Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Cooperative Bank Recruitment: एमपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Published

on

सMP Cooperative Bank Recruitment: मध्य प्रदेश में बैंक में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का शानदार मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (MP Cooperative Bank) में क्लर्क और सोसाइटी मैनेजर के 2253 पदों पर भर्ती निकली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2022 है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

कुल पद – 2253

सोसाइटी मैनेजर – 1358 पद

क्लर्क/कंप्यूटर ऑपरेटर/संविदा – 896 पद

Advertisement

कहां करना होगा आवेदन

आवेदन करने के लिए वेबसाइट apexbank.in पर जाना होगा। यहां से अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भरा जा सकता है।आवेदन 26 नवंबर 2022 से शुरू हो गए हैं और इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 दिसंबर 2022 है। डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं।

कैसे होगा सेलेक्शन

विज्ञापित पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्हें हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग की नॉलेज भी होनी चाहिए। साथ ही एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स करना भी जरूरी है। सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। एग्जाम ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी होंगे। एग्जाम होने के करीब दस दिन बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

Advertisement
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apexbank.in पर जाएं।
  • यहां Click here to apply ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Click here for new registration पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।
  • अगले स्टेप में फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब का इम्प्रेशन और हैंड रिटेन डिक्लरेशन अपलोड करें।
  • अब प्रिव्यू टैब पर जाकर चेक कर लें कि सारे डिटेल्स सही भरे हैं और उसके बाद Complete Registration पर क्लिक करें।
  • अब Payment टैब पर जाएं और पेमेंट के लिए प्रोसीड करें।
  • अब Submit बटन दबा दें।
  • इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अप्लाई करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 500 रुपए शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीएच कैंडिडेट्स को 250 रुपए भरना होगा।

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Cabinet: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ₹26,800 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, छात्रवृत्ति 10 हजार प्रतिमाह

Published

on

मध्यप्रदेश कैबिनेट, मोहन यादव, छात्रवृत्ति वृद्धि, विकास योजना, सिंचाई परियोजना, आंगनवाड़ी विद्युतीकरण, मेडिकल कॉलेज विस्तार, MP cabinet news

Bhopal: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए 26 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वाकांक्षी योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन फैसलों को प्रदेश के बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से प्रदेश में विकास को नई रफ्तार मिलेगी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अंतर कम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना के क्षेत्र में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

सड़क और अधोसंरचना पर सबसे बड़ा निवेश

कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग के तहत अगले पांच वर्षों (2026-2031) के लिए 26,311 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण, सरकारी भवनों की मरम्मत, कार्यालयों की स्थापना और भू-अर्जन जैसे कार्य किए जाएंगे। इसमें 6,180 करोड़ रुपये प्रशासनिक भवनों और कार्यालयों के लिए, 6,925 करोड़ रुपये केंद्रीय सड़क अधोसंरचना योजनाओं के लिए, 6,500 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण मुआवजा, 5,000 करोड़ रुपये जिला और मुख्य मार्गों के नवीनीकरण के लिए मंजूर हुए हैं। इससे प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

छात्रों के लिए बड़ा तोहफा

सामाजिक न्याय के तहत कैबिनेट ने पिछड़ा वर्ग छात्रगृह योजना-2005 में संशोधन करते हुए छात्रवृत्ति राशि को 1,550 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। अब हर साल 100 नए विद्यार्थियों (50 स्नातक और 50 स्नातकोत्तर) को इसका लाभ मिलेगा। पहले से लाभ ले रहे छात्रों को भी कोर्स पूरा होने तक सहायता जारी रहेगी।

Advertisement

सिंचाई से किसानों को राहत

शाजापुर जिले की लखुंदर उच्च दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 155 करोड़ 82 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस परियोजना से शाजापुर और उज्जैन के 24 गांवों के लगभग 9,200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी।

आंगनवाड़ियों में पहुंचेगी बिजली

महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत 38,901 आंगनवाड़ी भवनों में बिजली सुविधा के लिए 80 करोड़ 41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा और स्मार्ट टी.वी., पंखे, लाइट जैसी सुविधाओं के जरिए शैक्षणिक गतिविधियां बेहतर होंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

Advertisement

प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी बड़े फैसले लिए गए। भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में पीजी सीट वृद्धि के लिए 79.16 करोड़ रुपये, रीवा के श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल विस्तार के लिए 174.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 7 दिन में ₹1.38 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स जब्त, कई अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Published

on

मध्य प्रदेश पुलिस, ड्रग्स कार्रवाई, नशा तस्करी, एमपी क्राइम न्यूज, NDPS एक्ट, गांजा जब्ती, स्मैक, एमडी ड्रग्स, पुलिस एक्शन

Bhopal: मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाते हुए बीते 7 दिनों में 1 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक की ड्रग्स, वाहन, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है। इस दौरान कई अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रीवा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 749 शीशी कोडीन कफ सिरप और एक कार सहित करीब 8.5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की। वहीं बिछिया थाना पुलिस ने 28.93 किलो गांजा, कार, मोबाइल और नकदी समेत लगभग 34.23 लाख रुपए का माल जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

राजगढ़ के जीरापुर में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत 298 ग्राम स्मैक और 5.496 किलो केमिकल पाउडर जब्त कर करीब 35 लाख रुपए की कार्रवाई की गई।

नीमच में पुलिस ने 150 ग्राम एमडी ड्रग्स और 6 किलो डोडाचुरा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं रतनगढ़ और सरवानिया महाराज क्षेत्र में 153.5 किलो डोडाचुरा (करीब 23 लाख रुपए) जब्त कर 4 लोगों को पकड़ा गया।

बालाघाट में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 23.14 किलो गांजा, वाहन और मोबाइल समेत करीब 12.3 लाख रुपए की संपत्ति बरामद हुई।

Advertisement

मंदसौर में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 12.75 लाख रुपए की मादक सामग्री जब्त की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में डोडाचुरा और एमडी शामिल है।

शिवपुरी में 20.45 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर 4 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

शहडोल में 4 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी पकड़े गए, जबकि बैतूल में ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

उज्जैन में भी पुलिस ने एमडी ड्रग्स और गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की झड़ी, 4 दिन में 14 नेताओं को मंत्री दर्जा, महेंद्र सिंह यादव बने अपेक्स बैंक प्रशासक

Published

on

मध्य प्रदेश राजनीतिक नियुक्ति, महेंद्र सिंह यादव, अपेक्स बैंक प्रशासक, MP बीजेपी नेता, ग्वालियर राजनीति, मंत्री दर्जा, निगम मंडल नियुक्ति, एमपी न्यूज

Bhopal: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से राजनीतिक नियुक्तियों का दौर तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में ग्वालियर के भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में राज्य सरकार ने 14 नेताओं को मंत्री दर्जा देते हुए विभिन्न निगम, मंडलों और आयोगों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

23 अप्रैल को हुई नियुक्तियां

राम लाल रौतेल- अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग
मंगल सिंह धुर्वे, भगत नेताम- सदस्य, अनुसूचित जनजाति आयोग
कैलाश जाटव- अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग
रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार- सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग

24 अप्रैल को हुई नियुक्तियां

केशव सिंह बघेल- अध्यक्ष, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
अशोक जादौन- अध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण
उदयवीर सिंह गुर्जर- उपाध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण

Advertisement

25 अप्रैल को जारी आदेश

केपी यादव- अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
संजीव कांकर- उपाध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
संजय नगायच – अध्यक्ष, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन
केशव सिंह भदौरिया – अध्यक्ष, महाराणा प्रताप बोर्ड

राज्य में लगातार हो रही इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक संस्थाओं में नई जिम्मेदारियां देकर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश भी साफ नजर आ रही है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: बारात से लौट रहे युवकों की कार को टैंकर ने रौंदा, 6 दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Published

on

Barwani accident, road accident India, tanker crash, wedding car accident

Barwani accident: बड़वानी जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा जुलवानिया टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टैंकर ने बारातियों से भरी कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म हो गया, जिसके लिए ये दूसरी कार से जुलवानिया की ओर गए थे। वापसी के दौरान खरगोन की तरफ से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार के अंदर फंसे रहे युवक

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सभी युवक कार के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। शुरुआत में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाद में 3 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एम्बुलेंस खराब, जिला अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

Advertisement

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे करीब 20 मिनट की देरी हुई। हालात बिगड़ने पर परिजन ही घायलों को निजी साधनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। विशेषज्ञों के मुताबिक हादसे के बाद का ‘गोल्डन ऑवर’ बेहद अहम होता है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: भोपाल से चंदेरी-ओरछा अब हेलीकॉप्टर से, ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ का विस्तार, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Published

on

mp heli tourism service, bhopal chanderi helicopter, orchha heli service, mp tourism news, mohan yadav news, helicopter service mp, chanderi travel, orchha tourism, heli service booking mp

Bhopal: मध्यप्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम भोपाल स्टेट हैंगर में आयोजित हुआ, जहां यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर सेवा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी और पर्यटन को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

कितना है किराया?

  • चंदेरी: ₹5500
  • ओरछा: ₹6500

इसके अलावा 14,500 रुपए के पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

सप्ताह में 5 दिन उड़ान

यह सेवा बुधवार से रविवार तक संचालित होगी। 6-सीटर आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं।

ऐसे करें बुकिंग

Advertisement

यात्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुकिंग कर सकते हैं:

  • FlyOla
  • IRCTC

पहले से चल रहे सेक्टर

यह सेवा पहले इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर और जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़ जैसे रूट्स पर चल रही है। अब तक 2600 से ज्यादा यात्री इसका लाभ ले चुके हैं।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending