ख़बर देश
PM Modi US Visit: व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, बाइडेन बोले- आपकी मेजबानी कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अमेरिकी राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को 21 तोपों की सलामी दी गई और स्टेट विजिट पर होने की वजह से उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति बाइडेन खुद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के लिए ले गए, जहां दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई। स्वागत समारोह में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सेकेंड जेंटलमैन डगलस एमहॉफ भी मौजूद रहे। व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में हुए सम्मान समारोह के दौरान अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों से आए कई हजार भारतीय अपने प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और मोदी-मोदी के उद्घोष से व्हाइट हाउस गूंजता रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने व्हाइट हाउस में हुए ग्रैंड वेलकम के लिए प्रेसिडेंट बाइडेन का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि उमंग और उत्साह से भरे हुए भारतीय और अमेरिकी, मेरे प्यारे साथियों आप सबको नमस्कार… सबसे पहले मैं राष्ट्रपति बाइडेन के मित्रतापूर्ण स्वागत और दीर्घ दृष्टिपूर्ण संबोधन के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1671846016683786242?s=20
मेरा सम्मान 140 करोड़ भारतीय का सम्मान-मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा सम्मान एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। यह सम्मान अमेरिका में रहने वाले चार मिलियन से अधिक भारतीय मूल के लोगों का भी सम्मान है- इस सम्मान के लिए मैं राष्ट्रपति बाइडन और जिल बाइडन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन दशक पहले एक साधारण नागरिक के रूप में मैं अमेरिका यात्रा पर आया था। उस समय मैंने व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं स्वयं यहां कई बार आया। पर इतनी बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों के लिए पहली बार व्हाइट हाउस के द्वार खोले गए हैं।
हम सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय के मूलभूत सिद्धांत में विश्वास करते हैं- प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय अपनी प्रतिभा, क्षमता और निष्ठा से अपनी शान बढ़ा रहे हैं। आप सब हमारे संबंधों की असली ताकत हैं। आज आपको दिए गए सम्मान के लिए राष्ट्रपति बाइडन और डॉ बाइडन का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उनका जितना धन्यवाद करूं कम है। दोनों देश अपनी विविधता पर गर्व करते हैं। हम सर्वजन सुखाय और सर्वजन हिताय के मूलभूत सिद्धांत पर भरोसा करते हैं।
भारत और अमेरिका पूरे विश्व का सामर्थ्य बढ़ाने में सक्षम- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद दुनिया एक नया रूप ले रही है। इस काल में भारत और अमेरिका पूरे विश्व के सामर्थ्य को बढ़ाने में सक्षम होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन और मैं भारत अमेरिका संबंधों और अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बात करेंगे। मुझे विश्वास है कि आज की हमारी बातचीत हमेशा की तरह सकारात्मक और उपयोगी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे यहां संसद में दूसरी बार बोलने का मौका मिलेगा, इस सम्मान के लिए मैं बहुत आभारी हूं। भारत का तिरंगा और अमेरिका का झंडा (द स्टार्स एंड स्ट्राइप्स) हमेशा नई ऊंचाइयां छूते रहे। जय हिंद, गॉड ब्लेस अमेरिका
https://twitter.com/narendramodi/status/1671892954624172036?s=20
आपकी मेजबानी कर सम्मानित हूं- प्रेसिडेंट बाइडेन
स्वागत कार्यक्रम को प्रेसिडेंट बाइडेन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में आपकी मेजबानी करने वाला पहला व्यक्ति बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध 21 वीं सदी में सबसे निर्णायक रिश्तों में से एक हैं।
ख़बर देश
India Army Chief: सेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी, “तय करे- भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास का”

Indian Army: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। शनिवार को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को पनाह देता रहा और भारत विरोधी गतिविधियां जारी रहीं, तो उसे खुद तय करना होगा कि वह भविष्य में भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी परिस्थितियां दोबारा बनने के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान को भारत विरोधी आतंकियों को समर्थन देना बंद करना होगा।
चीन के समर्थन पर MEA की प्रतिक्रिया
इस बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन द्वारा पाकिस्तान को तकनीकी समर्थन दिए जाने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दुनिया देख रही है कि आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों के साथ कौन खड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे देशों को अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले असर के बारे में सोचना चाहिए।
मंगलवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में उन रिपोर्ट्स का जिक्र किया गया था, जिनमें दावा किया गया कि मई 2025 के सैन्य संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी थी। MEA ने कहा कि उसने ऐसी रिपोर्ट्स देखी हैं, जो इन दावों की पुष्टि करती हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया सुनियोजित कार्रवाई
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करता है। पहलगाम अटैक 2025 के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए जवाब दिया था। MEA के अनुसार यह एक सुनियोजित अभियान था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना और उन्हें खत्म करना था।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। हाल ही में 7 मई को इस ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ भी मनाई गई।
ख़बर देश
Petrol Price Hike: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल एक्सपोर्ट महंगा, डीजल और ATF पर टैक्स घटा

Petrol Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। देश में ईंधन की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर नया विंडफॉल टैक्स लागू कर दिया है।
सरकार ने तय किया है कि अब अगर कोई भारतीय तेल कंपनी पेट्रोल को देश में बेचने के बजाय विदेश भेजेगी, तो उसे ₹3 प्रति लीटर का अतिरिक्त टैक्स देना होगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल पर पहली बार इस तरह का टैक्स लगाया गया है।
क्यों लिया गया फैसला?
Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका की सक्रियता के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। सरकार का मानना है कि कंपनियां ज्यादा मुनाफे के लिए पेट्रोल का निर्यात बढ़ा सकती हैं, जिससे घरेलू सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट को महंगा करने का फैसला लिया है, ताकि देश में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध रहे।
डीजल और ATF पर राहत
जहां पेट्रोल पर सख्ती बढ़ाई गई है, वहीं डीजल और हवाई जहाज के ईंधन (ATF) पर टैक्स कम कर दिया गया है।सरकार ने डीजल एक्सपोर्ट पर टैक्स ₹23 प्रति लीटर से घटाकर ₹16.5 प्रति लीटर कर दिया है। वहीं ATF पर टैक्स ₹33 से घटाकर ₹16 प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को घरेलू ईंधन सप्लाई संतुलित रखने और तेल कंपनियों के निर्यात व्यवहार को नियंत्रित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
ख़बर देश
NEET UG 2026: अगले सत्र से ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने माना- 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ

NEET UG 2026: केंद्र सरकार ने नीट-यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि 3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी गलत उम्मीदवार का चयन न हो, इसलिए सरकार ने जिम्मेदारी के साथ परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब री-एग्जाम 21 जून, रविवार को आयोजित किया जाएगा।
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद National Testing Agency (NTA) ने सरकार को रिपोर्ट दी। इसके बाद 12 मई को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
री-एग्जाम में छात्रों को मिलेगी सुविधा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि री-एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। इससे पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में हुई थी। इसके लिए 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
राज्यों से करेंगे बात
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों के बावजूद यह गड़बड़ी कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोबारा ऐसी अनियमितता न हो। उन्होंने कहा कि मंत्री, अधिकारी और अभिभावक के तौर पर परीक्षा रद्द करने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन छात्रों के हित में यह जरूरी था। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से चर्चा की जाएगी।
पेपर लीक मामले में 7 गिरफ्तार
CBI ने NEET पेपर लीक मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान से मांगी लाल बिंवाल, दिनेश बिंवाल, विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम निवासी यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार शामिल हैं। सभी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया। इसके अलावा पुणे की मनीषा वाघमारे और नासिक के धनंजय लोखंडे को भी गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली कोर्ट ने लोखंडे को 6 दिन की CBI कस्टडी में भेजा है।
ख़बर देश
SIR Phase 3: चुनाव आयोग का SIR फेज-3 शुरू, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ वोटरों का होगा वेरिफिकेशन

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज की घोषणा कर दी। इस चरण में हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली समेत 16 राज्यों तथा 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ मतदाताओं का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे फेज के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन तीन क्षेत्रों में मौसम और जनगणना के दूसरे चरण को देखते हुए बाद में शेड्यूल जारी किया जाएगा।
3.94 लाख BLO करेंगे घर-घर वेरिफिकेशन
आयोग ने बताया कि तीसरे फेज में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात किए जाएंगे। इनके साथ राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। दिल्ली में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
पहले दो फेज में 59 करोड़ वोटर कवर
चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को पूरे देश में SIR कराने का आदेश जारी किया था। अब तक दो चरणों में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जा चुका है।
पहले चरण में बिहार में SIR हुआ था। वहीं दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, गोवा, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में प्रक्रिया पूरी की गई।
आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं का वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान 6.3 लाख BLO और 9.2 लाख BLA प्रक्रिया में शामिल हुए।
क्या है SIR प्रक्रिया?
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चुनाव आयोग की एक विशेष प्रक्रिया है, जिसके तहत वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। इसमें घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में 18 साल से ऊपर के नए वोटरों को जोड़ा जाता है।
मृत या दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं। नाम, पता और अन्य जानकारी में हुई गलतियों को सुधारा जाता है। आयोग का कहना है कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को ज्यादा सटीक और अपडेट रखना है।
ख़बर देश
Kerala CM: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन बाद नाम पर लगी मुहर

Kerala CM: केरल में विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद कांग्रेस ने आखिरकार मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया। वीडी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। 61 वर्षीय सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं और लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख विपक्षी चेहरे माने जाते रहे हैं।
कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 7 मई को तिरुवनंतपुरम में हुई बैठक और बाद में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राहुल गांधी से चर्चा के बाद सतीशन के नाम पर सहमति बनी। नाम के ऐलान के बाद सतीशन ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को निजी उपलब्धि नहीं, बल्कि “दैवीय कृपा” मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलेंगे।
CM रेस में तीन बड़े चेहरे
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम प्रमुख रूप से सामने थे। चुनाव परिणाम आने के बाद केरल कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी नजर आई। एक धड़ा सतीशन के समर्थन में था, जिन्हें युवा नेतृत्व और आक्रामक विपक्षी चेहरा माना जाता है। वहीं दूसरा धड़ा वेणुगोपाल और चेन्निथला के पक्ष में सक्रिय था। चर्चा थी कि कई विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में थे, क्योंकि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व का करीबी माना जाता है।
हालांकि सतीशन का मजबूत जनाधार और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता उनके पक्ष में भारी पड़ी। इस दौरान वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री न बनाए जाने की मांग को लेकर पोस्टरबाजी भी हुई।
वायनाड में लगे पोस्टर
कांग्रेस समर्थकों ने वायनाड में सतीशन के समर्थन में पोस्टर लगाए थे। पोस्टरों में हाईकमान को चेतावनी देते हुए लिखा गया था कि अगर केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया गया तो इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ पोस्टरों में “वायनाड अगला अमेठी होगा” जैसे संदेश भी लिखे गए थे।
ख़बर देश24 hours agoPetrol Price Hike: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल एक्सपोर्ट महंगा, डीजल और ATF पर टैक्स घटा
ख़बर मध्यप्रदेश23 hours agoMP News: भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली पूजा, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ
ख़बर देश21 hours agoIndia Army Chief: सेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी, “तय करे- भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास का”
ख़बर दुनिया2 hours agoEbola Alert: कांगो में इबोला का कहर, 80 मौतें, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ सरकार का खर्चों पर सख्त नियंत्रण, विदेश यात्राओं पर रोक, वर्चुअल बैठकों और EV को बढ़ावा


















