट, TET अनिवार्य, शिक्षा सेवा चयन आयोग, बेसिक शिक्षा विभाग, अवधेश कुमार तिवारी, दंपती शिक्षक तबादला, 5 अगस्त आवेदन, UP Education News, Teacher News
ख़बर उत्तरप्रदेश8 hours ago

UP News: यूपी में 1.42 लाख शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET, चयन आयोग से मांगी कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ कैबिनेट, विष्णु देव साय, अग्निवीर आरक्षण, 10 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस भर्ती, वनरक्षक भर्ती, जेल प्रहरी भर्ती, उर्वरक उपसमिति, किसानों के लिए खाद, खरीफ, रबी, Chhattisgarh Cabinet, Vishnu Deo Sai, Agniveer News, Raipur News
ख़बर छत्तीसगढ़10 hours ago

CG Cabinet: अग्निवीरों को पुलिस-वनरक्षक-प्रहरी भर्ती में 10% आरक्षण, किसानों के लिए उर्वरक निगरानी उपसमिति बनेगी

सिक्किम टनल हादसा, तीस्ता स्टेज 6 प्रोजेक्ट, NHPC, नामची, पटेल इंजीनियरिंग, टनल दुर्घटना, मीथेन गैस, रेस्क्यू ऑपरेशन, 20 मजदूरों के शव, Sikkim News, Tunnel Accident, Breaking News
ख़बर देश13 hours ago

Sikkim: टनल हादसे में 25 में से 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 तक पहुंचना अब भी चुनौती; मीथेन गैस से रेस्क्यू में मुश्किल

CJP प्रदर्शन, जंतर मंतर, दिल्ली प्रदर्शन, संसद मार्च, दिल्ली पुलिस, 10 FIR, सोनम वांगचुक, जेपी नड्डा, CRPF, RAF, संसद मानसून सत्र, दिल्ली सुरक्षा, Breaking News, Delhi News
ख़बर देश13 hours ago

CJP Protest: जंतर-मंतर पर फिर जुटे हजारों लोग, संसद मार्च हिंसा में 10 FIR; बंगाल से बुलाए गए 2 हजार CRPF जवान

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending