Connect with us

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: नक्सली हिड़मा और बारसे देवा के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम शर्मा, पुनर्वास के लिये की अपील

Published

on

Chhattisgarh: Deputy CM Sharma meets family members of Naxalites Hidma and Barse Deva, appeals for their rehabilitation

Sukma: उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज अचानक सुकमा जिले के कोंटा विकासखण्ड के अतिसंवेदनशील ग्राम पूर्वर्ती पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में जनचौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में समस्त ग्रामवासी और पूर्वर्ती से संबंध रखने वाले नक्सल लीडर माड़वी हिड़मा एवं बारसे देवा के परिजन भी शामिल हुए। जिसमें माड़वी हिड़मा की मां माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की मां बारसे सिंगे भी शामिल थीं। उनके साथ बारसे देवा के परिवार से चाचा बारसे ढुंगा, भाई बारसे भीमा, बारसे सन्ना, बारसे आमता, बारसे सीमडा, भतीजा बारसे मड़का, बारसे हिड़मा, बहु बारसे जोगी एवं माड़‌वी हिड़मा के परिजनों में चाचा माड़वी देवा, माड़वी सोमा, चाची माड़वी सुक्‌की, भाई माड़वी हड़मा, माड़वी मासे, बहु माड़‌वी मंगली भी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और गांव में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। जहां ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां ना तो सड़क थी ना ही कोई आधारभूत व्यवस्था और बारिश के दिनों में तो गांव एक टापू बन जाता था ना तो कोई आ सकता था ना जा सकता था। नियद नेल्ला नार योजना से अब गांव में रोड आ गयी है राशन, दवाइयां, खाद अब ग्राम में ही मिल जाता है। उपमुख्यमंत्री ने सभी के साथ मुलाकात कर उनके साथ उनके साथ खाना खाया और उन्हें उपहार भी दिए और उनके द्वारा की गई मांगों को पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

नक्सल लीडरों के परिजनों से भी उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आत्मीय मुलाकात कर उनके माता पिता से आशीर्वाद लिया। जहां उनकी माताओं माड़वी पुंजी तथा बारसे सिंगे ने बताया कि वे बड़े गैर जिम्मेदाराना तरीके से सब कुछ छोड़ कर जंगल में हथियार लेकर भटक रहे हैं। उन्होंने अपने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि परिवार, गाँव, समाज को छोड़कर जंगल में हथियार लेकर भटकने से किसी का भला नहीं हो रहा है। अपने हथियार छोड़कर पुनर्वास का रास्ता चुनो और समाज, परिवार, परिजनों के बीच रहकर विकास एवं सबके हित के लिए कार्य करें। उनकी माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने की अपील की है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने परिजनों से कहा कि उनका प्रयास है कि सभी भटके युवा हथियार छोड़ पुनर्वास कर लेते हैं तो शासन उनका ख्याल रखेगी और समाज के बीच रहकर अहिंसक तरीके से मुख्यधारा में शामिल होकर वे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर सकते हैं। क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए सभी के साथ की आवश्यकता है। ये युवा शक्ति क्षेत्र के विकास की नींव बन सकते हैं।

डिप्टी सीएम शर्मा ने पूर्वर्ती में स्थापित 150 वीं बटालियन के कैंप में जाकर नक्सल मोर्चे पर कार्य करने वाले केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों एवं पुलिस के जवानों से मुलाकात की और उनका प्रोत्साहन किया एवं नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। शर्मा ने कहा कि बस्तर अंचल के प्रत्येक जवान का पराक्रम, त्याग और समर्पण राज्य तथा देश की अमूल्य धरोहर है। उनकी वीरता ने इस क्षेत्र की शांति और विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कैंप परिसर का निरीक्षण कर जवानों से सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्र की परिस्थिति एवं चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों को सुरक्षा के साथ लोगों के कल्याण और सुरक्षा के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर सुकमा देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चौहान तथा पूर्वर्ती के ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: IGKV पेपर लीक मामले में 6 गिरफ्तार, प्राचार्य और मास्टरमाइंड बर्खास्त

Published

on

IGKV Paper Leak, Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya, Bharti College Durg, Chhattisgarh News, Paper Leak Case, BSc Agriculture, Exam Cancelled

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में पुलिस ने दुर्ग के भारती कॉलेज के असिस्टेंट लेक्चरर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई है।मामले में भारती कॉलेज प्रबंधन ने भी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में प्राचार्य डॉ. एके दुबे को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड योगेश सोनकेसरिया को भी कॉलेज से निकाल दिया गया है।

दो परीक्षाएं रद्द, सितंबर में दोबारा होंगी

पेपर लीक सामने आने के बाद 7 अगस्त को हुई BSc कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों ने यह प्रश्नपत्र भी लीक किया था। इससे पहले 20 अगस्त को BSc कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) परीक्षा रद्द की गई थी। अब दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी।

छात्रों का दावा- परीक्षा से एक दिन पहले मिल जाता था पेपर

मामले में मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद कुछ छात्रों ने पेपर लीक को लेकर गंभीर दावे किए हैं। छात्रों का कहना है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से कुछ घंटे पहले नहीं, बल्कि करीब एक दिन पहले ही कुछ छात्रों तक पहुंच जाता था। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ एग्रीकल्चर छात्रों ने दावा किया कि पेपर सुबह करीब 11 बजे तक उनके पास पहुंच जाता था।छात्रों के मुताबिक, मामला सिर्फ एंटोमोलॉजी के पेपर तक सीमित नहीं था। सेमेस्टर के कई विषयों के प्रश्नपत्र PDF के रूप में छात्रों के बीच शेयर किए जा रहे थे। एक पेपर की कीमत करीब ₹5 हजार तक होने का दावा किया गया है।हालांकि, छात्रों के इन दावों की पुलिस जांच में अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Raipur: CM साय ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक, कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

Published

on

Vishnu Deo Sai Kanwar Yatra, CM Sai Rudrabhishek, Raipur Kanwar Yatra 2026, Hatkeshwar Nath Mahadev, Sawan Kanwar Yatra Chhattisgarh, Chhattisgarh religious event, Mahadev Ghat Kanwar Yatra

रायपुर: पवित्र श्रावण मास में राजधानी रायपुर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया और सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हजारों कांवड़िए पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।

जयघोष से गूंजा रायपुर, हजारों कांवड़िए हुए रवाना

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण की अनुपम अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि कठिन यात्रा के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह और श्रद्धा सनातन संस्कृति में आस्था की शक्ति को दिखाती है।

CM बोले- कांवड़ यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव भी है। ऐसे आयोजनों में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग एक साथ जुड़ते हैं, जिससे आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर का बताया धार्मिक महत्व

मुख्यमंत्री साय ने महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की प्राचीन शिव आराधना परंपरा का प्रमुख केंद्र है। श्रावण मास में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

धार्मिक स्थलों के विकास पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान प्राकृतिक सुंदरता और लोक-संस्कृति के साथ-साथ उसकी आध्यात्मिक परंपराओं से भी है। प्रदेश के प्राचीन शिवधाम और शक्तिपीठ इसकी समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

CM ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

मुख्यमंत्री साय ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, पुलिस, वन और जेल विभाग की तृतीय श्रेणी भर्ती में मिलेगा लाभ

Published

on

Chhattisgarh Government, Agniveer, Ex Agniveer, Reservation, Government Jobs, Police Recruitment, Forest Department, Jail Department, Chhattisgarh News

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता आसान करने वाला बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में तृतीय श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण मिलेगा। सरकार ने इसके लिए ‘अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम-2026’ का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। चार साल की अग्निवीर सेवा पूरी कर चुके युवा इस आरक्षण के दायरे में आएंगे।

पुलिस, वन और जेल विभाग में मिलेगा फायदा

इस आरक्षण का लाभ खास तौर पर पुलिस, वन और जेल विभाग में होने वाली तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में मिलेगा। इन पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% सीटें आरक्षित रहेंगी। सरकार के इस फैसले से चार साल की सेवा पूरी करने के बाद सेना से बाहर आने वाले अग्निवीरों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में अवसर बढ़ेंगे।

सैन्य प्रशिक्षण और अनुभव को ध्यान में रखकर फैसला

सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण देने के पीछे उनकी सैन्य सेवा के दौरान हासिल प्रशिक्षण, अनुशासन और अनुभव को प्रमुख आधार माना है। चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन और सुरक्षा से जुड़ा अनुभव मिलता है। सरकार का मानना है कि यह अनुभव पुलिस, वन और जेल जैसे विभागों की नौकरियों में उपयोगी साबित हो सकता है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

IGKV परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र, CM साय ने कहा- परीक्षाओं की शुचिता से समझौता नहीं, 5 सदस्यीय जांच समिति बनी; FIR भी दर्ज

Published

on

IGKV, Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya, Question Paper Leak, CM Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh News, BSc Agriculture Exam, Exam Cancelled, Cyber Cell Investigation, Raipur News

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है। वहीं, तेलीबांधा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है। प्रश्नपत्र कहां से और कैसे बाहर आया, इसकी जांच में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

20 अगस्त को थी परीक्षा, 1200 छात्र हुए थे शामिल

IGKV की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। प्रदेश के 27 कृषि महाविद्यालयों के करीब 1,200 विद्यार्थी इसमें शामिल होने वाले थे। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की शिकायत सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी। अब यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल पेपर और असली प्रश्नपत्र का होगा मिलान

Advertisement

जांच समिति सोशल मीडिया पर प्रसारित प्रश्नपत्र और परीक्षा में उपयोग किए गए मूल प्रश्नपत्र का मिलान करेगी। साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि-

  • प्रश्नपत्र सबसे पहले कहां से बाहर आया?
  • इसे किसने सोशल मीडिया पर प्रसारित किया?
  • किन माध्यमों से यह आगे भेजा गया?
  • मामले में किन लोगों की भूमिका रही?

पुलिस और साइबर सेल डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच करेगी।

CM बोले- दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भर्ती हो या शैक्षणिक परीक्षा, उसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। विद्यार्थियों की मेहनत, उनका विश्वास और भविष्य सर्वोपरि है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्नपत्र की सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भविष्य की परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर उसके सुरक्षित रखरखाव और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को और मजबूत करने को कहा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के 4 श्रमिकों ने गंवाई जान, CM साय ने किया सहायता का ऐलान

Published

on

Vishnu Deo Sai, Chamoli Tunnel Accident, Kondagaon News, Chhattisgarh News, Uttarakhand Accident, Worker Death, CM Relief, Financial Assistance

रायपुर: उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने से हुए हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के 4 श्रमिकों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। हादसे में घायल हुए कोंडागांव जिले के 2 अन्य श्रमिकों को भी ₹50-50 हजार की सहायता दी जाएगी।

हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2 श्रमिक, मदनार के 1 श्रमिक, दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मौत हुई है। वहीं, जिले के 2 श्रमिक घायल हुए हैं। मृतक श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

CM साय बोले- दुख की घड़ी में परिवारों के साथ सरकार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित और शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Delhi Rain, Delhi NCR Weather, Heavy Rain, Red Alert, Delhi Weather, Gurgaon Rain, UP Rain, MP Rain, IMD Alert, Weather News, Flight Delay
ख़बर देश43 minutes ago

Weather Update: दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट पानी भरा, रेड अलर्ट; 390 फ्लाइट्स लेट

Allahabad High Court, Hijab Case, School Uniform, Uttar Pradesh News, Prayagraj News, Hijab Verdict, High Court News, School Dress Code, UP News
ख़बर उत्तरप्रदेश1 hour ago

UP News: ‘स्कूल में हिजाब की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की, कहा- तय यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

BPSC, BPSC TRE 4.0, Bihar Teacher Recruitment, TRE 4 Exam, AEDO Exam, BPSC News, Bihar News, Teacher Vacancy, BPSC Exam
ख़बर बिहार21 hours ago

BPSC TRE 4.0 पर बड़ा अपडेट: PT-मेंस और निगेटिव मार्किंग जारी रहेगी, दिसंबर-जनवरी में परीक्षा

Vladimir Putin, S Jaishankar, India Russia Relations, India Russia Trade, Narendra Modi, BRICS Summit, SCO Summit, Russia News, India News, Moscow News
ख़बर दुनिया21 hours ago

India Russia Relations: पुतिन बोले- भारत के साथ रूस का कारोबार बढ़ा, जयशंकर से मुलाकात में कहा- इस साल व्यापार में तेजी आई

Yogi Adityanath, Uttar Pradesh News, Raksha Bandhan, Free Bus Travel, UP Roadways, Women Free Travel, Transport Department, UP Government, Rakhi 2026
ख़बर उत्तरप्रदेश23 hours ago

Raksha Bandhan: यूपी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी बड़ी सौगात, 3 दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending