Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

UP News: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, उत्तराधिकार को लेकर कही यह बात

Published

on

UP News: Mayawati forgives nephew Akash Anand, says this about succession

Lucknow: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को उनके माफी मांगने के कुछ ही घंटों के अंदर माफ कर दिया है। इस बात की पुष्टि स्वयं बसपा प्रमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, आकाश आनन्द द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने व सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने के साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय।

मैं पूरी तरह स्वस्थ्य, उत्तराधिकारी बनाने का प्रश्न नहीं- मायावती

मायावती ने आगे लिखा, वैसे अभी मैं स्वस्थ्य हूं और जब तक पूरी तरह से स्वस्थ्य रहूंगी, मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के लिए पूरे जी-जान व तन्मयता से समर्पित रहकर कार्य करती रहूंगी। ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। मैं अपने निर्णय पर अटल हूं व रहूंगी। उन्होंने आगे लिखा- पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी मांगने व आगे ऐसी गलती नहीं करने को लेकर वह लोगों से लगातार सम्पर्क करता रहा है और आज उसने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानते हुए अपने ससुर की बातों में अब आगे नहीं आने का संकल्प व्यक्त किया है।

आकाश के ससुर को माफी नहीं 

बसपा प्रमुख मायावती की भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को लेकर नाराजगी कायम है। उन्होंने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा- किन्तु आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियां अक्षम्य हैं। उन्होंने गुटबाजी आदि जैसी घोर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ आकाश के कैरियर को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए उनको माफ करने व पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

Advertisement

आकाश ने आज ही मांगी थी माफी

आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो और अपनी बुआ मायावती से आज ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए फिर से पार्टी के लिए कार्य करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने X पर जारी किए बयान में कहा कि “बी.एस.पी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यू.पी. की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रही सांसद आदरणीया बहन कु. मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू व आदर्श मानता हूं। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा।”

आकाश ने लिखा- “यही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं जिसकी वजह से आदरणीया बहन जी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है। और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा। और सिर्फ आदरणीय बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा। तथा पार्टी में अपने से बड़ों की व पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा।”

उन्होंने लिखा-“आदरणीया बहन जी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा। साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी व आदरणीया बहन जी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट-ट्रेनी की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच

Published

on

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार सुबह बड़ा विमान हादसा हो गया। ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई। विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद 11:50 बजे गंगा बैराज के पास नाथपुरवा गांव में 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराकर खेत में जा गिरा।

हादसे में पायलट सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई। उनके शरीर में मल्टीपल इंजरी थीं। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

200-250 फीट ऊपर था विमान, अचानक डगमगाने लगा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से पहले विमान करीब 200 से 250 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक हवा में डगमगाने लगा और क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। विमान 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद खेत में जा गिरा। जमीन पर गिरते ही विमान पूरी तरह टूटकर बिखर गया। उसके कई पुर्जे काफी दूर तक फैल गए। हालांकि, विमान में आग नहीं लगी।

Advertisement

हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें विमान का मलबा खेत में बिखरा दिखाई दे रहा है। एक पायलट कॉकपिट के पास फंसा था, जबकि दूसरा विमान से थोड़ी दूरी पर गंभीर हालत में पड़ा था। विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर निकल गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद करीब 12:15 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पायलट के पास 3 हजार घंटे का उड़ान अनुभव

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि विमान ने चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद 39 किलोमीटर दूर नाथपुरवा गांव में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि विमान में सवार पायलट के पास करीब 3,000 घंटे का उड़ान अनुभव था। हादसे की जानकारी DGCA को दे दी गई है। अब DGCA की टीम पूरे मामले की जांच करेगी।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- धमाके की आवाज के साथ गिरा विमान

नाथपुरवा गांव के रोहित निषाद ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने ऊपर देखा तो एक एयरक्राफ्ट उड़ रहा था। अचानक विमान नीचे की ओर गिरने लगा। कुछ ही देर बाद धमाके की आवाज के साथ वह जमीन पर जा गिरा।उन्होंने बताया कि विमान के जमीन पर गिरने के बाद भी उसमें आग नहीं लगी।

Advertisement

एक अन्य ग्रामीण सर्वेश ने बताया कि विमान उनके खेत में ही गिरा। उन्होंने कहा कि वह सुबह करीब 10 बजे तक खेत में थे और बाद में घर चले गए थे। इसके बाद फोन आया कि उनके खेत में विमान गिर गया है। मौके पर पहुंचने पर दोनों पायलट जमीन पर पड़े मिले।

रिहायशी बस्ती से सिर्फ 1 किलोमीटर दूर था हादसा

जिस जगह ट्रेनिंग विमान गिरा, वहां से रिहायशी बस्ती करीब एक किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों के मुताबिक, विमान करीब 4-5 मिनट तक इलाके के ऊपर उड़ता रहा। इसके बाद अचानक नीचे गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विमान रिहायशी बस्ती के ऊपर गिरता तो घरों और आम लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का था विमान

क्रैश हुआ विमान कानपुर की गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का था। एकेडमी की स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी।यहां 100 से ज्यादा लोग पायलट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। हादसे वाले विमान ने भी इसी फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी से उड़ान भरी थी और करीब 39 किलोमीटर दूर जाकर क्रैश हुआ। हादसे के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की तीन सदस्यीय टीम और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

दोनों मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सचिन भाटिया, पायलट, निवासी गुजरात और अभिषेक पुजारी, ट्रेनी पायलट, निवासी कर्नाटक के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: ‘स्कूल में हिजाब की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की, कहा- तय यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Published

on

Allahabad High Court, Hijab Case, School Uniform, Uttar Pradesh News, Prayagraj News, Hijab Verdict, High Court News, School Dress Code, UP News

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि यदि स्कूल ने सभी विद्यार्थियों के लिए समान और भेदभाव रहित ड्रेस कोड तय किया है तो कोई छात्र अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर उसमें बदलाव की मांग नहीं कर सकता।

जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की डिविजन बेंच ने कहा कि यूनिफॉर्म का उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता, अनुशासन और संस्थान की पहचान बनाए रखना है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यूनिफॉर्म से अलग-अलग धार्मिक पहचान के आधार पर भेदभाव से मुक्त माहौल बनाए रखने में मदद मिलती है।

कोर्ट ने कहा- व्यक्तिगत आधार पर हिजाब की अनुमति नहीं

कोर्ट ने कहा कि किसी छात्र को व्यक्तिगत आधार पर हिजाब या कोई अन्य अतिरिक्त पहनावा जोड़ने की अनुमति देने से यूनिफॉर्म की अवधारणा प्रभावित होगी। इससे स्कूल के ड्रेस कोड और अनुशासन से जुड़े फैसले का अधिकार संस्थान के बजाय अलग-अलग छात्रों के हाथ में जाने की स्थिति बन सकती है। अदालत ने यह भी कहा कि स्कूल अपनी यूनिफॉर्म नीति में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन जब तक तय ड्रेस कोड लागू है, उसका पालन करना होगा।

छात्रा ने मां के जरिए दाखिल की थी याचिका

Advertisement

मामला प्रयागराज के एक निजी स्कूल का है। नाबालिग छात्रा ने अपनी मां के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वह इसी स्कूल में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ चुकी थी और कक्षा 11 में भी प्रवेश चाहती थी। छात्रा का कहना था कि वह कक्षा 6 से 10 तक स्कूल यूनिफॉर्म के साथ सिर पर स्कार्फ पहनती रही और इस दौरान स्कूल की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई। उसने अपनी बात के समर्थन में पुराने पहचान पत्र और स्कूल की ग्रुप फोटो भी अदालत में पेश की थी।

स्कूल ने कहा- सभी छात्रों के लिए एक जैसा ड्रेस कोड

कक्षा 11 में प्रवेश के समय स्कूल प्रबंधन ने स्कार्फ को निर्धारित ड्रेस कोड के खिलाफ बताते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। छात्रा की ओर से पहले जिला प्रशासन के सामने भी शिकायत की गई थी। स्कूल का पक्ष था कि संस्थान में सभी विद्यार्थियों के लिए समान ड्रेस कोड लागू है और किसी एक छात्रा को अलग छूट देने से व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

छात्रा ने धार्मिक स्वतंत्रता का दिया तर्क

याचिका में छात्रा की ओर से तर्क दिया गया था कि हिजाब पहनना उसकी धार्मिक मान्यता से जुड़ा है। इसलिए उसे स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने से रोकना उसकी निजता, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े अधिकारों को प्रभावित करता है।

Advertisement

हालांकि, हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता रिकॉर्ड पर ऐसा पर्याप्त तथ्य या सामग्री पेश नहीं कर सकी, जिससे यह साबित हो कि सिर पर स्कार्फ पहनना इस्लाम की ऐसी आवश्यक धार्मिक प्रथा है, जिसके बिना आस्था प्रभावित होगी।

हाईकोर्ट ने कर्नाटक के फैसले का भी किया जिक्र

अदालत ने कहा कि इस मुद्दे पर हाईकोर्ट के पहले के फैसलों में हिजाब को इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं माना गया है। कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के 2022 के फैसले का भी उल्लेख किया और कहा कि उसके विपरीत राय रखने का कोई आधार सामने नहीं आया।

Continue Reading

ख़बर बिहार

BPSC TRE 4.0 पर बड़ा अपडेट: PT-मेंस और निगेटिव मार्किंग जारी रहेगी, दिसंबर-जनवरी में परीक्षा

Published

on

BPSC, BPSC TRE 4.0, Bihar Teacher Recruitment, TRE 4 Exam, AEDO Exam, BPSC News, Bihar News, Teacher Vacancy, BPSC Exam

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 को लेकर अभ्यर्थियों की कई शंकाओं का जवाब दिया है। आयोग ने साफ किया है कि TRE 4.0 में PT और मेंस दोनों परीक्षाएं होंगी और निगेटिव मार्किंग भी जारी रहेगी।

BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि TRE 4.0 को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और अन्य एजेंसियों से मिले सुझावों के आधार पर PT-मेंस कराने का फैसला लिया गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

निगेटिव मार्किंग भी नहीं हटेगी

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि TRE 4.0 में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी बनी रहेगी। आयोग का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में ये दोनों व्यवस्थाएं अभ्यर्थियों की तैयारी और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखकर तय की गई हैं।

AEDO और TRE 4 की परीक्षा कब होगी?

Advertisement

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और TRE 4.0 की परीक्षा को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है।परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, AEDO की परीक्षा के लिए दोबारा फॉर्म भरवाए जाएंगे। दोनों परीक्षाएं दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 के बीच आयोजित किए जाने की तैयारी है। यानी अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए अब सीमित समय रहेगा।

असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का रिजल्ट कोर्ट केस के कारण अटका

असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट केस का निपटारा होने तक संबंधित परिणाम जारी करने की दिशा में आयोग स्तर से कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि अंतिम विकल्प के तौर पर एडवोकेट जनरल से कानूनी मंतव्य मांगा गया है। करीब एक सप्ताह में कानूनी राय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि तक आने वाली सभी याचनाओं को प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

TRE 4.0 को लेकर छात्रों में क्यों है नाराजगी?

TRE 4.0 में PT और मेंस की व्यवस्था तथा निगेटिव मार्किंग को लेकर अभ्यर्थियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। इसी को लेकर छात्र आंदोलन भी कर रहे हैं। आयोग ने अब स्पष्ट कर दिया है कि PT-मेंस और निगेटिव मार्किंग के फैसले में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Raksha Bandhan: यूपी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी बड़ी सौगात, 3 दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

Published

on

Yogi Adityanath, Uttar Pradesh News, Raksha Bandhan, Free Bus Travel, UP Roadways, Women Free Travel, Transport Department, UP Government, Rakhi 2026

लखनऊ: रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महिला के साथ यात्रा करने वाले एक पुरुष सहयात्री को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा नगर विकास विभाग की 900 से ज्यादा बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रक्षाबंधन के दौरान परिवहन और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।

26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलेंगी

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इस अवधि में परिवहन निगम की सभी बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और घर जाएंगी। इसी को देखते हुए महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था की गई है।

निजी बस, टैक्सी और ऑटो में मनमाना किराया नहीं

CM योगी ने सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने स्पष्ट कहा कि निजी वाहन संचालक यात्रियों से निर्धारित किराया ही लें। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, अधिक किराया वसूलने और यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement

अयोध्या, मथुरा और वाराणसी समेत धार्मिक स्थलों पर खास इंतजाम

रक्षाबंधन के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, प्रयागराज और विंध्याचल समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

बस स्टेशनों पर CCTV और पेयजल की व्यवस्था

सरकार ने सभी बस स्टेशनों पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है। यहां CCTV, साफ-सफाई, पेयजल और फर्स्ट एड की व्यवस्था रहेगी। वेटिंग रूम में लाइट और पंखे की व्यवस्था बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की मदद के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी चालू रहेगा।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar IAS Transfer: बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 2024 बैच के 12 अफसरों को पहली फील्ड पोस्टिंग

Published

on

पटना: बिहार सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 22 अगस्त को जारी अधिसूचना में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादले में 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के 12 ट्रेनी IAS अधिकारियों को भी फील्ड पोस्टिंग दी गई है।

कई अनुमंडल पदाधिकारियों (SDM) को जिला परिषद में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (DDC-cum-CEO) बनाया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को नगर आयुक्त और विभागीय निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीवान के पूर्व DM विवेक रंजन मैत्रेय को अभी पोस्टिंग नहीं

सीवान के पूर्व जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को नई पोस्टिंग नहीं मिली है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है। 25 जुलाई को सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से गोली चलने की घटना सामने आई थी। इसके बाद 17 अगस्त को विवेक रंजन मैत्रेय को DM पद से हटा दिया गया था।

श्रेया श्री बनीं खगड़िया जिला परिषद की DDC

Advertisement

IAS श्रेया श्री सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद वेटिंग में थीं। अब उन्हें खगड़िया जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम की कमान

2023 बैच के IAS अधिकारी अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर, पटना के अनुमंडल पदाधिकारी पद से हटाकर नगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम बनाया गया है।

तुषार कुमार को मधुबनी जिला परिषद की जिम्मेदारी

2023 बैच के IAS तुषार कुमार को पूर्णिया के SDM पद से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद मधुबनी बनाया गया है।

Advertisement

प्रद्युम्न सिंह यादव को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्मेदारी

2023 बैच के IAS प्रद्युम्न सिंह यादव को कटिहार के SDM पद से ट्रांसफर कर निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय बनाया गया है।

आकांक्षा आनंद बनीं सासाराम जिला परिषद की DDC

2023 बैच की IAS आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिम की SDM जिम्मेदारी से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद सासाराम, रोहतास बनाया गया है। आकांक्षा आनंद इससे पहले कटिहार के बारसोई की SDM रह चुकी हैं। बारसोई में वह पहली महिला SDM के तौर पर पदस्थापित हुई थीं।

गरिमा लोहिया बनीं दरभंगा नगर निगम की नगर आयुक्त

Advertisement

2023 बैच की IAS गरिमा लोहिया को बाढ़, पटना की SDM जिम्मेदारी से हटाकर नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम बनाया गया है। वह इससे पहले बाढ़ की SDM थीं। गरिमा लोहिया मूल रूप से बक्सर की रहने वाली हैं।

अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में जिम्मेदारी

2023 बैच की IAS अंजली शर्मा को अरेराज, पूर्वी चंपारण की SDM जिम्मेदारी से हटाकर निदेशक, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग बनाया गया है।

रोहित कर्दम बने कैमूर जिला परिषद के DDC

2023 बैच के IAS रोहित कर्दम को नौगछिया, भागलपुर के SDM पद से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद कैमूर, भभुआ बनाया गया है।

Advertisement

शिक्षा विजयकुमार चौधरी को जमुई भेजा गया

2023 बैच के IAS शिक्षा विजयकुमार चौधरी को आरा सदर के SDM पद से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद जमुई की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. नेहा कुमारी को कटिहार का DDC बनाया

2023 बैच की IAS डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम, रोहतास की SDM जिम्मेदारी से हटाकर DDC-cum-CEO, जिला परिषद कटिहार बनाया गया है।

कृष्ण चन्द्र गुप्ता को निबंधन विभाग में जिम्मेदारी

Advertisement

2023 बैच के IAS कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव, भागलपुर के SDM पद से हटाकर महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बनाया गया है।

2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को पहली फील्ड पोस्टिंग

इस तबादले की सबसे अहम बात 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दिया जाना है। इन अधिकारियों की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में ट्रेनिंग 20 अगस्त 2026 को पूरी हुई है। ट्रेनिंग खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें बिहार के अलग-अलग जिलों और प्रशासनिक पदों पर जिम्मेदारी दी गई है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News
ख़बर दुनिया7 hours ago

Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 210 की मौत, 1,500 लापता

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News
ख़बर उत्तरप्रदेश8 hours ago

UP News: कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट-ट्रेनी की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच

MP UCC, Madhya Pradesh UCC, Uniform Civil Code, Mohan Yadav, Mangubhai Patel, MP News, UCC Bill 2026, Madhya Pradesh News
ख़बर मध्यप्रदेश13 hours ago

MP News: मध्यप्रदेश में UCC लागू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ी, राज्यपाल ने दी मंजूरी, अब राष्ट्रपति की स्वीकृति का इंतजार

Jashpur News, Pandripani News, SBI Branch, Chhattisgarh News, Jashpur Development, Banking Facility, CM Sai, Chhattisgarh Government, Raksha Bandhan
ख़बर छत्तीसगढ़14 hours ago

Chhattisgarh: रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात, CM साय ने SBI की नई शाखा का किया शुभारंभ, कई अन्य विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh Sports, Sports Awards, Vishnu Deo Sai, Arun Sao, Chhattisgarh News, National Sports Day, State Sports Awards, CM Trophy, Raipur News
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Chhattisgarh: प्रदेश के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण, 29 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी- कोच चयनित

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending