Connect with us

खेल खिलाड़ी

IND Vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 30.3 ओवर में 7 विकेट से हराया, बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

Published

on

IND Vs PAK: India defeated Pakistan by 7 wickets in 30.3 overs, Bumrah became player of the match

IND Vs PAK Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप के 12वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। यह अब तक हुए विश्व कप मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार आठवीं जीत है। आज की जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड के भी छह अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट (+1.821 ) के आधार पर रोहित शर्मा की टीम पहले स्थान पर है। न्यूजीलैंड का नेट रनरेट +1.604 है। पाकिस्तान चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकार है, लेकिन उसका नेट रनरेट गिरकर -0.137 हो गया।

टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने चुनी गेंदबाजी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के महामुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने टीम इंडिया को 192 रन का टारगेट दिया। जिसके जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में 7 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही अपने हाथ खोल दिए और पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने वनजे में 300 छक्के के आंकड़े को भी पार कर लिया। श्रेयस अय्यर (नाबाद 53) और केएल राहुल (नाबाद 19) ने जीत की औपचारिकता पूरी की।

बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारतीय गेंदबाजों ने भी आज शानदार प्रदर्शन किया। भारत के लिए नई गेंद संभालने वाले सिराज और बुमराह ने अपनी लैंथ में बदलाव करके सीम का पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। जसप्रीत बुमराह ने सात ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ शाहीन अफरीदी ही एक ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने गेंदबाजी में अपना कमाल दिखाया। शाहीन पाकिस्तान के लिए दो विकेट झटके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

SC की सख्त टिप्पणी: क्रिकेट संघों में बैट न पकड़ने वालों का राज क्यों? रिटायर्ड खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए कमान

Published

on

SC's stern remark: Why are non-bat holders the king of cricket associations? Retired players should be given the reins

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट समेत अन्य खेल संघों के संचालन को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि खेल संस्थाओं की कमान उन लोगों के हाथ में होनी चाहिए, जिन्हें खेल की समझ हो। क्रिकेट संघों में रिटायर्ड क्रिकेटरों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए, न कि ऐसे लोगों को जो कभी बैट तक नहीं पकड़ पाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के चुनाव पर रोक लगाने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। MCA के चुनाव 6 जनवरी को होने थे, लेकिन उन पर भाई-भतीजावाद और पक्षपात के आरोप लगे थे।

CJI ने MCA में अचानक बढ़ी सदस्य संख्या पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान CJI ने MCA की सदस्यता में अचानक हुई बढ़ोतरी पर सवाल खड़े किए। कोर्ट ने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि 1986 से 2023 तक एसोसिएशन में 164 सदस्य थे, लेकिन इसके बाद अचानक बड़ी संख्या में नए सदस्य जोड़ दिए गए। CJI ने कहा- इतने सालों तक सदस्य संख्या सीमित रही और फिर अचानक ‘बंपर ड्रॉ’ कैसे हो गया? अगर सदस्य संख्या 300 तक बढ़ानी थी, तो इसमें नामी और रिटायर्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए था।

MCA की ओर से दी गई दलील

MCA और अन्य याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि पूरी प्रक्रिया रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली समिति की निगरानी में हुई थी और कई आवेदनों को खारिज भी किया गया। साथ ही आरोप लगाया गया कि चैरिटी कमिश्नर ने कैबिनेट से सलाह लिए बिना प्रशासक नियुक्त कर दिया।

Advertisement

केदार जाधव ने लगाए वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप

मामले की शुरुआत तब हुई, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा नेता केदार जाधव ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 401 नए सदस्यों को जोड़कर वोटर लिस्ट में हेरफेर किया गया। याचिका में दावा किया गया कि इनमें से कई लोग NCP-SP विधायक रोहित पवार के रिश्तेदार या कारोबारी सहयोगी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी याचिकाएं वापस लेने की अनुमति देते हुए सभी आपत्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने रखने को कहा। साथ ही हाईकोर्ट से मामले का जल्द निपटारा करने का अनुरोध भी किया।

टॉप-5 राज्य क्रिकेट संघों में सिर्फ 2 की कमान पूर्व क्रिकेटरों के हाथ

देश के टॉप-5 राज्य क्रिकेट संघों में से सिर्फ दो ऐसे हैं, जिनकी अगुवाई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के हाथ में है। इनमें बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup: बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर, ICC ने स्कॉटलैंड को दी एंट्री; भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी

Published

on

Bangladesh out of T20 World Cup, ICC gives entry to Scotland; refusal to play in India proved costly

T20 World Cup: बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है। यह फैसला दुबई में हुई ICC की अहम बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी जानकारी ICC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।

ICC ने बांग्लादेश सरकार को भारत में खेलने को लेकर 24 घंटे की डेडलाइन दी थी, लेकिन समय सीमा के भीतर बांग्लादेश की ओर से सहमति नहीं मिलने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया। ICC चेयरमैन जय शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बांग्लादेश को बाहर करने पर अंतिम मुहर लगी।

भारत में मैच कराने के ICC के फैसले के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी (DRC) में अपील दायर की थी, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश का वर्ल्ड कप में खेलना लगभग तय तौर पर असंभव हो गया। ICC के इस फैसले के बाद अब स्कॉटलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा और अपने ग्रुप मैच खेलेगा।

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किया गया। इसके बाद BCB और बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को भेजने से इनकार कर दिया।

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ढाका में नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद स्पष्ट किया था कि मौजूदा हालात में टीम भारत नहीं जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलना चाहता है, लेकिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।

Advertisement

भारत में खेलने से इनकार की 2 बड़ी वजहें

1. मुस्तफिजुर विवाद: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में BCCI द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने को BCB ने राजनीतिक और खेल भावना के खिलाफ बताया।

2. राजनीतिक दबाव और प्रसारण बैन: मुस्तफिजुर को IPL से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने इसे मुद्दा बना दिया। यूनुस सरकार ने IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया और इसके बाद भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग उठी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया।

पाकिस्तान का मिला समर्थन, लेकिन बहिष्कार नहीं

बांग्लादेश को उम्मीद थी कि पाकिस्तान उसके समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। ICC बोर्ड मीटिंग में PCB ने बांग्लादेश का समर्थन जरूर किया, लेकिन वर्ल्ड कप से हटने की घोषणा नहीं की। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

पहला टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Published

on

First T20: India defeated New Zealand by 48 runs, taking a 1-0 lead in the series

First T20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन की बड़ी जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुकाबला बुधवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 44 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 25 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में जैकब डफी और काइल जैमिसन ने 2-2 विकेट झटके

239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 190 रन पर सिमट गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली। न्यूजीलैंड की ओर से मार्क चैपमैन ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

India Squad For T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह

Published

on

India Squad For T20 World Cup 2026: Team India announced for T20 World Cup, Ishan Kishan and Rinku Singh got place

India Squad For T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। BCCI के मुंबई स्थित हेड ऑफिस में शनिवार को सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड का ऐलान किया। अक्षर पटेल को उपकप्तान सौंपी गई है, जबकि ईशान सिंह और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा होंगे। यह टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भी हिस्सा लेगी।

भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ मैच से करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिेंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ईशान किशन।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बरकरार रखा जीत का सिलसिला, लगातार 8वीं टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

Published

on

IND vs SA: India maintains winning streak against South Africa, captures 8th consecutive T20I series

IND vs SA: भारत ने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। चौथा टी-20 कोहरे की वजह से नहीं खेला जा सका था। शुक्रवार को मिली इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार आठवीं टी-20 सीरीज जीतने का कारनामा किया। भारत को आखिरी बार टी-20 सीरीज में हार अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी।

अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत के 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारत के लिए दूसरी सबसे तेज टी-20 फिफ्टी लगाई। वहीं अभिषेक शर्मा भी ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब रहे। वे एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड से सिर्फ 13 रन दूर रह गए।

1. भारत ने लगातार 8वीं टी-20 सीरीज जीती

भारत ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार आठवीं सीरीज जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। दिसंबर 2023 में भारत ने साउथ अफ्रीका 1-1 से सीरीज बराबरी की थी। इसके बाद से भारत ने सभी सीरीज अपने नाम की है।

इस दौरान भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4-1, श्रीलंका के खिलाफ 2-0 और अफगानिस्तान के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीती। इसके बाद बांग्लादेश को 3-0 से क्लीन स्वीप किया गया, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की।

Advertisement

2. हार्दिक पंड्या ने सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई

हार्दिक पंड्या ने मात्र 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगा दी। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह हैं, जिनके नाम सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है। युवराज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इसी ऐतिहासिक मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के भी लगाए थे।

3. कोहली के रिकॉर्ड से अभिषेक शर्मा 13 रन दूर रह गए

अभिषेक शर्मा भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस साल 1602 रन बनाए। अभिषेक विराट कोहली के 2016 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से महज 13 रन दूर रह गए। कोहली ने उस साल 1614 रन बनाए थे, जो अब भी किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक साल में बनाए गए सबसे ज्यादा टी-20 रन का रिकॉर्ड है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

CG Cabinet: Anti-Narcotics Task Force in 10 districts, Pilot Training Institute, Startup Policy and Cloud First Policy approved
ख़बर छत्तीसगढ़7 hours ago

CG Cabinet: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पायलट ट्रेनिंग संस्थान, स्टार्टअप नीति और क्लाउड फर्स्ट पॉलिसी को मंजूरी

Government's big decision regarding paddy procurement: 2 days extra relief to farmers on the instructions of CM Vishnudev Sai
ख़बर छत्तीसगढ़22 hours ago

Raipur: धान खरीदी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय के निर्देश पर किसानों को 2 दिन की अतिरिक्त राहत

SC's stern remark: Why are non-bat holders the king of cricket associations? Retired players should be given the reins
खेल खिलाड़ी24 hours ago

SC की सख्त टिप्पणी: क्रिकेट संघों में बैट न पकड़ने वालों का राज क्यों? रिटायर्ड खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए कमान

MP Cabinet: 25,602 displaced families of Nimar will become land owners, the government will conduct free registration, revenue of Rs 600 crore will be given up
ख़बर मध्यप्रदेश1 day ago

MP Cabinet: निमाड़ के 25,602 विस्थापित परिवार बनेंगे जमीन के मालिक, सरकार कराएगी मुफ्त रजिस्ट्री, 600 करोड़ का राजस्व छोड़ा

Chhattisgarh: CM Sai inaugurated Chhattisgarh's first space center, Captain Shubhanshu Shukla said - this is not my journey, but the space journey of the entire India
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Chhattisgarh: CM साय ने छत्तीसगढ़ के पहले स्पेस सेंटर का किया उद्घाटन, कैप्टन शुभांशु शुक्ला बोले- यह मेरी नहीं, पूरे भारत की अंतरिक्ष यात्रा

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending