ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: मध्यप्रदेश में साकार होगी रामराज्य की अवधारणा, दिवाली पर बोले मुख्यमंत्री शिवराज

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास के संकल्प और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बनाने के लिए टीम मध्यप्रदेश को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दीपावली के संकल्पों को सिद्ध कर, टीम मध्यप्रदेश राम राज्य की अवधारणा को प्रदेश में साकार करेगी। मुख्यमंत्री चौहान दीप पर्व पर निवास कार्यालय से सभी मंत्रियों, राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश का जीडीपी 200 प्रतिशत बढ़ा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विकास गतिविधियां और जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्व्यन बेहतर स्वरूप में हो रहा है। प्रदेश में 19.76 प्रतिशत की विकास दर दर्ज कराई है। सकल घरेलु उत्पाद 200 प्रतिशत बढ़ा है। प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था 11 लाख 50 हजार करोड़ की है और केपिटल एक्सपेंडीचर 48 हजार करोड़ से अधिक का है। प्रदेश में विकास गतिविधियों का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में ऐसे पात्र 68 लाख पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जा चुका है जिन्हें अब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला।
भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि जनता को अपने कार्यों के लिए शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, सरकार स्वयं उनके द्वार पर पहुंच कर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि हमें ऐसा मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करना होगा जिससे व्यवस्था में भ्रष्टाचार की गुंजाइश ही न बचे। दीपावली पर्व पर समस्त मंत्रीगण तथा अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम मध्यप्रदेश जन-सामान्य को बिना परेशानी के शासकीय सेवाओं, योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का संकल्प लें। शासकीय कार्य में गड़बड़ करने वालों, भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रदेश में सुशासन हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाए।
योजनाओं की हो निरंतर समीक्षा-सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह आवश्यक है कि विकास के कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण हों । जिला कलेक्टर योजनाओं की निरंतर समीक्षा की निश्चित व्यवस्था विकसित करें। प्रमुख कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा के लिए सप्ताह के दिन निर्धारित किए जाएं। जिला, संभाग और राज्य स्तर पर विस्तृत और सजग मॉनीटरिंग व्यवस्था स्थापित की जाए। दीपावली के बाद जिलों की समीक्षा की प्रकिया पुन: आरंभ की जाएगी।
गोवर्धन पूजा पर प्रदेश में आयोजित होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी दिवस में प्रदेश में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को आयोजन प्रस्तावित है। गौवर्धन पूजा का कार्यक्रम 26 अक्टूबर को सार्वजनिक रूप से किया जाएगा। पर्यावरण-संरक्षण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अंकुर अभियान और पर्यावरण के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थाएं विशेष रूप से सम्मिलित होंगी। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे, भोपाल का कार्यक्रम मुख्यमंत्री चौहान की उपस्थिति में होगा।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सात दिवसीय आयोजन होंगे
एक नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन प्रदेशवासियों को गर्व-गौरव और सम्मान से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 2 नवंबर को होगा, जिसमें 43 लाख परिवार सम्मिलित होंगे। इसमें गांव और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सात दिवसीय आयोजन होंगे। प्रदेश में खेल संस्कृति का विस्तार करने के उद्देश्य से ग्राम स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं की जाएंगी। साथ ही स्वच्छता, ऊर्जा बचत, जल-संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के विद्यार्थियों से संवाद भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में जनवरी 2023 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित 100 देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। इन्वेस्टर्स समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और जी 20 देशों की बैठकें भी प्रदेश में होंगी।
ये भी पढ़ें:
https://khabritaau.com/communal-riots-in-vadodara-on-diwali-night-rioters-throw-petrol-bombs-at-police/
https://khabritaau.com/surya-grahan-2022-last-solar-eclipse-of-the-year-today-know-the-time-of-sutak-period-and-eclipse/
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Board Result: 15 अप्रैल को आएगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10 वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस साल करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें लगभग 9.07 लाख विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3856 केंद्र बनाए गए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र घर बैठे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in, https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर जाकर रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
रिजल्ट रहेगा ‘फुलप्रूफ’
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले हर स्तर पर क्रॉस चेकिंग और वेरिफिकेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार रिजल्ट पूरी तरह ‘फुलप्रूफ’ रखा गया है, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Weather: मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की एंट्री, कई शहरों में 40°C पार, IMD ने जारी की एडवाइजरी

MP Weather: मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर में गर्मी और ज्यादा बढ़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान औसतन 4 डिग्री तक बढ़ गया है, जबकि कई शहरों में यह बढ़ोतरी 5 से 6 डिग्री तक दर्ज की गई है।
भारत मौसम विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिले सबसे ज्यादा तप रहे हैं। शनिवार को इन इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा रहा और रविवार को भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।
कई शहरों में 37°C के पार तापमान
शनिवार को उज्जैन, रतलाम, नर्मदापुरम समेत 18 शहरों में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।
- रतलाम: 40.6°C (सबसे ज्यादा)
- नर्मदापुरम: 39.4°C
- धार: 39.2°C
- खरगोन: 39°C
- गुना: 38°C
- शाजापुर: 37.7°C
प्रदेश के बड़े शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखा- उज्जैन 38°C, इंदौर 37.6°C, भोपाल 36.8°C, जबलपुर 36.6°C और ग्वालियर 35.8°C दर्ज किया गया।
15 अप्रैल से नया सिस्टम, लेकिन राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा, लेकिन यह कमजोर रहेगा। यानी आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बना रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
लोग कर रहे बचाव के उपाय
गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से निकल रहे हैं। वहीं गन्ने का जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम की मांग भी बढ़ गई है।
एडवाइजरी: ऐसे करें बचाव
- मौसम विभाग ने लोगों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है-
- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें
- दोपहर में तेज धूप से बचें
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
अप्रैल में पहले रहा बदला मौसम
इस बार अप्रैल की शुरुआत में प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला था। 1 से 9 अप्रैल के बीच करीब 45 जिलों में बारिश और 15 से ज्यादा जिलों में ओले गिरे। ग्वालियर में इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।
ख़बर मध्यप्रदेश
Bhopal: राजधानी में दिनदहाड़े लूट, सीनियर टीबी डॉक्टर पर हमला, मिर्च पाउडर फेंककर 11 तोला सोना और नकदी लूटी

Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश वीआईपी इलाके श्यामला हिल्स में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने एक वरिष्ठ टीबी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को निशाना बनाते हुए बाइक से टक्कर मारकर गिराया और आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 11 तोला सोने का कड़ा, डिजिटल घड़ी और नकदी लूट ली। इस हमले में डॉक्टर के कूल्हे की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उनका ऑपरेशन करना पड़ा। घटना के 30 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
साइक्लिंग से लौटते वक्त बनाया निशाना
पीड़ित डॉ. मनोज वर्मा प्रोफेसर कॉलोनी के निवासी हैं और वरिष्ठ टीबी रोग विशेषज्ञ हैं। वे शासकीय सेवा के साथ शाहजहांनाबाद क्षेत्र में निजी क्लीनिक भी चलाते हैं। रोज की तरह वे साइक्लिंग कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे किलोल पार्क के पास पहुंचे, एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
मिर्च पाउडर फेंककर लूट
डॉक्टर के गिरते ही एक बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। तीसरे आरोपी ने सोने का कड़ा, डिजिटल घड़ी और करीब ₹2000 नकद लूट लिया। गंभीर हालत में डॉक्टर को पहले जेपी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी, लेकिन खाली हाथ
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों के रूट ट्रैक किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। श्यामला हिल्स जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 जिलों के कलेक्टर बदले, भोपाल में प्रियंक मिश्रा; कौशलेंद्र सिंह बने CM सचिव

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में जनगणना प्रक्रिया से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मोहन यादव सरकार ने 13 जिलों के कलेक्टर और एक संभाग आयुक्त के तबादले किए हैं। सबसे अहम बदलाव भोपाल में हुआ है, जहां कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
प्रदेश में तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री और अनुराग जैन के बीच लंबी बैठक हुई। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किए। यह बैठक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित की गई थी।
इन जिलों को मिले नए कलेक्टर
सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल।
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह-CM सचिव
- प्रियंक मिश्रा- कलेक्टर भोपाल
- प्रतिमा पाल – कलेक्टर सागर
- नरेंद्र सूरवंशी-कलेक्टर रीवा
- सोमेश मिश्रा- कलेक्टर नर्मदापुरम
- अर्पित वर्मा- कलेक्टर शिवपुरी
- राखी सहाय-कलेक्टर उमरिया
- शील दाहिमा – कलेक्टर श्योपुर
- विदिशा मुखर्जी – कलेक्टर मैहर
- प्रताप नारायण यादव – कलेक्टर दमोह
- राहुल नामदेव घोटे -कलेक्टर मंडला
- डॉ. योगेश भरसट- कलेक्टर झाबुआ
- डॉ. सौरभ सोनवणे – कलेक्टर बैतूल
जनगणना से पहले तैयारी
सरकार ने यह फेरबदल 16 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए किया है। इससे पहले चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के बाद से ही इन बदलावों की तैयारी चल रही थी।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Weather Alert: 3 साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में आंधी-बारिश; दतिया-छतरपुर में ओले गिरने का अलर्ट

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। प्रदेश के ऊपरी हिस्से में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) भोपाल के मुताबिक, बुधवार को दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिरने की संभावना है।
18 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रमुख रूप से:
- ग्वालियर, भिंड, मुरैना
- पन्ना, सतना, रीवा
- सीधी, सिंगरौली
- कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर समेत कुल 18 जिले शामिल हैं।
मंगलवार को भी बिगड़ा मौसम
मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहा। शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में तेज बारिश हुई। रतलाम में धूल भरी हवाएं चलीं। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में कहीं तेज आंधी चली, तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग के अनुसार, इन साइक्लोनिक सिस्टम्स के असर से अगले 1-2 दिन तक प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रहेगा। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं जारी रह सकती हैं।
ख़बर बिहार11 hours agoPatna: सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को शपथ; नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा
ख़बर मध्यप्रदेश10 hours agoMP Board Result: 15 अप्रैल को आएगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
ख़बर उत्तरप्रदेश15 hours agoUP News: नोएडा में सैलरी को लेकर बवाल, पथराव के बाद सख्ती; सरकार ने बढ़ाई मजदूरी, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
ख़बर छत्तीसगढ़9 hours agoSakti vedanta plant accident: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार की मदद


















